देहरादून: लक्सर-रुड़की मार्ग पर हुई एक सड़क दुर्घटना में एसडीएम लक्सर गंभीर रूप से घायल हो गई I जबकि चालक की मौके पर ही मौत हो गई I गंभीर रूप से घायल उपजिलाधिकारी संगीता कनौजियां का रुड़की के विनय विशाल नर्सिग होम में उपचार किया जा रहा है। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने इस घटना पर दुख जताते हुए मजिस्ट्रेटी जांच के आदेश दिए हैं। हरिद्वार जिले की लक्सर तहसील की एसडीएम संगीता कनौजिया मंगलवार को हरिद्वार से लक्सर जा रही थी। सोलानी पुल के पास विपरीत दिशा में आ…
Category: उत्तराखंड
शिक्षण संस्थानों में कोरोना की बढ़ती रफ्तार, “द दून” स्कूल में छात्र कोरोना पॉजिटिव
देहरादून : प्रदेश में एक बार फिर शिक्षण संस्थान कोरोना की चपेट में आने लगे है I दो दिन पहले ब्राइटलैंड स्कूल में एक छात्रा कोरोना संक्रमित पाई गई। अब इसके बाद देहरादून शहर के नामी दून स्कूल में एक छात्र के कोरोना पॉजिटिव होने का मामला सामने आया है। जिसके बाद से स्वास्थ विभाग ने यहां पर सेनेटाइजेशन करा कर दो दिन के लिए आवाजाही पर रोक लगा दी है। इसके साथ ही संपर्क में आए छात्रों की जांच के निर्देश दिए हैं। सीएमओ डॉ. मनोज उप्रेती ने शहर…
मुख्यमंत्री धामी ने केदारनाथ पहुंच निर्माण कार्यों का किया स्थलीय निरीक्षण, गुणवत्ता के साथ तेजी लाने के दिए निर्देश
देहरादून: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने केदारनाथ मंदिर परिसर में पहुंच केदारनाथ धाम में हो रहे निर्माण कार्यों एवं आगमी यात्रा संबंधित तैयारियों का स्थलीय निरीक्षण किया। इस दौरान मुख्यमंत्री ने मंदिर परिसर का भ्रमण करते हुए केदार घाटी के निर्माण में अहम योगदान दे रहे श्रमिकों का हालचाल जाना एवं उनकी हर समस्या को दूर करने के निर्देश दिए। उन्होंने श्रमिकों से वार्ता कर निर्माण कार्यों में आ रही समस्याओं को जाना। एवं उनके अहम योगदान के लिये धन्यवाद किया। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने मंगलवार को केदारनाथ धाम…
राज्य में खेल नीति से सम्बन्धित गाइड लाइन को शीघ्रता से की जाय निर्गत: अभिनव कुमार
देहरादून: विशेष प्रमुख सचिव मुख्यमंत्री व खेल एवं युवा कल्याण, अभिनव कुमार ने सोमवार को सचिवालय में खेल एवं युवा कल्याण विभागों की समीक्षा की। इस दौरान उन्होंने राज्य में खेल नीति के अनुरूप नीतियां बनाने को लेकर कई अहंम दिशा- निर्देश दियेI अभिनव कुमार ने निर्देश दिए कि राज्य के बड़े स्टेडियमों के साथ ही निर्माणाधीन स्टेडियमों का बेहतर उपयोग किस प्रकार हो इसकी भी कार्ययोजना तैयार की जाय। स्टेडियमों के बेहतर प्रबंधन से खिलाड़ियों को भी सुविधा होगी, इसके लिये पी.पी.पी. मोड की भी संभावना तलाशी जाय। कहा…
15 वर्षों से आयुर्वेद के साथ भारतीय संस्कृति का सन्देश फैला रही आईएमसी: सीएम धामी
देहरादून: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने सोमवार को हरिद्वार स्थित प्रेमनगर आश्रम में आयोजित इण्टरनेशनल मार्केटिंग कारपोरेशन प्रा. लि. (आईएमसी) के क्रिस्टल एनीवर्सरी कार्यक्रम में प्रतिभाग किया। समारोह को मुख्य अतिथि के रूप में सम्बोधित करते हुये मुख्यमंत्री ने समारोह के लिये आईएमसी की सराहना करते हुये कहा कि वह 15 वर्षों से आयुर्वेद के साथ भारतीय संस्कृति का सन्देश भी फैला रही है। इस मौके पर मुख्यमंत्री ने आईएमसी को शुभकामना देते हुये कहा कि आप अपनी पताका हिन्दुस्तान में फहराने के साथ ही पूरे विश्व में भी फहरायें।…
पारदर्शिता,सत्य निष्ठा एवं समय बद्धता के साथ हों मुख्यमंत्री कार्यालय पर कार्यों का निस्तारण: राधा रतूड़ी
देहरादून: अपर मुख्य सचिव मुख्यमंत्री, राधा रतूड़ी ने सोमवार को सचिवालय में सीम कार्यालय से सम्बद्ध सभी अधिकारियों एवं कार्मिकों के साथ परिचयात्मक बैठक कीI इस दौरान उन्होंने सभी अधिकारियों से मुख्यमंत्री कार्यालय के स्तर पर कार्यों का निस्तारण समय बद्धता, पारदर्शिता एवं सत्य निष्ठा के साथ करने की अपील कीI कहा किआम जनता को किसी तरह की कोई परेशानी न हो, यह हम सभी की जिम्मेदारी है। अपर मुख्य सचिव ने मुख्यमंत्री कार्यालय से सम्बद्ध सभी अधिकारियों एवं कार्मिकों से समय पर कार्यालय आने तथा आगुन्तकों से प्रति सम्यक…
नगर निगम बोर्ड की बैठक में राज्य आंदोलन में बलिदान देने वाले को पत्थरबाज कहने पर हुआ जबरदस्त हंगामा
देहरादून : सोमवार को नगर निगम की बोर्ड बैठक में कांग्रेस पार्षद द्वारा राज्य आंदोलन में बलिदान देने वाले को पत्थरबाज कहने पर जबरदस्त हंगामा हो गया। इतना ही नहीं भाजपा और कांग्रेस के पार्षद आपस में भिड़ गए। जानकारी के मुताबिक नगर निगम में आयोजित बोर्ड बैठक के दौरान चंदर नगर से कांग्रेस पार्षद मीना बिष्ट ने राज्य आंदोलन में बलिदान देने वाले राजेश रावत को पत्थरबाज कह दिया। कहा कि वह गुंडे थे, जिन्होंने दूसरे के घर पर पत्थर फेंका था। जिसके बाद बैठक में हंगामा हो गया…
श्रीनगर में केंद्रीयकृत प्रशिक्षण केंद्र सशस्त्र सीमा बल के दीक्षांत समारोह में सीएम धामी मुख्य अतिथि के रूप सीएम धामी हुए शामिल
देहरादून : मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने आज श्रीनगर में केंद्रीयकृत प्रशिक्षण केंद्र सशस्त्र सीमा बल के दीक्षांत समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में प्रतिभाग किया। नव प्रशिक्षुओं का दीक्षांत समारोह धूमधाम से मनाया गया। मुख्यमंत्री ने सलामी के उपरांत पासिंग आउट परेड का निरीक्षण भी किया। आयोजित परेड में 278 प्रशिक्षण प्राप्त जवानों द्वारा मुख्य अतिथि के सम्मुख शपथ ग्रहण किया गया। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने अपने संबोधन में कहा कि प्रशिक्षण प्राप्त जवान भारतीय सीमा सशस्त्र बल का हिस्सा बन चुके हैं। उन्होंने सभी प्रशिक्षुओं को…
सीबीआई की छापेमारी : एम्स ऋषिकेश में तैनात प्रोफेसर ने परिजनों के नाम पर खरीदी करोड़ों की संपत्ति
देहरादून : सीबीआई इन दिनों अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (एम्स) ऋषिकेश में हुए घपलों की जांच कर रही है। जानकारी के मुताबिक, इस मामले में ऋषिकेश एम्स में तैनात एक आरोपी प्रोफेसर के परिजनों के नाम पर उत्तराखंड में चार प्लॉटों के साथ ही हरियाणा और दिल्ली में फ्लैट खरीदने के भी सबूत मिले हैं। एम्स में नौकरी के नाम पर दलाली करने वालों के साथ प्रोफेसर की करीबी के सबूत भी सीबीआई को मिले हैं। प्रोफेसर की तैनाती वर्ष 2012 में एम्स ऋषिकेश में हुई थी लेकिन इन्हें वर्ष 2017…
हाथी के हमले से एक पुलिसकर्मी की मौत दुसरे ने भाग कर बचाई जान
देहरादून : कोटद्वार- रामडी पुलिंडा मोटर मार्ग पर गए एक पुलिसकर्मी की हाथी के हमले में मौत हो गई, जबकि दूसरे पुलिस कर्मी ने किसी तरह भाग कर अपनी जान बचाई। जानकारी के अनुसार, कोटद्वार स्थित एएसपी आफिस में नियुक्त पुलिसकर्मी मनजीत सिंह निवासी विकासनगर (देहरादून) रोज के तरह सोमवार सुबह अपने एक मित्र के साथ कोटद्वार पुलिंडा मार्ग पर मॉर्निंग वॉक के लिए निकले थे। सुबह करीब 6:00 बजे जब वह घर के लिए वापस लौट रहे थे, तभी रास्ते में अचानक एक हाथी ने उन पर हमला कर दिया।…
