देहरादून: मॉडिफाई साइलेंसर के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत पुलिस ने बड़ी कार्यवाही की है| यातायात पुलिस ने ऐसे वाहनों के मॉडिफाई साइलेंसर निकालकर उन्हें रोलर से नष्ट कर दिया है| साथ ही देहरादून के पुलिस अधीक्षक यातायात ने सभी दुपहिया वाहन चालकों से कंपनी द्वारा दिए गए साइलेंसर का ही प्रयोग करने के लिए अपील की है| यातायात पुलिस ने अभियान के चलते देहरादून जनपद में अब तक 461 वाहन चालकों के विरुद्ध कार्यवाही करने के साथ 57 वाहनों को सीज किया है। वहीं इसके चलते यातायात…
Category: उत्तराखंड
नशीला पदार्थ पिलाकर युवती से दुष्कर्म, आरोपी फरार
रुड़की : युवती को कोल्ड ड्रिंक्स में नशीला पदार्थ पिलाकर दुष्कर्म करने का मामला प्रकाश में आया है। पुलिस ने युवती की माँ की तहरीर पर आरोपी युवक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर छानबीन शुरू दी है| फिलहाल आरोपी युवक फरार है| पुलिस उसकी तलाश कर रही है| जानकारी के मुताबिक युवती हरियाणा के फरीदाबाद से बहादराबाद के एक गांव में अपनी रिश्तेदारी में आई हुई थी। इस दौरान रहीम पुर गांव निवासी वसीम से उसकी जन पहचान हुयी। जिसके चलते वसीम ने उसको बहला-फुसलाकर कोल्ड ड्रिंक्स में नशीला पदार्थ…
जम्मू कश्मीर में आतंकियों से लोहा लेते हुए, उत्तराखंड के एक और लाल ने दी शहादत
देहरादून: कश्मीर के शोपियां क्षेत्र में गुरुवार को हुए बम धमाके में उत्तराखंड के जनपद टिहरी का रहने वाला एक जवान शहीद हो गया। भिलंगना ब्लाक के पांडोली गांव निवासी प्रवीण सिंह गुसाईं के शहीद होने की खबर के बाद गांव में शोक की लहर है। सीएम धामी ने उनकी शहादत को नमन किया है| तीस वर्षीय प्रवीण सिंह अपने पीछे पत्नी छह साल का बेटा व माता पिता को छोड़ गये हैं| उनका परिवार देहरादून के बंजारावाला में रहता है। वह पिछले माह ही अपने परिवार के साथ छुट्टी…
सीएम धामी ने चम्पावत उप चुनाव में मिली जीत को बताया जनता की जीत
देहरादून: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने चम्पावत उप चुनाव में ऐतिहासिक जीत पर उत्तराखण्ड की जनता विशेष रूप से चम्पावत की जनता का आभार व्यक्त किया है। सीएम ने इसे जनता की जीत बताया है| मुख्यमंत्री ने कहा कि “मैं उत्तराखंड की महान जनता का हृदय से आभार व्यक्त करता हूं। ये उसी जनता की जीत है जिसने मुझ जैसे सामान्य कार्यकर्ता को अपने सर माथे पर बिठाया है। ये आपके भरोसे की जीत है। ये जीत मुझे उत्तराखंड की जनता की सेवा में प्राणपण से जुटे रहने का आदेश…
“सम्राट पृथ्वीराज ” फिल्म उत्तराखंड में होगी टैक्स-फ्री, सीम धामी ने दी ट्वीट कर जानकारी
देहरादून: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने “सम्राट पृथ्वीराज ” फिल्म को उत्तराखंड में टेक्स फ्री करने का ऐलान किया है| सीएम ने इस फिल्म को साहस और पराक्रम समेत देशप्रेम से परिपूर्ण बताते हुए लोगों से इसे देखने की भी अपील की है| मुख्यमंत्री धामी ने अपने ट्विटर हेंडल पर पोस्ट कर लिखा है कि, उत्तराखंड में ‘सम्राट पृथ्वीराज’ फिल्म टैक्स फ्री होगी। देशप्रेम, साहस एवं पराक्रम से परिपूर्ण सम्राट पृथ्वीराज चौहान जी के जीवन पर आधारित इस फिल्म को अवश्य देखें। सीएम के आदेश के बाद साशन ने भी…
सीएम धामी ने डॉ. नित्यानंद हिमालयी शोध एवं अध्ययन केन्द्र का किया उद्घाटन
देहरादून: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने गुरुवार को दून विश्वविद्यालय में डॉ. नित्यानंद हिमालयी शोध एवं अध्ययन केन्द्र का उद्घाटन किया। मुख्यमंत्री ने दून विश्वविद्यालय में शोध एवं विज्ञान पर चल रही दो दिवसीय कार्यशाला का शुभारम्भ करते हुए विभिन्न विषयों पर आधारित पुस्तकों का भी विमोचन किया। उन्होंने कहा कि उत्तराखण्ड का समग्र विकास हम सबकी सामूहिक जिम्मेदारी है। इस दौरान सीएम धामी ने कहा कि डॉ. नित्यानन्द जी ने अपना सम्पूर्ण जीवन समाज सेवा के लिए समर्पित किया। उनका प्रयास हमेशा से जनता के बीच जाकर जन समस्याएं…
चारधाम यात्रा तीर्थयात्रियों के लिए हरिद्वार में खुला नया पंजीकरण केंद्र
देहरादून: चारधाम यात्रा पर आ रहे तीर्थयात्रियों के लिए पर्यटन विभाग ने हरिद्वार में नया पंजीकरण केंद्र शुरू कर दिया है। हरिद्वार की पंतद्वीप पार्किंग में खोले गए इस केंद्र के तीन काउंटरों पर पंजीकरण किया जा रहा है। यहां से श्रद्धालु अतिरिक्त कोटे से तत्काल पंजीकरण करवा सकेंगे। बता दें, दो दिन पहले पर्यटन सचिव से मुलाकात में टूर ऑपरेटर एसोसिएशन ऑफ उत्तराखंड के पदाधिकारियों ने अतिरिक्त पंजीकरण केंद्र खोलने की मांग की थी। जिसके बाद सचिव दिलीप जावलकर ने पीसीएस अरविंद पांडेय को हरिद्वार भेजकर पंजीकरण केंद्र शुरू…
क्षैतिज आरक्षण बहाली की मांग को लेकर अनिश्चितकालीन धरने पर बैठे राज्य आंदोलनकारी
देहरादून: पीड़ित राज्य आंदोलनकारी मंच के सदस्यों ने बुधवार से राज्य आंदोलनकारियों को राज्याधीन सेवाओं में 10 % क्षैतिज आरक्षण बहाली की मांग को लेकर राजधानी देहरादून के शहीद स्मारक पर अनिश्चितकालीन क्रमिक अनशन व धरना शुरू कर दिया है। मंच के अध्यक्ष क्रांति कुकरेती ने बताया कि विधानसभा चुनाव से पूर्व मुख्यमंत्री से कई बार बातचीत की गई थी और मुख्यमंत्री की पहल पर माननीय मंत्री परिषद ने अंतिम बैठक में महामहिम राज्यपाल से राज भवन में लंबित एक्ट पर हस्ताक्षर का अनुरोध भी किया गया था। परन्तु अभी…
यूनेस्को की विश्व धरोहर फूलों की घाटी पर्यटकों के स्वागत के लिए तैयार
देहरादून: बुधवार से यूनेस्को की विश्व धरोहर फूलों की घाटी पर्यटकों के लिए खुलने जा रही है। पर्यटन विभाग ने पर्यटकों के स्वागत के लिए तैयारियां पूरी कर ली हैं। इस दौरान पर्यटकों की सभी जरूरतों का ख्याल रखा जाएगा। फूलों की 300 से ज्यादा प्रजातियों को समेटे फूलों की घाटी बुधवार से पर्यटकों का स्वागत करेगी। इस संबंध में सचिव पर्यटन दिलीप जावलकर ने बताया कि विभागीय स्तर पर सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। उन्होंने बताया कि समुद्रतल से 3962 मीटर ऊंचाई पर यह घाटी 87.5 वर्ग…
केदारनाथ: पशुपालन विभाग की टीम ने दो पशु स्वामियों के विरुद्ध किया मुकदमा दर्ज
देहरादून: केदारनाथ पैदल मार्ग में घोडा- खच्चरों के भारी संख्या में मौत होने को लेकर पशु क्रूरता अधिनियम के तहत कड़े निर्देश दिए गये थे I जिसके चलते गौरीकुंड-केदारनाथ पैदल मार्ग पर चेकिंग के दौरान पशुपालन विभाग की टीम ने घोड़ा-खच्चरों के संचालन के मामले में पशु क्रूरता अधिनियम के तहत दो पशु स्वामियों के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कराया गया है। साथ ही अन्य को भी जरूरी निर्देश दिए गए हैं। केदारनाथ यात्रा पैदल मार्ग पर विभागी टीम ने चेकिंग के दौरान देखा कि दिलवर सिंह, ग्राम खुमेरा का खच्चर चलने में असमर्थ…
