जौलीग्रांट एयरपोर्ट के अंदर तक पहुंचेगी बस सेवा, सीएम धामी ने पांच इलेक्ट्रिक बसों को दिखाई हरी झंडी

देहरादून: सीएम पुष्कर सिंह धामी ने रेंजर्स ग्राउंड से स्मार्ट सिटी की पांच इलेक्ट्रिक बसों को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। यह बसें एयरपोर्ट रूट पर संचालित होंगी। शहर से जौलीग्रांट एयरपोर्ट के अंदर तक अब सीधी बस सेवा से भी पहुंच सकेंगे। अब तक निजी वाहन या टैक्सी ही आने-जाने का साधन था। प्रीमियम श्रेणी की पूरी तरह वातानुकूलित इन बसों में न्यूनतम किराया सौ रुपये और अधिकतम किराया दो सौ रुपये होगा। यह इलेक्ट्रिक बसें आईएसबीटी से एयरपोर्ट की पार्किंग और पैसेफिक गोल्फ सहस्रधारा रोड से एयरपोर्ट पार्किंग के…

सीएम धामी की अध्यक्षता में की गई कैबिनेट बैठक, कई अहम फैसलों पर लगी मुहर

देहरादून: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की अध्यक्षता में बुधवार शाम को कैबिनेट मीटिंग की गई। जिसमें जनता के हित में कई अहम फैसलों पर मुहर लगी I उत्तराखंड सरकार ने राज्य में उद्योग लगाने के बाद भी सब्सिडी का लाभ न ले पाने वाले निवेशकों को बड़ी राहत दी है। उद्योग लगाने से पहले एमएसएमई में प्री रजिस्टेशन न होने की वजह से बाधा को दूर करते हुए अब ऐसे निवेशकों को भी सब्सिडी देने का निर्णय लिया गया है। इन निवेशकों की ओर से लगातार सरकार पर सब्सिडी के लिए दबाव बनाया…

बोल्डर गिरने से बदरीनाथ और गंगोत्री हाईवे बंद

देहरादून: उत्तराखंड के कई इलाकों में आज हल्की बारिश हो रही है, तो कहीं पर बादल छाए हुए हैं। देहरादून स्थित राज्य मौसम विभाग की ओर से जारी चेतावनी के अनुसार 30 जुलाई तक पर्वतीय जिलों के कुछ इलाकों में भारी बारिश होगी। उधर, गंगोत्री राष्ट्रीय राजमार्ग बंदरकोट के पास लगातार पत्थर गिरने के कारण मार्ग बंद हो गया है। बीआरओ की मशीनें मौके पर पहुंच गई हैं, लेकिन पत्थरों के लगातार गिरने के कारण काम रुका हुआ हैं। कर्मचारियों का कहना है कि जब पत्थर गिरने रुकेंगे तो हाइवे…

कावड़ मेले के शांतिपूर्ण संपन्न होने पर ड्यूटी पर तैनात पुलिसकर्मियों को एडीजी लॉ एंड आर्डर ने किया सम्मानित

देहरादून: कावड़ मेले के शांतिपूर्ण संपन्न होने के उपरांत पुलिस विभाग ने ऋषिकेश में गंगा आरती व रात्रि भोज का कार्यक्रम आयोजित किया I कार्यक्रम में एडीजी लॉ ऐंड आर्डर वी. मुरुगेशन ने प्रतिभाग करते हुए कावड़ मेले में अच्छी ड्यूटी करने वाले पुलिसकर्मियों समेत होमगार्ड व पीआरडी के जवानों को प्रशस्ति पत्र व पुरुस्कार देकर सम्मानित किया I इस दौरान एडीजी ने अपने संबोधन में सर्वप्रथम कांवड मेले को सकुशल सम्पन्न कराने पर समस्त अधिकारी/कर्मचारियों की सराहना करते हुए उन्हें बधाई दी । उन्होंने कहा कि भविष्य में भी…

सदन की आंख और कान का कार्य करती है संसदीय समितियां: ऋतु खंडूड़ी

देहरादून: विधानसभा अध्यक्ष ऋतु खंडूड़ी भूषण ने एक आदेश जारी कर आज उत्तराखंड विधानसभा की 15 समितियों का गठन करके उनमें सदस्यों एवं सभापतियों की नियुक्ति की है I विधानसभा अध्यक्ष ने कहा है कि विधानसभा की समितियां सदन का लघु स्वरूप होती हैं। जिस प्रकार सदन चलता हैं उसी प्रकार समितियां भी अपना कार्य संचालन करती है।विधान सभा का कार्यपालिका पर नियंत्रण के लिए विभिन्न सभा समितियों का गठन किया गया है। उन्होंने कहा कि वास्तव में संसदीय समितियां सदन की आंख और कान का कार्य करती हैं और…

करोड़ों की जमीन के लिए युवक को मारपीट कर छत से फेका

देहरादून: रुड़की के गणेशपुर में कुछ लोगों ने करोड़ों के जमीन पर चल रहे विवाद में एक युवक की हत्या कर दी। उन्होंने युवक के साथ मारपीट कर उसे छत से नीचे फेंक दिया। पुलिस ने तीन लोगों को हिरासत में लिया है। बताया जा रहा है कि हरिद्वार हाइवे पर करोड़ों की कीमत की करीब 40 बीघा जमीन है। जिस पर कब्जे को लेकर कुछ लोगों में विवाद चल रहा है। जिसकी शिकायत जमीन मालिक ने पुलिस से भी की थी। इस मामले में यूपी के एक पूर्व मंत्री के…

जिलाधिकारी सोनिका ने अचानक पहुंचकर लगाई क्लास

देहरादून: बुधवार सुबह जिलाधिकारी सोनिका ने कैंप कार्यालय से सीधे सदर तहसील परिसर पहुंचकर सबको हैरान कर दिया। यहां तहसील जाने वाली सीढ़ियों की हालत देखते ही उनका पारा चढ़ गया। ऊपर पहुंची तो यहां उनको दलाल नजर आ गए। इस पर उन्होंने तहसीलदार और प्रभारी एसडीएम सदर की क्लास ली। इसके बाद यहां सभी अनुभागों का निरीक्षण किया। इस दौरान कई अनुभागों पर विभाग संबंधित कार्य और वहां बैठने वाले अधिकारी की प्लेट गेट पर नहीं लगी थी। जिसपर उन्होंने नाराजगी जताई। जिसके बाद उन्होंने नायब तहसीलदार कक्ष में…

पड़ोसी राज्यों की अपेक्षा अच्छे राजस्व प्राप्ति को लेकर प्रदेश वित्त मंत्री ने की समीक्षा बैठक

देहरादून: प्रदेश के वित्त मंत्री प्रेम चन्द अग्रवाल ने विभागीय अधिकारियों के साथ आबकारी विभाग में राजस्व प्राप्ति से संबंधित समीक्षा बैठक की I यह बैठक विधानसभा स्थित सभाकक्ष में की गई। इस दौरान मंत्री ने कहा कि राज्य में राजस्व बढ़ाने की दिशा में आबकारी विभाग एक महत्वपूर्ण विभाग है। उन्होंने राजस्व बढ़ाने पर जोर देते हुए कहा कि विगत वर्षों का बकाया जल्द ही वसूल किया जाए। उन्होंने कहा कि हमारा लक्ष्य पड़ोसी राज्यों की अपेक्षा अच्छा राजस्व प्राप्ति का होना चाहिए, इस दिशा में उन्होने अधिकारियों को…

सीएम धामी ने अधिकारियों को दिए निर्देश, किसानों के हित में की जाए योजना तैयार

देहरादून: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने मंगलवार को सचिवालय में सिंचाई विभाग की समीक्षा बैठक की I इस दौरान सीएम ने अधिकारियों को निर्देश दिये कि किसानों के हितों को ध्यान में रखते हुए योजनाएं बनाई जाए। साथ ही जनपदों में मुख्य विकास अधिकारियों की अध्यक्षता में समिति का गठन किया जाए। जिसमें कृषि एवं उद्यान विभाग के अधिकारी भी शामिल हों। सिंचाई एवं लघु सिंचाई विभाग कृषि एवं उद्यान विभाग के साथ समन्वय से कार्य किया जाये। मुख्यमंत्री ने सभी विभागों को 2025 तक बेस्ट प्रैक्टिस के तौर पर…

अपने पुस्तैनी जंगल को अतिक्रमण से बचने के लिए कठूड़ गांव की महिलाओं ने शुरू किया अभियान

गोपेश्वर: चमोली जनपद के दसौली ब्लाक अंतर्गत ग्राम पंचायत कठूड़ के सरपंच व महिला मंगल दल ने संयुक्त रूप से गाँव के अगल बगल व जंगलों पर हो रहे अतिक्रमण को हटाने को लेकर अभियान शुरू कर दिया हैI इससे पूर्व गाँव की पंचायत में सरपंच कठूड़ धर्मेन्द्र शैलानी की अध्यक्षता में यह फैसला लेते हुए कानून के तहत प्रस्ताव पारित किया गयाI प्रस्ताव में कहा गया है कि गाँव के जंगलों पर जिन व्यक्तियों द्वारा अवैध कब्जा किया गया है, वह उसे अविलम्ब छोड़ दें, नहीं तो उनके विरुद्ध…