भड़काऊ भाषण देने के मामले में पुलिस ने दिनेशानंद भारती को किया गिरफ्तार

देहरादून: खड़खड़ी के वेद निकेतन में नवंबर माह 2021 में हुई धर्म संसद में अमर्यादित भाषण दिए गए थे। जिस कारण उत्तर प्रदेश युवा बोर्ड के पूर्व चेयरमैन जितेंद्र नारायत त्यागी उर्फ वसीम रिजवी और यति नरसिंहानंद को भड़काऊ भाषण देने के मामले में गिरफ्तार किया गया था। वहीं अब पुलिस ने काली सेना के प्रदेश संयोजक दिनेशानंद भारती को गिरफ्तार कर कोर्ट में पेश किया। दिनेशानंद भारती के गिरफ्तारी पर एसपी सिटी स्वतंत्र कुमार सिंह ने बताया कि दिनेशानंद भारती को धर्म संसद मामले में अमर्यादित भाषण देने के मामले…

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने कोविड-19 के दृष्टिगत सभी राज्यों के मुख्यमंत्रियों के साथ की वर्चुअल बैठक

-राज्य में कोविड एप्रोप्रिएट बिहेवियर का पूर्ण रूप से हो अनुपालन: सीएम धामी देहरादून: प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने बुधवार को कोविड-19 के दृष्टिगत देश के सभी राज्यों के मुख्यमंत्रियों के साथ वर्चुअल बैठक की। बैठक में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी एवं स्वास्थ्य मंत्री डॉ. धन सिंह रावत वर्चुअल माध्यम से जुड़े। पीएम के साथ वर्चुअल बैठक के बाद मुख्यमंत्री ने अधिकारियो की बैठक लेते हुए कोविड पर नियंत्रण को लेकर विशेष फोकस रखने के निर्देश दियेI सीएम धामी ने अधिकारीयों को निर्देश दिए कि कोविड पर प्रभावी नियंत्रण के लिए…

मुख्यमंत्री ने किया पोक्सो ऐक्ट पर प्रकाशित पुस्तक का विमोचन, पोक्सो वोरियर्स को किया सम्मानित

भयमुक्त वातावरण से जाएगा सकारात्मक दिशा में बच्चों का भविष्य: सीएम धामी देहरादून: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने बुधवार को सुभाष रोड स्थित एक होटल में उत्तराखंड बाल संरक्षण आयोग द्वारा पोक्सो अधिनियम पर आयोजित एक दिवसीय कार्यशाला का शुभारंभ किया। इस दौरान मुख्यमंत्री ने पोक्सो ऐक्ट पर प्रकाशित पुस्तक का विमोचन किया और पोक्सो वोरियर्स को सम्मानित भी किया । मुख्यमंत्री ने कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा कि आज बच्चों में रचनात्मकता एवं सृजनात्मकता बढ़ाने की जरूरत है। बच्चों के भविष्य को सुनहरा बनाने में उनके माता, पिता…

शहीद राज्य आंदोलनकारी के खिलाफ विवादित बयान देने पर मीना बिष्ट को कांग्रेस पार्टी से किया निलंबित

देहरादून : नगर निगम पार्षद व महानगर कांग्रेस पदाधिकारी मीना बिष्ट को कांग्रेस पार्टी ने निलंबित कर दिया है। बता दें कि, पार्षद मीना बिष्ट पर शहीद राज्य आंदोलनकारी के खिलाफ नगर निगम सदन में अमर्यादित बयानबाजी का आरोप है, जिसे पार्टी ने गंभीरता से लेते हुए उन्हें निलंबित कर दिया है । मीना बिष्ट को जारी नोटिस में प्रदेश अध्यक्ष करन माहरा ने कहा कि ‘उत्तराखंड राज्य आंदोलनकारी स्व.राजेश रावत के संबंध में 25 अप्रैल को नगर निगम सदन में आपकी ओर से की गई अभद्र टिप्पणी से उनकी, कांग्रेस पार्टी,…

मुख्यमंत्री आवास कूच कर रहे पूर्व आउटसोर्स स्वास्थ्यकर्मियों पर हुए लाठीचार्ज के विरोध में हरीश रावत ने कड़ी धुप में किया उपवास

देहरादून : सेवा बहाली की मांग को लेकर मुख्यमंत्री आवास कूच कर रहे पूर्व आउटसोर्स स्वास्थ्यकर्मियों पर हुए लाठीचार्ज के विरोध में पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत ने कड़ी धूप में एक घंटे का मौन उपवास रख कर अपना विरोध प्रदर्शन किया ।इससे पूर्व उन्होंने कहा कि राज्य में बेरोजगार नौजवानों को जिस तरीके से निर्मम लाठीचार्ज कर पीटा जा रहा है, वह निंदनीय है। जिन लड़के-लड़कियों ने कोरोनाकाल में मानवता की सेवा की, जिनको सबने कोरोना योद्धा कहा, उनको पीटा जाना कहां तक उचित है। हरीश रावत ने कहा कि…

सरला छानी के निकट छावनी परिषद के जंगल में लगी भीषण आग बीस घंटे के बाद भी काबू पाना मुश्किल

देहरादून : उत्तराखंड में तापमान बढ़ने के साथ ही जंगल में आग लगने के मामले भी बढ़ते हुए नजर आ रहे है। सरला छानी के निकट छावनी परिषद के जंगल में लगी भीषण आग बीस घंटे के बाद भी काबू नहीं हो सकी है। मंगलवार को आग के बड़े क्षेत्र में फैल जाने पर एसडीआरएफ और सेना के जवानों ने आग पर काबू पाने का प्रयास किया I लेकिन आग पर काबू नहीं पाया जा सका है।  जिस जंगल में आग लगी है, उसके ऊपर सेना की एक यूनिट है। इसलिए…

अमेरिकी उपराष्ट्रपति कमला हैरिस कोरोना पॉजिटिव, ट्वीट कर दी जानकारी

देहरादून : अमेरिकी उपराष्ट्रपति कमला हैरिस पीसीआर टेस्ट कराने के बाद कोविड-19 से संक्रमित पाई गई है। उन्होंने यह जानकारी ट्वीट कर साझा की है। उन्होंने बताया कि उनमें कोई लक्षण नहीं हैं, इसके बावजूद वह कोरोना संक्रमित पाई गई है। अमेरिका की उपराष्ट्रपति के कोरोना संक्रमित होने के बाद व्हाइट हाउस में भी चिंता बढ़ गई है। ट्वीट में कमला हैरिस ने लिखा कि ‘आज मैंने COVID-19 के लिए टेस्ट कराया, जिसमें मैं पॉजिटिव पाई गई हूं। मुझमे कोरोना के कोई लक्षण नहीं है, और मैं सीडीसी दिशानिर्देशों को…

चारधाम यात्रा के दौरान यात्रियों की स्वास्थ्य सुविधा का रखा जायेगा खास ख्याल

देहरादून : उत्तराखंड सरकार ने चारधाम यात्रा में आने वाले यात्रियों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए यात्रा मार्ग के अस्पतालों को सुविधा सम्पन्न बनाने का निर्णय लिया है। इन अस्पतालों में विशेषज्ञ डॉक्टरों की तैनाती के साथ ही  ईसीजी सुविधा सुनिश्चित की जाएगी। इसके साथ ही जिला अस्पतालों की ओपीडी और ईपीडी के आधार पर रैकिंग का निर्णय लिया गया है। स्वास्थ्य मंत्री ने जिला अस्पतालों को स्वास्थ्य मंत्रालय व महानिदेशालय से जोड़ने के लिए डेशबोर्ड की स्थापना को कहा है। साथ ही उन्होंने जिला अस्पतालों की कार्यप्रणाली और…

हिन्दू महापंचायत पर जिला प्रशाशन ने लगाई रोक, स्वामी आनंद स्वरूप गिरफ्तार

देहरादून : रुड़की के पास डाडा जलालपुर में आज प्रस्तावित हिंदू महापंचायत पर जिला प्रशासन ने रोक लगा दी है। जिसके बाद यहां टकराव के हालत बन गए हैं। महापंचायत पर रोक लगाए जाने के बाद से पुलिस प्रशासन सतर्क है।10 किलोमीटर के दायरे में पुलिसकर्मियों को तैनात कर दिया गया है। साथ ही पुलिस अधिकारी ग्रामीणों को लगातार समझाने में लगे हैं कि महापंचायत नहीं होगी, अमन और शांति बनाए रखें। वहीं आयोजकों का कहना है कि महापंचायत हर हाल में होगी, चाहे थाने में ही करनी पड़े।  पुलिस…

मुख्य सचिव ने अधिकारियों दिए निर्देश, सड़क सुरक्षा समिति के सुझावों को लाया जाय शीघ्र अमल में

देहरादून : मुख्य सचिव डॉ. एस.एस. संधु ने मंगलवार को सचिवालय स्थित अपने सभागार में सुप्रीम कोर्ट द्वारा सड़क सुरक्षा को लेकर गठित समिति द्वारा दिए निर्देशों के अनुपालन के सम्बन्ध में सम्बन्धित विभागों के अधिकारियों के साथ बैठक की। बैठक के दौरान मुख्य सचिव ने अधिकारियों को निर्देशित किया कि सड़क सुरक्षा समिति के सुझावों को शीघ्र से शीघ्र अमल में लाया जाए। मुख्य सचिव ने अधिकारियों को दुर्घटनाओं को रोकने हेतु सभी सम्बन्धित विभागों को ठोस कार्य योजना तैयार कर आपसी समन्वय से कार्य करने के निर्देश दिये।…