देहरादून : प्रदेश में कांग्रेस पार्टी में तीन नियुक्तियों के बाद अब पार्टी के भीतर गर्मागर्मी शुरू हो गयी है। धारचूला सीट से लगातार तीन बार चुनाव जीतकर विधानसभा पहुंचने वाले कांग्रेस के विधायक हरीश धामी ने एक बार फिर संगठन के प्रति तेवर दिखाए हैं। प्रदेश अध्यक्ष और नेता प्रतिपक्ष की नियुक्ति के बाद उनका असंतोष फिर झलका है। धामी का कहना है कि कांग्रेस ने हमेशा उनकी उपेक्षा की है। हरीश धामी पार्टी हाईकमान के फैसले से नाराज है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस ने हमेशा ही उनके साथ उपेक्षापूर्ण…
Category: उत्तराखंड
हार्डवेयर के गोदाम में लगी आग, दमकल की दस गाड़ियों ने बुझाई आग
देहरादून : बुधवार शाम हरिद्वार हाईवे पर स्थित एक हार्डवेयर गोदाम में अचानक भयंकर आग लग गई। आग इतनी भयंकर थी कि इसे बुझाने के लिए दमकल विभाग को दस गाड़ियां मौके पर भेजनी पड़ीं। करीब दो घंटे की भारी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया जा सका। आग लगने से गोदाम में रखा लाखों रुपये का माल जल गया। आग लगने का कारण तेज हवा से सामने खड़े विद्युत खंभे से आई चिंगारी बताई जा रही है। हालाँकि राहत की बात यह रही कि आग दूसरी दुकानों में…
प्रदेश में स्वास्थ्य सेवाओं के सुधार के लिए डॉ. धन सिंह रावत ने अधिकारियों को दिए निर्देश
देहरादून : उत्तराखंड में सभी जिला अस्पतालों में छह माह के भीतर सिटी स्कैन, अल्ट्रासाउंड जैसी सुविधाएं और उनके चिकित्सक उपलब्ध होंगे। इस संबंध में स्वास्थ्य मंत्री डॉ. धन सिंह रावत ने अधिकारियों को निर्देश दिए है। विभागीय समीक्षा बैठक के बाद उन्होंने बताया कि 16 व 17 अप्रैल को सभी हेल्थ व वेलनेस सेंटरों पर कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। जिसके तहत सभी जिला मुख्यालयों, नगर निकायों एवं ब्लॉकों में 18 अप्रैल से 23 अप्रैल तक स्वास्थ्य मेलों का आयोजन किया जाएगा। साथ ही डॉ. रावत ने बताया कि राज्य में स्वास्थ्य…
कांग्रेस में हर कार्यकर्ता और नेताओं को अपनी बात रखने की है स्वतँत्रता : करन माहरा
देहरादून : काँग्रेस पार्टी के नव नियुक्त प्रदेश अध्यक्ष करन माहरा ने पत्रकार वार्ता की I जिसमें माहरा ने खुलकर अपनी बात रखी और कहा कि पार्टी ने जो जिम्मेदारी उनको सौंपी है,वो इस जिम्मेदारी का मजबूती से निर्वहन करेंगे I जिसके तहत संगठन में भारी भरकम कार्यकारिणी नहीं बनायी जाएगी, इसको छोटा रूप दिया जायेगा I पांच-पांच दस-दस महामंत्री या सचिव,संयुक्त सचिव नही होंगे I जितने भी लोगों को जिम्मेदारी सौंपी जाएगी वो कर्मठ और शसक्त मजबूत लोग होंगे, जिसका प्रभाव संगठन पर साफ दिखाई देगा। माहरा ने कहा,…
रिस्पना और बिंदाल नदी पर एलिवेटेड रोड के सम्बन्ध में मुख्य सचिव डॉ. एस.एस. संधु ने अधिकारियों के साथ की बैठक
देहरादून : रिस्पना और बिंदाल नदी पर एलिवेटेड रोड के सम्बन्ध में मुख्य सचिव डॉ. एस.एस. संधु ने अधिकारियों के साथ बैठक की। बैठक के दौरान मुख्य सचिव के समक्ष फीजीबिलिटी स्टडी का प्रस्तुतीकरण किया गया। मुख्य सचिव ने रिस्पना एवं बिंदाल नदी में एलिवेटेड रोड को 6 लेन बनाए जाने की सम्भावनाएं तलाशने के निर्देश दिए है। उन्होंने कहा कि इसके तैयार होने के बाद यह सड़कें देहरादून की सड़कों का कंजेशन काफी हद तक कम करने में कारगर सिद्ध होंगी। मुख्य सचिव ने कहा कि नदियों के दोनों…
ईपीएफओ दफ्तर में गड़बड़ी की शिकायत पर सीबीआई की टीम ने हल्द्वानी और देहरादून कार्यालय में की छापेमारी
देहरादून : उत्तराखंड में सीबीआई ने बड़ी कार्रवाई को अंजाम दिया है। ईपीएफओ दफ्तर में गड़बड़ी की शिकायत पर सीबीआई की टीम ने हल्द्वानी और देहरादून कार्यालय में छापेमारी की । इसके साथ ही सीबीआई की टीम दस्तावेजों की जांच कर रही है। जानकारी के मुताबिक ईपीएफओ देहरादून और हल्द्वानी को लेकर लगातार गड़बड़ी की शिकायत मिल रही थी। मामले की जाँच में बुधवार को सीबीआई देहरादून की पांच-पाचं सदस्यीय दो टीम बनाकर देहरादून जीएमएस रोड और हल्द्वानी स्थित दफ्तर भेजी गई। जिसके चलते आज दोनों टीमें दफ्तर खुलते ही…
अगले 48 घंटे प्रदेशवासियों के लिए होंगे राहत भरे, हल्की बारिश की संभावना
देहरादून : बढ़ते तापमान से परेशान प्रदेशवासियों के लिए अगले 48 घंटे तक राहत भरे हो सकते हैं। मौसम विज्ञानियों के मुताबिक, दक्षिण से आ रही नम हवा के चलते दो दिन तक पहाड़ से मैदान तक मौसम सुहावना रहेगा। पांच पर्वतीय जिलों उत्तरकाशी, चमोली, पिथौरागढ़, रुद्रप्रयाग, बागेश्वर में तेज गर्जना के साथ हल्की से मध्यम बारिश की संभावना जताई गई है। पर्वतीय इलाकों के साथ ही राजधानी समेत मैदानी इलाकों में भी हल्की बूंदाबांदी के साथ धूल भरी आंधी चलने की संभावना है। मौसम विज्ञान केंद्र के निदेशक एवं…
लखवाड़-व्यासी जल विद्युत परियोजना के तहत लोहारी गांव हुआ जलमगन, गाँव को डूबता देख छलक पड़े ग्रामीणों के आंसू
देहरादून : यमुना नदी पर ग्राम जुड्डों में बनकर तैयार हुए व्यासी बांध की झील में पानी भरने का काम अब अंतिम चरण में पहुंच गया है। सोमवार को पानी का स्तर बढ़ने के साथ ही डूब क्षेत्र में शामिल लोहारी गांव में पानी भर गया । जलविद्युत निगम व प्रशासन ने गांव को कई दिन पहले ही खाली करा दिया था। गांव में रहने वाले परिवारों को गांव में ही ऊंचाई पर बने एक राजकीय प्राथमिक विद्यालय व जलविद्युत निगम की कालोनी के 12 अन्य मकानों में शिफ्ट किया…
राजपुर रोड विधानसभा में मुख्यमंत्री धामी का अभिनंदन, सीएम ने जीत के लिए जताया जनता का आभार
देहरादून : राजपुर रोड विधानसभा में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी का हार्दिक अभिनंदन किया गया। सीएम धामी ने सुभाष रोड स्थित लॉर्ड वेंकटेश्वर वेंडिग प्वाइंट में आयोजित कार्यक्रम में उत्तराखंड में प्रचंड बहुमत से जीत दिलाने पर जनता का आभार जताया। इस दौरान रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम भी प्रस्तुत किये गए । इस अवसर पर टिहरी सांसद माला राज्यलक्ष्मी शाह, राज्यसभा सांसद नरेश बंसल, काबीना मंत्री गणेश जोशी, विधायक खजान दास, कैंट विधायक सविता कपूर, मेयर सुनील उनियाल गामा, प्रदेश उपाध्यक्ष अनिल गोयल, कोषाध्यक्ष पुनीत मित्तल, महानगर अध्यक्ष सीताराम भट्ट, मंडल…
कॉर्बेट नेशनल पार्क में वन अग्नि को लेकर अलर्ट जारी, सुरक्षा के कड़े इंतजाम
देहरादून : कॉर्बेट पार्क में वन अग्नि को लेकर अलर्ट जारी किया गया है। साथ ही आग पर नजर रखने के लिए इंतजाम भी बढ़ा दिए गए हैं। कॉर्बेट नेशनल पार्क में 12 और कालागढ़ में चार सेंसर कैमरे लगाए गए हैं। जंगल में आग लगते ही इन सेंसर कैमरों के जरिए क्रू स्टेशनों में अलार्म बजने लगेगा। अलार्म बजते ही कर्मचारी आग बुझाने रवाना हो जाएंगे। एक कैमरा करीब दो से तीन किलोमीटर तक का क्षेत्र कवर करेगा। पार्क का 1288 वर्ग किलोमीटर का दायरा आग के लिहाज से अतिसंवदेनशील…
