वनाग्नि की घटनाओं को रोकने के लिए जनपदों में वन विभाग के नोडल अधिकारी तैनात किये जाए: मुख्यमंत्री धामी

देहरादून: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने सोमवार को सचिवालय में वनाग्नि की रोकथाम के संबंध में समीक्षा बैठक की। मुख्यमंत्री ने निर्देश दिये कि वनाग्नि को रोकने के लिए वनाग्नि से प्रभावित जनपदों में शीघ्र वन विभाग के उच्चाधिकारियों को नोडल अधिकारी बनाया जाए। जनपदों में डीएफओ द्वारा लगातार क्षेत्रों का भ्रमण किया जाए। वन विभाग, राजस्व, पुलिस एवं अन्य संबंधित विभागों के साथ ही जन सहयोग लिया जाए। महिला मंगल दल, युवक मंगल दल, स्वयं सहायता समूहों एवं आपदा मित्रों से भी वनाग्नि को रोकने में सहयोग लिया जाय।…

सुरेन्द्र सिंह बिष्ट ने जिला शिक्षा अधिकारी सेन की मुलाकात, सामने रखी विधालय सम्बंधित समस्या

चमोली: दशोली ब्लॉक के राजकीय इंटर कॉलेज टंगसा के अभिभावक संघ के अध्यक्ष सुरेन्द्र सिंह बिष्ट ने जिला शिक्षा अधिकारी से मुलाकात कर अपने विधालय की समस्या रखीI जिसमें विधालय में शिक्षकों का अभाव, स्कूल में कार्यलय में एक भी कर्मचारी की नियुक्ति न होना तथा विधालय के चारों ओर सुरक्षा दीवार की मांग शामिल हैंI जिला शिक्षा अधिकारी कुलदीप गैरोला ने इन समस्याओं पर अमल करते हुए कहा कि इन सभी बिन्दुओं पर तुरंत संज्ञान लिया जायेगा और कहा कि सभी स्कूलों की शिक्षा ब्यवस्था को ध्यान में रखा…

सीएम पुष्कर सिंह धामी एवं स्वास्थ्य मंत्री डॉ. धन सिंह रावत ने चारधाम यात्रा मार्गों पर उपलब्ध कराई जा रही निःशुल्क स्वास्थ्य सुविधाओं का किया फ्लैग ऑफ

देहरादून: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी एवं स्वास्थ्य मंत्री डॉ. धन सिंह रावत ने आज मुख्यमंत्री कैम्प कार्यालय में सिक्स सिग्मा हेल्थकेयर द्वारा चारधाम यात्रा मार्गों पर उपलब्ध कराई जा रही निःशुल्क स्वास्थ्य सुविधाओं का फ्लैग ऑफ किया हैं। इस दोरान, मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि सिक्स सिग्मा हेल्थकेयर द्वारा चारधाम यात्रा के दौरान स्वास्थ्य सुविधाओं के माध्यम से जनसेवा का सराहनीय कार्य किया जाता रहा है। उनके द्वारा आगामी 06 माह तक सेवाएं दी जायेंगी। उन्होंने कहा कि इस वर्ष राज्य में चारधाम यात्रा में लाखों श्रद्धालु देवभूमि…

चारधाम यात्रा के लिए 2.50 लाख तीर्थ यात्री ने कराया अपना पंजीकरण

देहरादून: चारधाम यात्रा के लिए अब तक लगभग 2.50 लाख तीर्थ यात्री अपना पंजीकरण करा चुके हैं। चारधाम और यात्रा मार्ग पर आने वाले होटलों के कमरों की बुकिंग फुल हो गई है। साथ ही केदारनाथ हेली सेवा के लिए 20 मई तक टिकटों की एडवांस बुकिंग हो चुकी है। श्रद्धालुओं की भीड़ को देखते हुए पर्यटन विभाग ने गढ़वाल मंडल विकास निगम के माध्यम से केदारनाथ में टेंट लगाकर एक हजार लोगों के ठहरने की अतिरिक्त व्यवस्था की है। बदरीनाथ, केदारनाथ, गंगोत्री व यमुनोत्री धाम में भीड़ को नियंत्रित…

चाधाम यात्रा में इस बार रिकॉर्ड संख्या में श्रद्धालुओं के पहुंचने की उम्मीद हैं: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी

देहरादून: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने चाधाम यात्रा में इस बार रिकॉर्ड संख्या में श्रद्धालुओं के पहुंचने की उम्मीद जताई है। साथ ही धामी ने देवभूमि में समान नागरिक संहिता लागू करने की कवायद के शुरू किए जाने व धनोल्टी क्षेत्र में तीर्थाटन और पर्यटन की संभावनाओं को देखते हुए एक हेलीपैड बनाया जाने की जानकारी दी है। टिहरी जिले के धनोल्टी में रोपवे सुविधा कुछ दिन पहले शुरू हो गई थी, लेकिन मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने रविवार को इसका लोकार्पण किया था। सीएम के साथ पर्यटन मंत्री सतपाल महाराज भी मौजूद रहे।…

फ़िल्म और म्यूज़िक फ़ेस्टिवल में सुनैना रावत को मिला बेस्ट एक्टर ओर डिरेक्टर अवार्ड

देहरादून: चंडीगड़ में हुए फ़िल्म और म्यूज़िक फ़ेस्टिवल में देहरादून की सुनैना रावत को बेस्ट एक्टर ओर डिरेक्टर अवार्ड से सम्मानित किया गया हैं। शगुन एंटरटेनमेंट के द्वारा चंडीगड़ म्यूज़िक फ़ेस्टिवल में म्यूज़िक (दासता हुई ) गाने को पुरस्कार दिया गया। फेस्टिवल में मौजूद लोगो को गाना और उसका म्यूजिक बहुत पसंद आया हैं। गाने के म्यूजिक को बेस्ट ऐक्टर एंड डिरेक्टर के ख़िताब से सम्मानित किया गया। फ़ेस्टिवल में बॉलीवुड के कई दिग्गज कलाकार शामिल हुए, जिसमें कश्मीर फ़ाइल के निर्देशक विवेक अग्निहोत्री जैसे चर्चित नाम भी शामिल थे।…

नहीं रही वरिष्ठ राज्य आंदोलनकारी जानकी कुकरेती,राज्य आंदोलनकारी मंच ने जताया शोक

देहरादून: उत्तराखण्ड राज्य आंदोलनकारी मंच ने द्वारा वरिष्ठ राज्य आंदोलनकारी जानकी कुकरेती केआकस्मिक निधन पर उन्हें श्रद्धांजली दी। जानकी कुकरेती ने 92 वर्ष की उम्र में अंतिम सांस ली, वह राज्य आन्दोलन के समय से लेकर अब तक राज्य हित के लिये लगातार संघर्ष करती रहींI सोमवार को हरिद्वार के खड़खड़ी घाट पर उनका अंतिम संस्कार किया गयाI पृथक उत्तराखण्ड राज्य की लड़ाई में जानकी कुकरेती ने सुशीला बलूनी जी के नेतृत्व में हमेशा संघर्षरत रही। वह राज्य आंदोलन में प्रातः 4 बजे ही ONGC , सर्वे आफ इण्डिया व…

सीएम धामी ने किया सुरकंडा देवी मंदिर रोप-वे सेवा का शुभारंभ

देहरादून: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने रविवार को सिद्धपीठ मां सुरकंडा देवी मंदिर रोपवे सेवा का शुभारंभ किया। इसके बाद मुख्यमंत्री ने मां सुरकंडादेवी मंदिर में पूजा-अर्चना की। इस दौरान सीएम ने जिलाधिकारी टिहरी को निर्देश दिए कि इस क्षेत्र में स्थाई हेलीपेड के निर्माण के लिए भूमि चिन्हित की जाय। इस मोके पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि मां सुरकंडा देवी के लिए रोपवे सेवा शुरू होने से श्रद्धालुओं को दर्शन करने में सुगमता होगी। इससे स्थानीय स्तर पर लोगों की आजीविका भी बढ़ेगी। राज्य में धार्मिक…

के.एस.चौहान गेस्ट ऑफ ऑनर सम्मान से सम्मानित, उत्तराखंड फिल्म विकास परिषद के नोडल अधिकारी हैं. चौहान

देहरादून: उत्तराखंड की प्रवासी संस्था “यंग उत्तराखंड ने रविवार को नई दिल्ली में आयोजित “यंग उत्तराखंड सिने अवार्ड,2022 कार्यक्रम ” में उत्तराखंड फिल्म विकास परिषद के नोडल अधिकारी के. एस. चौहान को “गेस्ट ऑफ ऑनर” सम्मान से सम्मानित किया। चौहान को यह सम्मान उत्तराखंड फिल्म विकास परिषद के द्वारा किये जा रहे कार्यो एवं उत्तराखंड को भारत में “बेस्ट फिल्म शूटिंग डेस्टिनेशन” स्थापित करने के लिए दिया गयाI इस अवसर पर उत्तराखंड फिल्म विकास परिषद के नोडल अधिकारी केएस चौहान ने कहा कि उत्तराखण्ड फिल्म शूटिंग हेतु अदभुत एवं रमणीक…

चारोंधाम में सीमित संख्या में ही कर सकेंगे श्रद्धालु रात्रि विश्राम

देहरादून: चारधाम यात्रा के दौरान प्रदेश सरकार ने सभी धामों में प्रतिदिन दर्शनों के लिए श्रद्धालुओं की संख्या तय कर दी गई है।जिसको लेकर शासन ने आदेश जारी कर दिये हैं। पिछले दो वर्ष कोविड महामारी के बाद इस बार बड़ी संख्या में यात्रियों के चारधाम आने की संभावना को देखते हुए यह व्यवस्था पहले 45 दिनों के लिए बनाई गई है। यात्रियों की सीमित संख्या के तहत केदारनाथ धाम में 12 हजार, बदरीनाथ में 15 हजार, गंगोत्री में सात हजार, यमुनोत्री धाम में एक दिन में चार हजार श्रद्धालु…