देहरादून: उत्तराखंड के सात जिलों में तेज गर्जना के साथ-साथ भरी बारिश की सम्भावना को देखते हुए मौसम विभाग ने येलो अलर्ट जारी कर दिया हैं| साथ ही मौसम विज्ञानियों ने अगले 24 घंटे के भीतर मैदान से लेकर पहाड़ तक झमाझम बारिश की संभावना भी जताई है। मौसम विज्ञान केंद्र के निदेशक विक्रम सिंह ने बताया कि अगले 24 घंटे में देहरादून, टिहरी, पौड़ी, हरिद्वार, चंपावत, नैनीताल, ऊधमसिंह नगर में भारी बारिश की संभावना है। इस संबंध में राज्य आपदा प्रबंधन विभाग के अधिकारियों को भी अवगत कराया गया…
Category: उत्तराखंड
सीएम धामी ने मुख्यमंत्री घस्यारी कल्याण योजना के अन्तर्गत टीएमआर यूनिट का किया शिलान्यास
देहरादून: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने रविवार को मुख्यमंत्री आवास स्थित मुख्य सेवक सदन में मुख्यमंत्री घस्यारी कल्याण योजना के अन्तर्गत टोटल मिक्स राशन (टीएमआर) यूनिट का शिलान्यास किया| इस दौरान धामी ने कहा कि प्रदेश में मुख्यमंत्री घस्यारी कल्याण योजना पिछले वर्ष केन्द्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह के कर कमलों द्वारा शुरू की गई थी। हमारी माताओं बहनों जिनकों अपने पशुओं के घास के लिये दूर-दूर जाना पड़ता है तथा आपदा का सामना करना पड़ता है, उन सबको इससे निजात कैसे मिल सकती है इन सभी का…
गैरसैंण से हल्द्वानी तक का सफर जल्द ही होगा आसान
देहरादून: उत्तराखंड की ग्रीष्मकालीन राजधानी गैरसैंण से हल्द्वानी तक का सफर जल्द ही आसान होने जा रहा है। गढ़वाल और कुमाऊं मंडल के पर्वतीय क्षेत्रों की लाइफ लाइन ज्योलीकोट से कर्णप्रयाग तक डबल लेन सड़क बनाने की मंजूरी भी मिल गई है। राज्य के पर्वतीय हिस्सों को जोड़ने वाली ज्योलीकोट – कर्णप्रयाग मोटर मार्ग अभी सिंगल लेन है। लगभग 235 किमी लंबी इस सड़क को डबल लेन चार चरणों में किया जाएगा। पहले चरण में खैरना से काकड़ीघाट तक लगभग 10 किमी सड़क का चौड़ीकरण का काम भी पूरा कर…
डिजिटल ट्रांजेक्शन से होंगे चोर बाजारी के रास्ते बन्द: सीएम धामी
देहरादून: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने रविवार को मुख्यमंत्री आवास स्थित मुख्य सेवक सदन में 108 एम.पैक्स के कम्प्यूटरीकरण का शुभारम्भ किया| इस दौरान मुख्यमंत्री ने कहा कि सहाकारिता की मूल अवधारणा है कि उसमें सबका सहयोग हो। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के विजन के अनुरूप प्रदेश भी डिजिटल ट्रांजेक्शन की ओर बढ़ रहा है। इसका ही प्रतिफल है कि इसके माध्यम से लाभार्थीयों की पूरी की पूरी धनराशि डीबीटी के माध्यम से उसके खाते में जमा हो रही है| धामी ने आगे कहा इससे चोर बाजारी के रास्ते भी बन्द…
स्वांला में टिप्पर खाई में गिरने से चालक समेत भाजपा बूथ अध्यक्ष की मौत, सीएम ने जताया शोक
देहरादून: टनकपुर-पिथौरागढ़ हाईवे पर स्वांला में सोमवार सुबह दर्दनाक हादसा हो गया। चल्थी से चंपावत आ रहा एक टिप्पर अनियंत्रित होकर खाई में गिर गया। इस दौरान चालक की मौत हो गई। मृतक धूरा मंडल में भाजपा के बूथ अध्यक्ष भी थे। जबकि उसमें सवार एक ग्रामीण गंभीर घायल हो गया है। घायल का जिला अस्पताल में इलाज चल रहा है। एसपी देवेंद्र पींचा ने बताया कि सोमवार सुबह छह बजे बारहमासी सड़क में चल्थी से चंपावत आ रहा टिप्पर अचानक स्वांला के पास अनियंत्रित होकर 25 मीटर गहरी खाई…
सीएम धामी और संबित पात्रा के बीच’हर घर तिरंगा’ अभियान की तैयारियों के संबंध में विचार विमर्श
देहरादून: सोमवार को मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने मुख्यमंत्री आवास में भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय प्रवक्ता संबित पात्रा से मुलाकात की I इस दौरान उन्होंने उत्तराखण्ड में हर घर तिरंगा अभियान की तैयारियों के संबंध मे विस्तार से विचार विमर्श किया। संबित पात्रा ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी जी की पहल पर आजादी के अमृत महोत्सव के तहत हर घर तिरंगा अभियान संचालित किया जा रहा है। इसमें 13 अगस्त से 15 अगस्त तक सभी देशवासियों से अपने-अपने घरों में तिरंगा फहराने का अनुरोध किया गया है। उन्होंने…
श्रीनगर के दो गांव में बादल फटने से भारी नुकसान
देहरादून: उत्तराखंड में पौड़ी जिले के श्रीनगर में देर रात दो गांव जोगड़ी और रैतपुरा गांव में बादल फटने से खेतों को भारी नुकसान हुआ है। पानी और मलबा आने से खेत तबाह हो गए। सूचना मिलने के बाद एसडीएम अजयवीर सिंह ने सोमवार सुबह प्रभावित क्षेत्र का दौरा किया। उन्होंने बताया कि दोनों गांव में खेतों और रास्तों को नुकसान पहुंचा है। सड़क मार्ग व बिजली-पानी की लाइनें भी क्षतिग्रस्त हुई हैं। किसी मकान को क्षति नहीं पहुंची है। वहीं, कोई जन या पशुहानि नहीं हुई है।
यूकेएसएसएससी परीक्षा लीक के मामले में नैनीताल कोर्ट के कर्मचारी को एसटीएफ ने किया गिरफ्तार
देहरादून: यूकेएसएसएससी परीक्षा में लीक पेपर के जरिए पास होने की सेटिंग कर परीक्षा देने वाले युवाओं की संख्या लगातार बढ़ती जा रही है। एसटीएफ अभी पेपर लीक करने और बेचने वालों की धरपकड़ कर रही है। पेपर लीक के मामले में एसटीएफ ने नैनीताल कोर्ट के एक कर्मचारी को गिरफ्तार कर लिया है। एसएसपी एसटीएफ अजय सिंह ने बताया कि काशीपुर से पकड़े गए नेटवर्क से जुड़ा महेंद्र चौहान गिरफ्तार हुआ है। आरोपी सीजेएम कोर्ट नैनीताल में कनिष्ठ सहायक के पद पर तैनात है। एसटीएफ ने लंबी पूछताछ के बाद…
विज्ञान और तकनीक का उपयोग करते हुए इकोलॉजी और इकोनाॅमी में संतुलन रखना जरुरी: सीएम धामी
देहरादून: मुख्यमंत्री, सीएम कैम्प कार्यालय में चम्पावत को आदर्श जनपद के रूप में विकसित करने के लिए बोधिसत्व संवाद कार्यक्रम आयोजित किया गया । इस दौरान अपने संबोधन में सीएम धामी ने कहा कि विज्ञान और तकनीक का उपयोग करते हुए इकोलॉजी और इकोनाॅमी में संतुलन रखना जरुरी है। वर्ष 2025 तक उत्तराखण्ड को देश का सर्वश्रेष्ठ राज्य बनाने के लिए पूरे समर्पित भाव से काम करना है। मुख्यमंत्री ने कहा कि उत्तराखण्ड पूरे हिमालय क्षेत्र को विकास की राह दिखा सकता है। इकोनोमी और इकोलॉजी में संतुलन रखते हुए…
मुख्यमंत्री धामी ने जनता से भेंट कर सुनी समस्याएं, तुरंत निराकरण के दिए निर्देश
देहरादून: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने शुक्रवार शाम प्रदेश के विभिन्न क्षेत्रों से आये लोगों तथा विभिन्न संगठनों आदि से जुड़े लोगों से भेंट कर उनकी समस्यायें सुनी। यह कार्यक्रम मुख्यमंत्री कैम्प कार्यालय स्थित मुख्य सेवक सदन में किया गया I इस दौरान भारी संख्या में लोग मौजूद रहे I मुख्यमंत्री ने सभी की समस्याओं से अवगत होते हुए सम्बन्धित अधिकारियों को समस्याओं के त्वरित निराकरण के निर्देश दिये। उन्होंने कहा कि जन समस्याओं का समाधान अधिकारियों की जिम्मेदारी है। मुख्यमंत्री ने कहा कि जनपद स्तर पर स्थानीय लोगों की…
