देहरादून: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने सोमवार को अमर शहीद प्रवीण सिंह गुसांईं के पैतृक आवास ग्राम पुंडोली (हडियाणा) टिहरी गढ़वाल पहुँचकर शहीद के परिजनों से भेंट कर उन्हें सांत्वना प्रदान की। मुख्यमंत्री ने शहीद के पिता प्रताप सिंह गुसाईं एवं माता दीपा देवी से भेंटकर संवेदना व्यक्त कर हर संभव मदद का भरोसा दिया। सीएम धामी ने कहा कि वीर सैनिक प्रवीण सिंह देश सेवा के लिए शहीद हुए हैं, उनका नाम इतिहास के पन्नो पर सुनहरे अक्षरों में लिखा जाएगा। राज्य सरकार इस संकट के समय पीड़ित परिवार…
Category: उत्तराखंड
मुख्यमंत्री धामी ने उत्तरांचल प्रेस क्लब की स्मारिका का किया विमोचन
देहरादून: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने सोमवार को सीएम कैम्प कार्यालय में उत्तरांचल प्रेस क्लब की स्मारिका का विमोचन किया। उन्होंने कहा कि उत्तराखंड की बहुपयोगी जानकारी के साथ ही सरकार द्वारा किये जा रहे महत्वपूर्ण कार्यों की जानकारी को आमजन तक स्मारिका के माध्यम से पहुंचाने का सराहनीय प्रयास किया गया है। उत्तरांचल प्रेस क्लब के अध्यक्ष जितेंद्र अंथवाल ने मुख्यमंत्री को अवगत कराया कि क्लब की अर्द्धवार्षिक स्मारिका को नई विधानसभा के गठन के मद्देनजर सरकार, विधायकों व पत्रकारों समेत महत्वपूर्ण फोन नंबर को शामिल करते हुए बहुपयोगी…
मुख्यमंत्री ने प्रदेश में भारी वर्षा की संभावना के चलते जिलाधिकारियों को सतर्क रहने के दिये निर्देश
देहरादून: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने प्रदेश में मौसम विभाग द्वारा दी गई भारी वर्षा की चेतावनी के दृष्टिगत सभी मण्डलायुक्तों एवं जिलाधिकारियों को आपदा से संबंधित किसी भी चुनौती से निपटने के लिए हर समय तैयार रहने के निर्देश दिये हैं। मुख्यमंत्री ने कहा कि आपदा प्रबंधन की दृष्टि से हर स्तर पर सतर्कता बरती जाए, इस सम्बन्ध में सभी विभागों को आपसी समन्वय से कार्य करने के भी उन्होंने निर्देश दिये हैं। उन्होंने कहा कि आपदा की दृष्टि से जिओ टैगिंग के साथ तैनात जेसीबी को हर समय…
‘हर घर तिरंगा अभियान’ के तहत 20 लाख घरों में झंडा लगाने का लक्ष्य
देहरादून: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह की अध्यक्षता में ‘हर घर तिरंगा अभियान’ पर आयोजित वीडियो कांफ्रेंसिंग में शामिल हुए। इस कांफ्रेंस में केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने कहा कि आजादी की 75 वीं वर्षगांठ के अवसर पर आयोजित कार्यक्रम ‘हर घर तिरंगा’ में जनसहभागिता सबसे जरूरी है। इसके लिये व्यापक स्तर पर प्रचार प्रसार कर लोगों, विशेष रूप से युवाओं को प्रेरित करना है। यह जन-जन का कार्यक्रम है। इसके लिये केंद्रीय सरकार व सभी राज्य सरकारों को मिलकर काम करना है। ‘घर घर…
कोरोना महामारी के विरूद्ध लड़ाई में वैक्सीनेशन ही हमारा सबसे बड़ा हथियार : सीएम धामी
देहरादून: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने भारत सरकार द्वारा कोविड टीकाकरण अमृत महोत्सव का शुभारंभ किया। इसके अंतर्गत 18 से 59 आयुवर्ग के सभी लाभार्थियों हेतु निशुल्क प्रिकाशन डोज दी जा रही है। मुख्यमंत्री ने कहा कि कोविड की रोकथाम के लिये टीकाकरण जरूरी है। राज्य सरकार द्वारा इसके लिये सभी आवश्यक व्यवस्थायें सुनिश्चित की गई है। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा है कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी जी के कुशल नेतृत्व में भारत में कोविड वैक्सीनेशन का सबसे बड़ा और सफल अभियान संचालित किया गया है। मुख्यमंत्री ने देश…
सावन के पहले सोमवार महादेव की पूजा को मंदिरों में उमड़ी भीड़
देहरादून: आज सावन के पहले सोमवार के शुभ अवसर पर जगह-जगह मंदिरों में भक्तों की भीड़ उमड़ी है I श्रद्धालु सावन के प्रत्येक सोमवार व्रत रखकर भगवान शिव से अपनी मनोकामना पूरी करने की प्राथना करते है I सावन के पहले सोमवार को शहर के अनेक मंदिरों में श्रद्धालु जलाभिषेक को उमड़े। श्रावण मास की पूर्णिमा व संक्रांति का पहला सोमवार एक साथ पड़ने से दोनों दिनों के अनुसार सावन को मानने वाले श्रद्धालु भारी संख्या में मंदिर पहुंचे। इस वजह से मंदिरों में अधिक भीड़ दिखी। टपकेश्वर मंदिर में…
पदभार संभालने के साथ बोले एसएसपी दलीप सिहं कुवंर, साइबर क्राइम, नशा कारोबारियों व भू-धोखाधड़ी करने वालों पर होगी सख्त कार्यवाही
देहरादून: जनपद देहरादून के नए वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक दलीप सिहं कुवंर ने रविवार को कार्यभार ग्रहण कियाI कार्यभार संभालने के बाद उन्होंने प्रेस को भी संबोधित कियाI इस दौरान उन्होंने अपनी प्राथमिकताओं को पत्रकारों के साथ साझा कियाI प्रेस वार्ता के दौरान एसएसपी ने हरेला पर्व की बधाई देने के साथ बताया कि उनकी सर्वोच्च प्राथमिकता जनपद की यातायात व्यवस्था में प्रभावी सुधार करना हैI उन्होंने कहा कि इसके लिए ठोस कदम उठाये जायेंगे जिसके तहत आने वाले डेढ से दो माह के दौरान आम जन को यातायात में प्रभावी…
मुख्यमंत्री धामी ने सपरिवार के साथ विधि विधान से मनाया हरेला पर्व, पत्नी गीता पुष्कर धामी ने किया फलदार पौधों का रोपण
देहरादून: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने सीएम आवास में सपरिवार परंपरागत विधि विधान के साथ हरेला पर्व मनाया। हरेला के शुभ अवसर पर मुख्यमंत्री आवास परिसर में मंत्रीगणों व विधायकगणों की पत्नियों ने फलदार एवं छायादार पौधों का रोपण किया। प्रदेश में 16 जुलाई से 15 अगस्त 2022 तक व्यापक स्तर पर वृक्षारोपण किया जाना है। इस अवसर पर श्रीमती गीता पुष्कर धामी, श्रीमती निर्मला जोशी , डॉ. दीपा रावत , श्रीमती शशिप्रभा अग्रवाल , श्रीमती बबीता पुण्डीर , श्रीमती शशि चमोली , श्रीमती सुबोधिनी शर्मा , श्रीमती कुसुम गैरोला…
देहरादून की नव नियुक्त जिलाधिकारी सोनिका ने संभाला पदभार,अधिकारियों संग की बैठक
देहरादून: राजधानी देहरादून जनपद की नव नियुक्त जिलाधिकारी सोनिका ने आज को जिलाधिकारी देहरादून का पदभार ग्रहण करते हुए कोषागार में डबल लॉक का चार्ज लिया। जिलाधिकारी ने पदभार ग्रहण करने के बाद अधिकारियों के साथ कलेक्टेट सभागार में बैठक भी कीI नव नियुक्त जिलाधिकारी ने पदभार ग्रहण करने के उपरांत अधिकारियों के साथ कलेक्टेट सभागार में बैठक के दौरान अवगत कराया कहा कि केन्द्र एवं राज्य सरकार की विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं के सतत् क्रियान्वयन व मुख्यमंत्री कौशल विकास योजना से अधिकतम लोगों को स्वरोजगार दिये जाने तथा जनमानस की…
मुख्यमंत्री धामी ने हरेला पर्व के अवसर पर जागेश्वर धाम परिसर में किया पौधारोपण, श्रावणी मेले का भी किया शुभारंभ
देहरादून: प्रदेश के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने शनिवार को जागेश्वर धाम में पहुंचकर प्रसिद्ध श्रावणी मेले का शुभारंभ किया। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने बाबा जागेश्वर धाम में पूजा अर्चना की। मुख्यमंत्री ने हरेला पर्व पर प्रदेशवासियों को बधाई देते हुए जागेश्वर धाम परिसर में पौधारोपण भी किया। इस मौके पर मुख्यमंत्री ने विधानसभा जागेश्वर में कुल 12.35 करोड़ लागत की विभिन्न विकास योजनाओं का शिलान्यास एवं लोकार्पण किया जिसमे 77.31 लाख रुपए की योजनाओं का लोकार्पण एवं 11.58 करोड़ की योजनाओं का शिलान्यास शामिल है। जागेश्वर धाम के…
