सीएम धामी ने किया “उत्तराखण्ड पुलिस एप्प” का उद्घाटन, एक ही एप्प में मिलेंगी सभी सुविधाएं

देहरादून: प्रदेश में आम जन की सुविधा व ऑनलाईन रिपोर्टिग को और अधिक सहज बनाने के लिए उत्तराखण्ड पुलिस द्वारा शुरू की गयी ई-एफआईआर सुविधा और “उत्तराखण्ड पुलिस एप्प” का शुक्रवार को मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी द्वारा विधिवत उदघाटन किया गया। मुख्यमंत्री के सरलीकरण, समाधान, निस्तारण और संतुष्टि के मूल मंत्र के क्रम में उत्तराखण्ड पुलिस द्वारा प्रदेश की जनता हेतु यह सुविधाएं शुरू की गयी हैं। अब घर बैठे ही वाहन चोरी और गुमशुदा वस्तुओं के संबंध में ई-एफआईआर दर्ज कराई जा सकेगी। “उत्तराखण्ड पुलिस एप्प” में उत्तराखण्ड पुलिस…

16 वर्षीय युवक ने मस्ती-मजाक में गंवाई जान

देहरादून: मालदेवता में दोस्तों के साथ घूमने आया एक किशोर गहरे पानी में डूब गया। सूचना पर पहुंची एसडीआरएफ एवं स्थानीय पुलिस की टीम ने रेस्क्यू कर शव को बरामद किया। एसडीआरएफ रेस्क्यू टीम ने गहरे पानी में जाकर सर्चिंग अभियान चलाया। मृतक की पहचान रोहित पुत्र रवि रावत 16 वर्ष निवासी विश्वनाथ एंक्लेव मयूर विहार देहरादून के रूप में हुई। बताया कि किशोर अपने दोस्तों के साथ घूमने आया था और पानी में उतरने के दौरान उसे गहराई का अंदाजा नहीं लगा और डूबने लगा। साथियों ने बचाने की…

प्रदेश में हरेला लोकपर्व का उत्सव शुरू, सीएम धामी ने दी प्रदेशवासियों को बधाई

देहरादून: देवभूमि उत्तराखंड में आज से हरेला लोकपर्व का उत्सव शुरू हो गया है। हरेला उत्तराखंड का लोक पर्व ही नहीं बल्कि हरियाली का प्रतीक भी है। मान्यता है कि हरेला पर्व पर लगाया पौधा सूखता नहीं है। हरेला पर्व पर इस बार भाजपा प्रदेशभर में पौधरोपण का अभियान चलाकर पांच लाख पौधे रौपेगी। प्रकृति के संरक्षण का यह अभियान भाजपा ने 23 जून से शुरू किया था। शनिवार को वन विभाग द्वारा आयोजित पौधरोपण कार्यक्रम में पौधरोपण के बाद सीएम धामी ने कहा कि देहरादून को क्लीन सिटी ग्रीन सिटी बनाने का अभियान…

गाड़ी के प्लेट पर पापा लिखना पड़ा भारी, पुलिस ने काटा चालान, सोशल मीडिया पर साझा की तस्वीर

देहरादून: उत्तराखंड पुलिस ने ट्रैफिक नियमों का उल्लंघन करने वाली एक गाड़ी का चालान काट इसकी फोटो ट्विटर पर शेयर की है। कार पर फैंसी तरीके से नंबर की जगह पापा लिखा हुआ था। पुलिस ने इसे लेकर शख्स को फटकार लगाई है। पुलिस को शिकाय मिली थी कि एक शख्स लोगों पर रौब झाड़ने के लिए अपनी कार की नंबर प्लेट का गलत इस्तेमाल कर रहा है। पुलिस ने जब इसकी जांच की तो पता चला की शख्स की गाड़ी का नंबर 4141 है। जिसे उसने पापा लिखा हुआ…

शराब की दुकानों पर ओवर रेटिंग पाए जाने पर जुर्माना तथा लाइसेंस निरस्त करने के निर्देश

देहरादून: जनपद में शराब की ओवर रेटिंग की शिकायतों पर जिलाधिकारी डॉ0 आर राजेश कुमार के निर्देशों के अनुपालन में बुधवार को आबकारी विभाग द्वारा विकास नगर क्षेत्र अंतर्गत जांच अभियान चलाया जा रहा है, करीब 5 देशी एवं विदेशी मदिरा की दुकानों पर छापामारी अभियान किया गया I जिनमें ओवर रेक्टिंग का मामला नहीं पाया गया हैं। जबकि जनपद में जिलाधिकारी के निर्देशन पर हुई कार्रवाई में अब तक ओवर रेटिंग एवं अन्य अनियमितताओं पर करीब 10 लाख रुपए का देशी एवं विदेशी मदिरा की दुकान से अर्थदंड वसूला…

दो इंटर्नैशनल ब्रांड को टक्कर दे रहा उत्तराखंड का ये स्टार्ट-अप

देहरादून: पिज़्ज़ा इटॉल्या ने बहुत ही कम समय में देहरादून में अपनी पहचान बना ली हैं । 2016 में शुरू हुआ ये स्टार्ट अप आज डोमिनोज , केएफसी, पिज़्ज़ा हट जैसे इंटर्नैशनल ब्रैंड्ज़ को टक्कर दे रहा हैं । सुभाष नगर कलेमेंट टाउन में अगर कभी देखें तो पिज़्ज़ा इटॉल्या डोमिनोज और के॰अफ॰सी के बीच में अपनी छाप बना के बैठा हुआ हैं और लोगों के बीच अपनी लोकप्रियता बढ़ाने के बाद पूरी तरह इन दोनो ब्रैंड्ज़ को बराबरी का कॉम्पटिशन देता हैं । पिज़्ज़ा इटॉल्या की चार ब्रैंचेज़ हैं…

प्लास्टिक के प्रयोग को रोकने व आमजन में जागरूकता फैलाने के लिए मुख्य सचिव की विशेष पहल

देहरादून: मुख्य सचिव डॉ.एस.एस. संधु की अध्यक्षता में बुधवार को सचिवालय में सिंगल यूज प्लास्टिक के प्रयोग को रोकने हेतु गठित स्पेशल टास्क फोर्स की तृतीय बैठक आयोजित हुई। इस बैठक के दौरान, मुख्य सचिव ने कहा कि सिर्फ सिंगल यूज प्लास्टिक ही नहीं, बल्कि हर प्रकार के प्लास्टिक के प्रयोग को हतोत्साहित करने के लिए एवं आमजन में जागरूकता फैलाने के लिए विशेष कदम उठाए जाने चाहिए। मुख्य सचिव ने कहा कि सभी जिलास्तरीय टास्क फोर्स को एक्टिव मोड पर रखते हुए सिंगल यूज प्लास्टिक पर लगे प्रतिबन्ध को…

सीएम धामी ने गुरू पूर्णिमा के अवसर पर ‘विजय’ छात्रवृति योजना का किया शुभारम्भ

देहरादून: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने बुधवार को देहरादून के बिधौली स्थित यूनिवर्सिटी ऑफ पैट्रोलियम एण्ड एनर्जी स्टडीज (यूपीईएस) में यूपीईएस द्वारा शुरू की गई ‘विजय’ छात्रवृति योजना का शुभारम्भ किया। योजना का उद्देश्य आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग के मेधावी छात्रों के लिए ‘ज्योति छात्रवृति’ व खेलों को बढ़ावा देना है I इसके अलावा प्रतिभाशाली खिलाड़ियों के लिए यूपीईएस द्वारा उत्तराखण्ड की लोक संस्कृति एवं परम्पराओं के संवर्द्धन, संरक्षण और अध्ययन करना भी हैI ‘सेंटर फॉर कल्चर एंड आर्ट एवं भारतीय पुरातन ज्ञान को नई पीढ़ी से जोड़ने के…

एमडीडीए की टीम ने मसूरी और दून के अवैध निर्माण कार्यों पर की कार्रवाई

देहरादून: मसूरी देहरादून विकास प्राधिकरण (एमडीडीए) की टीम ने मंगलवार को दून और मसूरी में अवैध निर्माण पर कार्रवाई की। मसूरी के काला गांव में पहाड़ी को काटकर समतलीकरण और डिमार्केशन का काम रुकवा दिया। इसके अलावा मौके पर किए जा रहे निर्माण कार्य को ध्वस्त कर दिया। देहरादून से लेकर मसूरी तक कई जगह पहाड़ की कटिंग कर प्लॉटिंग के लिए समतलीकरण किया जा रहा है। शिकायत पर एमडीडीए की टीम मसूरी रोड पर कालागांव के पास शिव मंदिर के पीछे पहुंची। यहां करीब 80 गुणा 70 मीटर क्षेत्रफल…

कांवड़ यात्रा के पहले दिन हरिद्वार हाईवे पर भारी वाहन प्रतिबंधित

देहरादून: 14 जुलाई को कांवड़ यात्रा का पहला दिन है I जिस कारण हरिद्वार हाईवे पर दिन के दौरान भारी वाहन प्रतिबंधित कर दिए जाएंगे। तीन चरणों में यातायात प्लान लागू होगा, जिसमें आखिरी के तीन दिन हाईवे पर पूरी तरह से भारी वाहन प्रतिबंधित रहेंगे। आवश्यक वस्तुओं के वाहनों की आवाजाही जारी रहेगी, उस पर किसी तरह की रोक नहीं होगी। कांवड़ यात्रा के चरम पर पहुंचने के साथ-साथ यातायात प्लान लागू किया जाता रहेगा। फिलहाल पहले दिन से भारी वाहन को लेकर बनाया गया प्लान लागू कर दिया…