देहरादून: सरस्वती शिशु मंदिर में चल रहे बजरंग दल प्रशिक्षण वर्ग को संबोधित करते हुए बजरंग दल के राष्ट्रीय संयोजक सोहन सोलंकी ने कहा कि भारत के गौरवशाली इतिहास से हमेशा हमें दूर रखा गया है। उस इतिहास को हमें अपने पीढ़ी को बताने व पढाने की जरूरत है। बुधवार को सरस्वती शिशु मंदिर के सभागर में चल रहे बजरंग दल शौर्य प्रशिक्षण वर्ग को संबोधित करते हुए सोहन सोलंकी ने कहा कि भारत के गौरवशाली इतिहास से हमेशा हमें दूर रखा गया है। उस इतिहास को हमें अपने पीढ़ी…
Category: उत्तराखंड
शिवालिक नगर में बदमाशों और पुलिस के बीच हुई मुठभेड़, एक पुलिसकर्मी हुआ घायल
देहरादून: शिवालिक नगर में बदमाशों और पुलिस के बीच हुई मुठभेड़ में एक पुलिसकर्मी घायल हो गया| मोके का फयदा उठाकर बदमाश पुलिस के कब्जे से अपने साथियों को छुड़ा कर भाग गया| रानीपुर थाने के शिवालिक नगर में बुधवार रात को बदमाशों और पुलिस के बीच मुठभेड़ हुई। इस मुठभेड़ में एक पुलिसकर्मी गंभीर रूप से घायल हो गया, जिन्हें हायर सेंटर एम्स ऋषिकेश रेफर किया गया है। वहीं बदमाश पुलिस के कब्जे से अपने साथियों को छुड़ाने में कामयाब रहे। पुलिस बदमाशों की तलाश कर रही है। बताया जा रहा है…
मुख्यमंत्री ने गुंजी धारचूला में किया माउन्टेन साइकिल रैली का शुभारंभ
धारचूला: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने बुधवार को आजादी का अमृत महोत्सव कार्यक्रम के तहत 10500 फिट की ऊंचाई पर स्थित गुंजी धारचूला में आयोजित साहसिक एमटीबी साइकिल रैली टूर द कैलाश को हरी झण्डी दिखाकर ज्यौलीकांग और नभीढांग के लिए रवाना किया। इस दौरान मुख्यमंत्री ने कुटी और यांगती नदी में राफ्टिंग करने वाले दल को भी रवाना किया। मुख्यमंत्री ने माउन्टेन साईकिल रैली में प्रतिभाग कर रहे विभिन्न राज्यों से आए सभी प्रतिभागियों का स्वागत करते हुए कहा कि इससे प्रतिभागियों को उत्तराखण्ड के नैसर्गिक प्राकृतिक सौन्दर्य एवं…
उत्तराखंड के लिए प्रेरणा है, लक्ष्य सेन की शानदार सफलता: राज्यपाल
देहरादून: राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह (से नि) से बुधवार को राजभवन में बैडमिंटन खिलाड़ी लक्ष्य सेन और उनके परिवार जनों ने मुलाकात की। इस अवसर पर राज्यपाल ने लक्ष्य को, थॉमस कप के विजेता बनने पर बधाई दी और उन्हें स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया। राज्यपाल ने लक्ष्य की इस शानदार सफलता को उत्तराखंड के लिए एक प्रेरणा बताया। उन्होंने कहा कि उत्तराखंड के युवाओं में वह क्षमता है कि वे किसी भी सफलता को प्राप्त कर सकते हैं। उन्होंने कहा कि थॉमस कप में लक्ष्य की ऐतिहासिक जीत…
मुख्य सचिव ने ली उत्तराखण्ड कैम्पा, संचालन समिति की बैठक
देहरादून: मुख्य सचिव डॉ. एस. एस. संधु ने उत्तराखण्ड प्रतिकरात्मक वन रोपण निधि प्रबन्धन और योजना प्राधिकरण (उत्तराखण्ड कैम्पा) की संचालन समिति की बैठक ली। इस दौरान मुख्य सचिव ने अधिकारियों को फॉरेस्ट फायर पर विशेष ध्यान देते हुए प्रदेश को सेंटर ऑफ एक्सीलेंस की तर्ज पर कार्य करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि फॉरेस्ट फायर प्रोटेक्शन कार्यों के लिए वन पंचायतों का सुदृढ़ीकरण किया जाए। बैठक में उत्तराखण्ड कैम्पा की वार्षिक कार्ययोजना के अन्तर्गत कैम्पा नियमावली के प्राविधानों के अन्तर्गत वर्ष 2022-23 अनुमन्य गतिविधियों हेतु कुल लगभग 41898.12…
फिर शुरू हुई चारधाम यात्रा, बारिश-बर्फबारी के कारण रोकी गई थी यात्रा
देहरादून: मंगलवार को भारी बारिश और बर्फबारी के कारण रोकी गई चारधाम यात्रा आज बुधवार को मौसम साफ होने के बाद फिर से शुरू कर दी गई है। केदारनाथ धाम के लिए हेली सेवा को भी शुरु कर दिया गया है। केदारनाथ धाम के लिए सुबह 8:00 बजे से यात्रियों के वाहनों को भेजना शुरू कर दिया था। वहीं सोनप्रयाग से केदारनाथ धाम 7220 और गौरीकुंड से 7800 तीर्थयात्रियों को भेजा गया। प्रशासन यात्रा पड़ावों पर यात्रियों की नियमित निगरानी कर रही है। साथ ही यात्रा में नौ कंपनियां हेली…
मुख्य सचिव ने दिए निर्देश, अपनी सरकार मोबाइल ऐप शीघ्र करें तैयार
देहरादून: मुख्य सचिव डॉ. एस. एस. संधु ने सूचना प्रौद्योगिकी विभाग की समीक्षा की| इस दोरान उन्होंने अपनी सरकार मोबाइल ऐप शीघ्र तैयार करने के निर्देश दिए| साथ ही इस पोर्टल पर अधिक सेवाओं को जोड़े जाने के भी निर्देश दिए| मुख्य सचिव डॉ. एस. एस. संधु ने मंगलवार को सचिवालय में सूचना प्रौद्योगिकी विभाग की समीक्षा की थी। जिसके बाद उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि अपनी सरकार पोर्टल पर अधिक से अधिक सेवाओं को जोड़ा जाए। जो राज्य इस क्षेत्र में अच्छा काम कर रहे हैं, उन राज्यों…
मौसम का बदला मिजाज, मैदानी इलाकों में गर्मी से राहत, चोटियों पर हिमपात से बड़ी ठंड
देहरादून: प्रदेश में ताजा पश्चिमी विक्षोभ के सक्रिय होने से मौसम का मिजाज बदल गया है। बारिश के चलते मैदानी इलाकों में गर्मी से राहत है तो चोटियों पर हिमपात से ठंड बढ़ गई हैं| बुधवार को भी प्रदेश के कुछ इलाकों में हल्की बारिश हो सकती है। हालांकि गुरुवार से ज्यादातर इलाकों में मौसम शुष्क हो सकता है। ज्यादातर इलाकों में तापमान में भारी गिरावट दर्ज की गई है। दो दिन हुई रिमझिम बारिश से प्रदेशभर में तापमान पांच से आठ डिग्री सेल्सियस तक गिर गया है। मौसम विभाग के…
थॉमस कप की ऐतिहासिक जीत पर सीएम धामी ने लक्ष्य सेन को किया सम्मानित
देहरादून: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने मंगलवार को मुख्यमंत्री आवास स्थित मुख्य सेवक सदन में भारत की ऐतिहासिक थॉमस कप जीत पर उत्तराखण्ड के सपूत एवं विश्व विख्यात खिलाडी लक्ष्य सेन को सम्मानित किया। इस दोरान मुख्यमंत्री ने कहा लक्ष्य सेन ने हम सबको भी सम्मानित करने का कार्य किया है| मुख्यमंत्री के बाद पुलिस महानिदेशक तथा विशेष प्रमुख सचिव ने भी लक्ष्य सेन को बधाई दी मुख्यमंत्री ने थामस कप की एतिहासिक जीत पर लक्ष्य सेन को 15 लाख रुपये दिए साथ ही गतवर्ष आल इंगलैंड प्रतियोगिता में विजयी…
मुख्यमंत्री धामी गुंजी में करेंगे साईकिल रैली का उद्घाटन, विभिन्न राज्यों से 58 प्रतिभागी पहुंचे गुंजी
हरादून: आजादी के अमृत महोत्सव के चलते धारचूला की चीन सीमा से लगी व्यास घाटी में 11 हजार फीट की ऊंचाई पर स्थित गुंजी में साइकिल रैली का आगाज बुधवार यानी आज किया जाएगा। साइकिल रैली के लिए देश के विभिन्न राज्यों के 58 प्रतिभागी सोमवार की देर रात गुंजी पहुंच चुके है। इस दौरान मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी साइकिल रैली का उद्घाटन करेंगे । मुख्यमंत्री के कार्यक्रम को लेकर तैयारियां पूरी हो चुकी है। सीमांत के पांच थानों धारचूला, पांगला, बलुवाकोट, जौलजीबी और अस्कोट से पुलिस अधिकारियों और जवानों…
