भागीरथी पर्यटन आवास का लोकार्पण करेंगे मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ

देहरादून: यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ आज बृहस्पतिवार को अलकनंदा घाट के किनारे बने यूपी पर्यटन विभाग के नए होटल भागीरथी पर्यटक आवास का लोकार्पण करेंगे। योगी की सुरक्षा को लेकर 300 से अधिक पुलिस अधिकारी व कर्मचारी और पीएसी की दो कंपनी तैनात की गई हैं। इस समारोह में प्रदेश के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी, हरिद्वार सांसद डॉ. रमेश पोखरियाल निशंक, पूर्व मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत, भाजपा प्रदेश अध्यक्ष मदन कौशिक समेत कई संत मौजूद रहेंगे। इस दौरान यूपी टूरिज्म के पुराने होटल अलकनंदा को उत्तराखंड पर्यटन निगम के हवाले…

एक दिवसीय जनपद भ्रमण पर पहुंचे मुख्य सचिव ने केदारनाथ धाम में चल रहे निर्माण कर्यों का लिया जायजा

देहरादून : एक दिवसीय जनपद भ्रमण पर पहुंचे मुख्य सचिव डाॅ. एस.एस. संधु ने केदारनाथ धाम में चल रहे निर्माण कार्यों का संबंधित अधिकारियों के साथ स्थलीय निरीक्षण कर जायजा लिया। निरीक्षण के दौरान मुख्य सचिव द्वारा कार्यदायी संस्था के अधिकारियों को निर्देश दिए हैं कि केदारपुरी में जो भी निर्माण कार्य किए जा रहे हैं उन कार्यों को गुणवत्ता के साथ शीर्ष प्राथमिकता से पूर्ण करना सुनिश्चित करें। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए हैं कि केदारनाथ में यात्रियों की सुविधाओं के मददेनज़र सुविधाओं को विकसित करना है तथा…

सीएम योगी से मिलने उमड़ी भीड़, उत्तराखंडी व्यंजनों से किया मेहमानों का स्वागत

देहरादून : उत्तर प्रदेश सीएम योगी आदित्यनाथ उत्तराखंड के तीन दिवसीय दौरे पर है I आज उनके दौरे का दूसरा दिन है I यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ लगातार दूसरे दिन अपने पैतृक गांव पंचुर (यमकेश्वर) में मौजूद हैं। यहां बुधवार को उन्होंने सुबह गांव की सैर की जिसमें बच्चे- बड़ों से मुलाकात करने के साथ ही सबका हाल चाल पूछा। इस दौरान लोगों ने उनके साथ खूब सेल्फी खींची। साथ ही उनके घर में भतीजे अनंत का मुंडन कार्यक्रम भी चला। पैतृक गांव पंचूर पहुंचे सीएम योगी से मिलने…

मातम में बदलीं ईद की खुशियां, नदी में डूबने से हुई चार युवकों की मौत

देहरादून: ईद की छुट्टी में कोटद्वार घूमने आए चार युवकों की खोह नदी में डूबने से मौत हो गईI सूचना मिलते ही एसडीआरएफ और पुलिस की टीम मौके पर पहुंची। टीम ने युवकों को नदी से बाहर निकाला, लेकिन तब तक उनकी मौत हो चुकी थी।  मंगलवार दोपहर, नगीना बिजनौर यूपी के आठ लोग ईद की छुट्टी मनाने के लिए कोटद्वार पहुंचे थे। वे नदी में नहाने के मकसद से दुगड्डा मार्ग पर आमसौड़ और दुर्गादेवी के बीच खोह नदी में पहुंच गए। शाम चार बजे के करीब चार लोग…

राज्य में शांति और सौहार्द स्थापना के लिए सीएम को लिखा पत्र

-पत्र लिखने वालों में मशहूर लेखिका नयनतारा, पूर्व मुख्य सचिव एसके दास शामिल -धर्म संसद में नफरती बयानबाजी पर जताई चिंता देहरादून: मशहूर लेखिका सहित कई दिग्गजों ने राज्य में शांति और सौहार्द स्थापना के लिए सीएम पुष्कर सिंह धामी को पत्र लिखकर इस पर कार्रवाई करने की अपील की है। उन्होंने छह मई के बाद धर्म संसद जैसे कार्यक्रम की घोषणा पर चिंता जताते हुए रोक लगाने की मांग की है।  उत्तराखंड में नफरती बयानबाजी और सांप्रदायिक तनाव की स्थिति पर लेखिका नयनतारा सहगल, उत्तराखंड के पूर्व मुख्य सचिव…

उत्तराखंड पहुंचे सीएम योगी, मुख्यमंत्री धामी, कैबिनेट मंत्री प्रेमचंद अग्रवाल, पूर्व मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत ने एयरपोर्ट पर किया स्वागत

देहरादून: उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ तीन दिवसीय दौरे पर आज उत्तराखंड पहुंचे गये हैं। यूपी में लगातार दूसरी बार मुख्यमंत्री बनने के बाद योगी आदित्यनाथ का यह पहला उत्तराखंड दौरा है। योगी देहरादून के जौलीग्रांट एयरपोर्ट पर पहुंचे। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी, कैबिनेट मंत्री प्रेमचंद अग्रवाल, पूर्व मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत ने एयरपोर्ट पर उनका स्वागत किया। एयरपोर्ट से हेलीकाप्टर से वह पौड़ी (गढ़वाल) जिले के यमकेश्वर ब्लाक के अंतर्गत बिथ्याणी के लिए रवाना हुए। यहां योगी आदित्यनाथ अपने गुरु महंत अवेद्यनाथ की प्रतिमा का अनावरण करेंगे। इसके बाद…

कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष बोले, कांग्रेस हारी जरूर है, लेकिन कमजोर नहीं हुई

कोटद्वार: कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष करन माहरा ने विधानसभा चुनाव के दौरान पार्टी की हार का मुख्य कारण वरिष्ठ नेताओं के मध्य मतभेद को बताया हैं। उन्होंने कहा कि प्रदेश में गुटबाजी को खत्म करते हुए निर्गुट कांग्रेस संगठन का गठन करना उनका मुख्य उद्देश्य है। संगठन का स्वरूप छोटा करते हुए कर्मठ, योग्य व मेहनती कार्यकत्र्ताओं को संगठन में शामिल किया जाएगा। साथ ही करन माहरा ने प्रदेश सरकार पर चारधाम यात्रा संचालन को लेकर अव्यस्थाओं का आरोप लगाया। प्रदेश अध्यक्ष बनने के बाद पहली बार कोटद्वार पहुंचे करन माहरा…

लंबे समय बाद अपनी माता एवं स्‍वजनों से मिलने अपनी जन्म भूमि पहुचेंगे सीएम योगी

देहरादून : उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ तीन दिवसीय दौरे पर आज उत्तराखंड पहुचेंगे । यूपी में लगातार दूसरी बार मुख्यमंत्री बनने के बाद योगी आदित्यनाथ का यह पहला उत्तराखंड दौरा है। पूर्व मुख्‍यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत ने योगी आदित्‍यनाथ के उत्‍तराखंड आने का हार्दिक स्‍वागत किया है। उन्‍होंने कहा है कि आज एक सन्यासी का वर्षों बाद अपनी माता से मिलन होने जा रहा है। बड़ा ही भावुक कर देने वाला क्षण होगा। उत्तर प्रदेश के जनप्रिय मुख्यमंत्री योगी आदित्‍यनाथ लंबे समय के बाद अपनी पूज्य माता एवं…

गंगोत्री धाम के खुले कपाट, प्रधानमंत्री मोदी के नाम से कराई गई पहली पूजा

देहरादून : हर हर गंगे, जय मां गंगे के जयकारों के साथ मंगलवार को गंगोत्री धाम के कपाट खुले। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी गंगोत्री धाम के कपाट उद्घाटन में शामिल होने पहुंचे। कपाट खुलने के साथ ही धाम में सबसे पहली पूजा पीएम मोदी के नाम से कराई गई। इस दौरान मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि इस बार चारधाम यात्रा ऐतिहासिक होने जा रही है। कोरोना महामारी के कारण बीते दो साल के बाद चारधाम यात्रा पूरी क्षमता के साथ संचालित हो रही है। वर्ष 2020 व 2021 में चारधामों…

गंगोत्री धाम के कपाट उद्घाटन में शामिल होने पहुंचे सीएम धामी

देहरादून : गंगोत्री व यमुनोत्री धाम के कपाट आज विधि-विधान से श्रद्धालुओं के लिए खुलेंगे I मुख्यमंत्री धामी गंगोत्री धाम के कपाट उद्घाटन में शामिल होने पहुंचे। सीएम पूर्वाह्न 9:15 बजे देहरादून से हेलीकॉप्टर से प्रस्थान कर 9:55 बजे हर्षिल हेलीपैड पर पहुंचे। उसके बाद वह कार से गंगोत्री धाम पहुंचे। । हर हर गंगे, जय मां गंगे के जयकारों और आर्मी बैंड की धुन पर शीतकालीन पड़ाव मुखबा (मुखीमठ) से मां गंगा की उत्सव डोली गंगोत्री धाम के लिए रवाना हुई मां गंगा की उत्सव डोली ने भैंरोघाटी स्थित…