दोस्त को बचाने के लिए बेटी ने अपने ही पिता पर लगाया दुष्कर्म का आरोप

देहरादून: दोस्त को बचाने के लिए बेटी ने अपने पिता पर दुष्कर्म का आरोप लगाया। बेटी द्वारा लगाए गए इस कलंक से कोर्ट ने पिता को बरी कर दिया है। कोर्ट का मानना है कि पीड़िता ने अपने पिता से नफरत के चलते यह आरोप लगाया था। विशेष जज पॉक्सो मीना देऊपा की कोर्ट ने पिता को संदेह का लाभ देते हुए बाइज्जत बरी कर दिया हैं। बचाव पक्ष के अधिवक्ता आशुतोष गुलाटी ने बताया कि ऋषिकेश कोतवाली में जुलाई 2020 को मुकदमा दर्ज हुआ था। शुरुआत में पीड़िता के…

प्रदेश में फिर बढ़ने लगे कोरोना के मामले

देहरादून: उत्तराखंड में बढ़ने लगे कोरोना के मामले, पिछले 24 घंटों में 12 नए मामले सामने आये हैं। वहीं 18 मरीज ठीक हुए हैं। जानकारी के लिए बता दें कि वर्तमान में 97 सक्रीय मरीजों का इलाज चल रहा है। स्वास्थ्य विभाग के मुताबित बृहस्पतिवार को 1953 सैंपलों की जाँच हुई थी और रिपोर्ट नेगेटिव आयी थी। बता दें कि 24 घंटों में चार जिलों से 12 नए कोरोना संक्रमण के मामले सामने आये हैं। देहरादून जिले में सात, हरिद्वार में तीन, अल्मोड़ा, नैनीताल जिले में एक-एक संक्रमित मिला है। कोरोना…

चंपावत उपचुनाव को लेकर चुनाव आयोग की तैयारियां पूरी, पार्टियों ने भी कसी कमर

देहरादून: 31 मई को चंपावत उपचुनाव की तिथि तय की गई है। यह चुनाव काफी पहलुओं से अहम माना जा रहा है I चुनाव आयोग ने चंपावत उपचुनाव के लिए पूरी तैयारी कर ली है। 31 मई को उपचुनाव की तिथि तय हुई है। मुख्य निर्वाचन अधिकारी सौजन्या ने बताया कि चुनाव की तैयारियां पूरी हो चुकी हैं। केंद्रीय ऑब्जर्वर उत्तराखंड पहुंच चुके हैं। सभी बूथों के लिए वीवीपैट वाली ईवीएम की व्यवस्था की गई है। उपचुनाव को लेकर सभी पार्टियों ने कमर कस ली है। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की…

भाजपा नेत्री बंदना बिष्ट ने लगाया भू माफियाओं पर जबरन जमीन हथियाने का आरोप

देहरादून: भाजपा प्रदेश मंत्री ने भू माफिया पर जमीन हथियाने का आरोप लगाया हैं| उन्होंने कहा कि जब भी रजिप्ट्री धारक लोग अपनी जमीनों पर पहुंचते हैं तो भू माफिया और उसके समर्थक पतथरबाजी करना शुरू कर देते हैं। शुक्रवार को भाजपा प्रदेश मंत्री बंदना बिष्ट ने प्रेस वार्ता करते हुए भू माफियों पर लोगों की जबरन जमीन हत्याने का अरोप लगाया हैं| उन्होंने कहा कि विकास गुलाटी,दीपक सचदेवा,राकेश कुमार पंचनँन्दा ने जैतनवाला में जमीन खरीदी थी| जिसकी रजिष्ट्री और खाता खतौनी उनके नाम पर है। जैतनवाला में वहीं के…

प्राचीन ज्ञान-विज्ञान को समझने के लिए संस्कृत भाषा का ज्ञान जरूरी: राज्यपाल

देहरादून: राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह(से नि) ने गुरूवार को राजभवन में संस्कृत भारती की वार्षिक पत्रिका ‘संस्कृत सुरभिः’ का विमोचन किया। संस्कृत भाषा के प्रचार-प्रसार में के लिए कार्य कर रही संस्कृत भारती की इस पत्रिका में प्रदेश में चल रही संस्कृत गतिविधियों को प्रमुखता से प्रकाशित किया गया है, इसके साथ ही संस्कृत के शोधपरक विचारों एवं चिंतन को भी स्थान दिया गया है। पत्रिका विमोचन के अवसर पर संस्कृत भारती के प्रांत संगठन मंत्री योगेश विद्यार्थी को उनके द्वारा संस्कृत भाषा में किए गए महत्वपूर्ण कार्यों के…

रणाचट्टी के समीप भूस्खलन होने से बड़े वाहनों की आवाजाही हुई बंद

देहरादून: बुधवार शाम को रणाचट्टी के समीप भूस्खलन होने से हाईवे की दीवार गिर गई थी, जिससे बड़े वाहनों की आवाजाही बंद हो गई थी। अभी तक हाईवे को खोला नहीं गया है। जिस कारण चार हजार से ज्यादा यात्रियों को अलग-अलग सुविधाजनक स्थानों पर ठहराया गया। यमुनोत्री हाईवे पर बुधवार शाम को रणाचट्टी के समीप भूस्खलन होने से हाईवे की दीवार गिर गई थी, जिससे बड़े वाहनों की आवाजाही बंद हो गई। जबकि छोटे वाहनों की आवाजाही जोखिभरी हो गई है। साथ ही हाईवे के दोनों ओर बड़े वाहनों की…

उत्तराखण्ड सरकार और भारत पेट्रोलियम कारपोरेशन लिमिटेड के मध्य एमओयू पर हुए हस्ताक्षर

देहरादून: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की उपस्थिति में उत्तराखण्ड सरकार और भारत पेट्रोलियम कारपोरेशन लिमिटेड के मध्य एमओयू पर हस्ताक्षर किए गए। सीएम आवास मे आयोजित कार्यक्रम में राज्य में नवीकरणीय एवं अन्य परियोजनाओं के विकास और शत प्रतिशत वित्तीय निवेश किये जाने के लिए यह एमओयू किया गया है। उत्तराखण्ड सरकार की ओर से सचिव ऊर्जा आर मीनाक्षी सुन्दरम और भारत पेट्रोलियम कारपोरेशन लिमिटेड की ओर से मुख्य महाप्रबंधक नवीनीकरण ऊर्जा शैली अब्राहम व अधिशासी निदेशक अमित गर्ग ने हस्ताक्षर किए।  मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने एमओयू पर प्रसन्नता…

केदारनाथ धाम में धार्मिक भावनाओं को ठेस पहुंचाने वाला वीडियो वायरल

देहरादून: 18 मई। श्री बदरीनाथ-केदारनाथ मंदिर समिति अध्यक्ष अजेंद्र अजय ने सोशल मीडिया पर चल रहे एक वीडियो का संज्ञान लिया। वीडियो में एक व्यक्ति अपने साथ एक कुत्ते को बेरोकटोक मंदिर के बाहर परिसर में घुमा रहा है। तथा मंदिर के बाहर भगवान नंदी की मूर्ति पर उसे ले जा कर स्पर्श करवाकर पूजा अर्चना कर रहा है। धार्मिक भावनाओं को ठेस पहुंचाने वाले इस वीडियो के संबंध में मंदिर समिति अध्यक्ष अजेंद्र ने मंदिर समिति मुख्य कार्याधिकारी को निर्देश जारी किये थे कि ऐसी अवांछित गतिविधियों पर रोक…

जिलाधिकारी ने शराब की दुकानों पर ओवर रेटिंग रोकने के दिए निर्देश

देहरादून: जनपद में शराब की दुकानों पर हो रही ओवर रेटिंग की शिकायतों पर संज्ञान लेते हुए जिलाधिकारी डॉ आर राजेश कुमार ने जिला आबकारी अधिकारी देहरादून को शराब की दुकानों पर ओवर रेटिंग रोकने के निर्देश दिए है। जिलाधिकारी के निर्देशों केबाद आबकारी विभाग की टीम ने मंगलवार को जनपद के चकराता, डाकपत्थर, विकासनगर, हरबर्टपुर, डोईवाला एवं देहरादून शहर स्थित शराब की दुकानों का निरीक्षण किया। जिसके बाद निरीक्षण कर रही टीम ने बताया कि छपे के दौरान दुकानों पर निर्धारित मानकों के अनुसार व्यवस्थाएं पाई गई, बोतलों पर…

विपिन सांघी होंगे उत्तराखण्ड के नए न्यायाधीश जस्टिस

देहरादून: सुप्रीम कोर्ट के कॉलेजियम ने कई राज्यों में नये चीफ जस्टिस की नियुक्ति की, जिसमें उत्तराखंड हाई कोर्ट को भी नये चीफ जस्टिस विपिन सांघी मिले हैं। उत्तराखंड हाई कोर्ट में फिलहाल जस्टिस संजय कुमार मिश्रा कार्यकारी मुख्य न्यायाधीश के तौर पर काम कर रहे थे, जिन्हें दिसंबर 2021 में जस्टिस राघवेन्द्र सिंह चौहान के रिटायरमेंट के बाद एक्टिंग चीफ जस्टिस बनाया गया था। उत्तराखंड हाईकोर्ट के नए चीफ जस्टिस बनाए गए जस्टिस विपिन सांघी उत्तराखंड हाईकोर्ट के 12वें चीफ जस्टिस होंगे।जानकारी के लिए बता दें कि जस्टिस सांघी…