देहरादून: डेंगू से निपटने के लिए उत्तराखंड में अभी तक पुख्ता इंतजाम नहीं किए गए हैं। राजधानी देहरादून में कुछ अस्पतालों में डेंगू के मरीजों के लिए अलग वार्ड बना दिए हैं, और जांच की सुविधा भी है, लेकिन अन्य जिलों के अस्पतालों में अभी तैयारियां शुरू नहीं हो पाई हैं। नियमित फॉगिंग तक नहीं हो पा रही है। टिहरी जिले में सभी जगह पर्याप्त फॉगिंग नहीं हो रही है। नगर पालिका और नगर पंचायत क्षेत्रों में तो फॉगिंग की जा रही है, लेकिन ग्रामीण क्षेत्रों के लिए कोई इंतजाम…
Category: उत्तराखंड
खाद्य पदार्थों में मिलावट रोकने को उठायें कड़े कदम: मुख्य सचिव
देहरादून: मुख्य सचिव डॉ. एस.एस. संधु की अध्यक्षता में शुक्रवार को सचिवालय में फूड सेफ्टी एण्ड ड्रग एडमिनिस्ट्रेशन की राज्य स्तरीय सलाहकार समिति की प्रथम बैठक हुई। बैठक के दौरान मुख्य सचिव ने कहा कि खाद्य सुरक्षा एवं मानक अधिनियम – 2006 का प्रभावी क्रियान्वयन सुनिश्चित किया जाए। इसके लिए उन्होंने सभी सम्बन्धित विभागों और हितधारकों को आपसी सहयोग के साथ कार्य करने की बात कही। समिति की बैठक में मुख्य सचिव ने सैंपलिंग और टेस्टिंग बढ़ाए जाने के निर्देश देते हुए कहा कि खाद्य पदार्थों में मिलावट को रोकने…
वर्ष 2025 तक ड्रग्स फ्री देवभूमि बनाने का लक्ष्य : सीएम धामी
देहरादून: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की अध्यक्षता में मुख्यमंत्री सचिवालय में नार्को कॉर्डिनेश की बैठक की गई I सीएम धामी ने बैठक के दौरान वर्ष 2025 तक ड्रग्स फ्री देवभूमि के लिए मिशन मोड में काम किए जाने की बात कही I साथ ही सभी सम्बंधित विभागों को मिलकर काम करने के लिए निर्देशित किया I मुख्यमंत्री ने कहा कि देवभूमि उत्तराखण्ड को नशामुक्त करने के लिए सभी को जिम्मेदारी और समन्वय से कार्य करना है। वर्ष 2025 तक ड्रग्स फ्री देवभूमि का लक्ष्य हासिल करना है। एक ओर जहां…
कैंट बोर्ड का फैसला, प्लास्टिक की पन्नियों से बनाए जाएंगे ट्री-गार्ड, टाइल्स और बेंच
देहरादून: कैंट बोर्ड ने इस्तेमाल की गई प्लास्टिक की पन्नियों से ट्री-गार्ड, टाइल्स और बेंच बनाने का फैसला किया हैं। गुरुवार को हुई बोर्ड बैठक में कैंट बोर्ड के अध्यक्ष ब्रिगेडियर अनिरबन दत्ता, सीईओ अभिनव सिंह और नामित सदस्य विनोद पंवार ने इन मुद्दों पर अपनी राई दी हैं। इस मौके पर 6 आवासीय नक्शे भी मंजूर किए गए हैं। सीईओ अभिनव सिंह ने बताया कि तहबाजारी शुल्क के लिए दोबारा टेंडर कराने का निर्णय लिया गया हैं। प्रेमनगर और घंगोड़ा में कूड़ा निस्तारण का कॉन्ट्रैक्ट फिलहाल तीन महीने के…
सीएम धामी ने की मेजर जनरल संजीव खत्री से मुलाकात
देहरादून: शुक्रवार को मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने जी.ओ.सी उत्तराखंड सब एरिया मेजर जनरल संजीव खत्री से भेंट की। उन्होंने जानकारी दी कि चंपावत में आर्मी कैंटीन का विस्तारीकरण किया जा रहा है। मुख्यमंत्री ने कहा कि चंपावत में आर्मी कैंटीन के विस्तारीकरण से चंपावत एवं उसके आसपास के क्षेत्रों के सेना से जुड़े लोगों और उनके परिवारजनों को काफी सुविधा मिलेगी। चंपावत क्षेत्र के पूर्व सैनिकों द्वारा चंपावत में कैंटीन की बेहतर सुविधा के लिए मुख्यमंत्री के चम्पावत भ्रमण के दौरान मांग की गई थी। चम्पावत में आर्मी कैंटीन…
धामी सरकार का उपहार, कर्मचारियों के महंगाई भत्ते में की बढ़ोतरी
देहरादून: सीएम पुष्कर सिंह धामी की सरकार ने राज्य के सभी निगम और सार्वजनिक उपक्रमों के कर्मचारियों का महंगाई भत्ता बढ़ा दिया है। इस संदर्भ में औद्योगिक विकास सचिव डॉ. पंकज कुमार पांडेय की ओर से आदेश जारी कर दिए गए हैं। पांचवें वेतनमान, छठे वेतनमान और सातवें वेतनमान के तहत कार्यरत कर्मचारियों के लिए अलग-अलग दर से महंगाई भत्ता बढ़ाया गया है। सरकार के इस आदेश से पेयजल निगम, जल संस्थान, परिवहन निगम, जीएमवीएन, केएमवीएन और वन निगम आदि निगम और उपक्रमों के कर्मचारियों को बड़ी राहत मिल जाएगी।…
वर्षभर पौधारोपण और उनके संरक्षण का संकल्प लेकर वृक्ष मित्र अभियान हुआ संपूर्ण
देहरादून: अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद उत्तरांचल के एसएफडी आयाम के तहत वृक्ष मित्र अभियान संपूर्ण उत्तराखंड में आयोजित किया जा रहा है I जिसके बारे में अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद उत्तरांचल की प्रांत अध्यक्ष डॉ. ममता सिंह ने बताया कि पर्यावरण संरक्षण के लिए जागरूकता हेतु विविध कार्यक्रमों का आयोजन किया जा रहा है। इसी शृंखला में हैरिटेज स्कूल नोर्थ कैंपस में 201 विद्यार्थियों ने मानव शृंखला बनाकर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया। कार्यक्रम में हैरिटेज स्कूल के चेयरमैन चौधरी अवधेश कुमार, निदेशक सिद्धार्थ चौधरी, प्राचार्या भाटिया, शुभि माथुर, पूनम…
जौलीग्रांट एयरपोर्ट के अंदर तक पहुंचेगी बस सेवा, सीएम धामी ने पांच इलेक्ट्रिक बसों को दिखाई हरी झंडी
देहरादून: सीएम पुष्कर सिंह धामी ने रेंजर्स ग्राउंड से स्मार्ट सिटी की पांच इलेक्ट्रिक बसों को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। यह बसें एयरपोर्ट रूट पर संचालित होंगी। शहर से जौलीग्रांट एयरपोर्ट के अंदर तक अब सीधी बस सेवा से भी पहुंच सकेंगे। अब तक निजी वाहन या टैक्सी ही आने-जाने का साधन था। प्रीमियम श्रेणी की पूरी तरह वातानुकूलित इन बसों में न्यूनतम किराया सौ रुपये और अधिकतम किराया दो सौ रुपये होगा। यह इलेक्ट्रिक बसें आईएसबीटी से एयरपोर्ट की पार्किंग और पैसेफिक गोल्फ सहस्रधारा रोड से एयरपोर्ट पार्किंग के…
सीएम धामी की अध्यक्षता में की गई कैबिनेट बैठक, कई अहम फैसलों पर लगी मुहर
देहरादून: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की अध्यक्षता में बुधवार शाम को कैबिनेट मीटिंग की गई। जिसमें जनता के हित में कई अहम फैसलों पर मुहर लगी I उत्तराखंड सरकार ने राज्य में उद्योग लगाने के बाद भी सब्सिडी का लाभ न ले पाने वाले निवेशकों को बड़ी राहत दी है। उद्योग लगाने से पहले एमएसएमई में प्री रजिस्टेशन न होने की वजह से बाधा को दूर करते हुए अब ऐसे निवेशकों को भी सब्सिडी देने का निर्णय लिया गया है। इन निवेशकों की ओर से लगातार सरकार पर सब्सिडी के लिए दबाव बनाया…
बोल्डर गिरने से बदरीनाथ और गंगोत्री हाईवे बंद
देहरादून: उत्तराखंड के कई इलाकों में आज हल्की बारिश हो रही है, तो कहीं पर बादल छाए हुए हैं। देहरादून स्थित राज्य मौसम विभाग की ओर से जारी चेतावनी के अनुसार 30 जुलाई तक पर्वतीय जिलों के कुछ इलाकों में भारी बारिश होगी। उधर, गंगोत्री राष्ट्रीय राजमार्ग बंदरकोट के पास लगातार पत्थर गिरने के कारण मार्ग बंद हो गया है। बीआरओ की मशीनें मौके पर पहुंच गई हैं, लेकिन पत्थरों के लगातार गिरने के कारण काम रुका हुआ हैं। कर्मचारियों का कहना है कि जब पत्थर गिरने रुकेंगे तो हाइवे…
