देहरादून : मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने मंगलवार को मुख्यमंत्री आवास से एचडीएफसी बैंक की आठ शाखाओं का वर्चुअल शुभारंभ किया। उत्तराखण्ड में एचडीएफसी बैंक की जो नई आठ शाखाएं खोली गई हैं, उनमें जीएमएस रोड, देहरादून,राजेन्द्र नगर, देहरादून, मोथोरोवाला देहरादून, काशीपुर, ऊधमसिंह नगर, रामनगर, रूड़की, मंगलौर, लालकुआं, नैनीताल एवं ट्रांसपोर्ट नगर, नैनीताल शामिल हैं। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने एचडीएफसी बैंक की शाखाओं के वर्चुअल उद्घाटन के दौरान कहा कि प्रदेश सरकार का उद्देश्य सरलीकरण, समाधान, निस्तारण और संतुष्टिकरण के तहत दूर सुदूर गांवों में लोगों को बेहतर सुविधाएं…
Category: उत्तराखंड
दून में जल्द होगा योग महोत्सव का आयोजन
देहरादून : प्रदेश में दो दिवसीय योग महोत्सव का आयोजन किया जा रहा है, प्रेस क्लब में आयोजित पत्रकार वार्ता में योग गुरू आचार्य विपिन जोशी ने कहा कि 26 अप्रैल को महिला पोलिटैक्निक ओ एन जी सी,कोलागढ़ रोड देहरादून में आयोजित किया जाएगा, जिसमें योग पर आधारित प्रतियोगिताओं के साथ-साथ,देवभूमि उत्तराखँड का वैलनेस के हव के रूप में विकास,पर सेमिनार का आयोजन किया जाएगा। जिसमें योग,आयुर्वेद,प्राकृतिक चिकित्सा,पँचकर्म, आदि क्षेत्रों के विद्वान जुडे़ंगे। 27 अप्रैल प्रातः विशेष ध्यान योग शिविर प्रातः 10 बजे से 2 बजे तक चलेगा। इस आयोजन…
राज्य के सभी क्षेत्रो का समग्र विकास हमारी प्रतिबद्धता रहेगी: मुख्यमंत्री धामी
देहरादून: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से सोमवार को सीएम आवास स्थित मुख्य सेवक कक्ष में विधायक उमेश शर्मा काऊ के नेतृत्व में बड़ी संख्या में रायपुर क्षेत्रवासियों ने मुलाकात की। उन्होंने मुख्यमंत्री को बधाई व शुभकामनाये देते हुए पूर्व में मुख्यमंत्री द्वारा रायपुर क्षेत्र के विकास के लिये की गई घोषणाओं के लिये मुख्यमंत्री को धन्यवाद दिया। इस दौरान मुख्यमंत्री कहा कि प्रदेश के सभी क्षेत्रों का समग्र विकास हमारा ध्येय है तथा राज्य के सभी क्षेत्रो का समग्र विकास हमारी प्रतिबद्धता रहेगी। कहा कि प्रदेश की सरकार जनता की…
खिलाडियों एवं खेलों के विकास के लिये प्रदेश में नई खेल नीति लागू: सीएम धामी
रूद्रपुर/देहरादून: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने सोमवार को मनोज सरकार स्पोर्ट्स स्टेडियम रूद्रपुर में 23वे राष्ट्रीय बॉलीबाल यूथ, महिला व पुरूष चैम्पियनशिप का शुभारंभ किया। इस चैम्पियनशिप में पुरूष वर्ग में 27 राज्यों की तथा साई की टीम सहित कुल 28 टीमों व महिला वर्ग में 22 राज्यों की एवं साई की एक टीम शामिल है। इस मौके पर मुख्यमंत्री ने प्रतियोगिता में प्रतिभाग कर रही सभी टीमों तथा पहली बार प्रतियोगिता में शामिल लद्दाख की टीम को बधाई दी। उन्होंने प्रतिभागियों का मनोबल बढ़ाते हुए कहा कि गर्मी में…
देश के शहरों में वायु प्रदूषण से बुरा हाल, जानिए कितने लोगों ने गवई प्रदुषण के कारण अपनी जान
देहरादून : देश के शहरों में वायु प्रदूषण का बुरा हाल है। एक अंतरराष्ट्रीय अध्ययन में पाया गया है कि वर्ष 2005 से 2018 के बीच भारत के आठ शहरों में वायु प्रदूषण के कारण एक लाख लोगों की असमय मौत हुई है। नासा व यूरोपीय अंतरिक्ष एजेंसी के उपग्रहों से मिले आंकड़ों के विश्लेषण के आधार पर यह चौंकाने वाला खुलासा हुआ है। ये आठ शहर हैं मुंबई, बंगलुरु, कोलकाता, हैदराबाद, चेन्नई, सूरत, पुणे और अहमदाबाद। ब्रिटेन के बर्मिघम विश्वविद्यालय और यूसीएल के शोधकर्ताओं के नेतृत्व में किए गए…
वर्ष 2025 में उत्तराखण्ड हर क्षेत्र में देश के अग्रणी राज्यों में होगा शामिल : मुख्यमंत्री धामी
देहरादून : मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने सोमवार को दून विश्व विद्यालय रोड स्थित निरंजन फार्म में उत्तराखण्ड डिप्लोमा इंजीनियर्स महासंघ के एकादश अधिवेशन में प्रतिभाग किया। उन्होंने कहा कि इस अधिवेशन में मंथन से जो अमृत निकलेगा, वह कार्य के प्रति सभी लोगों को प्रेरणा देगा और नई ऊर्जा का संचार करेगा। डिप्लोमा इंजीनियर्स महासंघ ने विभिन्न बिन्दुओं की जो मांग रखी है, उन मांगों का समाधान करने का हर संभव प्रयास किया जायेगा। मुख्यमंत्री ने कहा कि अपर मुख्य सचिव श्री आनन्द बर्द्धन से वार्ता कर डिप्लोमा इंजीनियर्स…
रुद्रनाथ में तोड़फोड़ को लेकर पुजारी, हक-हकूकधारी व श्रद्धालुओं ने किया धरना पर्दर्शन
देहरादून : चतुर्थ केदार रुद्रनाथ में तोड़फोड़ को लेकर पुजारी, हक-हकूकधारी व श्रद्धालु सड़कों पर उतरे। जिलाधिकारी कार्यालय के बाहर जुलूस प्रदर्शन किया गया। घटना के खिलाफ विरोध प्रदर्शन में गोपेश्वर बाजार बंद रहा । इसके बाद महापंचायत आयोजित की गई।चतुर्थ केदार रुद्रनाथ मंदिर में हुई तोड़फोड़ के विरोध में सोमवार को गोपेश्वर बाजार बंद रहा। साथ ही इस मामले में व्यापक रणनीति बनाने के लिए गोपीनाथ मंदिर प्रांगण में महापंचायत आयोजित की गई। रुद्रनाथ मंदिर में तोड़फोड़ की घटना शनिवार को तब सामने आई जब वन विभाग की टीम वहां निरीक्षण करने…
गुटबाजी के आरोप से आहत प्रीतम सिंह बोले – अगर दोषी पाया गया तो दे दूंगा इस्तीफा
देहरादून : गुटबाजी के आरोप से आहत कांग्रेस विधायक प्रीतम सिंह ने बड़ा बयान दिया है। इस दौरान उन्होंने कहा कि यदि विधानसभा में पार्टी गुटबाजी के कारण हारी है तो केंद्रीय नेतृत्व जांच कराए। साथ ही उन्होंने कहा कि जांच में अगर दोषी पाया जाता हूं तो मुझे विधायक पद से इस्तीफा दे देना चाहिए। बतौर प्रीतम मेरे पास विकल्प है। चकराता की जनता ने मुझे चुनकर भेजा है। मैं उनके विधायक के रूप में काम कर रहा हूं। बता दें कि सोमवार को कांग्रेस के कद्दावर नेता व विधायक…
चिन्यालीसौड़ हवाई अड्डे पर वायुसेना करेगी रात्रि अभ्यास
देहरादून : प्रदेश का उत्तरकाशी जिला जो भारत-चीन सीमा से सटा हुआ है वह का चिन्यालीसौड़ हवाई अड्डा सामरिक दृष्टि से बेहद महत्वपूर्ण है। अब इस हवाई अड्डे पर वायुसेना रात के समय अभ्यास करेगी। इसके लिए रविवार को हेलीकॉप्टर के जरिए हवाई अड्डे पर नाइट सिग्नल लाइटें उतारी गईं। जानकारी के अनुसार वायुसेना का रात्रि अभ्यास शाम 7 से रात 10 बजे तक चलेगा। बता दे कि चिन्यालीसौड़ हवाई अड्डे को वायु सेना अपना एडवांस लैंडिंग ग्राउंड बनाने की कवायद में जुटी है। वहीं यहां बहुउद्देशीय विमान एएन 32…
पर्वतीय छेत्रों में चिलचिलाती गर्मी से जल्द मिलेगी राहत
देहरादून : प्रदेश में बढ़ते तापमान से आमजन को मुश्किलों का सामना करना पड़ रहा है I मौसम विज्ञान केंद्र ने सोमवार और मंगलवार को तापमान में आत्यधिक बढ़ोतरी होने का अलर्ट जरी किया है I लेकिन इस बीच 13 और 14 अप्रैल को पर्वतीय क्षेत्रों में हल्की बारिश के साथ ही ओलावृष्टि और झोंकेदार हवाएं चलने की उम्मीद है। प्रदेश में गर्मी की मार से जनजीवन प्रभावित है। अधिकतम तापमान में चार से छह डिग्री सेल्सियस तक उछाल के चलते दिन में उमस भरी गर्मी महसूस हो रही है।…
