गृह मंत्री के वायरल फर्जी पत्र मामले में साइबर थाने में मुकदमा दर्ज , सीएम ने दिए सख्त कार्यवाही के निर्देश

देहरादून: गृह मंत्री के वायरल फर्जी पत्र के मामले में एसटीएफ में साइबर थाने में मुकदमा दर्ज किया गया। अपर मुख्य सचिव मुख्यमंत्री राधा रतूड़ी ने बताया कि संज्ञान में आया है कि किसी व्यक्ति को जेड सिक्योरिटी प्रदान करने के लिए केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह द्वारा मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी को कोई पत्र भेजा गया है।  उन्होंने बताया कि सोशल मीडिया में चल रहे इस फेक पत्र को गंभीरत से लिया गया है। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने इस मामले में दोषी व्यक्ति पर सख्त कार्रवाई के निर्देश दिए हैं।  गृह मंत्री के वायरल फर्जी पत्र के मामले…

मुख्यमंत्री धामी ने विधान सभा में पेश बजट को बताया राज्य को आत्मनिर्भर बनाने वाला बजट

देहरादून: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने मंगलवार को वित्त मंत्री श्री प्रेमचंद अग्रवाल द्वारा विधानसभा में प्रस्तुत बजट को सर्वस्पर्शी सर्वग्राही व सबका बजट बताया हैं। उन्होंने बजट को उत्तराखण्ड को आत्मनिर्भर बनाने वाला बजट बताते हुए कहा कि यह बजट नही हमारा संकल्प है। सबके साथ संवाद के माध्यम से इसे जन-जन का बजट बनाने का प्रयास किया गया है। मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के विजन के अनुरूप 21वीं सदी के तीसरे दशक को उत्तराखण्ड का दशक बनाने में यह बजट शानदार प्रयास है। उन्होंने कहा…

विधानसभा सत्र: गैरसैंण में सत्र कराने को लेकर मामला गरमाया, यातायात पुलिस ने जारी किया ट्रैफिक प्लान

देहरादून: विधानसभा का बजट सत्र मंगलवार से शुरू हो गया है। वहीं यशपाल आर्य समेत कई कांग्रेसी नेता ग्रीष्‍मकालीन सत्र गैरसैंण में कराए जाने की मांग को लेकर सदन के बाहर धरने पर बैठ गए। पहले दिन वित्तीय वर्ष 2022-23 के लिए 63 हजार करोड़ रुपये से अधिक का बजट पेश किया जाएगा। सत्तापक्ष व विपक्ष के मध्य जोर आजमाइश होने पर सत्र के हंगामेदार रहने के आसार हैं। विपक्ष ने सत्र के दौरान महंगाई, बेरोजगारी, कानून-व्यवस्था, किसानों की उपेक्षा जैसे मुद्दों पर सरकार को सदन के भीतर व बाहर…

मुख्यमंत्री धामी से भेंट कर. प्रदेश उद्योग व्यापार मण्डल से जुड़े संगठनों रखी समस्याएं, सीएम ने दिया त्वरित समाधान का आश्वासन

देहरादून: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से सोमवार शाम को प्रदेश उद्योग व्यापार मण्डल से जुड़े विभिन्न संगठनों के पदाधिकारियों ने सीएम आवास कार्यालय सभागार में भेंट कीI इस दौरान उन्होंने मुख्यमंत्री को चम्पावत उपचुनाव में मिली ऐतिहासिक विजय पर शुभकामनायें दी। मुख्यमंत्री को उद्योग व्यापर संगठनों के सदस्यों ने व्यापारियों की विभिन्न समस्याओं से अवगत करायाI व्यापारी संगठनों ने सीएम से प्रदेश में बाहर से लाये गये कृषि उत्पाद पर मण्डी शुल्क की दरों में कमी किये जाने, आपदा की स्थिति में व्यापारियों को सहायता उपलब्ध कराये जाने के लिए…

विधानसभा सत्र शुरू होने से पूर्व डीजीपी ने की विधानसभा अध्यक्ष से मुलाकात

देहरादून: मंगलवार को उत्तराखंड विधानसभा का सत्र प्रारंभ होने से पहले डीजीपी अशोक कुमार ने विधानसभा अध्यक्ष ऋतु खंडूडी भूषण से यमुना कॉलोनी स्थित उनके आवास पर भेंट की| इस अवसर पर विधानसभा अध्यक्ष ने विधानसभा सत्र को लेकर शांति एवं कानून व्यवस्था को दुरस्त रखने के निर्देश डीजीपी को दिए|इस दौरान विधानसभा अध्यक्ष ने शहर में सत्र के कारण रूट डायवर्ट प्लान की जानकारी भी डीजीपी से ली| विधानसभा अध्यक्ष ने कहा कि आम जनमानस को यातायात एवं आवागमन करने में कोई परेशानी ना हो इसका विशेष ख्याल रखा…

पीडब्ल्यूडी में ठेकेदारी प्रथा बंद करने तथा भू-कानून की मांग को लेकर हल्ला बोल

देहरादून: देहरादून स्थित विधानसभा भवन में आज से विधानसभा सत्र शुरू हो गया है। जहां एक ओर विपक्ष का हंगामा जारी है। वहीं बाहर भी अब माहौल बदल रहा है। विभिन्न सामाजिक और कर्मचारी संगठनों की चेतावनी के बाद सड़क पर बैरिकेटिंग लगाकर पहरा सख्त कर दिया गया है। पूर्व चेतावनी के अनुसार, भू-अध्यादेश अधिनियम अभियान उत्तराखंड से जुड़े लोग विधानसभा भवन की ओर बढ़ रहे हैं। इन्हें पुलिस ने रिस्पना पुल से पहले रोक लिया है। इस दौरान गुस्साए लोगों की पुलिस से नोकझोंक हुई। प्रदर्शनी विधानसभा तक जाने…

सुरकंडा देवी मंदिर जा रहे यात्रियों का वाहन खाई में गिरा, हादसे में 12 घायल

देहरादून: रायपुर के सिमयारी गांव से सुरकंडा देवी मंदिर जा रहे यात्रियों की गाड़ी फुलैत गांव के पास खाई में गिर गई। हादसे में 12 घायल हो गए। इनमें तीन लोगों को गंभीर चोट आई। जानकारी के मुताबिक हादसे के वक्त गाड़ी में 15 लोग सवार थे। रायपुर थानाध्यक्ष मनमोहन नेगी ने बताया कि मंगलवार सुबह रायपुर-कद्दूखाल मार्ग पर फुलैत गांव के पास हादसे की सूचना मिली। पुलिस मौके पर पहुंची तो सड़क से करीब 100 मीटर नीचे खाई में मैक्स गाड़ी गिरी हुई थी। पुलिस ने कार सवाल घायलों…

यूपी में ह‍िंंसा भड़काने वालों पर योगी सरकार ने कठोर करवाई करने के दिए निर्देश 

देहरादून: उत्तर प्रदेश को दंगे की आग में झोकने की साज‍िश करने वालों पर पुल‍िस कार्रवाई कर रही हैं। पुल‍िस ने प्रदेश के आठ ज‍िलों में ह‍िंंसा भड़काने वाले और पथराव करने वाले 337 आरोप‍ितों को गिरफ्तार कर लिया है। शुक्रवार को जुमे की नमाज के बाद हुए उपद्रव और हिंसा में पुलिस ने मंगलवार सुबह सात बजे तक 337 लोगों को गिरफ्तार कर दिया है। सर्वाधिक 92 आरोपित प्रयागराज से गिरफ्तार किए गए हैं। वहीं सीसीटीवी फुटेज और ड्रोन कैमरे से की गई वीड‍ियो ग्राफी से भी पुल‍िस ह‍िंंसा…

प्रदेशवासियों को जल्द मिलेगी गर्मी से राहत, बुधवार से मौसम सुहाना होने की संभावना

देहरादून: उत्तराखंड में मंगलवार को एक और गर्म दिन झेलने के बाद राज्य में मौसम करवट लेने जा रहा है। बुधवार से नैनीताल, चम्पावत, बागेश्वर, पिथौरागढ़ जिलों में कहीं कहीं भारी बारिश, आंधी व आकाशीय बिजली गिरने की चेतावनी जारी की गई है। मौसम विभाग के मुताबिक मंगलवार को उत्तरकाशी, चमोली, पिथौरागढ़ में कहीं-कहीं हल्की बारिश की संभावना है। मंगलवार को राज्य के मैदानी जिलों में अधिकतम तापमान 39 से 41 डिग्री सेल्सियस व पर्वतीय क्षेत्रों में 2000 मीटर तक के इलाकों में 28 से 30 डिग्री सेल्सियस तक रहने का…

केंद्रीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह पहुंचे उत्तराखंड, सीएम धामी ने किया स्वागत

देहरादून: केंद्रीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह उत्तराखंड दौरे पर पहुंचे हैं। उनके उत्तराखंड आगमन पर जौलीग्रांट एयरपोर्ट पर सीएम पुष्कर सिंह धामी ने उनका स्वागत किया। इस अवसर पर कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी, सौरभ बहुगुणा, राज्यसभा सांसद नरेश बंसल उपस्थित थे। देहरादून जौलीग्रांट एयरपोर्ट पर सीएम धामी सहित मौजूद मंत्रियों से मुलाकात करने के बाद केंद्रीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह मसूरी रवाना हुए। मसूरी में रक्षा मंत्री ज्वॉइंट सिविल मिलिट्री ट्रेनिंग प्रोग्राम का शुभारंभ करेंगे।