देहरादून: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने सोमवार को विधानसभा सदस्यता की शपथ ली। विधानसभा भवन में आयोजित शपथ ग्रहण कार्यक्रम में विधानसभा अध्यक्ष रितु खंडूरी भूषण ने सीएम धामी को सदस्यता की शपथ दिलाई। मुख्यमंत्री धामी ने चंपावत उपचुनाव में 55 हजार से अधिक मतों के अंतर से रिकॉर्ड जीत हासिल की है। विधानसभा का बजट सत्र मंगलवार 14 जून से शुरू हो रहा है। इससे पहले मुख्यमंत्री ने आज सोमवार को विधानसभा सदस्यता की शपथ ली। विधानसभा स्थित स्व.प्रकाश पंत भवन के सभागार में शपथ ग्रहण समारोह की तैयारियां की गई थी,…
Category: उत्तराखंड
विधानसभा बजट सत्र को लेकर भाजपा विधानमंडल दल की बैठक आज
देहरादून: 14 जून से शुरू हो रहे विधानसभा बजट सत्र को लेकर भाजपा विधानमंडल दल की बैठक आज सोमवार को होगी। बैठक में सत्र के दौरान फ्लोर मैनेजमेंट और विपक्ष की ओर से उठाए जाने वाले मुद्दों पर पूरी तैयारी के साथ जवाब देने की रणनीति बनाई जाएगी I विधानसभा सत्र के लिए सोमवार को सीएम आवास के मुख्य सेवक सदन में शाम सात बजे भाजपा विधानमंडल दल की बैठक बुलाई गई है। वहीं कल से शुरू हो रहे सत्र को लेकर कांग्रेस ने रणनीति बनाने के लिए आज सोमवार को…
श्री साईं धाम मंदिर में आयोजित रक्तदान शिविर एवं विचार गोष्ठी में हुए 86 यूनिट रक्तदान
देहरादून: श्री महाकाल सेवा समिति एवं जिला रेडक्रास सोसायटी के संयुक्त तत्वावधान में विश्व रक्तदाता दिवस के उपलक्ष में श्री साईं धाम मंदिर तिलक रोड परिसर में आयोजित रक्तदान शिविर एवं विचार गोष्ठी में कुल 86 यूनिट रक्त एकत्र किया गया। रक्तदान शिविर का शुभारंभ यूथ रेडक्रास कमेटी के चेयरमैन अनिल वर्मा ने रिकॉर्ड 140 वीं बार तथा उनके पुत्र ग्राफिक ऐरा यूनिवर्सिटी में बी-टेक के छात्र अविरल वर्मा ने चौथी बार रक्तदान करके किया। इस उदधाटन अवसर पर जिला रेडक्रास सोसायटी अध्यक्ष डॉ. एम एस अंसारी, सचिव कल्पना बिष्ट…
मुख्यमंत्री धामी ने गंगा दशहरा के अवसर नागराजा मंदिर कांगुडा में की पूजा अर्चना
देहरादून: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने शनिवार को ग्राम सभा इडियान ब्लॉक थौलधार में गंगा दशहरा के अवसर पर भगवान कांगुडा नागराजा डोली यात्रा में प्रतिभाग किया। मुख्यमंत्री धामी ने नागराजा मंदिर कांगुडा में पूजा अर्चना की। इस मौके पर मुख्यमंत्री ने राजकीय महाविद्यालय कमान्द में विज्ञान संकाय की कक्षाओं का संचालन करने, इंदिरा कटखेत मोटर मार्ग का डामरीकरण द्वितीय चरण, चापड़ा से अंधियारी तक मोटर मार्ग का निर्माण, कांगुडा पंपिंग पेयजल योजना का निर्माण,रौतू की बेली चलीधार मोटर द्वितीय चरण, देवभूमि कांगुडा को पर्यटन स्थल के रूप में विकसित…
सीएम धामी ने किया प्रधानमंत्री आवास योजना के अन्तर्गत 2,464 आवासीय भवनों का शिलान्यास
हरिद्वार: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने शनिवार को आन्नेकी हेत्तमपुर में प्रधानमंत्री आवास योजना (शहरी) के अन्तर्गत उत्तराखण्ड आवास एवं विकास परिषद द्वारा निजी सहभागिता से 17,332.07 लाख रूपये की लागत से बनने वाले कुल 2464 ईडब्ल्यूएस आवासीय भवनों का शिलान्यास किया। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने रोशनाबाद-बिहारीगढ़ मार्ग के मध्य क्षतिग्रस्त हेत्तमपुर पुल का पुननिर्माण करने तथा इसकी निगरानी के लिये समिति गठित करने की भी घोषणा की। उन्होंने इस मौके पर एकल आवासीय मानचित्रों की स्वीकृति की प्रक्रिया का सरलीकरण किए जाने हेतु बनी ऐप का भी शुभारम्भ…
13 जून को होगी कार्यमंत्रणा समिति एवं दलीय बैठक: ऋतु खंडूडी भूषण
देहरादून: उत्तराखंड की पांचवीं विधानसभा के दूसरे सत्र की संसदीय एवं विधाई कार्यों की कार्यवाही को लेकर उत्तराखंड विधानसभा अध्यक्ष ऋतु खंडूडी भूषण की अध्यक्षता में 13 जून को कार्यमंत्रणा समिति एवं विधानमंडल दल के नेताओं की बैठक होगी | विधानसभा अध्यक्ष ऋतु खंडूडी भूषण ने शनिवार को पत्रकारों से बातचीत के दौरान बताया कि 13 जून सोमवार को 4 बजे विधानमंडल दल के नेताओं की बैठक एवं 4:30 बजे कार्यमंत्रणा समिति की बैठक विधानसभा भवन, देहरादून में आयोजित की जाएगी| उन्होंने कहा कि बैठक के दौरान 14 जून से…
जमरानी बांध बहुउद्देशीय परियोजना को मिली भारत सरकार से निवेश स्वीकृति
देहरादून: राज्य में जमरानी बांध बहुउद्देशीय परियोजना को केंद्र सरकार की ओर से स्वीकृति मिल गई हैI जिसके बाद इस परियोजना पर जल्दी ही पुनर्वास सहित निर्माण कार्य शुरू किये जायेंगेI परियोजना को प्रधानमंत्री कृषि सिंचाई योजना के अन्तर्गत निवेश की स्वीकृति प्रदान की गई हैI सचिव सिंचाई हरि चन्द्र सेमवाल ने बताया कि शुक्रवार को सचिव जल संसाधन भारत सरकार की बैठक के दौरान नीति आयोग व केन्द्रीय जल आयोग के अधिकारियों की उपस्थिति में पश्चिम बंगाल, मणिपुर, महाराष्ट्र एवं उत्तराखण्ड राज्य की योजनाएं निवेश स्वीकृति के लिए राखी…
केंद्र ने जू को फारेस्ट्री एक्टिविटी किया घोषित
देहरादून: उत्तराखंड में अब जू के लिए वन विभाग को अपनी ही लैंड ट्रांसफर नहीं करानी पड़ेगी। केंद्र ने जू को फारेस्ट्री एक्टिविटी घोषित कर दिया है। इसके अलावा कैंपा से इसके लिए बजट देने को भी मंजूरी दे दी है। इससे राज्य में हल्द्वानी जू, जसपुर टाइगर सफारी और कण्वाश्रम कोटद्वार में जू व रेस्क्यू सेंटर का काम जल्द शुरू हो पाएगा। केंद्र ने इसके लिए कई तरह की शर्तें भी रखीं हैं। जिसमें पेड़ कम से कम काटने का ध्यान रखने को कहा है। इसके अलावा 40 प्रतिशत तक…
डीजीपी अशोक कुमार ने दिये विधानसभा सत्र को शान्ति पूर्वक सम्पन्न कराने के लिए जरूरी दिशा-निर्देश
देहरादून: पुलिस महानिदेशक अशोक कुमार ने शुक्रवार को परिक्षेत्र एवं जनपद प्रभारियों के साथ आगामी विधानसभा सत्र, चारधाम यात्रा एवं प्रदेश की कानून व्यवस्था को लेकर वीडियो कान्फ्रेसिंग के माध्यम से बैठक की। इस दौरान डीजीपी ने सत्र को शान्ति पूर्वक सम्पन्न कराने के लिए जरूरी दिशा-निर्देश दिये। उन्होंने आगामी विधानसभा सत्र में शान्ति एवं कानून व्यवस्था बनाये रखने के लिये जनपद प्रभारियों को सतर्क रहने के निर्देशि दिए। वहीं चारधाम यात्रा व पर्यटक सीजन के दृष्टिगत यातायात व्यवस्था को सुचारु रुप से संचालित किये जाने के भी निर्देश दिए।…
एसपी ट्रैफिक अक्षय कोंडे के निर्देश पर सवारी वाहनों के विरुद्ध यातायात पुलिस का कड़ा अभियान
देहरादून: एसपी ट्रैफिक अक्षय कोंडे ने देहरादून शहर के मध्य सवारी वाहनों को निर्धारित स्टॉपेज पर ही वाहन खड़े करने को लेकर यातायात पुलस को अभियान चलाने के निर्देश दिए थे I जिसके चलते यातायात पुलिस ने सख्त अभियान चलाया I अभियान के तहत पुलिस ने निर्धारित स्थान के अलावा अन्य स्थान पर सवारी बैठाने या उतारने वाले वाहनों पर क्लैम्प की कार्यवाही कर चालान काटेI एसपी ट्रैफिक के निर्देशों के बाद शुक्रवार को निर्धारित स्टॉपेज पर वाहन न खड़े करने के उल्लंघन पर यातायात पुलिस ने 14 सीटी बसों,…
