मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने शहीद लांसनायक चन्द्रशेखर हर्बोला के देह पर पुष्प चक्र अर्पित कर दी श्रद्धांजलि

देहरादून:  1984 में सियाचिन में आपरेशन मेघदूत के दौरान शहीद हुए लांसनायक चन्द्रशेखर हर्बोला का पार्थिव सरीर उनके घर पहुच गया हैं| इस दौरान मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने उनके देह पर पुष्प चक्र अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि दी। शहीद चंद्रशेखर हर्बोला का पार्थिव शरीर 38 वर्ष के पश्चात बुधवार को उनके आवास पहुँचने पर प्रदेश के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी, सैनिक कल्याण मंत्री गणेश जोशी एवं महिला सशक्तिकरण मंत्री रेखा आर्या ने श्रद्धा सुमन अर्पित किये। बुधवार को जैसे ही शहीद चन्द्रशेखर हर्बोला का पार्थिव शरीर डहरिया स्थित उनके…

स्व0 इंद्रमणि बडोनी की पुण्यतिथि पर उक्रांद परिवार द्वारा दी गई भावभीनी श्रद्धांजलि

देहरादून: गुरुवार को पहाड़ के गाँधी स्व0 इंद्रमणि बडोनी की 24 वीं पुण्यतिथि पर भावभीनी श्रद्धांजलि दी गयी I घंटाघर स्तिथ बडोनी जी की प्रतिमा में उत्तराखंड क्रांति दल के केंद्रीय अध्यक्ष काशी सिंह ऐरी सहित समस्त उक्रांद परिवार द्वारा श्रद्धांजलि दी गयी I समारोह के बाद पार्टी कार्यालय में श्रद्धांजलि देते हुए गोष्ठी की गयी I बैठक में केंद्रीय अध्यक्ष काशी सिंह ऐरी ने बडोनी जी के संघर्षो को याद किया, उन्होंने कहा कि बडोनी जी एक राजनेता के साथ-साथ हमारे व उत्तराखंड राज्य आंदोलन के पथप्रदर्शक रहे है…

भर्ती घपले के अंतिम आरोपी तक को पकड़ा जाएगा: सीएम धामी

देहरादून: उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग पेपर लीक मामले में सीएम पुष्कर सिंह धामी ने सख्ती दिखाई है। उन्होंने कहा कि चाहे कोई भी हो, किसी भी सूरत में किसी भी दोषी व्यक्ति को बख्शा नहीं जाएगा। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग (यूकेएसएससी) भर्ती घपले के अंतिम आरोपी तक को पकड़ा जाएगा। त्रुटिरहित परीक्षा के लिए, आयोग के साथ किसी दूसरी एजेंसी को जोड़ने पर भी विचार किया जााएगा। सीएम ने स्नातक स्तरीय भर्ती मामले का उल्लेख करते हुए कहा कि इस मामले की…

गोरखा कल्याण परिषद् द्वारा सीएम धामी को किया गया सम्मानित

देहरादून: गोरखा कल्याण परिषद् द्वारा गुरुवार को मुख्यमंत्री आवास में सीएम पुष्कर सिंह धामी का सम्मान समारोह आयोजित किया गया। जे.बी कार्की के नेतृत्व में गोरखा कल्याण परिषद् के प्रतिनिधिमंडल ने मुख्यमंत्री को स्मृति चिन्ह भेंट किया। मुख्यमंत्री ने प्रतिनिधिमंडल के सभी सदस्यों का आभार व्यक्त किया। इस अवसर पर के.बी थापा, सी.बी थापा, पदमा देवी, अनीता देवी, करुणा थापा, सुभम कुमार, सत्यबीर सिंह एवं अन्य गणमान्य उपस्थित थे।

स्व. इंद्रमणि बडोनी की पुण्य तिथि पर मुख्यमंत्री धामी ने दी श्रद्धांजलि

देहरादून: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने पहाड़ के गांधी स्व. इंद्रमणि बडोनी की पुण्य तिथि पर मुख्यमंत्री आवास में उनके चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर श्रद्धांजलि दी। साथ ही मुख्यमंत्री ने कहा कि स्वर्गीय इंद्रमणि बडोनी जी की उत्तराखण्ड राज्य निर्माण आंदोलन में महत्वपूर्ण भूमिका रही। पर्वतीय विकास की संकल्पना और उत्तराखण्ड राज्य निर्माण में उनके योगदान को कभी भुलाया नहीं जा सकता है।

लांसनायक चंद्रशेखर हर्बोला का पार्थिव शरीर पहुंचा हल्द्वानी, 38 साल बाद परिजनों के जख्म हुए हरे

देहरादून: सियाचिन ग्लेशियर में हिमस्खलन में दबकर शहीद हुए लांसनायक चंद्रशेखर हर्बोला का पार्थिव शरीर 38 साल बाद मिला है। पार्थिव शरीर मिलने की सूचना से परिजनों के जख्म एक बार फिर हरे हो गए है। आज पार्थिव शारीर को हल्द्वानी पहुंचा दिया गया है I प्रशासन के मुताबिक शहीद का पार्थिव शरीर मंगलवार को हल्द्वानी पहुंचने की संभावना थी, लेकिन खराब मौसम की वजह से शव नहीं पहुंच पाया। जिसके बाद आज पार्थिव शारीर हल्द्वानी पहुंच गया है I शहीद लांस नायक चंद्रशेखर हरबोला का पार्थिव शरीर देशभक्ति के…

पहाड़ के गाँधी स्वo इंद्रमणि बडोनी के शहादत दिवस को दल संकल्प दिवस के रूप में मनाया जाएगा

देहरादून: 18 अगस्त को स्वo इंद्रमणि बडोनी की शहादत दिवस को उत्तराखंड क्रांति दल के केंद्रीय अध्यक्ष ने दल संकल्प दिवस के रूप में मनाए जाने की घोषणा की I पहाड़ के गाँधी स्वo इंद्रमणि बडोनी के 23 वीं शहादत दिवस को दल संकल्प दिवस के रूप में मनाया जाएगा I इसकी घोषणा करते हुए केंद्रीय अध्यक्ष काशी सिंह ऐरी ने कहा कि उनके बलिदान को भुलाया नहीं जा सकता हैं I पृथक उत्तराखंड राज्य बनाने का उनका संकल्प पूरा हुआ लेकिन राज्य कि अवधारना आज भी अधूरी हैं जिसे…

मुख्य सचिव ने भूपाल सिंह मनराल को अधिकार आयोग के आयुक्त के रूप में दिलाई शपथ

देहरादून: मुख्य सचिव डॉ. एस. एस. संधु ने आज मंगलवार को सचिवालय में भूपाल सिंह मनराल को उत्तराखण्ड सेवा का अधिकार आयोग के आयुक्त के रूप में शपथ दिलाई। इस अवसर पर अपर मुख्य सचिव आनन्द वर्द्धन एवं सचिव शैलेश बगोली भी उपस्थित थे।

मुख्यमंत्री धामी ने लक्ष्य सेन के पिता से की मुलाकात

देहरादून: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने स्वतंत्रता दिवस के दिन कॉमनवेल्थ गेम्स में बेडमिंटन प्रतिस्पर्धा में स्वर्ण पदक विजेता लक्ष्य सेन के पिता डी.के. सेन से मुख्यमंत्री आवास पर भेंट की। इस दौरान मुख्यमंत्री ने लक्ष्य सेन को फोन पर स्वर्ण पदक जीतने की बधाई दी| साथ ही उनके उज्जवल भविष्य की कामना की। मुख्यमंत्री ने कहा कि लक्ष्य ने अपनी खेल प्रतिभा से उत्तराखण्ड का ही नहीं देश का भी नाम रोशन किया है। उन्होंने पिछली बार लक्ष्य से मुलाकात के दौरान उनसे लक्ष्य भेद कर आने को कहा…

सीएम धामी ने डैटोल स्कूल हाईजीन एजुकेशन प्रोग्राम का किया शुभारंभ

देहरादून: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने मंगलवार को मुख्यमंत्री आवास स्थित मुख्य सेवक सदन में डैटोल स्कूल हाईजीन एजुकेशन प्रोग्राम उत्तराखण्ड का शुभारंभ किया। डैटोल स्कूल हाईजीन एजुकेशन प्रोग्राम उत्तराखण्ड के सभी 13 जनपदों के 13 हजार प्राथमिक स्कूलों में चलाया जायेगा। इसके लिए शिक्षा महानिदेशक बंशीधर तिवारी एवं डायरेक्टर एक्सटर्नल अफेयर्स एवं पार्टनरशिप, एसओए, रेकिट रवि भटनागर के मध्य एमओयू भी हस्ताक्षरित किया गया। इस दौरान मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि डैटोल स्कूल हाईजीन एजुकेशन प्रोग्राम से बच्चों में स्वच्छता के प्रति एवं दैनिक व्यवहार में परिवर्तन…