चंपावत सीट से कांग्रेस प्रत्याशी निर्मला गहतोड़ी लेंगी सीएम धामी से टक्कर, पार्टी ने की घोषणा

देहरादून : लंबे समय से इंतजार के बाद कांग्रेस ने चंपावत विधानसभा सीट से अपने प्रत्याशी का चेहरा घोषित कर दिया है। चंपावत सीट से निर्मला गहतोड़ी सीएम पुष्कर सिंह धामी के सामने खड़ी होंगी। चार मई को उपचुनाव की अधिसूचना जारी हो चुकी है और नामांकन पत्र भी लिए जाने लगे थे, लेकिन कांग्रेस किस चेहरे पर उपचुनाव में दांव लगाएगी, इस रहस्य से पर्दा नहीं उठ पाया था। चंपावत विधानसभा सीट में उपचुनाव में सीएम धामी के सामने कांग्रेस ने महिला प्रत्याशी पर दांव लगाया है। पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष…

उमस भरी गर्मी में बिजली गुल होने से लोग बेहाल

देहरादून : उत्तराखंड के विकासनगर में सेलाकुई नगर क्षेत्र में बुधवार मध्यरात्रि करीब पांच घंटे बिजली की आपूर्ति पूरी तरह से ठप रही। उमस भरी गरमी में बिजली की आपूर्ति न होने से लोग बेहाल रहे। सेलाकुई नगर क्षेत्र के जमनपुर, प्रगति विहार, मेन बाजार, बायांखाला, निगम रोड, बंजारा गली, पीठ बाजार आदि सभी क्षेत्रों में बिजली की आपूर्ति पूरी तरह से बंद रही। रात बारह बजे बिजली गुल होने के बाद सुबह ठीक पांच बजे जब बिजली की आपूर्ति सुचारु हुई, तब जाकर लोगों ने राहत की सांस ली। बिजली…

कैबिनेट मंत्री प्रेमचंद अग्रवाल और परिवहन मंत्री चंदनराम दास ने चारधाम यात्रियों के वाहन को दिखाई हरी झंडी

देहरादून : उत्तराखंड के कैबिनेट मंत्री प्रेमचंद अग्रवाल और परिवहन मंत्री चंदनराम दास ने चारधाम यात्रियों के वाहन को संयुक्त रूप से दिखाई हरी झंडी । बता दें कि इस मौके पर 30 वाहनों में करीब 1200 श्रद्धालुओं को दोनों मंत्रियों की मौजूदगी में रवाना किया गया था। इस मौके पर ऋषिकुमारों द्वारा वैदिक मंत्रोच्चारण, ढोल नगाड़ों से जशन मनाया गया। गुरूवार को प्रत्येक वर्ष चारधाम यात्रा संचालित करने वाली संयुक्त रोटेशन यात्रा व्यवस्था समिति के तत्वधान में यात्रा का औपचारिक शुभारंभ किया गया। वहीं कैबिनेट मंत्री प्रेमचंद अग्रवाल ने…

मुख्यमंत्री धामी और सीएम योगी ने किया होटल भागीरथी पर्यटन आवास का लोकार्पण

देहरादून : उत्तर प्रदेश सीएम योगी आदित्यनाथ उत्तराखंड दौरे पर है I आज उनके दौरे का आखिरी दिन है I हरिद्वार में गंगा किनारे बने यूपी टूरिज्म विभाग के नए होटल भागीरथी का यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ और उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने लोकार्पण किया। यह यूपी के लिए एक बहुत बड़ी उपलब्धि है। होटल का लोकार्पण करने के बाद सीएम योगी आदित्यनाथ ने अलकनंदा होटल की चाबी मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी को सौंपी। दरअसर, साल 2000 में उत्तर प्रदेश से अलग होकर उत्तराखण्ड राज्य का गठन…

चंपावत उपचुनाव: सीएम धामी 9 मई को करेंगे नामांकन

देहरादून : मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी चंपावत उपचुनाव में नौ मई को नामांकन कराएंगे। चंपावत सीट में मुख्यमंत्री के प्रतिनिधि पूर्व विधायक गहतोड़ी ने यह जानकारी सांझा करते हुए बताया कि सीएम नौ मई को नामांकन करेंगे। नामांकन में सभी मंडलों से बड़ी संख्या में कार्यकर्ता शिरकत करेंगे। गहतोड़ी ने कहा कि पार्टी कार्यकर्ता ही नहीं, आम लोग भी मुख्यमंत्री को रिकार्ड वोटों से विजयी बनाने के लिए जुटे हैं। उन्होंने मुख्यमंत्री के खिलाफ प्रत्याशी खड़ा न कर नई नजीर पेश करने की सभी दलों से अपील की है। उन्होंने कहा…

फर्जी राशन कार्ड धारकों के खिलाफ सरकार ने कसी कमर, दस दिन के अंदर करे सरेंडर या होगी कड़ी कार्यवाही

देहरादून : प्रदेश में गरीबों का राशन डकारने वाले फर्जी और अपात्र राशन कार्डधारकों पर जल्द कार्यवाही की जाएगी । फर्जी कार्ड धारकों से अब तक लिए गए राशन की वसूली के साथ ही उनके खिलाफ मुकदमा भी दर्ज किए जाने की तैयारी की जा रही है। उत्तराखंड में वर्तमान में 14 लाख से अधिक अंत्योदय एवं प्राथमिक परिवार राशन कार्डधारक हैं।  प्रदेश में एक लाख 84 हजार से अधिक अंत्योदय एवं 12 लाख 27 हजार से अधिक प्राथमिक परिवारों के राशन कार्ड धारक हैं। इनमें बड़ी संख्या में फर्जी…

चारधाम यात्रा बढ़ने से बढ़ रहें है कोरोना के मामले, बिना मास्क पकडे जाने पर हजार रुपये जुरमाना

देहरादून: राज्य में चारधाम यात्रा करने वाले यात्रियों की बढ़ोतरी के साथ ही कोरोना के मामलों में भी बढ़ोतरी देखने को मिल रही है। पिछले 24 घंटों में कोरोना के मामलों में बढ़ोतरी देखने को मिली है। बीते 24 घंटे के भीतर 23 नए कोरोना संक्रमित मिले हैंI जबकि 19 मरीज ठीक हुए हैं। स्वास्थ्य विभाग की रिपोर्ट के मुताबिक बुधवार को 1241 सैंपलों की जांच रिपोर्ट नेगेटिव आई है। जबकि छह जिलों में 23 लोगों में कोरोना संक्रमित मरीज मिले हैं। कोरोना के बढ़ते मामलों के साथ ही राज्य…

वेल्हम गर्ल्स स्कूल में छह छात्राएं कोरोना संक्रमित, स्कूल माइक्रो कंटेनमेंट क्षेत्र घोषित

देहरादून : डालनवाला क्षेत्र स्थित वेल्हम गर्ल्स स्कूल में छह छात्राएं कोरोना संक्रमित पाई गई I एक साथ छह छात्राओं के कोरोना संक्रमित पाए जाने पर स्कूल को माइक्रो कंटेनमेंट क्षेत्र घोषित कर दिया गया है। स्कूल में बाहरी लोगों की आवाजाही पर अगले आदेशों तक रोक लगा दी गई है। कोरोना संक्रमण को फैलने से रोकने के लिए मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. मनोज उप्रेती ने इस क्षेत्र को कंटेनमेंट या माइक्रो कंटेनमेंट जोन घोषित करने के लिए जिलाधिकारी से अनुरोध किया था। मुख्य चिकित्सा अधिकारी की रिपोर्ट पर जिलाधिकारी…

माँ के आशीर्वाद के साथ पंचूर से सीएम योगी की धूम-धाम से हुई विदाई

देहरादून : उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जनपद पौड़ी गढ़वाल के यमकेश्वर प्रखंड स्थित अपने पैतृक गांव पंचूर से दो दिवसीय प्रवास के बाद रवाना हो गए। इससे पहले वह अपने कक्ष से सीधे निकले, आंगन में बैठी मां के पास पहुंचे। आशीर्वाद लेने के बाद आगे बढ़ गए। सीएम योगी बिथ्यानी हेलीपैड जाने के लिए कार से रवाना हुए। योगी आदित्यनाथ गुरुवार को हरिद्वार में एक कार्यक्रम में होटल अलकनंदा को उत्तराखंड राज्य को सौंपेंगे। साथ ही वह नवनिर्मित भागीरथी पर्यटक आवास गृह का भी लोकार्पण करेंगे। वह…

हिमालय जैसे अटूट थे हेमवती नंदन बहुगुणा के इरादे: सीएम धामी

देहरादून: बुधवार को दिल्ली में पूर्व मुख्यमंत्री स्वर्गीय हेमवती नंदन बहुगुणा के जीवन पर केंद्रित पुस्तक ‘हेमवती नंदन बहुगुणा: भारतीय जन चेतना के संवाहक’ के विमोचन समारोह को आयोजित किया गया। इस दौरान सीएम पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि हेमवती नंदन बहुगुणा के इरादे हिमालय जैसे अटूट थे। उनके कार्य हमेशा प्रेरणा देते रहेंगे। बहुगुणा के व्यक्तित्व एवं कृतित्व पर विस्तार से रोशनी डालते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि अपनी विलक्षण बौद्धिक प्रतिभा के बल पर बहुगुणा ने भारतीय राजनीति में अपनी अलग पहचान बनाई। पहाड़ के विकास के…