देहरादून: मसूरी में प्रशासन, पुलिस, नगर पालिका, एमडीडीए और विद्युत विभाग की ओर से अतिक्रम हटाने की कार्रवाई शुरू कर दी गई है। गुरुवार को एसडीएम नरेश दुर्गापाल के नेतृत्व में भारी पुलिस बल की मौजूदगी में कार्रवाई शुरू की गई। टिहरी बस अड्डे पर अतिक्रमण करने वालों से टीम की तीखी नोकझोंक भी हो गई। पुलिस ने सभी को खदेड़ते हुए अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई शुरू कर दी। एसडीएम नरेश दुर्गापाल ने बताया कि शहर में जहां कहीं पर भी अवैध रूप से अतिक्रमण किया गया है उसको ध्वस्त…
Category: उत्तराखंड
झमाझम बारिश का सिलसिला जारी, सड़के बंद होने से लोगों को परेशानियों का करना पड़ा सामना
देहरादून: आज गुरुवार को मौसम विज्ञान केंद्र ने हरिद्वार, देहरादून, टिहरी, पौड़ी, नैनीताल और अल्मोड़ा जिलों में आंधी के साथ तेज बारिश की संभावना जताई है। वहीं दूसरी ओर भरी बारिश के चलते चमोली जिले की 21 सड़के बंद होने के कारण आवाजाही बंद हो गई है I चमोली जनपद में देर रात से शुरू हुई भारी बारिश बृहस्पतिवार को थमी। बारिश से जनपद की 21 ग्रामीण सड़कें बंद हो गई हैं। बदरीनाथ हाईवे टैय्या पुल और लामबगड़ के समीप खचड़ा नाले में देर रात से ही बंद पड़ा हुआ है।…
स्टेट हेल्थ एजेंसी ने पकड़े प्राइवेट अस्पतालों के करोडो के फर्जी बिल
देहरादून: उत्तराखंड के प्राइवेट अस्पतालों में मरीजों से इलाज के नाम पर लूट हो रही है। इलाज के बिल बढ़ाने के चक्कर में अस्पताल के डॉक्टर मरीजों की सामान्य बीमारी को भी बेहद गंभीर बता रहे हैं। बुखार के मरीजों को कई दिनों तक आईसीयू में डालकर इलाज का बिल बढ़ाया जा रहा है। आयुष्मान योजना को चला रही स्टेट हेल्थ एजेंसी ने प्राइवेट अस्पतालों की तीन सालों में अभी तक 45 करोड़ के फर्जी बिल पकड़े हैं। हैरानी की बात यह है कि एक दो नहीं बल्कि राज्य के…
मुख्य सचिव तक पहुंची बीकेटीसी में 2012 से 2017 के बीच वित्तीय अनियमितताओं की शिकायत
देहरादून: मुख्य सचिव डॉ.एसएस संधु तक बदरीनाथ केदारनाथ मंदिर समिति बीकेटीसी में वर्ष 2012 से 2017 के बीच वित्तीय अनियमितताओं की शिकायत पहुंच गई है I वर्तमान में बीकेटीसी के सदस्य आशुतोष डिमरी की ओर से समिति के पूर्व अध्यक्ष गणेश गोदियाल पर लगाए गए आरोपों पर कैबिनेट मंत्री डॉ.धन सिंह रावत ने मुख्य सचिव को जांच कराने के आदेश दिए हैं। मंदिर समिति के सदस्य आशुतोष डिमरी ने 2012 से 2017 तक बीकेटीसी के अध्यक्ष रहे गणेश गोदियाल के कार्यकाल में वित्तीय अनियमितता के आरोप लगाए हैं। डिमरी ने…
स्टार्टअप इंडिया, स्किल इंडिया, मेक इन इंडिया से देश के उद्यमियों को मिला प्रोत्साहन: सीएम धामी
देहरादून: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने बुधवार को हरिद्वार रोड स्थित एक होटल में उद्योग विभाग द्वारा आयोजित “स्टार्ट-अप ग्राण्ड चैलेंज” कार्यक्रम में प्रतिभाग किया। मुख्यमंत्री ने इस दौरान 10 प्रतिभागियों को सम्मानित भी किया। मुख्यमंत्री ने कार्यक्रम में घोषणा की कि स्टार्ट अप उत्तराखंड के तहत “आइडिया ग्रेट चैलेंज” के रूप में दी जाने वाली प्रोत्साहन राशि को 50 हज़ार रुपए से बढ़ाकर 2 लाख तथा स्टार्टअप को एक साल तक दिया जाने वाला मासिक भत्ता 10 हज़ार से बढ़ाकर 15 हज़ार रुपए किया जायेगा । जबकि एससी,एसटी, दिव्यांग…
चक्की पर मिलने वाले खुले आटे से लेकर बड़ी कंपनियों के ब्रांडेड आटे के प्रति दस किलो के पैक की कीमत बढ़ी
देहरादून: उत्तरााखंड में गेहूं और आटे के दाम में 10 से 15 फीसदी तक की बढ़ोतरी हो गई है। जिससे प्रदेशवासियों को जोरदारझटका लगा है I चक्की पर मिलने वाले खुले आटे से लेकर बड़ी कंपनियों के ब्रांडेड आटे के प्रति दस किलो के पैक की कीमत 20 से 25 रुपये तक बढ़ गई है। साथ ही पर्वतीय क्षेत्रों में ट्रांसपोर्ट खर्च जुड़ने से गेहूं और आटे के मूल्य में बढ़ोत्तरी थोड़ी और ज्यादा है। इस बढ़ोतरी के पीछे इस साल सरकारी केंद्रों के बजाए खुले बाजार में गेहूं की अधिक…
13 तोले सोना लेकर फरार हुआ कारीगर, पुलिस ने शुरू किया तलाशी अभियान
देहरादून: ज्वेलरी दुकान में काम पर रखा गया युवक काम के दूसरे दिन लाखों रुपये का सोना लेकर फरार हो गया। ज्वेलर ने उसे यह सोना गहने बनाने के लिए दिया था। फरार होने के बाद आरोपी का नंबर बंद मिला तो दुकान के मालिक ने शहर कोतवाली में केस दर्ज कराया है। पुलिस उसकी तलाश कर रही है। शहर कोतवाल विद्याभूषण नेगी ने बताया कि फैज मोहम्मद की धामावाला में ज्वेलरी की दुकान है। उन्होंने तीन जुलाई को दुकान पर गहने बनाने के लिए कारीगर पश्चिमी बंगाल के निवासी साजिद…
उत्तराखंड के पांच जिलों में भारी बारिश की चेतावनी, देहरादून के कई स्थानों में जलभराव
देहरादून: मानसून के आगमन के साथ राज्य में झमाझम बारिश का सिलसिला जारी है I जहाँ एक ओर लोग गर्मी से राहत की सांस ले रहा है वहीं दूसरी और जगह-जगह जलभराव से आवाजाही में दिक्कतों का सामना भी करना पड़ रहा है I मौसम विभाग ने बुधवार को उत्तराखंड के पांच जिलों में बहुत भारी बारिश की चेतावनी दी है। इसे लेकर ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। मौसम विज्ञान केंद्र के अनुसार, छह जुलाई को देहरादून, टिहरी, पौड़ी, नैनीताल और चंपावत के कुछ स्थानों पर बुहत भारी बारिश हो…
प्रदेश में बारिश के बढ़ने से व्यासी परियोजना को मिली जान, बिजली का उत्पादन प्रतिदिन दस लाख यूनिट पार
देहरादून: उत्तराखंड जल विद्युत निगम लिमिटेड के लिए शुरुआती बारिश राहत लेकर आई है। जिन परियोजनाओं पर पानी की किल्लत का असर था, उनकी रफ्तार बढ़ने लगी है। प्रदेश में बारिश होने के साथ ही यमुना पर बनी व्यासी परियोजना को नई जान मिल गई है। अब यहां की दोनों टरबाइन चलनी शुरू हो गई हैं। इसके साथ ही बिजली का उत्पादन भी यहां प्रतिदिन दस लाख यूनिट पार होने लगा है। यमुना पर बनी व्यासी जल विद्युत परियोजना की दोनों टरबाइन चलने के बाद यहां से रोजाना बिजली उत्पादन…
राज्य में भारी बारिश का अलर्ट जारी, पहाड़ों में आवाजाही करने वालों को विशेष सावधानी की जरूरत
देहरादून: तपती गर्मी के बाद राज्य में मानसून ने दस्तक दे दी है I हालांकि लोग अभी भी उमस से परेशान है I लगातार बढती बारिश के चलते मौसम विभाग ने राज्य में मंगलवार को देहरादून समेत कई जिलों में बहुत भारी बारिश की चेतावनी दी है। जिसके चलते ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है। मौसम विज्ञान केंद्र के अनुसार, पांच जुलाई को देहरादून, टिहरी, पौड़ी, नैनीताल और चंपावत जिलों में कहीं-कहीं बहुत अधिक बारिश होने की संभावना है । चमोली, बागेश्वर और पिथौरागढ़ जिले में कहीं-कहीं भारी बारिश की…
