लोक गायक नेगी दा को राष्ट्रपति द्वारा मिलेगा संगीत नाट्य अकादमी पुरस्कार

देहरादून : उत्तराखंड, लोक गायक नरेंद्र सिंह नेगी को कल प्रतिष्ठित संगीत नाट्य अकादमी पुरस्कार से सम्मानित किया जाएगा। नई दिल्ली में राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद नेगी दा समेत 44 अन्य हस्तियों को यह पुरस्कार प्रदान करेंगे। पुरस्कार के रूप में उन्हें एक लाख रुपये की धनराशि, अंगवस्त्र और ताम्रपत्र दिया जाएगा। नरेंद्र सिंह नेगी को वर्ष 2018 के लिए यह पुरस्कार दिया जाएगा। इसके अलावा कला और साहित्य जगत की 44 अन्य हस्तियों को भी यह पुरस्कार प्रदान किया जाएगा। साथ ही 12 अप्रैल को नेगी दा अपने साथी कलाकारों के साथ…

सीएम धामी के एक बयान ने सियासी गलियारों में मचाई हलचल,इस विधानसभा सीट पर टिकी है सबकी नज़रे

देहरादून : उत्‍तराखंड के राजनीतिक गलियारों में मुख्‍यंमत्री पुष्‍कर सिंह धामी के एक बयान ने हलचल मचा दी है। दरअसल उन्‍होंने देहरादून की कैंट विधानसभा सीट के बारे में ऐसा बयान दिया है कि अब सभी की नजरें इस सीट पर लग गई हैं। बता दे कि पिछले दिनों आयोजित भाजपा स्थापना दिवस कार्यक्रम में मुख्यमंत्री धामी ने खुद को 22 साल से कैंट क्षेत्र का निवासी बताया। उनके इसी बयान ने इस चर्चा को हवा दी है। अब उनके इस बयान को इससे जोड़कर देखा जा रहा है कि…

प्रदेश के शहरों में पार्किंग सुविधा में मिलेगी राहत,232 नई पार्किंग बनाने का निर्णय

देहरादून : उत्तराखंड के पार्किंग की समस्या से जल्द ही मुक्ति मिलने वाली है ।प्रदेश के छोटे-बड़े नगरों को पार्किंग सुविधा को लेकर बड़ी राहत मिलने जा रही है। राज्य सरकार ने पूरे प्रदेश में 232 स्थानों पर पार्किंग निर्माण का निर्णय लिया है। जबकि इसमें से 27 स्थानों पर काम शुरू करने की अनुमति प्रदान कर दी गई है। प्रदेश के ज्यादातर शहरों में अभी पार्किंग का अभाव है, जिसके कारण वाहन सड़कों पर ही पार्क होते हैं। जिससे जाम की समस्या और विकराल होती है। इस कारण आवास…

सड़क किनारे मिला महिला का शव, मची सनसनी

देहरादून: देहरादून रोड पर सड़क किनारे गुरुवार को एक अज्ञात महिला का शव मिलने से में सनसनी फैल गई। मृतक महिला के शरीर पर चोट के निशान भी मिले हैं। जिसको देख हत्या की आशंका जताई जा रही है। पुलिस ने शव कब्जे में लेकर शिनाख्त के लिए सिविल अस्पताल की मोर्चरी में रखवा दिया है।  बता दे कि बृहस्पतिवार सुबह देहरादून रोड पर अब्दुल कलाम चौक के पास एक महिला का शव पड़ा होने की सूचना पुलिस को मिली। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव की प्रयास कराने का प्रयास किया,…

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में देश में एक नई कार्य संस्कृति एवं कार्य व्यवहार आया है : सीएम धामी

देहरादून : मसूरी टॉउन हॉल सभागर में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी एवं कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी का विभिन्न संगठनों के प्रतिनिधियों ने स्वागत किया। राज्य में भाजपा को लगातार दूसरी बार पूरा समर्थन देने पर मुख्यमंत्री ने प्रदेश की जनता का आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में देश में एक नई कार्य संस्कृति एवं कार्य व्यवहार आया है। मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रदेश के समग्र विकास के लिए राज्य सरकार हर सम्भव प्रयास कर रही है। उन्होंने उत्तराखण्ड के राज्य आन्दोलनकारियों का स्मरण करते…

सीएम धामी परम पूज्य मोरारी बापू जी के सानिध्य में आयोजित ‘श्री रामकथा’ में हुए शामिल

देहरादून : मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने गुरुवार को हरिद्वार पतंजलि योगपीठ में परम पूज्य मोरारी बापू जी के सानिध्य में आयोजित ‘श्री रामकथा’ में प्रतिभाग किया। इस दौरान मुख्यमंत्री धामी ने मोरारी बापू एवं पतंजलि योगपीठ के संस्थापक स्वामी राम देव का आभार जताया। मुख्यमंत्री ने कहा कि मानवजाति में कथा श्रवण का सौभाग्य हर किसी को नहीं मिल पाता, जिन्हें मिलता है, वे बड़े भाग्यशाली होते हैं। मुख्यमंत्री ने कहा कि कथा श्रवण से मोक्ष मार्ग प्राप्त होता है। उन्होंने कहा कि मोरारी बापू की कथा सुनने का…

विश्व स्वास्थ्य दिवस के उपलक्ष में निशुल्क स्वास्थ्य शिविर का आयोजन

देहरादून : आज दिनाँक 7 अप्रैल 2022 को डी0 पी0 एम0 आई0 देहरादून के तत्वाधान में विश्व स्वास्थ्य दिवस के उपलक्ष में निशुल्क स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया गया है । स्वास्थ्य शिविर का आयोजन मां धारी देवी मंदिर दशमेश विहार देहरादून के प्रांगण में किया गया। शिविर में डी0 पी0 एम0 आई0 देहरादून से डॉक्टर इंदु राणा महिला रोग विशेषज्ञ, अपेक्स सुपर स्पेशलिटी आई केयर से नेत्र विशेषज्ञ डॉक्टर विशाल शर्मा, लियो पैथ लैब से डॉक्टर गुंजन सिंघल पैथोलॉजी तथा डॉक्टर शालिनी सिंघल दंत रोग विशेषज्ञ आदि ने अपनी…

प्रेस क्लब में कैरम प्रतियोगिता का आयोजन

देहरादून : उत्तराँचल प्रेस क्लब में स्व०गिरिजा शंकर त्रिवेदी कैरम प्रतियोगिता का आयोजन किया गया है। जिसका उदघाटन सूरज सेवा दल के अध्यक्ष रमेश जोशी ने किया,इस अवसर पर प्रेस क्लब के अध्यक्ष जीतेन्द्र अंथवाल ने कहा कि क्लब त्रिवेदी जी जैसे महान साहित्यकार पत्रकार को हमेसा याद करता है। प्रेस क्लब में कार्यकारिणी के सदस्य महेश पाँन्डे जी ने शाल ओढा़कर मुख्य अतिथि जी का स्वागत किया। प्रतियोगिता में दो वर्गों में प्रतियोगिता का आयोजन होगा,जिसमें वैटरन खिलाडी़ और अन्य खिलाडी इस प्रतियोगिता में भाग ले रहे हैं ,इस…

मुख्यमंत्री धामी ने किया चिकित्सा उपकरणों का लोकार्पण, डी.एल.एफ के सहयोग के लिए दिया आभार

देहरादून : मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने विश्व स्वास्थ्य दिवस के अवसर पर गुरुवार को मसूरी में राजकीय उप चिकित्सालय मसूरी को डी. एल.एफ. द्वारा प्रदान किए गए चिकित्सा उपकरणों का लोकार्पण किया।मुख्यमंत्री धामी ने मसूरी उप चिकित्सालय के लिए डी.एल.एफ द्वारा दिए गए सहयोग के लिए आभार व्यक्त किया। मुख्यमंत्री ने उप चिकित्सालय मसूरी में आधुनिक सी.टी स्कैन मशीन,आर्म मशीन, इमरजेंसी वेंटिलेटर का लोकार्पण किया। मुख्यमंत्री ने कहा की मसूरी उप चिकित्सालय में इन आधुनिक चिकित्सा उपकरणों की उपलब्धता से मसूरी एवं आस पास के क्षेत्रों जैसे धनोल्टी, नैनबाग…

मुख्यमंत्री धामी से मिलने पर उपहार या पुष्पगुच्छ देने पर रोक, अब मंत्रियों और विधायकों से भेंट के लिए समय निर्धारित

देहरादून : मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से भेंट के दौरान उपहार या पुष्पगुच्छ पर रोक लगा दी गई है। मिलने आने वालों से अनुरोध किया गया है कि बहुत आवश्यक हो तो केवल पुष्प या पौधा लाया जा सकता है। सांसदों, मंत्रियों, विधायकों व पार्टी पदाधिकारियों, कार्यकर्ताओं, सरकारी अधिकारियों व कर्मचारी संगठनों के प्रतिनिधियों के लिए मुख्यमंत्री से भेंट के दिन और समय निर्धारित कर दिए गए हैं। सीएम कार्यालय के अनुसार, मुख्यमंत्री सोमवार एवं मंगलवार को सुबह नौ से साढ़े नौ बजे और शाम छह बजे से सात बजे…