देहरादून: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के हर घर तिरंगा अभियान के तहत आजादी के अमृत महोत्सव को मनाने के लिए प्रदेश में भाजपा पूरी तैयारी के साथ जुटी हुई है I इसी बीच हर घर तिरंगा अभियान के लिए मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी बुधवार को चमोली जनपद भ्रमण पर पहुंचे। सीएम धामी सीमांत गांव मलारी में सेना के जवानों और स्थानीय जनता के साथ ‘हर घर तिरंगा’ कार्यक्रम में शामिल होंगे। जिसके बाद दोपहर में सीएम आर्मी हैलीपैड बुरांश, मलारी से देहरादून के लिए प्रस्थान करेंगे। 15 अगस्त तक चलाया जाएगा अभियान…
Category: उत्तराखंड
उत्तराखंड के पर्वतीय क्षेत्रों में हो सकती है हल्की से माध्यम बारिश
देहरादून: मौसम विभाग ने उत्तराखंड में आज मंगलवार को पर्वतीय क्षेत्रों के कुछ इलाकों में हल्की से मध्यम बारिश व गर्जन के साथ बारिश की संभावना जताई है। वहीं राज्य के मैदानी क्षेत्रों में मौसम के शुष्क रहने की जानकारी भी दी हैं। मौसम विभाग ने मंगलवार को कोई अलर्ट नहीं जारी किया है। लेकिन बुधवार को गढ़वाल मंडल के पर्वतीय क्षेत्र, कुमाऊं क्षेत्र के बागेश्वर जिले के कुछ इलाकों में भारी से बहुत भारी बारिश होने की संभावना है। जिसको लेकर यलो अलर्ट जारी किया गया है। वहीं, 11…
रुद्रप्रयाग में भारी बारिश ने मचाई तबाही, सड़कों व घरों में घुसा मलबा
देहरादून: रुद्रप्रयाग जिले के छिनका गांव में सोमवार देर रात हुई भारी बारिश के कारण कई आवासीय घरों में पानी घुस गया और सड़कें व घर मलबे से भर गए। वहीं, जिले में 16 संपर्क मोटर मार्ग भी बंद हो गए हैं। जिला आपदा प्रबंधन अधिकारी नंदन सिंह रजवार बताया कि देर रात करीब एक बजे छिनका में भारी बारिश से अनुसूचित जाति बस्ती मेहड़खोला तोक में मलबा आने से काफी नुकसान हुआ है। उन्होंने बताया कि मेहड़खोला निवासी विजय लाल, राहुल लाल, जीत पाल सिंह राणा, जगदीश सिंह नेगी,…
‘भारत जोड़ों तिरंगा यात्रा’ शुरू, कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष करण माहरा ने किया शुभारंभ
देहरादून: भारत के स्वतंत्रता दिवस के मौके पर प्रदेश में कांग्रेस पार्टी ‘भारत जोड़ों तिरंगा यात्रा’ निकलने जा रही है I भारतीय कांग्रेस कमेटी की ओर से आज कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष करण माहरा रुद्रप्रयाग जिला मुख्यालय से भारत जोड़ों तिरंगा यात्रा शुभारंभ करेंगे। टिहरी में कांग्रेस के प्रदेश प्रवक्ता शांति प्रसाद भट्ट ने बताया कि 9 अगस्त को प्रतापनगर से देवप्रयाग संगम तक पदयात्रा निकाली जाएगी। 10 को चमियाला बाजार से घनसाली और संगम विहार चौरास से कीर्तिनगर होते हुए मलेथा, 12 को नई टिहरी सुमन पार्क से चंबा गबर…
सीएम धामी ने टपकेश्वर महादेव नगर भ्रमण की भव्य शोभायात्रा को किया रवाना, 10 साल बाद हेलिकॉप्टर से की जाएगी पुष्प वर्षा
देहरादून: देहरादून में आज टपकेश्वर महादेव नगर भ्रमण पर निकले हैं। दो साल बाद टपकेश्वर महादेव की 21वीं भव्य शोभा यात्रा शिवाजी धर्मशाला से शुरू की गई। सीएम पुष्कर सिंह धामी ने शोभायात्रा को रवाना किया। शोभायात्रा के विषय में महंत कृष्णा गिरी महाराज ने बताया कि विधि विधान से पूजा अर्चना करने के बाद तय समय में नौ अगस्त को सुबह शोभायात्रा निकाली जा रही है। दिगंबर रवि गिरी, सेवादल के सदस्य मनमोहन जयसवाल व डीके शर्मा ने बताया कि 10 साल बाद हेलीकॉप्टर से तीन जगह सहारनपुर चौक, घंटाघर…
सीएम धामी ने प्रभात फेरी में शामिल होकर प्रदेशवासिओं को दिया देशभक्ति का संदेश
देहरादून: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी आज देहरादून के गांधी पार्क में आजादी के अमृत महोत्सव के तहत आयोजित ‘हर घर तिरंगा’ अभियान व प्रभात फेरी में शामिल हुए। इस दौरान सीएम ने सभी लोगों से घरों पर तिरंगा लगाने की अपील की। इस दौरान सीएम धामी ने कहा कि इस प्रभाव फेरी से पूरे प्रदेश में देशभक्ति का संदेश जाएगा। आजादी का अमृत महोत्सव हमारे लिए इसलिए महत्वपूर्ण है क्योंकि इस बार आजादी के 75 साल पूरे होने जा रहे हैं। ये समय हमारे वीरों को याद करने का है।…
हर घर तिरंगा अभियान में प्रदेश के गैर सरकारी संगठनों व संस्थाओं को भी लिया जाएगा साथ : राधा रतूड़ी
देहरादून: सचिवालय में सोमवार को ‘हर घर तिरंगा‘ कार्यक्रम के तहत प्रेरणा आजीविका स्वंय सहायता समूह द्वारा स्टाल लगाया गया, जिसका शुभारंभ अपर मुख्य सचिव राधा रतूड़ी द्वारा किया गया। इस अवसर पर अपर मुख्य सचिव राधा रतूड़ी ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने देश की जनता से हर घर तिरंगा अभियान को व्यापक स्तर पर चलाने की अपील की है। प्रदेश में 20 लाख घरों में तिरंगा फहराया जायेगा। इस अभियान में प्रदेश के गैर सरकारी संगठनों व संस्थाओं को भी साथ लिया जा रहा है।
सीएम धामी ने नीति आयोग की बैठक में उत्तराखंड के लिए अलग विकास मॉडल का रखा प्रस्ताव
देहरादून: सीएम धामी अपने दिल्ली दौरे में है I इस दौरान वह उत्तराखंड के विकास के लिए अनेकों प्रस्ताव केंद्र के सामने रखेंगे I जिसके तहत आज सीएम धामी ने नीति आयोग की बैठक में उत्तराखंड के लिए अलग विकास मॉडल का प्रस्ताव केंद्र के सामने रखा I प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अध्यक्षता में नीति आयोग की संचालन समिति की बैठक में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने विकास योजनाओं का रोडमैप रखने के साथ ही उत्तराखंड के लिए अलग विकास मॉडल बनाने की पैरवी की। उन्होंने हिमालयी राज्यों की इकोलॉजी,…
तीलू रौतेली एवं आंगनबाड़ी कार्यकर्ता पुरस्कार से प्रदेश की महिलाओं को किया गया सम्मानित
देहरादून: आज सर्वे चौक स्थित आईआरडीटी सभागार में तीलू रौतेली एवं आंगनबाड़ी कार्यकर्ता पुरस्कार समारोह आयोजित किया गया I जिसमें उत्तराखंड की 12 महिलाओं और किशोरियों को राज्यपाल द्वारा तीलू रौतेली पुरस्कार से सम्मानित किया गया। साथ ही 35 महिलाओं को राज्य स्तरीय आंगनबाड़ी कार्यकर्ता सम्मान दिया गया। पुरुस्कार के लिए चयनित महिलाओं की सूची रविवार को महिला सशक्तीकरण एवं बाल विकास विभाग ने घोषित कर दी थी। राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह (सेनि) सर्वेचौक स्थित सभागार में सभी वीरांगनाओं को तीलू रौतेली पुरुस्कार से पुरस्कृत किया गया I तीलू रौतेली पुरुस्कार…
मोहर्रम के जुलूस के रिहर्सल के दौरान स्टंट करना युवक को पड़ा भारी
देहरादून: मंगलवार को देशभर में मोहर्रम मनाया जाएगा I जिसके चलते शहर में मोहर्रम का जुलूस निकालने के लिए लोग तैयारियां में जुटे हुए थे। जुलुस की रिहर्सल में स्टंट करना एक युवक को भारी पड़ गया I रानीपुर कोतवाली क्षेत्र सालमपुर में मोहर्रम के जुलूस में स्टंट की रिहर्सल दौरान युवक आग की चपेट में आ गया। आग लगने से युवक बुरी तरह से झुलस गया। जिसके बाद देखते ही देखते लोगों में अफरा-तफरी मच गई। इस दौरान राहत की बात यह रही कि भीड़ ने युवक को आग…
