तेज बारिश से यातायात हुआ प्रभावित, मलबा गिरने से रास्ते हुए बंद

देहरादून: उत्तराखंड में हुई तेज बारिश के कारण मलबा आने से ऋषिकेश-बदरीनाथ हाईवे करीब तीन घंटे तक बंद रहा जबकि कर्णप्रयाग-रानीखेत हाईवे पाडली में तीन जगहों पर मलबा आने से करीब छह घंटे तक आवाजाही बंद रही| कर्णप्रयाग-ग्वालदम हाईवे में चट्टान के दरकने और मलबा आने से बगोली, आमसौड़, नलगांव, व हरमनी के रास्ते बंद रहे। इससे पिंडरघाटी में आवश्यक वस्तुओं की आपूर्ति ठप रही और यात्रियों को परेशानियों का सामना करना पड़ा। हरमनी में हाईवे पर दोपहर के बाद यातायात शुरु की गयी, जबकि आमसौड़ सहित अन्य जगहों पर…

दून में हिंदू, मुस्लिम, सिख और ईसाई एक साथ तिरंगा यात्रा निकालकर देंगे सांप्रदायिक सौहार्द का संदेश

देहरादून: प्रदेशभर में हर घर तिरंगा यात्रा के लिए लोगों में काफी उत्साह देखने को मिल रहा है I जिसके चलते दून में हिंदू, मुस्लिम, सिख और ईसाई तिरंगा यात्रा एक साथ निकालकर सांप्रदायिक सौहार्द का संदेश देंगे। स्वतंत्रता सेनानी एवं उत्तराधिकारी कल्याण समिति की पहल पर संयुक्त नागरिक संगठन से संबद्ध सभी सामाजिक संगठनों के प्रतिनिधियों की ओर से यह प्रयास किया जा रहा है। पदाधिकारियों की बैठक में तय किया गया कि तिरंगा यात्रा का आयोजन नगर निगम देहरादून से गांधी पार्क तक किया जाएगा। यात्रा नौ अगस्त…

बारिश बनी मुसीबत: कर्णप्रयाग में कई जगहों पर भूस्खलन से बड़ी मुश्किले, घरों में घुसा मलबा

देहरादून: रातभर हुई भारी बारिश से कर्णप्रयाग में कई जगहों पर भूस्खलन की घटनाएं हुईं। कर्णप्रयाग-रानीखेत रोड़ पर सांकरी में पहाड़ी से आए मलबे में तीन कार दब गई। जबकि कई मकानों में मलबा भर गया। सब्जी मंडी से लेकर आईटीआई क्षेत्र तक भी कई मकानों में मलबा भर गया है। लंगासू के पास बदरीनाथ हाईवे पर मलबा आने से सड़क दलदल में तब्दील हो गई। वहीं, कर्णप्रयाग के पास पंचपुलिया में मलबा आने से सड़क बंद हो गई, हालांकि वहां पर मलबा हटाया जा रहा है और जल्द हाईवे खुलने…

मोबाइल कनेक्टिविटी को विस्तार देने के लिए 1202 बीएसएनएल के मोबाइल टावर लगाने को मिली मंजूरी

देहरादून: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी दिल्ली दौरे पर है I जिसके चलते उन्होंने शनिवार को केंद्रीय संचार मंत्री अश्वनी वैष्णव से शिष्टाचार भेंट की I केंद्रीय संचार मंत्रालय ने उत्तराखंड में मोबाइल कनेक्टिविटी को विस्तार देने के लिए 1202 बीएसएनएल के मोबाइल टावर को मंजूरी दे दी है। केंद्र सरकार एक मोबाइल टावर पर एक करोड़ रुपये खर्च करेगी। साथ ही मुख्यमंत्री धामी ने केंद्रीय मंत्री को उन सभी स्थानों की सूची सौंपी है, जहां मोबाइल टावर लगाए जाने की आवश्यक है। मुख्यमंत्री ने बताया कि मोबाइल कनेक्टिविटी न होने…

सीएम धामी ने गृह मंत्री अमित शाह से की मुलाकात

देहरादून: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने शनिवार को नई दिल्ली में केन्द्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह से मुलाकात की। मुख्यमंत्री ने केन्द्रीय सहकारिता मंत्री से केन्द्र सरकार द्वारा दी जा रही प्रति पैक्स 50 हजार रूपये की धनराशि को बढ़ाने का आग्रह किया हैं। उन्होंने कहा कि केन्द्र सरकार द्वारा 670 पैक्स के लिए 3.35 करोड़ रूपये की धनराशि आंकलित की गई है, यह प्रति पैक्स किये गये व्यय के सापेक्ष कम है। मुख्यमंत्री ने कहा कि उत्तराखण्ड पैक्स कम्यूटरीकरण में अग्रदूतों में से एक है तथा पर्वतीय…

सीएम धामी ने उत्तराखण्ड में मोबाइल नेटवर्क को मजबूत करने के लिए केंद्र सरकार से किया अनुरोध

देहरादून: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने आज शनिवार को नई दिल्ली में केंद्रीय मंत्री, रेल, संचार, इलेक्ट्रॉनिक्स व सूचना तकनीक अश्विनी वैष्णव से मुलाकात की। इस दौरान मुख्यमंत्री ने उत्तराखण्ड में मोबाइल नेटवर्क को मजबूत करने के लिए केंद्र सरकार से अनुरोध किया जिस पर केंद्र सरकार ने प्रदेश में में बीएसएनएल के 1206 मोबाइल टावर लगाने की स्वीकृति दी। साथ ही सीएम ने टनकपुर-देहरादून के मध्य एक जनशताब्दी रेल सेवा शुरू किये जाने अनुरोध किया| साथ ही मुख्यमंत्री ने टनकपुर बागेश्वर रेल लाइन को नेरोगेज के स्थान पर ब्रोडगेज…

महंगाई, बेरोजगारी और स्वास्थ्य सुविधाओं पर चर्चा के साथ कांग्रेस निकलेगी भारत जोड़ो तिरंगा यात्रा

देहरादून: स्वतंत्रता दिवस के शुभ अवसर पर कांग्रेस भारत जोड़ों तिरंगा यात्रा का आयोजन करेगी I कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष करन माहरा ने इस संबंध में जानकारी देते हुए बताया कि कांग्रेस 9 से 15 अगस्त तक हर जिले में 75 किलोमीटर की भारत जोड़ो तिरंगा यात्रा निकालेगी। यात्रा के दौरान बढ़ती महंगाई, बेरोजगारी और स्वास्थ्य सुविधाओं पर चर्चा की जाएगी। कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष ने बताया कि 9 अगस्त को सुबह 10 बजे रुद्रप्रयाग जिले के गुलाबराय मैदान से भारत जोड़ो तिरंगा यात्रा का शुभारंभ किया जाएगा। वो रुद्रप्रयाग बाजार, सुमेरपुर,…

सीएम धामी ने नई दिल्ली में निर्माणाधीन भवन का किया निरीक्षण

देहरादून: उत्तराखण्ड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने नई दिल्ली में निर्माणाधीन भवन ‘उत्तराखण्ड निवास’ का निरीक्षण किया। इस दौरान धामी ने उत्तराखण्ड निवास के नक्शे का अवलोकन करते हुये भवन के सभी प्रावधानों की विस्तृत जानकारी ली। जिसके बाद उन्होंने कहा कि निर्माण कार्य गुणवत्ता बनाए रखते हुए तय की गई निर्धारित समय सीमा में पूरा करना सुनिश्चित किया जाएगा। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कार्यदाई संस्था को “उत्तराखंड निवास” में कार्य की सुगमता के दृष्टिकोण से उत्तराखंड स्थानिक आयुक्त कार्यालय व उत्तराखंड राज्य सूचना केंद्र को उक्त भवन…

एस राजू ने ग्राम पंचायत अधिकारी भर्ती परीक्षा धांधली की कार्रवाई न होने पर जताई नाराजगी

देहरादून: स्नातक स्तरीय भर्ती परीक्षा में पेपर लीक मामले के बाद उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग(यूकेएसएसएससी) के अध्यक्ष एस राजू ने शुक्रवार को अपने पद से इस्तीफा दे दिया । इस्तीफे के बाद उन्होंने ग्राम पंचायत अधिकारी भर्ती परीक्षा की धांधली पर कार्रवाई न होने पर नाराजगी जताई आयोग के चेयरमैन एस राजू ने पेपर लीक मामले में धांधली को लेकर नैतिकता के आधार पर इस्तीफा दिया है। उत्तराखंड में 2016 में ग्राम पंचायत अधिकारी भर्ती परीक्षा की धांधली पर कार्रवाई न होने से भी अध्यक्ष एस राजू खफा नजर आए।…

सीएम धामी पहुंचे दिल्ली, राज्य के विकास पर करेंगे चर्चा

देहरादून: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी तीन दिवसीय दौरे पर नई दिल्ली पहुंचे हैं। अपने इस दौरे के चलते सीएम धामी प्रदेश में अनेक विकास कार्यों को लेकर चर्चा करेंगे और कई बैठकों में शामिल होंगे I जिसके चलते सीएम धामी रविवार को नीति आयोग की बैठक में शामिल होंगे। इससे पूर्व शनिवार को वह आजादी के अमृत महोत्सव को लेकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की बैठक में भाग लेंगे। मुख्यमंत्री के साथ मुख्य सचिव डॉ.एसएस संधु, प्रमुख सचिव लोनिवि आरके सुधांशु, सचिव मुख्यमंत्री आर मीनाक्षी सुंदरम व अन्य अधिकारियों की टीम भी…