देहरादून: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने गुरूवार को नई दिल्ली में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से शिष्टाचार भेंट की। मुख्यमंत्री ने उत्तराखण्ड के विकास के लिए प्रधानमंत्री के मार्गदर्शन और केंद्र सरकार के सहयोग के लिये देवभूमि उत्तराखण्ड की जनता की ओर से आभार व्यक्त किया। मुख्यमंत्री धामी ने अपने दिल्ली दौरे के चलते प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात कीI इस दौरान उन्होंने प्रधानमंत्री से उत्तराखण्ड के लिये जीएसटी क्षतिपूर्ति की अवधि को जून, 2022 के आगे बनाए रखने, उत्तराखण्ड में राष्ट्रीय फार्मास्यूटिकल शिक्षा एवं शोध संस्थान की एक शाखा स्थापित…
Category: उत्तराखंड
दर्दनाक: मिट्टी निकलने गई पांच महिलायें मलबे में दबी, एक की मौत चार घायल
मोरी : उत्तरकाशी जिले के मोरी के तहसील के एक गांव से बुरी खबर हैI यहां मिट्टी निकलने गई पांच महिलाएं मालबा गिरने के कारण उसमें दब गई,हादसे में एक महिला की दर्दनाक मौत हो गई। बताया जा रहा है कि बुधवार सुबह उत्तरकाशी जिले के मोरी तहसील के ताडी गांव की महिलाएं मिट्टी निकालते समय मलबे में दब गई। पता चलने पर ग्रामीणों ने पांचों महिलाओं को मलबे से निकाला। इस बीच उनमें से एक महिला की मौत हो गई, अन्य को जिला चिकित्सालय में भर्ती कराया गया है।
हरिद्वार में कुत्ते का आतंक, 25 लोगों को किया घायल
देहरादून: हरिद्वार में एक कुत्ता ने करीब 25 लोगों को काट दिया है, जिससे लोग घायल हो गए हैं। हरिद्वार के जिला अस्पताल में कुत्ते काटने के बाद मरीजों की भीड़ लगी हुई है। अधिकतर घायल लोग यात्री है। जिला अस्पताल के इमरजेंसी मेडिकल ऑफिसर डॉक्टर रहमान ने बताया कि अभी तक 25 लोग इलाज के लिए अस्पताल में पहुंच चुके हैं।
वन्यजीव बोर्ड की 17 वींं बैठक में बोले सीएम धामी, राज्य में जनहित के उद्देश्य से लाया जाय कार्य संस्कृति में सुधार
देहरादून: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की अध्यक्षता में सचिवालय स्थित विश्वकर्मा भवन के वीर चंद्र सिंह गढवाली सभागार में उत्तराखण्ड राज्य वन्यजीव बोर्ड की 17 वींं बैठक आयोजित की गई। काफी लम्बे समय से बोर्ड की बैठक न होने पर मुख्यमंत्री ने नाराजगी जताते हुए कहा कि बोर्ड की बैठक नियमित तौर पर समय से आयोजित की जाएं। सरलीकरण, समाधान और निस्तारण के मंत्र पर काम करना है। हमें राज्य में जनहित के उद्देश्य से कार्य संस्कृति में सुधार लाना है। मुख्यमंत्री ने कहा कि बैठको में स्वागत संबंधी औपचारिकताओं…
अंतरराष्ट्रीय योग दिवस: उत्तराखंड चारधाम में तीर्थयात्रियों के साथ कई गणमान्य व्यक्तियों ने किया योग
बदरीनाथ धाम/ केदारनाथ धाम/ गंगोत्री-यमुनोत्री: बदरीनाथ एवं केदारनाथ धाम में अंतरराष्ट्रीय योग दिवस धूमधाम से मनाया गया इस अवसर पर मंदिर परिसरों में योगाभ्यास का आयोजन किया गया। वहीं गंगोत्री यमुनोत्री धाम में भी योग दिवस मनाया गया। योग दिवस पर केदारनाथ धाम में केंद्रीय मंत्री डा. संजीव कुमार वालियान तथा बदरीनाथ धाम में बदरीनाथ- केदारनाथ मंदिर समिति (बीकेटीसी)के अध्यक्ष अजेंद्र अजय ने दीप प्रज्वलन कर योग दिवस की शुरूआत की।दोनों धामों में मंदिर समिति, जिला प्रशासन, पतंजलि योग पीठ, तीर्थ पुरोहितों, हकहकूक धारियों, स्थानीय लोगों, तीर्थयात्रियों, छात्रों ने योगाभ्यास…
अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर मुख्यमंत्री धामी ने परमार्थ निकेतन पहुंच हजारों लोगों के साथ किया योगा
देहरादून: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने मंगलवार को 8वे अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर परमार्थ निकेतन, ऋषिकेश में आयुष एवं आयुष शिक्षा विभाग द्वारा आयोजित योगा कार्यक्रम में प्रतिभाग कियाI इस दौरान सीएम ने हजारों लोगों के साथ योग किया एवं राज्य के साथ ही देश के प्रत्येक नागरिक को योग के प्रति जागरूक ,योग को दिनचर्या में शामिल करने समेत योग के महत्व का संदेश दिया। इस दौरान परमार्थ निकेतन ने मुख्यमंत्री धामी को गंगा पुरस्कार से पुरस्कृत किया। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री ने हजारों की…
अन्तर्राष्ट्रीय योग दिवस पर बोले राज्यपाल. योग, हमारी सोच, हमारे विचार और क्रिया में सकारात्मक बदलाव लाता है
देहरादून: अन्तर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर राजभवन में राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह (से नि) सहित सभी अधिकारियों व कर्मचारियों ने सामूहिक योगाभ्यास किया। इस दौरान राजभवन के अधिकारियों व कर्मचारियों के अलावा आई.टी.बी.पी के जवानों, दून मेडिकल कॉलेज, एच.एन.बी उत्तराखण्ड चिकित्सा शिक्षा विश्वविद्यालय आदि के छात्र-छात्राओं ने भी राजभवन परिसर में योगाभ्यास व प्राणायाम किया। योगाभ्यास योगाचार्य डॉ. अंकित ने करवाया। अन्तर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर राज्यपाल ने कहा कि प्रत्येक व्यक्ति को योग अपने नित्य दिनचर्या में अपनाना चाहिए। योग से मन, मस्तिष्क और शरीर स्वस्थ…
भारतीय सभ्यता संस्कृति तथा जीवन शैली का अभिन्न अंग है योग: मुख्यमंत्री
सोमवार को मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने अन्तराष्ट्रीय योग दिवस के मुख्य कार्य स्थल परमार्थ निकेतन ऋषिकेश का स्थलीय निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया। मुख्यमंत्री ने कार्यक्रम के सफल आयोजन के सम्बन्ध में सम्बन्धित अधिकारियों को दिशा निर्देश भी दिये। अन्तराष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर प्रदेश में मुख्य कार्यक्रम परमार्थ निकेतन ऋषिकेश में आयोजित किया जायेगा जबकि विभिन्न जनपदों में भी 75 चयनित स्थलों परयोग के कार्यक्रम आयोजित किये जायेंगे। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने अंतरराष्ट्रीय योग दिवस की पूर्व संध्या पर जारी अपने संदेश में कहा कि…
मुख्यमंत्री धामी पहुंचे गोपेश्वर, नवनिर्वाचित नगर पालिका अध्यक्ष के शपथ ग्रहण समारोह में किया प्रतिभाग
चमोली/गोपश्वर: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने सोमवार को गोपेश्वर में चमोली-गोपेश्वर नगर पालिका की नवनिर्वाचित अध्यक्ष पुष्पा पासवान के शपथ ग्रहण समारोह में प्रतिभाग किया। उन्होंने नवनिर्वाचित अध्यक्ष को जीत की बधाई देते हुए नगर पालिका के विकास कार्यो को आगे बढाने के लिए शुभाकामनाएं दी। जिलाधिकारी हिमांशु खुराना ने नवनिर्वाचित पालिका अध्यक्ष को पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई। इस अवसर पर मुख्यमंत्री धामी ने जनता को संबोधित करते हुए कहा कि जिले की सबसे बडी नगर पालिका चमोली-गोपेश्वर को एक आदर्श नगर पालिका बनाने के लिए मास्टर प्लान…
राज्यपाल ने दी अन्तर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर प्रदेशवासियों को बधाई एवं शुभकामनाएं
देहरादून: राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गु रमीत सिंह (से नि) ने 21 जून अन्तर्राष्ट्रीय योगदिवस के अवसर पर प्रदेशवासियों को बधाई एवं शुभकामनाएं दी हैं। अपने संदेश में राज्यपाल ने कहा योग शरीर, मस्तिष्क एवं आत्मा को एक सकारात्मक ऊर्जा एवं स्वस्थ जीवन जीने की शक्ति देता है। उन्होंने कहा कि उत्तराखण्ड योग प्रदेश है यहां हरिद्वार और ऋषिकेश योग के लिए विश्व प्रसिद्ध हैं। पूरे विश्व को योग की प्रेरणा भारत से ही मिली है। राज्यपाल ने कहा कि कोरोना महामारी के बाद योग और प्राणायाम का महत्व और भी…
