पिकअप की ट्रक से टक्कर, हादसे में हेमकुंड साहिब से लौट रहे 12 श्रद्धालु घायल

देहरादून: सालियर पुलिस चौकी के पास श्रद्धालुओं से भरी पिकअप वाहन की ट्रक से टक्कर हो गई । हादसे में हेमकुंड साहिब से लौट रहे 12 श्रद्धालु घायल हो गए। राहगीरों ने तुरंत सूचना पुलिस को दी। पुलिस ने राहगीरों की मदद से घायलों को एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया। वहां तीन की हालत गंभीर बनी हुई है। हादसे के बाद ट्रक चालक मौके से फरार हो गया। पुलिस के अनुसार पटियाला के गांव बांसड़ा खेड़ा गांव निवासी 18 श्रद्धालुओं का एक जत्था पिकअप से हेमकुंड साहिब के दर्शन…

भैंस चराने गए बच्चे को मगरमच्छ ने बनाया शिकार, बच्चे को मगरमच्छ के पेट से बाहर निकालने की मांग

देहरादून: देवहा नदी किनारे भैंस चराने गए बच्चे को मगरमच्छ ने बेरहमी से अपना शिकार बना लिया। मगरमच्छ बच्चे को पानी में खींच ले गया और उसे निगल लिया। गोताखोरों ने मगरमच्छ को जाल में फंसाकर बाहर निकाला। जिसके बाद देर शाम तक ग्रामीण बच्चे को मगरमच्छ के पेट से बाहर निकालने की मांग पर अड़े थे। रविवार शाम करीब साढ़े तीन बजे यूपी सीमा से सटे ग्राम मेहरबाननगर निवासी मीना देवी पत्नी स्व. शोभा प्रसाद का 11 वर्षीय पुत्र वीर सिंह भैंस चराने देवहा नदी किनारे गया हुआ था।…

मानसून ने दी दस्तक, प्रदेश में अलर्ट जारी

देहरादून: राज्य में मानसून की दस्तक के साथ ही झमाझम बारिश का दौर भी शुरू हो गया है। प्रदेश में अगले चार दिन भारी बारिश होने की संभावना है I जिसके चलते मौसम विभाग ने एक दिन येलो व अन्य तीन दिन ऑरेंज अलर्ट जारी किया है I मौसम विभाग के अनुसार सोमवार को देहरादून, नैनीताल, बागेश्वर जिले में भारी बारिश होने की संभावना है। साथ ही पांच, छह व सात जुलाई को देहरादून, टिहरी, पौड़ी, नैनीताल व चम्पावत में कहीं-कहीं भारी बारिश होने की संभावना है। मौसम विभाग के…

पैतृक संपत्ति के विवाद के चलते कारोबारी ने खुद को मारी गोली

<!– wp:paragraph –> <p>देहरादून: राजपुर थाना क्षेत्र में पैतृक संपत्ति के विवाद में कारोबारी ने शनिवार को रात में मां की लाइसेंसी बंदूक से खुद को गोली मारकर आत्महत्या कर ली। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराने के बाद परिजनों को सौंप दिया। परिजन शव लेकर मुरादाबाद चले गए, जहां अंतिम संस्कार किया जाएगा।</p> <!– /wp:paragraph –> <!– wp:paragraph –> <p>पुलिस का कहना है कि कारोबारी ने पैतृक संपत्ति के विवाद में खुद को गोली से मारकर आत्महत्या की है। मूलरूप से मुरादाबाद के काठ के रहने वाले और वर्तमान…

उदयपुर हत्याकांड उकसावा नहीं, बल्कि तालिबानी सोच का नतीजा : सुनील आंबेकर

देहरादून: पैगंबर मोहम्मद पर दिए बयान को लेकर सुप्रीम कोर्ट ने निलंबित भाजपा प्रवक्ता नुपुर शर्मा को फटकार लगाई है। कोर्ट ने कहा कि देश में जो कुछ हो रहा है, उसकी जिम्मेदार नुपुर शर्मा हैं। जिसके बाद राष्ट्रीय स्वंयसेवक संघ ने उदयपुर हत्याकांड को ‘तालिबानी घटना’ बताया है। आरएसएस ने कहा कि यह घटना उकसावे पर की गई प्रतिक्रिया नहीं थी बल्कि एक खास मानसिकता और मान्यता का परिणाम थी। आरएसएस के प्रचार प्रमुख सुनील आंबेकर ने ‘द तालिबान: वॉर एंड रिलिजन इन अफगानिस्तान’ और ‘द फॉरगॉटन हिस्ट्री ऑफ इंडिया’ किताब के विमोचन कार्यक्रम के दौरान कहा कि…

चट्टान दरकने से बाधित यमुनोत्री हाईवे छह घंटे की कड़ी मस्सकत के बाद खुला

देहरादून: यमुनोत्री राष्ट्रीय राजमार्ग खनेड़ा के पास चट्टान दरकने के कारण बाधित हुआ यातायात छह घंटे बाद खुल गया है। हाईवे पर सुबह से यातायात ठप था। यमुनोत्री धाम जाने व आने वाले तीर्थयात्री हाईवे खुलने का इंतजार कर रहे थे। शनिवार को यमुनोत्री हाईवे खनेड़ा के पास चट्टान दरकने के कारण मार्ग बाधित हो गया था। हाईवे पर सुबह से यातायात ठप था । यमुनोत्री धाम जाने व आने वाले तीर्थयात्री हाईवे खुलने का इंतजार में थे। इस दौरान एनएच की मशीनें हाईवे खोलने में जुटी रही। जिसके चलते जिला आपदा…

मुख्यमंत्री ने किया रोटरी क्लब द्वारा आयोजित कन्याश्री कार्यक्रम में प्रतिभाग, छात्राओं को वितरित की साईकिल

देहरादून: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने शुक्रवार को ऊधमसिंहनगर के रामनगर रोड स्थित एक होटल में रोटरी क्लब द्वारा आयोजित कन्याश्री कार्यक्रम का शुभारम्भ कियाI इस मौके पर सीएम धामी ने कहा कि रोटरी क्लब ने निःस्वार्थ सेवाएं देने के साथ समाज को आगे बढ़ाने का काम किया है। कहा रोटरी क्लब राज्य की 25वी वर्षगांठ तक के लिए कोई न कोई लक्ष्य निर्धारित कर कार्य करे, ताकि उस कार्य को पूरे विश्व में रोटरी क्लब नज़ीर के रूप में पेश कर सके। कार्यक्रम में मुख्यमंत्री ने कक्षा 9 से…

मौसम विभाग ने 4 जुलाई तक राज्य के अधिकांश जिलों में बारिश का ऑरेंज व यलो अलर्ट किया जारी

देहरादून: मानसून की घोषणा होने के साथ ही उत्तराखंड में बारिश के सिलसिले में भी तेजी आ गई है। गुरुवार को राज्य के अनेक हिस्सों में अच्छी व कहीं-कहीं भारी बारिश दर्ज की गई। मौसम विभाग ने चार जुलाई तक राज्य के अधिकांश जिलों में बारिश का ऑरेंज व यलो अलर्ट जारी किया है। चार जुलाई के बाद राज्य में बारिश में तेजी आने का पूर्वानुमान है। मौसम विभाग द्वारा जारी पूर्वानुमान के मुताबिक एक जुलाई को उत्तरकाशी, रुद्रप्रयाग, चमोली, बागेश्वर, पिथौरागढ़, नैनीताल, देहरादून जिलों में भारी बारिश के कारण ऑरेंज अलर्ट…

पूर्व राज्यसभा सांसद तरुण विजय ने सीएम धामी से की भेंट

देहरादून: पूर्व राज्यसभा सांसद तरुण विजय ने शुक्रवार को मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से मुलाकात की। मुलाकात के दौरान तरुण विजय ने सीएम को सौ दिन के कार्यकाल पूरे करने की बधाई भी दी। पूर्व राज्यसभा सांसद और राष्ट्रीय संस्मरण प्राधिकरण के अध्यक्ष तरुण विजय ने शुक्रवार को सीएम पुष्कर सिंह धामी से भेंट कर उन्हें संस्कृति रक्षा को राज्य सरकार के एजेंडे में शामिल करने पर बधाई दी। तरुण विजय ने सीएम को प्रधानमंत्री के धरोहर रक्षा सम्बन्धी आह्वान युक्त सम्मान फलक भी भेंट किया। इस मौके पर अरुणाचल…

मुख्य सचिव ने रिक्तियों के अधियाचन को लेकर समस्त विभागों को दिए अहंम निर्देश

देहरादून: मुख्य सचिव डॉ. एस. एस. संधु ने गुरुवार को सचिवालय में विभागों द्वारा आयोग को भेजी जाने वाली रिक्तियों के अधियाचन के सम्बन्ध में बैठक ली। मुख्य सचिव ने सभी विभागों को निर्देश दिए कि सभी विभाग प्रत्येक वर्ष भर्ती वर्ष 1 जुलाई से 30 जून के अनुसार समय से अधियाचन भेजना सुनिश्चित करें। उन्होंने विभागों को यह भी निर्देश दिए कि आयोगों को त्रुटिरहित अधियाचन भेजे जाएं। मुख्य सचिव ने कार्मिक विभाग को निर्देश दिए कि त्रुटिरहित अधियाचन भेजे जाने के लिए पोर्टल बेस्ड व्यवस्था बनाई जाए। पोर्टल…