देहरादून: चारधाम यात्रा में 31 मई को केदारनाथ में उतरते समय एक हेलीकॉप्टर लड़खड़ा गया । मामाले की जांच भी की जा रही है। साथ ही इसके बाद डीजीसीए ने चॉपर पायलटों के लिए एक विशेष एडवाइजरी जारी की है। उत्तराखंड के केदारनाथ में 31 मई को उतरते समय थम्बे एविएशन का एक हेलीकॉप्टर हेलीपैड से टकरा कर उछल गया और 270 डिग्री मुड़ गया। इसके बाद डीजीसीए ने हेलीकॉप्टर के पायलटों के लिए एक परामर्श जारी किया है। जिसके अनुसार निर्देश दिया गया है कि जब कभी उतरने के…
Category: उत्तराखंड
प्रसिद्ध लोक गायक किशन सिंह पंवार ने देहरादून के अस्पताल में ली अंतिम सांस
देहरादून: उत्तराखंड के प्रसिद्ध लोक गायक किशन सिंह पंवार का देहरादून में निधन हो गया है। किशन सिंह पंवार उत्तरकाशी के राजकीय इंटर कालेज गंगोरी में चित्र कला के शिक्षक रहे हैं। उनका पहाड़ी लोकगीतों को गाने का अंदाज हमेशा से अलग रहा है I लोक गायक ओम बदानी ने उनके निधन पर शोक व्यक्त करते हुए कहा हैं कि पहाड़ के वास्तविक लोक गीत के गीतकार के एक युग का अंत हुआ है। लोक गायकी में तमाम यश और ख्याति मिलने के बाद भी किशन सिंह पंवार ने अंतिम…
पिथौरागढ़ से चम्पावत जा रहा वाहन हुआ दुर्घटनाग्रस्त, 2 की मौत 5 घायल
देहरादून: मंगलवार सुबह टनकपुर -तवाघाट हाईवे में पिथौरागढ़ की तरफ से चम्पावत जा रहा पिकप वाहन दुर्घटनाग्रस्त हो गया। वाहन संख्या यूपी 21 सीएन 6767 एक्वा पैराडाइज के पास सड़क पर पलटने के बाद खाई में गिर गया। वाहन में सवार सात लोगों में से दो की मौत हो गई और पांच घायल हो गए। वाहन में सवार मुनासिब पुत्र मुस्लिम 22 वर्ष निवासी खरंजा फतेहपुर मुरादाबार , नाजिम 24 वर्ष पुत्र यामीन निवासी अलाहदापुर अलीगढ़ यूपी, मोबिन 35 वर्ष पुत्र यामीन निवासी बहेड़ी थाना भोजपुर बरेली यूपी, वसीम 32…
मुख्य सचिव ने प्रधानमंत्री स्वनिधि योजना के लाभार्थियों से की मुलाकात, सुधार के लिए मांगे सुझाव
देहरादून: मुख्य सचिव डॉ. एस.एस. संधु ने सोमवार को सचिवालय में प्रधानमंत्री स्वनिधि योजना के अंतर्गत लाभार्थियों से मुलाकात की। मुख्य सचिव ने पीएम स्वनिधि के लाभार्थियों से योजना के सम्बन्ध में चर्चा की एवं उनके अनुभवों की जानकारी ली। उन्होंने लाभार्थियों से योजना में सुधार किए जाने को लेकर सुझाव भी मांगे। बैठक के दौरान मुख्य सचिव ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि आवेदकों के वेरिफिकेशन की प्रक्रिया को प्रत्येक स्तर पर सरल और छोटा किया जाय। उन्होंने कहा कि विशेषकर पीएम स्वनिधि की दूसरी किश्त के लिए आवेदन…
सलमान खान को मिली जान से मारने की धमकी, मुंबई पुलिस ने बडाई सुरक्षा
देहरादून: रविवार को सलमान खान और उनके पिता के लिए एक धमकी भरा खत आया था जिसमें उन्हें जान से मारने की बात लिखी गई थी। इसके चलते मुंबई पुलिस ने एक्टर और उनके पिता की सुरक्षा को और भी ज्यादा चाक चौबंद कर दिया है। महाराष्ट्र के गृह विभाग ने सुपरस्टार सलमान खान और उनके पिता सलीम खान की सुरक्षा बढ़ा दी है। खान परिवार की तरफ से शिकायत मिलते ही मुंबई पुलिस के अधिकारी सलमान खान के घर पहुंच चुके हैं और उन्होंने मामले की जांच शुरू कर…
यात्रियों से भरी बस खाई में गिरी, चालक सहित 26 की मौत
देहरादून: यमुनोत्री राष्ट्रीय राजमार्ग पर उत्तरकाशी के डामटा के पास एक बस के खाई में गिरने से चालक सहित 26 यात्रियों की मौत हो गई है।बस में कुल 28 यात्री सवार थे। सभी यात्री मध्यप्रदेश के बताये जा रहे हैंI स्थानीय पुलिस के मुताबिक डामटा से तकरीबन 2 किलोमीटिर नौगांव की तरफ ये हादसा हुआ। बस में सवार सभी यात्री मध्य प्रदेश के पन्ना जिले के रहनेवाले हैं। सूचना मिलने पर प्रशासन और एसडीआरएफ की टीम ने राहत एवं बचाव कार्य शुरू किया । हादसे की सूचना पर उत्तराखंड के…
बढ़ती गर्मी से नहीं मिलेगी राहत, आने वाले दिनों में तापमान में वृद्धि की संभावना
देहरादून: प्रदेश में लगातार बढती गर्मी से लोग परेशानी में है I लेकिन इस बीच लोगों की परेशानी और बढ़ती नज़र आ रही है I मैदानी इलाकों में तेज धूप के साथ लू चलने से लोग बेहाल हैं। मौसम विभाग के मुताबिक अगले चार दिन गर्मी ऐसे ही कहर बरपाने वाली है। इसलिए आपको अपना खास ध्यान रखने की जरूरत है। आने वाले दिनों में गर्मी में और अधिक वृद्धि होने के आसार हैं। मौसम विभाग ने नौ जून तक प्रदेश में भीषण गर्मी पडऩे और लू चलने की संभावना…
मुख्यमंत्री धामी से केन्द्रीय मंत्री डॉ. जितेन्द्र सिंह ने की भेंट
देहरादून: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से रविवार को मुख्यमंत्री आवास में केन्द्रीय विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी, पृथ्वी विज्ञान एवं प्रधानमंत्री कार्यालय में राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) डॉ. जितेंद्र सिंह ने भेंट की। इस अवसर पर केन्द्रीय मंत्री डॉ. जितेंद्र सिंह ने मुख्यमंत्री से राज्य में संचालित विभिन्न केन्द्र पोषित योजनाओं के क्रियान्वयन के सम्बन्ध में चर्चा की। उन्होंने राज्य से सम्बन्धित सम सामयिक विषयों पर भी मुख्यमंत्री से चर्चा की।
चार धाम यात्रा में की गई व्यवस्थाओं को लेकर राज्य के उच्च अधिकारीयों ने की साझा प्रेस कॉन्फ्रेंस
देहरादून: अपर मुख्य सचिव राधा रतूड़ी, डीजीपी अशोक कुमार, पर्यटन सचिव दिलीप जावलकर, स्वास्थ्य सचिव राधिका झा, प्रो. हेम चंद्र पांडे (कुलपति, एच.एन.बी चिकित्सा शिक्षा विश्वविद्यालय), महानिदेशक सूचना रणबीर सिंह चौहान ने रविवार को चार धाम यात्रा से संबंधित जानकारियों को साझा करने को लेकर सचिवालय के मीडिया सेंटर में संयुक्त रूप से प्रेस कॉन्फ्रेंस की। इस दौरान अपर मुख्य सचिव श्रीमती राधा रतूड़ी ने कहा की अन्य सालों के मुकाबले इस साल भारी संख्या में यात्री एवं श्रद्धालु चार धाम यात्रा पर आ रहे हैं। उन्होंने चार धाम यात्रा…
पर्यावरण संरक्षण एवं वृक्षारोपण से ही मिलेगी शुद्ध जल व शुद्ध हवा:सीएम धामी
देहरादून: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने रविवार को विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर मुख्यमंत्री कैम्प कार्यालय के निकट कैंट रोड पर वृक्षारोपण किया। इस अवसर पर उन्होंने पर्यावरण संरक्षण की शपथ भी दिलाई। कार्यक्रम में वन मंत्री सुबोध उनियाल एवं पर्यावरणविद्, पद्मभूषण डॉ. अनिल प्रकाश जोशी भी उपस्थित थे। इस दौरान सीएम ने उत्तराखण्ड पॉल्यूशन कन्ट्रोल बोर्ड द्वारा प्रकाशित पुस्तक ‘‘एनुअल वाटर क्वालिटी रिपोर्ट 2021‘‘ का विमोचन किया। कार्यक्रम के दौरान मुख्यमंत्री कहा कि उत्तराखण्ड को प्रकृति का वरदान है। हमारा प्रदेश जैव विविधताओं वाला प्रदेश है। पर्यावरण का…
