ठुमका गाना यू ट्यूब से हटाये जाने की मांग को लेकर उत्तराखण्ड क्रांति दल का धरना प्रदर्शन

देहरादून: उत्तराखण्ड क्रांति दल युवा प्रकोष्ठ द्वारा विवादित ठुमका गाने को यू ट्यूब से हटाये जाने की मांग को लेकर पुलिस महानिदेशक कार्यालय में धरना प्रदर्शन किया गया I इस दौरान युवा उक्रांद के निवर्तमान केंद्रीय अध्यक्ष राजेंद्र सिंह बिष्ट ने कहा कि पिछले दिनों यू ट्यूब पर ठुमका नाम से गढ़वाली गाना डाला गया, जिसमे पहाड़ की संस्कृति को धूमिल करने का प्रयास किया गया है I साथ ही सस्ती लोकप्रियता बटोरने के लिये अश्लीलता परोसी गयी है, गाने में महिला कलाकार को खटिया मे ले जाए जाने के…

राजीव गांधी नवोदय विद्यालय में आठ छात्र और एक शिक्षक में कोरोना संक्रमण की पुष्टि

देहरादून: उत्तराखंड के टिहरी में राजीव गांधी नवोदय विद्यालय देवलधार में आठ छात्र और एक शिक्षक में कोरोना संक्रमण की पुष्टि की गई है। कोरोना संक्रमित छात्रों व शिक्षक को छात्रावास के अलग कमरों में आइसोलेट किया गया है। प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र फकोट प्रभारी चिकित्सा अधिकारी डां जगदीश जोशी, चिकित्सा अधीक्षक श्रीदेव सुमन राजकीय उप जिला चिकित्सालय डॉ. अनिल नेगी ने बताया कि राजीव गांधी नवोदय विद्यालय से अध्ययनरत छात्रों की तबीयत खराब होने की सूचना मिलने पर विभाग ने विद्यालय में 24 जुलाई को 190 लोगों का स्वास्थ्य परीक्षण…

शिव के माह में शक्ति का संकल्प लेकर बाल विकास मंत्री ने निकली कांवड़ यात्रा

देहरादून: उत्तराखंड की महिला सशक्तीकरण एवं बाल विकास मंत्री रेखा आर्य ने बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ के संदेश एवं लैंगिक असमानता को खत्म करने के संकल्प के साथ आज कांवड़ यात्रा निकाली। कांवड़ यात्रा के लिए उन्होंने पहले सुबह हरकी पैड़ी पहुंचकर जल भरा। इसके बाद वहां से पैदल चलकर ऋषिकेश में वीरभद्र महादेव मंदिर में जलाभिषेक करने के लिए रवाना हुईं। इस दौरान उनके साथ आंगनबाड़ी कार्यकर्ता, सहायिकाओं, सुपरवाइजरों समेत 200 महिलाएं शामिल रही। इस दौरान महिला सशक्तिकरण एवं बाल विकास के सचिव एचसी सेमवाल, श्री गंगा सभा के अध्यक्ष प्रदीप झा,…

कांवड़ यात्रिओं की वापसी के चलते हाईवे पर तगड़ा जाम, नियमों की उड़ी धज्जियां

देहरादून: आज सावन की शिवरात्रि है I कांवड़ यात्रा अपने अंतिम चरण पर पहुंच चुकी है। सोमवार को अधिकतर डाक कांवड़ और बाइक सवार कांवड़िए गंगाजल लेकर अपने राज्यों को निकले। आज जल चढ़ाने के बाद कांवड़ यात्री अगले साल फिर लौटने का संकल्प लेकर घर लौटेंगे I जिस कारण आज कांवड़ियों की भीड़ से हरिद्वार-देहरादून हाईवे और हरिद्वार-दिल्ली हाईवे पर तगड़ा जाम लगा है I डाक कांवड़ियों के हाईवे पर आने से पुलिस-प्रशासन के सारे इंतजाम फ्लॉप हो गए। हरिद्वार शहर, सहित हाईवे पर जाम की स्थिति बनी रही।धर्मनगरी…

कारगिल विजय दिवस के मौके पर सीएम धामी ने कारगिल शहीदों को दी श्रधांजलि

देहरादून: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कारगिल विजय दिवस के अवसर पर भारतीय सेना के अदम्य साहस व शौर्य को नमन किया। मंगलवार को शौर्य दिवस के अवसर पर सीएम धामी ने गांधी पार्क स्थित शहीद स्मारक स्थल पर कारगिल शहीदों को श्रद्धांजलि अर्पित की। इस दौरान उन्होंने शहीदों के परिजनों व वीरांगनाओं को भी सम्मानित किया। सीएम पुष्कर सिंह धामी ने अपने संबोधन की शुरुआत रामधारी सिंह दिनकर की कविता से की I ‘जिनके सिंहनाद से सहमी धरती रही अभी तक डोल, कलम, आज उनकी जय बोल’। उन्होंने कहा कि मैं खुद एक…

27 जुलाई को सीएम धामी की अध्यक्षता में कैबिनेट बैठक, कई अहम प्रस्तावों पर लग सकती है मुहर

देहरादून: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की अध्यक्षता में बुधवार 27 जुलाई को कैबिनेट बैठक होने जा रही है। सचिवालय स्थित विश्व कर्मा भवन के वीर चंद्र सिंह गढ़वाली सभागार में शाम पांच बजे से यह बैठक शुरू होगी। जानकारी के अनुसार बताया जा रहा है कि इस बैठक में अनेकों प्रस्ताव आने की संभावना हैं। इस दौरान कैबिनेट हरिद्वार त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव को हरी झंडी दे सकती है। हाईकोर्ट ने राज्य सरकार को अक्तूबर से पहले हर हाल में चुनाव कराने के आदेश दिए हैं। पहले कुंभ और कोविड और अब कावंड़…

हल्द्वानी के मीडिया सेंटर को प्रभावशाली बनाने की संयुक्त निदेशक के.एस. चौहान को मिली जिम्मेदारी

देहरादून: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के निर्देश पर मीडिया सेंटर हल्द्वानी को अधिक प्रभावशाली व सक्षम बनाये जाने के लिए संयुक्त निदेशक के.एस. चौहान को अग्रिम आदेशों तक मीडिया सेंटर हल्द्वानी में सम्बद्ध किया गया है। साथ ही वों कुमॉयू मण्डल के अन्तर्गत आने वाले समस्त जनपदों के ग्रामों तक राज्य सरकार द्वारा किये जा रहे कार्यों के प्रचार -प्रसार व उन समस्त कार्यों को आम जन मानस तक मीडिया तंत्र के माध्यम से पहुंचाएंगे| इस संबंध में विशेष प्रमुख सचिव अभिनव कुमार द्वारा जारी किए गए आदेश के अनुसार…

मुख्यमंत्री धामी ने की सड़क परिवहन व राजमार्ग मंत्री से भेंट, राज्य की विकास योजनाओं पर हुई चर्चा

देहरादून: उत्तराखण्ड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने नई दिल्ली स्थित संसद भवन कक्ष में केंद्रीय सड़क परिवहन व राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी से भेंट कर राज्य की विकास योजनाओं पर चर्चा की। इस दौरान मुख्यमंत्री ने प्रदेश के विभिन्न राजमार्गों को राष्ट्रीय राजमार्ग के रूप में अधिसूचित किये जाने के लिए अनुरोध किया। मुख्यमंत्री ने कहा कि पिछले कुछ वर्षों में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी के मार्गदर्शन में इन्फ्रास्ट्रक्चर विकास व कनेक्टीविटी में काफी काम हुआ है। मुख्यमंत्री ने इसके लिए प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी, केंद्रीय…

सीएम धामी ने देश की 15वीं राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू को दी बधाई

देहरादून: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने भारत की राष्ट्रपति के रूप में शपथ लेने पर श्रीमती द्रौपदी मुर्मू जी को शुभकामनाएं दी हैं। मुख्यमंत्री ने कहा कि मुर्मू जी, नारी अभ्युदय का स्वर्णिम प्रतीक हैं। मानवता का विकास, नए भारत का निर्माण एवं लोकतांत्रिक मूल्यों की पूर्णता नारी शक्ति के योगदान के बिना असंभव है।

उत्तरकाशी में महसूस किए गए भूकंप के झटके

देहरादून: उत्तरकाशी में आज रविवार को दोपहर 12:37 पर भूकंप के झटके महसूस किए गए। करीब दो सेकंड के भूकंप का झटका लगते ही लोग अपने घरों और दुकानों से बाहर निकल गए। रिएक्टर स्केल पर भूकंप की तीव्रता 3.6 मापी गई है। जिला आपदा प्रबंधन अधिकारी देवेंद्र पटवाल ने बताया कि भूकंप से अभी जानमाल के नुकसान की कोई सूचना नहीं मिली है। जनपद मुख्यालय , मनेरी, मातली, जोशियाड़ा, भटवाड़ी क्षेत्रान्तर्गत में भूकंप के झटके महसूस किए गए। अन्य तहसील क्षेत्रों में भूकंप के झटके महसूस नहीं किए गए।