देहरादून: यूकेएसएसएससी के पेपर लीक मामले में एसटीएफ की टीम ने एक और आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। उस व्यक्ति को अभ्यर्थियों को हल किया हुआ पेपर मुहैया कराने के आरोप में गिरफ्तार किया गया है। एसटीएफ की टीम ने जिला पंचायत सदस्य को यूकेएसएसएससी के पेपर लीक मामले में गिरफ्तार किया हैं। उसे पूरे मामले का मास्टरमाइंड बताया जा रहा है। इस मामले में अब तक 17 लोगों को गिरफ्तार किए जा चुका हैं। शनिवार को एसटीएफ ने देहरादून के रायपुर क्षेत्र में रहने वाला तनुज शर्मा वर्तमान…
Category: उत्तराखंड
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने वर्चुअल माध्यम से किया हर घर तिरंगा अभियान का शुभारंभ
देहरादून: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने वर्चुअल माध्यम से नगर निगम सभागार देहरादून में आजादी के अमृत महोत्सव के तहत हर घर तिरंगा अभियान का शुभारंभ किया। उन्होंने कार्यकर्ताओं के साथ चंपावत से तिरंगा यात्रा निकाली। बता दें, शुक्रवार शाम को सीएम धामी लोहाघाट स्थित मायावती अद्वैत आश्रम पहुंचे। उन्होंने आश्रम के ध्यान केंद्र में ध्यान योग किया और स्वामी विवेकानंद आधारित म्यूजियम का निरीक्षण किया। पिछले एक माह के दौरान दूसरा बार सीएम धामी मायावती अद्वैत आश्रम पहुंचे। उनके आने के बाद अब प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की इस आश्रम में…
मुख्यमंत्री ने खटीमा में रक्षाबन्धन मिलन कार्यक्रम में किया प्रतिभाग
देहरादून: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने गुरूवार को खटीमा में आयोजित रक्षाबन्धन मिलन कार्यक्रम में प्रतिभाग किया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में आयी महिलाओं ने मुख्यमंत्री को राखी बांध उनके दीर्घ जीवन की कामना की। मुख्यमंत्री ने कार्यक्रम में सभी को रक्षाबन्धन की बधाई दी| इस दौरान उन्होंने कहा कि रक्षाबन्धन का इस बार का यह पर्व हमारे लिये बहुत महत्वपूर्ण है, आजादी की 75वीं वर्षगांठ पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में हम अमृत महोत्सव मना रहे हैं, और इन आजादी के 75 साल के कालखण्ड में देश ने…
सीएम धामी ने केंद्रीय मंत्री से ‘एचएमटी’ इकाई को उत्तराखंड को सौंपने का अनुरोध किया
देहरादून: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने नई दिल्ली में केंद्रीय मंत्री, भारी उद्योग मंत्रालय महेन्द्र नाथ पाण्डेय से शिष्टाचार भेंट की। मुख्यमंत्री ने केंद्रीय मंत्री से औद्योगिक ईकाई एचएमटी के हस्तांतरण हेतु संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश देने का अनुरोध किया। इस दौरान मुख्यमंत्री ने उनसे जनपद नैनीताल में स्थित औद्योगिक ईकाई एचएमटी का उत्तराखण्ड सरकार को हस्तांतरित करने के लिए संबंधित को निर्देशित करने का अनुरोध किया। मुख्यमंत्री ने कहा कि इससे क्षेत्र में नए उद्योग स्थापित किये जा सकेंगे और रोजगार के अवसर उत्पन्न होंगे।बैठक में तय किया…
सरकार की सबसे पहली प्राथमिकता उम्मीदवारों के हित को सुरक्षित रखना है: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी
देहरादून: पेपर लीक मामला उजागर होने और उसे लेकर उठे सवालों के बाद आयोग के अध्यक्ष एस राजू ने इस्तीफा दे दिया था।जिसके बाद उन्होंने शासन को एक पत्र भेजा था, जिसमे लिखा था कि जब तक सरकार परीक्षा नियंत्रक की तैनाती नहीं करेगी, आयोग की प्रस्तावित परीक्षाएं नहीं होंगी। इस मामले में पूछे जाने पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि सरकार की सबसे पहली प्राथमिकता उम्मीदवारों के हित को सुरक्षित रखना है। हम परीक्षाएं कराने के लिए व्यवस्थाएं बनाएंगे और अन्य आयोगों का सहयोग लेने पर भी…
ऋषभ पंत बने उत्तराखंड के नए ब्रांड एम्बेसडर
देहरादून: उत्तराखंड सरकार ने जाने-माने क्रिकेटर ऋषभ पंत को राज्य के ब्रांड एम्बेसडर के तौर पर नियुक्त किया है। यह फैसला राज्य के युवाओं को खेल और जन स्वास्थ्य के प्रति प्रोत्साहित किए जाने के उद्देश्य से किया गया है। ऋषभ पंत आईपीएल में दिल्ली कैपिटल के कप्तान भी हैं। वह 2016 अंडर-19 क्रिकेट विश्व कप के लिए भारत की तरफ से उप-कप्तान भी रह चुके है । युवाओं के बीच ऋषभ पंत काफी पॉपुलर हैं। जिस कारण उन्हें उत्तराखंड का ब्रांड एम्बेसडर चुना गया है I उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर…
मौसम विभाग ने देहरादून समेत पांच जिलों में जारी किया ऑरेंज अलर्ट
देहरादून: मौसम विभाग दुवारा जारी रिपोर्ट के अनुसार देहरादून समेत उत्त्ताराखंड के पांच जिलों में भरी बारिश हो सकती हैं| साथ ही बारिश से प्रभावित जिलों में भूस्खलन, चट्टान गिरने और कहीं-कहीं सड़कें बाधित होने की आशंका के चलते मौसम विभाग ने ऑरेंज अलर्ट जारी किया हैं| इसके अलावा मौसम विभाग ने अन्य पर्वतीय जिलों में आकाशीय बिजली चमकने के साथ ही तीव्र बौछारें के हों एकी आशंका जताई हैं। वहीं, 11 से 13 अगस्त तक राज्य में हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है। हालांकि इन तीन दिनों के…
भारत जोड़ों तिरंगा यात्रा में जुटी कांग्रेस, भाजपा ने ‘हर घर तिरंगा अभियान’ के लिए उठाये कदम
देहरादून:आजादी की 75वीं वर्षगांठ के उपलक्ष्य में कांग्रेस की भारत जोड़ो तिरंगा यात्रा प्रदेशभर में शुरू हो गई है। कांग्रेस का यह अभियान 15 अगस्त तक चलाया जाएगा। पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत ने हरिद्वार और नेता प्रतिपक्ष यशपाल आर्य ने हल्द्वानी से भारत जोड़ो तिरंगा यात्रा शुरू की। आजादी की 75वीं वर्षगांठ के उपलक्ष्य में अगस्त क्रांति दिवस पर मंगलवार को कांग्रेस की भारत जोड़ो तिरंगा यात्रा प्रदेशभर में शुरू की थी। प्रदेश अध्यक्ष करन माहरा ने रुद्रप्रयाग के गुलाबराय मैदान से यात्रा का शुभारंभ किया। इसके साथ ही कर्णप्रयाग…
वेल्हम गर्ल्स स्कूल में बिखरे कला के रंग, सीएम धामी बतौर मुख्य अतिथि हुए शामिल
देहरादून: केंद्रीय संस्कृति मंत्रालय के तत्वावधान में कलाक्षेत्र फाउंडेशन की ओर से मंगलवार को वेल्हम गर्ल्स स्कूल, डालनवाला में अमृतं गमय-इंटरनेशनल फेस्टिवल ऑफ म्यूजिक एंड डांस आयोजित किया गया I कार्यक्रम में मुख्यमंत्री धामी बतौर मुख्य अतिथि पहुंचे। कार्यक्रम में देश की विविध लोक संस्कृति के रंग बिखरे। एक ओर जहां गढ़वाली गीतों की प्रस्तुति ने मन मोहा, वहीं पश्चिम बंगाल का लोक नृत्य भी आकर्षण का केंद्र रहा। इस दौरान ताल इंडिया ने अपनी शानदार प्रस्तुति देकर सभी को मंत्रमुग्ध कर दिया। उत्तराखंड के लोकगायक नरेंद्र सिंह नेगी और…
आगामी 25 साल होंगे देश का ‘अमृत काल’ : सीएम धामी
देहरादून: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी मंगलवार को ‘हर घर तिरंगा’ जन जागृति अभियान के तहत आयोजित रैली में शामिल हुए I यह रैली सहस्त्रधारा रोड स्थित आई.टी.पार्क चौक में रायपुर विधानसभा क्षेत्र में की गई। इस दौरान मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि आजादी का अमृत महोत्सव जन-जन का अभियान बन चुका है। हम सब सौभाग्यशाली हैं कि इसके साक्षी बन रहे हैं। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में भारत शक्तिशाली और गौरवशाली भारत के रूप में आगे बढ़ रहा है। सीएम धामी ने कहा कि आज देश की…
