देहरादून: राज्य के कैबिनेट मंत्री डॉ प्रेमचंद अग्रवाल ने वर्ष 2022-23 के बजट को जनहितकारी बजट बताते हुए निदेशालय के अधिकारियों से मुलाकात कर बधाई दी। अग्रवाल ने बजट को लेकर अधिकारीयों की सराहना करते हुए उनकी कार्यशैली को प्रशंसनीय बतायाI कहा बजट को बनाने में बजट निदेशालय के अधिकारियों की अहम भूमिका है। सोमवार को विधानसभा स्थित कार्यालय में कैबिनेट मंत्री डॉ प्रेमचंद अग्रवाल ने बजट अधिकारियों की पीठ थपथपाई। उन्होंने कहा कि बजट जनहितकारी हैं, इसे सभी वर्ग को ध्यान में रखते हुए बनाया गया है। इसका लाभ…
Category: उत्तराखंड
अग्निपथ योजना का विरोध कर रहे युवाओं ने किया सचिवालय कूच, पुलिस ने बैरिकेडिंग लगाकर रोका
देहरादून: उत्तराखंड में अग्निपथ योजना का विरोध कर रहे युवाओं ने राज्य के कई जगहों पर प्रदर्शन किया।सोमवार को देहरादून में अग्निपथ योजना के विरोध में बड़ी संख्या में युवा परेड ग्राउंड में एकत्रित हुए। जिसके बाद उन्होंने सचिवालय कूच किया। पुलिस ने प्रदर्शन कर रहे युवाओं को बैरिकेडिंग लगाकर रास्ते में ही रोक दिया। जिसके बाद युवा उसी जगह धरने पर बैठ गएI केंद्र सरकार द्वारा लागू अग्निपथ योजना का देशभर में युवा जमकर विरोध कर रहे हैंI इसी के चलते सोमवार को राज्य के अलग अलग जगहों पर…
हेमकुंड साहिब में जमकर बर्फबारी.फिलहाल यत्रा पर रोक, मौसम साफ होने पर शुरू होगी यात्रा
देहरादून: उत्तराखंड में पिछले कुछ दिनों से हो रही बारिश के चलते हेमकुंड साहिब में भरी बर्फबारी हुयी हैI जिस कारण फिलहाल बर्फबारी थमने तक हेमकुंड यात्रा को रोक दिया गया हैI गुरुद्वारा प्रबंधक, सेवा सिंह ने बताया कि जैसे ही बर्फबारी रुक जायेगी यात्रा फिर से पूर्व की तरह से संचालित की जायेगीI अभी गोविंदघाट व घांघरिया में हेमकुंड जाने वाले साढे़ सात हजार तीर्थयात्रियों को रोका दिया गया है। भारी बर्फबारी के चलते हेमकुंड मौसम के सामान्य होने तक रोक दी गई है । दो दिनों से यहां मौसम…
अग्निपथ योजना के विरोध में यूकेडी ने निकला मार्च, जिलाधिकारी कार्यालय पर प्रदर्शन कर भेजा पीएम को ज्ञापन
देहरादून: उत्तराखंड क्रांति दल ने अग्निपथ योजना के खिलाफ सोमवार को जिला मुख्यालय पर प्रदर्शन कियाI यूकेडी ने जिलाधिकारी के माध्यम से प्रधानमंत्री को ज्ञापन भी भेजाI इससे पूर्व दल ने इस योजना के विरोध में सडकों पर मार्च निकालाI केंद्र सरकार द्वारा लागू अग्निपथ योजना केविरोध में यूकेडी कार्यकर्ताओं ने कचहरी चौक से लेकर जिलाधिकारी कार्यालय तक मार्च निकाल प्रदर्शन कियाI इस दौरान दल के संरक्षक बीडी रतूड़ी के नेतृत्व में पीएम को भेजे गए ज्ञापन में यूकेडी ने इस योजना पर सवाल उठाते हुए कहा कि इससे देश…
अग्निपथ योजना पर सीएम धामी ने पूर्व सैनिकों के साथ किया संवाद, मुख्यमंत्री की पहल पर किया गया सवाद कार्यक्रम आयोजित
–उत्तराखण्ड पहला राज्य, जहां अग्निपथ योजना पर पूर्व सैनिकों से किया गया विचार विमर्श देहरादून: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने सोमवार को सीएम कैम्प कार्यालय में अग्निपथ योजना को लेकर पूर्व सैनिकों के साथ विचार विमर्श व संवाद कार्यक्रम आयेजित कियाI उत्तराखण्ड पहला राज्य है जहां अग्निपथ योजना पर पूर्व सैनिकों के साथ संवाद किया गया है। इस दौरान मुख्यमंत्री धामी ने कहा कि उत्तराखण्ड देवभूमि के साथ ही वीर भूमि और सैन्य भूमि भी है। उत्तराखण्ड के युवाओं में देशभक्ति की भावना कूट-कूट कर भरी है। अधिकांश युवाओं ने…
प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में अंतरराष्ट्रीय योग दिवस को पूरी दुनिया मना रही उत्सव के रूप में: मुख्यमंत्री धामी
देहरादून: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने अन्तर्राष्ट्रीय योग दिवस के पूर्व सोमवार को “रन फॉर योग” कार्यक्रम के तहत घण्टाघर से एमकेपी चौक तक आयोजित दौड़ में शामिल होते हुए योग के प्रति जनता को जागरूकता का संदेश दिया। इस दौरान कार्यक्रम को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पूरी दुनिया में योग को मान्यता दिलवाई। उन्होंने कहा प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में आज पूरी दुनिया अंतरराष्ट्रीय योग दिवस को एक उत्सव के रूप में मना रही है, साथ ही संस्कृति, धर्म, भारत की परंपराओं…
पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत ने ईडी ऑफिस को कहा भाजपा का ऑफिस
देहरादून: पूर्व मुख्यमंत्री व कांग्रेस के वरिष्ठ नेता हरीश रावत ने ईडी पर सीधे तौर पर निशाना साधते हुए ईडी ऑफिस को भाजपा का ऑफिस बताया है। हरीश रावत ने एक निजी कार्यक्रम में शामिल होने के दौरान मीडिया से बात करते हुए यह बात कही। वहीं रावत ने अग्निपथ स्कीम को नौजवानों के साथ धोखा बताते हुए केंद्र सरकार पर जमकर हमला बोला है। शनिवार की रात संभल के चौधरी सराय और दीपा सराय में निजी कार्यक्रम में शामिल होने के दौरान हरीश रावत ने पत्सेरकारों से बात करते…
मुख्यमंत्री से केन्द्रीय ग्रामीण विकास एवं पंचायती राज मंत्री ने की भेंट
देहरादून: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से रविवार को सीएम आवास स्थित कैम्प कार्यालय में केन्द्रीय ग्रामीण विकास एवं पंचायतीराज मंत्री गिरिराज सिंह ने भेंट की। उन्होंने ग्रामीण विकास, पंचायती राज एवं आवास से सम्बन्धित प्रदेश में संचालित विभिन्न केन्द्रीय योजनाओं के क्रियान्वयन के सम्बन्ध में मुख्यमंत्री से चर्चा की। इस दौरान मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य की विपरीत भौगोलिक परिस्थिति, पर्वतीय क्षेत्रों में भारी बरसात, अत्यधिक ठंड तथा सड़कों के लिये वन एवं पर्यावरण से सम्बन्धित स्वीकृतियों आदि में समय लगने के कारण निर्माण कार्यों के लिये समय कम मिल…
मुख्यमंत्री धामी ने “क्लीन सिटी, ग्रीन सिटी, यही है मेरा ड्रीम सिटी” थीम के तहत छात्रों संग सड़क पर लगाई झाड़ू
देहरादून: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने रविवार को सहस्त्रधारा रोड़ में दून डिफैंस ड्रीमर्स एवं नगर निगम देहरादून द्वारा आयोजित स्वच्छता कार्यक्रम में प्रतिभाग किया। इस दौरान मुख्यमंत्री ने “क्लीन सिटी, ग्रीन सिटी, यही है मेरा ड्रीम सिटी” थीम पर आधारित इस कार्यक्रम में छात्रों के साथ सड़क पर स्वयं सफाई कर स्वच्छता का संदेश देने के साथ स्वच्छता की शपथ दिलाई। इस दौरान अपने संबोधन में मुख्यमंत्री ने कहा कि क्लीन सिटी, ग्रीन सिटी एवं देहरादून को स्वच्छ करने का कार्य समाज सेवा ,प्रकृति, पर्यावरण एवं श्रमदान का कार्य…
निडर, निर्भीक, निष्पक्ष पत्रकारिता का समाज में अहम योगदान: सीएम धामी
-समाज को शिक्षा व दिशा देने का कार्य करता है पत्रकार: धामी देहरादून: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने रविवार को आई.आर.डी.टी ऑडिटोरियम में आयोजित उत्तराखंड पत्रकार यूनियन के द्वितीय प्रांतीय सम्मेलन में प्रतिभाग किया। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने प्रदेश में शिक्षा, स्वास्थ्य, समाजसेवा जैसे विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट कार्य करने वाले लोगों को उत्तराखण्ड पत्रकार यूनियन देवभूमि रत्न अवार्ड से सम्मानित किया तथा उत्तराखंड पत्रकार यूनियन की स्मारिका का भी विमोचन किया। मुख्यमंत्री धामी ने इस अवसर पर विशेष प्रमुख सचिव सूचना अभिनव कुमार को पत्रकारों को दी जाने…
