देहरादून: उत्तराखंड के कई इलाकों में जंगलों में लगी आग लगने की घटनाएं होने के कारण लगातार गर्मी मे इजाफा हो रहा है। जिसके चलते बर्फ पिघलने और हिमस्खलन का खतरा बढ़ गया है। वहीं मौसम विभाग ने पर्वतीय जिलों में रेड अलर्ट जारी किया है। मौसम विभाग के वरिष्ठ मौसम वैज्ञानिक बिक्रम सिंह ने बताया कि 9 से 12 अप्रैल को उत्तरकाशी, टिहरी, चमोली, रुद्रप्रयाग, पिथौरागढ़, अल्मोड़ा, बागेश्वर, नैनीताल और चंपावत में सामान्य से बहुत ज्यादा तापमान रहने की आशंका के चलते रेड अलर्ट जारी किया गया है। इस…
Category: उत्तराखंड
प्रदेश को भ्रष्टाचार मुक्त बनाने के लिए जारी हुआ ‘भ्रष्टाचार मुक्त उत्तराखण्ड-1064’ एप
देहरादून: राज्य सरकार ने उत्तराखंड को भ्रष्टाचार मुक्त बनाने के लिए एक एप जारी किया है। शुक्रवार को मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने सचिवालय में विजिलेंस विभाग से विकसित किए गए एप ‘भ्रष्टाचार मुक्त उत्तराखण्ड-1064’ का शुभारंभ किया। इस एप के ज़रिये किसी भी किस्म के भ्रष्टाचार की जानकारी हो तो आप शिकायत दर्ज कर सकते हैं। इस एप की लॉन्चिंग के दौरान धामी ने कहा, ‘यदि किसी शिकायतकर्ता की शिकायत विजिलेंस से संबंधित न हो, तो उसे सीएम हेल्पलाइन एवं संबंधित विभाग को भेजा जाए. सुनिश्चित किया जाए कि…
शीघ्र होगा शरीर शौष्ठव प्रतियोगिता का आयोजन
देहरादून : प्रेस क्लब में आयोजित पत्रकार वार्ता में शरीर शौष्ठव प्रतियोगिता के आयोजक मंन्डल के नवीन रमोला ने बताया 11 अप्रैल 2022 को सँस्कार वैडिंग प्वाईन्ट जोगीवाला में शरीर शौष्ठव प्रतियोगिता का आयोजन किया जा रहा है। कोरोना महामारी होने के कारण पूर्व में प्रतियोगिता का आयोजन नहीं हो पाया था। वहीं, राहुल राँगड़ ने कहा शारीरिक शौष्ठव प्रतियोगिताओं के आयोजन से युवाओं में शरीर स्वस्थ रखने और शरीर मजबूत बनाने की प्रेरणा मिलती है। स्थानीय जिम संचालकों एवं अन्य सहयोगियों के सौजन्य से कार्यक्रम का आयोजन किया जा…
राशन डीलरों ने की लाभांन्स देने की माँग
देहरादून : प्रदेश में राशन डीलरों को सरकार द्वारा समय पर लाभांस नहीं दिया जा रहा है,जिसके चलते पर्वतीय सरकारी सस्ता गल्ला कल्याण समिति के अध्यक्ष घनश्याम कोठियाल ने इस पर रोश प्रकट करते हुए कहा कि एफ जी आई कर्मचारी राशन डीलरों के कोरोनाकाल का गरीब कल्याण योजना का राशन फ्री बाँटा गया I जिसके लाभांन्स भाडे़ पर २० ०/०प्रतिशत कमीशन अधिकारियों द्वारा लिया जा रहा है। जबकि पिछले वर्ष सितँबर माह से डीलरों को लाभान्स नहीं दिया गया है। पर्वतीय क्षेत्रों में किसी भी गोदाम में इलेक्ट्रानिक तराजू…
केन्द्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने की मुख्यमंत्री धामी से भेंट, राज्य में शिक्षा और कौशल के विकास को लेकर की चर्चा
देहरादून : केन्द्रीय शिक्षा मंत्री एवं कौशल विकास और उद्यमिता मंत्री धर्मेन्द्र प्रधान ने शनिवार को मुख्यमंत्री आवास में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से भेंट की। इस दौरान मुख्यमंत्री एवं केन्द्रीय मंत्री के बीच राज्य में शिक्षा के विकास और कौशल विकास को बढ़ावा देने के लिए विभिन्न बिंदुओं पर चर्चा हुई। चर्चा में केंद्रीय मंत्री धर्मेन्द्र प्रधान ने कहा कि देवभूमि उत्तराखंड को शिक्षा के क्षेत्र में केंद्र सरकार की ओर से हर संभव मदद दी जाएगी। कहा कि उत्तराखंड के लोग मेहनती एवं कर्मशील हैं। प्रदेश के युवाओं…
हरीश रावत का सोशल मीडिया पोस्ट बना चर्चा का विषय,जानिए क्या नया मुद्दा उठाया इस बार
देहरादून : पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत के सोशल मीडिया में नए पोस्ट ने माहौल गरमा दिया है I उन्होंने लोकपाल और लोकायुक्त का मुद्दा उठाकर एक बार फिर सरकार को घेरने की कोशिश की है। उन्होंने कहा कि लोकपाल वर्ष 2014 में सत्ता परिवर्तन का टोटका बना था, लेकिन टोटके का इस्तेमाल कर सत्ता में आने वाले लोग अब खुद ही एक अनचाहा झंझट समझकर इसे भुला चुके हैं। वहीं प्रदेश में लोकायुक्त फाइल राज्यपाल के यहां से कहां गायब हो गई, इसका भी पता नहीं है। हरदा इन दिनों सोशल…
आर्थिक रूप से कमजोर व्यक्तियों की मजबूती के लिए पौड़ी विकास खंड में कार्यक्रम का आयोजन
देहरादून :वर्ड विजन संस्थान की ओर से आर्थिक रूप से कमजोर लोगो को मजबूत बनाने के उद्देश्य से पौड़ी विकास खण्ड के पैडुल में कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिसमें पौड़ी के विधायक राजकुमार पोरी व ब्लाक प्रमुख दीपक खुगशाल ने मुख्य अतिथि के रूप में प्रतिभाग किया। राजकुमार पोरी ने कहा कि वर्ड विजन संस्थान की ओर से गरीब व जरूरतमंद व्यक्ति को मजबूत बनाने के लिए जो प्रयास किये जा रहे है, वह सराहनीय है और बहुत लोगो को इससे आजीविका को मजबूत बनाने में सहायता भी मिल…
अनियंत्रित होकर खाई में गिरी कार, 2 लोगों की मौत
देहरादून: नई टिहरी में बीते दिन एक वाहन के गहरी खाई में गिरने से दो लोगों की मौत हो गई और तीन अन्य घायल हो गए। धनोल्टी के एसडीएम लक्ष्मी राज चौहान ने जानकारी देते हुए बताया कि यात्री बुधवार देर रात विकास नगर से लौट रहे थे, जिसके बाद चालक ने नियंत्रण खो दिया और वाहन बेल-परोगी मोटर मार्ग पर 250 मीटर गहरी खाई में गिर गया। इस हादसे मे दो लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। जिसके बाद ग्रामीणों की सूचना पर प्रशासन की एक टीम…
4000 से ज़्यादा मकानों पर सरकार चलायेगी बुल्दोज़र, जनता का कहना दलितों के खिलाफ हो रहा अन्याय
देहरादून: उत्तराखंड के हल्द्वानी में वनभूलपुरा इलाके में रेलवे की ज़मीन पर बन चुके 4000 से ज़्यादा मकानों के टूटने के आसार बन गए हैं और लोग तोड़-फोड़ से पहले ठीक से पुनर्वास किए जाने की मांग करने लगे हैं। वहीं दूसरी ओर टिहरी में बुलडोज़र चलने के बाद स्थानीय लोगों ने इसे पुष्कर धामी सरकार के मंत्री सतपाल महाराज का दबाव बताकर दलितों के खिलाफ अन्याय करार देकर विवाद खड़ा कर दिया है। मकानों को हटाने के लिए हाई कोर्ट ने रेलवे और ज़िला प्रशासन से योजना के बारे…
उत्तराखंड में छह लाख 46 हजार 337 राशन कार्ड फर्जी
देहरादून: पिछले आठ साल के दौरान हिमालयी राज्यों में उत्तराखंड में सबसे अधिक छह लाख 46 हजार 337 राशन कार्ड फर्जी पकड़े गए और रद्द हुए। उत्तराखंड के बाद असम है जहां वर्ष 2014 से 2021 के बीच 3 लाख 40 हजार 831 राशन कार्ड फर्जी या जाली होने के कारण रद्द हुए। वहीं मिजोरम में सबसे कम 4103 राशन कार्ड रद्द हुए। 2014 में लागू हुए राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा अधिनियम के तहत सभी राज्यों में राशन कार्डों का सत्यापन अभियान चलाया गया। सार्वजनिक वितरण प्रणाली नियंत्रण आदेश (टीपीडीएस) के…
