हम जनता से वादे करके सत्ता में आए हैं वादों को पूरा करने के लिए काम तो करना ही होगा: सीएम धामी

देहरादून : दूसरी बार मुख्यमंत्री बने पुष्कर सिंह धामी आक्रामक नजर आ रहे हैं। सोमवार को उन्होंने अधिकारियों के साथ बैठक की I जिसमें उन्होंने अपने इरादे साफ कर दिए। पहले ही दिन वह अफसरों पर फायर होते दिखे। उन्होंने कहा कि वह पांच महीने के मुख्यमंत्री नहीं हैं। उस समय की परिस्थितियां भिन्न थी। हम जनता से वादे करके सत्ता में आए हैं। वादों को जमीन पर उतारने के लिए काम तो करना ही होगा। मुख्य सचिव को निर्देश देते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि यह सुनिश्चित कर लिया…

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी आज करेंगे प्रधानमंत्री से मुलाकात

देहरादून : मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी सोमवार को नई दिल्ली पहुंचे। जहाँ सीएम धामी आज प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से शिष्टाचार भेंट करेंगे। धामी ने दिल्ली में भाजपा के राष्ट्रीय मीडिया प्रभारी व राज्यसभा सांसद अनिल बलूनी से भी मुलाकात की। मुलाकात के दौरान दोनों नेताओं के बीच उत्तराखंड के राजनीतिक मुद्दों पर चर्चा हुई। सीएम धामी एयरपोर्ट से सीधे बलूनी के आवास पहुंचे । मंगलवार यानी आज वह प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से शिष्टाचार भेंट करेंगे। दिल्ली रवाना होने से पहले उन्होंने मीडिया से बातचीत में कहा कि विधानसभा चुनाव में…

सीएम धामी ने की लोक निर्माण एवं संबंधित विभागों की समीक्षा

निर्माण कार्यों की गुणवत्ता में लापरवाही पर संबंधित अधिकारियों एवं एजेंसियों पर सख्त कारवाई की जायेगी। कार्य प्रगति की प्रत्येक 15 दिन में मुख्यमंत्री एवं मुख्य सचिव के समक्ष रिपोर्ट प्रस्तुत करें विभाग। जनहित में कार्य संस्कृति और कार्य व्यवहार में सुधार लायें अधिकारी।प्रधानमंत्री ग्रामीण सड़क योजना की बैठक में अधूरी तैयारी पर, एक सप्ताह बाद पूरी तैयारी से बैठक में प्रतिभाग करें। देहरादून: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने सोमवार को सचिवालय में लोक निर्माण विभाग की समीक्षा बैठक कीI इस दौरान सीएम ने अधिकारियों को सख्त निर्देश दिये कि…

कुट्टू का आटा खाने से करीब 125 लोग बीमार, बिक्री पर लगी रोक

देहरादून: नवरात्रि के व्रत रखने के चलते घर में मंगाए गए कुट्टू का आटा खाने से करीब 125 लोग बीमार हो गए। बीमार लोगों को हरिद्वार के जिला अस्पताल, कनखल स्थित रामकिशन मिशन, भूमानंद और श्यामपुर कांगड़ी स्थित निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया। मरीजों की संख्या बढ़ भी सकती है। हरिद्वार जिलाधिकारी विनय शंकर पांडेय ने कुट्टू के आटे की बिक्री पर रोक लगाने के निर्देश जारी कर दिए हैं। साथ ही जांच में दोषी पाए जाने वालों पर राष्ट्रीय सुरक्षा कानून के तहत कार्रवाई की बात जिलाधिकारी ने…

होटल-रेस्टोरेंट में अब खाना भी महंगा , कांग्रेस कर रही विरोध

देहरादून: देहरादून में कमर्शियल गैस सिलेंडर के दाम बढ़ने के बाद होटल-रेस्टोरेंट में पांच से 10 फीसदी तक खाना महंगा हो जाएगा। इसको लेकर होटल एसोसिएशन ने फैसला ले लिया है। इस प्रकार बढ़ती महंगाई को देखते हुए कांग्रेस कार्यकर्ता विरोध प्रदर्शन कर रहे हैं। अगले कुछ दिनों में खाने के दाम बढ़ जाएंगे। शुक्रवार को दून मे कमर्शियल गैस सिलेंडर पर 254 रुपये की बढ़ोतरी हुई। इसके बाद सिलेंडर के दाम 2296 रुपये पहुंच गए हैं। लगातार कमर्शियल सिलेंडर के दामों में इजाफा हो रहा था। इसके चलते उत्तराखंड…

साहित्यकार एवं बुद्धिजीवी करते हैं, समाज को दिशा देने का कार्य: सीएम धामी

देहरादून: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने रविवार को देहरादून लिटरेचर फेस्टिवल के समापन समारोह में प्रतिभाग किया। इस मौके पर मुख्यमंत्री ने कहा कि हमारे साहित्यकार एवं बुद्धिजीवी समाज को दिशा देने का कार्य करते हैं, वे हमारे ब्रांड एंबेसडर हैं। उन्होंने कहा कि हम सभी के सहयोग से उत्तराखंड को अग्रणी राज्य बनाएंगे, पर्यटन क्षेत्र में भी देश में राज्य को पहचान दिलाएंगे। मुख्यमंत्री ने कहा कि कपट रहित व्यवहार उत्तराखंड की पहचान है। हमारे युवा देश के भविष्य के निर्माता हैं, युवाओं को अपनी परंपराओं से जोड़ने का…

सीएम धामी ने किया श्री हरि पंचांग का विमोचन

देहरादून: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने रविवार को सीएम आवास में पर्वतीय परंपराओं पर आधारित श्री हरि पंचांग का विमोचन किया। मुख्यमंत्री ने पंचांग को उपयोगी बताते हुए उसके प्रकाशक टीम को बधाई दी। एस.के.पी. प्रोजेक्ट प्रा. लिमिटेड वडोदरा गुजरात के सी.एम.डी. एस.सी पांडे के सहयोग से पं. पंकज दुर्गापाल द्वारा यह पंचांग तैयार किया गया है। इस दौरान एस.सी पांडे ने मुख्यमंत्री को बताया कि उनके द्वारा “आवाज सुनो पहाड़ों की” कार्यक्रम के माध्यम से प्रवासी पर्वतीय निवासियों को अपनी जड़ों से जोड़ने का प्रयास किया जा रहा है।

किशोर उपाध्याय का हरीश रावत पर वार, कहा: वह राम होंगे पर मैं हनुमान नहीं

देहरादून: पिछले दिनों प्रदेश के पूर्व सीएम हरीश रावत ने सोशल मीडिया पर अपना एक बयान जारी किया था, जिसमे उन्होंने अपनी तुलना हनुमान जी से की थी। उनके इस बयान पर टिहरी विधायक किशोर उपाध्याय ने कड़ी आपत्ति जताई हैं और साथ ही राज्य में वनाधिकार लागू न होने के लिए उनको जिम्मेदार ठहराया है। बकौल किशोर ने कहा, मैंने आज ही रावत की एक सोशल मीडिया पोस्ट देखी। उसमें उन्होंने स्वयं को भगवान राम के रूप में चित्रित करते हुए मुझ नाचीज को एक समय अपने हनुमान के…

‘हारें हैं लेकिन हथियार नहीं डाले हैं’: प्रीतम सिंह

देहरादून: दून अस्पताल के बाहर कोरोना काल में आउटसोर्स के माध्यम से नौकरी पर लगे कर्मचारियों की सेवा विस्तार की मांग को लेकर धरना चल रहा हैं। जिनके समर्थन में शनिवार को प्रीतम सिंह भी वहां पहुंचे थे। धरने के समर्थन में बद्रीनाथ विधायक राजेंद्र भंडारी, पूर्व विधायक राजकुमार, कांग्रेस महानगर अध्यक्ष लालचंद शर्मा, पार्षद निखिल कुमार, राजेंद्र शाह, संदीप चमोली, सोमप्रकाश वाल्मिकी, अजय रावत, कमर खान, विकास नेगी, यश रतूड़ी आदि मौजूद रहे। प्रीतम सिंह ने महंगाई और बेरोजगारी पर भाजपा की डबल इंजन की सरकार पर भी तंज…

भू-कानून के लिए छह अप्रैल को आयोजित होगी अगली बैठक

देहरादून: प्रदेश में भू-कानून की मांग को लेकर उत्तराखंड में संशोधन के अध्ययन एवं परीक्षण के लिए गठित समिति की अब तक दो बैठकें हो चुकी हैं। समिति अध्यक्ष ने जिलों से 10 दिनों के भीतर पुनपिछले दिनों: निर्धारित प्रारूप में सूचनाएं भेजने को कहा है। अगली बैठक छह अप्रैल को आयोजित की जाएगी। इससे पूर्व सभी जिलों से जानकारी मांगी गई है। भूमि कानून में संशोधन पर पुनर्विचार के लिए सरकार ने पिछले दिनों पूर्व मुख्य सचिव सुभाष कुमार की अध्यक्षता में समिति गठित की थी। समिति की ओर…