देहरादून: प्रदेश में डॉक्टरों की कमी से जूझ रहे पर्वतीय क्षेत्र के सरकारी अस्पतालों को 245 डाक्टर मिल गये हैं | यह राज्य के दुर्गम क्षेत्र में निवास कर रहे लोगों के लिए रहत भरी खबर है| स्वस्थ्य महानिदेशालय ने मेडिकल कालेजों से पास आउट 245 डाक्टरों को प्रदेश के दुर्गम क्षेत्रों के लिए तैनाती के आदेश जारी कर दिए हैं| स्वास्थ्य महानिदेशक डॉ.शैलजा भट्ट ने शनिवार को बांड व्यवस्था के तहत राजकीय मेडिकल कॉलेजों से पासआउट 245 एमबीबीएस डॉक्टरों को दुर्गम क्षेत्रों में तैनाती के आदेश जारी कर दिए…
Category: उत्तराखंड
दिव्य, भव्य और पवित्र स्थल है परमार्थ निकेतन: राज्यपाल
देहरादून: राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह(से नि) ने शनिवार को परमार्थ निकेतन, ऋषिकेश में स्वामी चिदानंद सरस्वती महाराज के 70 वें जन्म दिवस समारोह के अवसर पर आयोजित कार्यक्रम में प्रतिभाग किया। राज्यपाल के परमार्थ निकेतन पहुंचने पर पुलिस द्वारा गार्ड ऑफ ऑनर देकर उनका स्वागत किया गया । इस दौरान राज्यपाल को सेना एवं प्रशासनिक क्षेत्र में सर्वश्रेष्ठ कार्य किए जाने पर गंगा वाणी पुरस्कार से सम्मानित किया गया। इसके साथ ही केन्द्रीय संस्कृति मंत्री अर्जुन राम मेघवाल एवं उद्योगपति विनोद कुमार को भी गंगा वाणी पुरस्कार से सम्मानित…
ऋतु खंडूड़ी ने दी मुख्यमंत्री को बधाई व शुभकामनाएं
देहरादून: विधानसभा अध्यक्ष ऋतु खंडूड़ी भूषण ने रविवार को मुख्यमंत्री आवास पहुंचकर चंपावत उपचुनाव में रिकॉर्ड मतों से जीत प्राप्त करने पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी को बधाई व शुभकामनाएं दी| इस दौरान विधानसभा अध्यक्ष ने पर्यावरण संरक्षण का संदेश देते हुए मुख्यमंत्री को पौधा भी भेंट किया| मुलाकात के दौरान मुख्यमंत्री एवं विधानसभा अध्यक्ष के बीच प्रदेश के विकास को लेकर विभिन्न विषयों पर चर्चा वार्ता हुई।इस अवसर पर14 जून से होने वाले विधानसभा के बजट सत्र की तैयारियों को लेकर भी बातचीत हुई । विधानसभा अध्यक्ष ऋतु खंडूडी…
चारधाम यात्रा: सीएम धामी ने दिए यात्रियों के स्वास्थ्य को लेकर एक्सपर्ट कमेटी गठित किये जाने के निर्देश
देहरादून: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने शनिवार को सीएम आवास में चारधाम यात्रा व्यवस्थाओं की समीक्षा की। उन्होंने यात्रा के दौरान यात्रियों के स्वास्थ्य को लेकर चिन्ता व्यक्त करते हुए इस सम्बन्ध में प्रभावी व्यवस्था सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। मुख्यमंत्री ने इसके लिये एक्सपर्ट कमेटी गठित किये जाने के भी निर्देश दिये। उन्होंने कहा कि यात्रा के दौरान हो रही मृत्यु के वास्तविक कारणों की भी सही स्थिति जनता के समक्ष रखी जाए। ताकि चार धाम यात्रा पर आने वाले श्रद्धालु आवश्यक एहतियात बरतें। इसके लिये बुजुर्ग एवं अस्वस्थ…
पर्यावरण संरक्षण के लिये सामूहिक प्रयास जरूरी: मुख्यमंत्री धामी
देहरादून: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने पर्यावरण के संरक्षण के लिए सामूहिक रूप से प्रयास करने की जरूरत बताया है। इसके लिए सीएम ने वृक्षारोपण के साथ नदियों व जल श्रोतों का साफ होना आवश्यक बताया| उन्होंने कहा कि इसके लिए सभी को सामूहिक प्रयास करना चाहिए| विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर जारी अपने संदेश में मुख्यमंत्री ने कहा कि हमें सामूहिक रूप से प्रकृति के संरक्षण की दिशा में भी चिन्तन करना होगा। पर्यावरण संरक्षण को जीवन से जुड़ा विषय बताते हुए उन्होंने कहा कि पर्यावरण संरक्षण में…
पीड़ित राज्य आंदोलनकारी मंच का उपवास चौथे दिन भी जारी, दस प्रतिशत क्षैतिज आरक्षण बहाली की कर रहे मांग
देहरादून: पीड़ित राज्य आंदोलनकारी मंच का राज्य आंदोलनकारियों के लिए 10 % क्षैतिज आरक्षण की बहाली की मांग को लेकर शहीद स्मारक पर धरना व उपवास चौथे दिन भी जारी रहा। आन्दोलन को अपना समर्थन देने के लिए बड़ी संख्या में राज्य आन्दोलनकारी शहीद स्मारक पहुंच रहे हैंI क्रमिक उपवास के चलते आज शनिवार को पंकज रावत, विकास नगर से राम किशन, देव नौटियाल, चिन्यालीसौड़ से पंकज रावत, हल्द्वानी से मनोज जोशी, उमेश जोशी, कोटद्वार से क्रांति कुकरेती, देहरादून से अम्बुज शर्मा,विकास रावत, लैंसडाउन से सुशील बौंठियाल उपवास पर बैठे।…
प्रदेश पुलिस का अभियान, 3 दिनों के भीतर 258 धार्मिक स्थलों से उतारे गये लाउडस्पीकर
देहरादून: प्रादेश पुलिस ने लाउडस्पीकर उतारने का अभियान शुरू कर दिया हैं। इस मसले में पुलिस से लोगों ने बात की है।ज्यादातर ने अपने-अपने धर्मों के लोगों से लाउडस्पीकर हटाने की अपील की है। डीजीपी का कहना है कि यदि कोई लाउडस्पीकर नहीं हटाता है तो उसके खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी। हाईकोर्ट के आदेशों का अनुपालन करते हुए पुलिस ने उत्तराखंड में तीन दिनों के भीतर 258 धार्मिक स्थलों से लाउडस्पीकर उतरवाए हैं। डीजीपी अशोक कुमार के अनुसार, हाईकोर्ट ने पिछले दिनों ध्वनि प्रदूषण को देखते हुए लाउडस्पीकर उतारने…
केदारनाथ यात्रा 2022: हार्ट अटैक से हुई चार यात्रियों की मौत
देहरादून: केदारनाथ धाम में पैदल चलते चार लोगों की दिल का दौरा पढने से मौत हो गयी| जिसको मिलाकर तीर्थयात्रियों की मौत का अकड़ा 59 हो गया हैं| केदारनाथ में चार यात्रियों की दिल का दौरा पड़ने से मौत हो गई। बृहस्पतिवार देर शाम केदारनाथ से लौटते समय पैदल मार्ग पर आदित्य अनंत बनसौण (31) निवासी महाराष्ट्र की अचानक तबियत खराब हो गई थी। जिसके बाद गौरीकुंड में प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें सोनप्रयाग भेजा गया, लेकिन चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। वहीं, रात में केदारनाथ में अहमदाबाद…
प्रदेश में गर्मी की मार, बिजली भी नहीं दे रही साथ
देहरादून: जून के पहले सप्ताह में ही तापमान का रिकॉर्ड 40 डिग्री सेल्सियस पहुंच गया है। मौसम विभाग के अनुसार सात जून तक तापमान में और बढ़ोतरी दर्ज हो सकती है। बढ़ते तापमान को लेकर मौसम विभाग ने येलो अलर्ट भी जारी कर दिया है। वहीं बिजली की कटौती के कारण लोगों का जीना मुश्किल हो गया हैं| राजधानी दून मेें लगातार कई दिनों से तापमान का पारा क 40 डिग्री सेल्सियस के ऊपर जा रहा हैं| जिससे लोगों का गर्मी से बुरा हाल हो रखा है, वहीं बिजली कटौती…
सीम साहब…पहाड़ से चुने हो तो पहाड़ में मुलभुत सुविधाओं की ओर दें ध्यान: यूकेडी
देहरादून: उत्तराखंड क्रांति दल ने चम्पावत विधानसभा उप चुनाव में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की प्रचंड जीत पर बधाई व शुभकामनायें दी हैं | यूकेडी ने बधाई देने के साथ प्रदेश में तमाम तरह के मुद्दों पर ध्यान देने के साथ उन पर काम करने की अपेक्षा सीएम से की है उत्तराखंड क्रांति दल के पूर्व केंद्रीय महामंत्री सुनील ध्यानी ने प्रेस नोट जारी करते हुए मुख्यमंत्री से अपेक्षा की है कि, आप उत्तराखंड के सतत विकास को आगे पहुचायेंगे | पहाड़ से चुने हो तो पहाड़ में मुलभुत सुविधाओं…
