मुख्यमंत्री धामी ने कुमाल्डा व उसके आसपास के आपदा प्रभावित क्षेत्रों का किया निरीक्षण

देहरादून: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कुमाल्डा एवं उसके आसपास के आपदा प्रभावित क्षेत्रों का स्थलीय निरीक्षण किया। मुख्यमंत्री ने कमिश्नर गढ़वाल एवं जिलाधिकारी टिहरी को निर्देश दिए कि आपदा प्रभावित क्षेत्र के लोगों को सुरक्षित स्थानों पर ले जाएं। उनके लिए भोजन एवं अन्य आवश्यक सामग्री की पर्याप्त व्यवस्था की जाय। मुख्यमंत्री ने जेसीबी से आपदा प्रभावित क्षेत्र का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि जो मार्ग अवरुद्ध हुए हैं, लोगों को आवागमन के लिए वैकल्पिक मार्ग की व्यवस्था की जाए। जिन इन क्षेत्रों…

मुख्यमंत्री ने थानों मार्ग पर क्षतिग्रस्त पुल का किया निरीक्षण

देहरादून: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी आपदा प्रभावित क्षेत्रों का स्थलीय निरीक्षण कर रहे हैं। थानों मार्ग पर क्षतिग्रस्त पुल का निरीक्षण करते हुए मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि आवागमन को सुचारू करने के लिए शीघ्र वैकल्पिक व्यवस्था की जाए। मुख्यमंत्री ने कहा कि आपदा प्रभावित क्षेत्रों में प्रशासन एवं एसडीआरएफ की टीमें निरंतर राहत एवं बचाव कार्यों के साथ ही अन्य व्यवस्थाएं कर रही हैं। विधायकगण अपने क्षेत्रों में हर स्थिति पर निगरानी कर रहे हैं। सेना से भी संपर्क में हैं। अगर हेलीकॉप्टर की अवश्यकता पड़ी तो…

मुख्यमंत्री धामी ने लोगों से अनावश्यक यात्रा न करने व नदी एवं बहाव क्षेत्र से दूर रहने की अपिल की

देहरादून: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने प्रदेश के विभिन्न स्थानों पर हो रही भारी वर्षा के कारण उत्पन्न परिस्थितियों के बारे में आपदा प्रबंधन विभाग से जानकारी ली। प्रशासन पूरी तरह अलर्ट मोड पर है। प्रभावित क्षेत्रों में आपदा प्रबंधन की टीमें लगातार कार्य कर रही हैं। साथ ही मुख्यमंत्री ने सभी से अनुरोध किया है कि अनावश्यक यात्रा न करें व नदी एवं बहाव क्षेत्र की ओर जाने से बचें।

देहरादून में बादल फटने से मची तबाही, सात लोग हुए लापता

देहरादून: उत्तराखंड की राजधानी देहरादून में तेज बारिश के कारण मालदेवता, सुरखेत, टिहरी और यमकेश्वर इलाके में बादल फटने से भारी तबाही मच गई है। आपदा में सात लोग लापता हुए हैं| जबकि तीन ग्रामीण गंभीर रूप से घायल हुए हैं। घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। वहीं कीर्तिनगर क्षेत्र में सुबह 7 बजे ग्राम कोठार में भूस्खलन होने के कारण 14-15 कमरों का आवासीय भवन मलबे में दब गया। इसमें 80 वर्षीय बचनी देवी के दबे होने की जानकारी मिली है।  आपदा में फंसे लोगों को बाहर निकालने के लिए…

गंगा नदी के खतरे को देखते हुए प्रशासन ने जारी किया अलर्ट

देहरादून: उत्तराखंड के पर्वतीय जिलों में लगातार हो बारिश के कारण नदियां उफान पर आ गईं हैं। ऋषिकेश और हरिद्वार में गंगा नदी चेतावनी निशान के पार बह रही है। जिस कारण प्रशासन ने अलर्ट जारी कर दिया है। ऋषिकेश में भारी बारिश से गंगा के जलस्तर ने चेतावनी निशान को पार कर लिया है। बारिश से बरसाती नदी नाले उफान पर हैं। वहीं हरिद्वार में गंगा खतरे के निशान के पार पहुंच  गई। सुबह 8.30 बजे गंगा नदी का जलस्तर 294.05 दर्ज किया गया था। 

मुख्यमंत्री ने किया बोधिसत्व विचार श्रृंखला ‘बिन पानी सब सून’ संगोष्ठी को सम्बोधित

देहरादून: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने गुरुवार को मुख्यमंत्री कैम्प कार्यालय स्थित सभागार में आयोजित बोधिसत्व विचार श्रृंखला बिन पानी सब सून विचार संगोष्ठी को सम्बोधित किया। इस संगोष्ठी में प्रत्यक्ष एवं वर्चुअल रूप से विभिन्न विषय विशेषज्ञों ने अपने महत्वपूर्ण सुझाव रखा। मुख्यमंत्री ने कहा कि बोधिसत्व विचार श्रृंखला के अंतर्गत बिन पानी सब सून के रूप में विचार श्रृंखला की यह 8वीं संगोष्ठी है। उन्होंने कहा कि पानी जीवन का आधार है। जल संरक्षण एवं संवर्धन की दिशा में समेकित प्रयासों की जरूरत बताते हुए मुख्यमंत्री ने इस…

जौनसार बाबर के प्रथम कवि पं. शिवराम शर्मा की पुण्यतिथि पर सीएम धामी ने किया नमन

देहरादून: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने शुक्रवार को आई.आर.डी.टी सभागार, सर्वे चौक, देहरादून में जौनसार बाबर के प्रथम कवि पं. शिवराम की पुण्यतिथि पर उन्हें नमन किया I साथ ही उनके द्वारा रचित काव्य संग्रह ’रमणी जौनसार ’ एवं पं. शिवराम शर्मा के व्यक्तित्व व कृतित्व पर केन्द्रित ग्रंथ ’जौनसार बावर के जननायक पं. शिवराम’ पुस्तक का विमोचन किया। इस दौरान मुख्यमंत्री ने कहा कि चकराता क्षेत्र में पंडित शिवराम शर्मा जी की मूर्ति लगाये जाने के लिए प्रस्ताव आयेगा तो उस क्षेत्र में उनकी मूर्ति स्थापित की जायेगी। उनके…

सीएम धामी और मुख्य सचिव ने दी श्रीकृष्ण जन्माष्टमी की शुभकामनाएं

देहरादून: गुरुवार को पुलिस लाइन, देहरादून में आयोजित श्रीकृष्ण जन्माष्टमी उत्सव कार्यक्रम में राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह बतौर मुख्य अतिथि एवं मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी बतौर विशिष्ट अतिथि शामिल हुए। कार्यक्रम के दौरान कलाकारों द्वारा भगवान कृष्ण और राधा पर आधारित गीतों को प्रस्तुत किया गया जिसने पूरे वातावरण को भक्तिमय कर दिया। इस मौके पर छोटे बच्चों ने कृष्ण और राधा पर आधारित नृत्य प्रस्तुत किए। इस दौरान राज्यपाल ने जन्माष्टमी पर शुभकामनाएं देते हुए कहा कि श्रीकृष्ण जन्मोत्सव हमारे लिए सदैव एक उत्साह, आनंद, प्रेरणा और उमंग…

पूर्व मुख्यमंत्री भुवन चंद खंडूड़ी हुए कोरोना संक्रमित

देहरादून: उत्तराखंड के पूर्व मुख्यमंत्री भुवन चंद्र खंडूड़ी कोरोना जांच में संक्रमित पाए गए। उनके बेटे मनीष खंडूड़ी ने इसकी पुष्टि की। बृहस्पतिवार को थकावट और कमजोरी की शिकायत के बाद उन्हें उपचार के लिए एम्स ले जाया गया । चिकित्सकों ने विभिन्न पैथोलॉजी जांच के साथ उनकी कोरोना जांच कराई थी। काडिर्योलॉजी विभाग में डॉ. बरुण कुमार ने उनका स्वास्थ्य परीक्षण किया। एम्स के पीआरओ हरीश मोहन थपलियाल ने बताया पूर्व मुख्यमंत्री ने कार्डियोलॉजिस्ट को बताया कि उनको कमजोरी और थकावट महसूस हो रही है। स्वास्थ्य परीक्षण के बाद कार्डियोलॉजिस्ट ने…

सीएम धामी ने उत्तराखंड में हो रहे विकास के लिए प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी का आभार व्यक्त किया

देहरादून: धर्म एवं योग नगरी ऋषिकेश को पूर्णरूप से सुविधा सम्पन्न बनाये जाने के उद्देश्य से प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने पहल की थी I जिस पर ऋषिकेश नगर के एकीकृत अवस्थापना विकास परियोजना ने वित्तीय मंत्रालय से भारत सरकार द्वारा यूरोपीय वित्तपोषण संस्था केएफडब्ल्यू को 160 मीलियन यूरो की सहायता प्रदान करने का प्रस्ताव भेजा है। बता दें, परियोजना की कुल लागत लगभग 200 मीलियन यूरो (लगभग रू0 1600 करोड़) है। परियोजना हेतु भारत सरकार व राज्य सरकार का वित्तीय अनुपात 80:20 प्रस्तावित है। इस पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी…