एमडीडीए सचिव को अवमानना का नोटिस जारी, हाईकोर्ट ने मांगा जवाब

देहरादून: शुक्रवार को नैनीताल हाईकोर्ट ने मसूरी देहरादून विकास प्राधिकरण (एमडीडीए) की ओर से पुराने आदेश का पालन नहीं करने के खिलाफ दायर अवमानना याचिका पर सुनवाई की। जिसके बाद न्यायमूर्ति मनोज कुमार तिवारी की एकलपीठ ने एमडीडीए सचिव को अवमानना का नोटिस जारी करते हुए छह सप्ताह के भीतर जवाब पेश करने को कहा है। मामले के अनुसार, पीपुल फॉर एनीमल्स की सदस्य सचिव गौरी मौलेखी ने 2018 में जनहित याचिका दायर कर कहा था कि दून में अत्याधुनिक पशु अस्पताल बनाया जाए। इस पर सुनवाई करते हुए उच्च…

जहां दवा होती है, बीमार को जाना ही पड़ता है: हरीश रावत 

देहरादून: शुक्रवार को पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत और भाजपा सरकार में कैबिनेट मंत्री सतपाल महाराज की मुलाकात की एक तस्वीर सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहीं हैं। नौ साल बाद प्रदेश के दो बड़े सियासतदां की अचानक मुलाकात ने सियासी चर्चाओं का का दौर शुरू कर दिया। इस मुलाकात के बारे में पूछे जाने पर हरीश रावत ने कहा, जहां दवा होती है, बीमार को जाना ही पड़ता है। हरीश रावत ने आगे कहा कि दो दिन पहले एक शादी समारोह में उनकी सतपाल महाराज से मुलाकात हुई…

मुख्यमंत्री ने दिया तोहफा. सफाई कर्मियों के मानदेय में की एकरूपता, पर्यावरण मित्रों का मानदेय बढ़ाकर किया 500 रूपया प्रतिदिन

देहरादून: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने शहरी विकास विभाग के अन्तर्गत तैनात सभी सफाई कर्मचारियों (पर्यावरण मित्रों) का मानदेय बढ़ाकर 500 रूपया प्रतिदिन कर दिया है। मानदेय बढ़ोत्तरी के प्रस्ताव को मुख्यमंत्री ने मंजूरी दे दी है। इसका लाभ प्रदेश के लगभग 6000 पर्यावरण मित्रों को मिलेगा। इसके लिए सरकार को 4038.12 लाख का अतिरिक्त वार्षिक व्ययभार उठाना पड़ेगा। मुख्यमंत्री के इस फैसले से पर्यावरण मित्रों और उनके परिजनों में खुशी की लहर है। 5 जनवरी 2022 को सफाई कर्मचारी आयोग के पूर्व अध्यक्ष भगवत प्रसाद मकवाना ने उत्तराखण्ड स्वच्छकार…

उत्तराखंड को नंबर वन बनाए जाने पर काम किया जाएगा: सीएम धामी

देहरादून: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने चैत्र नवरात्रि के अवसर पर चंपावत जिले के टनकपुर स्थित प्रसिद्ध धाम मां पूर्णागिरी मंदिर में दर्श न कर पूजा पाठ की एवं प्रदेश वासियों की सुख-शांति एवं समृद्धि की कामना की है। इस दौरान मंदिर समिति द्वारा रखे गए स्वागत समारोह में मुख्यमंत्री ने कहा कि सरकार राज्य के विकास के लिए दृढ़ संकल्पित है। सीएम ने पूर्णागिरी मंदिर हेतु लादीगाढ़ से पूर्णागिरी मंदिर तक लिफ्ट पेयजल योजना हेतु 4 करोड रुपए स्वीकृत हो जाने की घोषणा की है । उन्होंने कहा कि…

उत्तराखंड के फ़िल्म शूटिंग डेस्टिनेशन बहुत ही शानदार: अमिताभ बच्चन

देहरादून: उत्तराखंड फ़िल्म विकास परिषद के नोडल अधिकारी के एस चौहान ने सदी के महानायक अमिताभ बच्चन से मुलाकात करते हुए उनको उत्तराखंड पर्यटन एवं फिल्म शूटिंग डेस्टिनेशन की कॉपी टेबल बुक तथा केदारनाथ मंदिर की प्रतिकृति भेंट की। इस मौके पर अमिताभ बच्चन ने कहा कि उनको उत्तराखंड में फ़िल्म शूटिंग में बहुत आंनद आ रहा है ।देवभूमि उत्तराखण्ड का नैसर्गिक सौन्दर्य एवं प्राकृतिक वातावारण फिल्म की शूटिंग के लिए अनुकूल है। उन्होंने उत्तराखण्ड के लोगों के सहयोगात्मक स्वभाव की भी सराहना की। उन्होंने कहा कि उत्तराखंड के फ़िल्म…

पीएम मोदी की परीक्षा पर चर्चा से परिक्षार्थियों का बढ़ेगा मनोबल: सीएम धामी

देहरादून: प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने शुक्रवार को परीक्षा पे चर्चा कार्यक्रम में देशभर के विद्यार्थियों को संबोधित किया। इस अवसर पर प्रधानमंत्री ने अनेक बच्चों से चर्चा कर उनकी समस्याओं के समाधान के मंत्र दिए।मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने राजीव गांधी नवोदय विद्यालय में परीक्षा पर चर्चा कार्यक्रम में वर्चुअल प्रतिभाग किया। कार्यक्रम के बाद मुख्यमंत्री धामी ने भी विद्यार्थियों को संबोधित कियाI साथ ही सीएम ने बोर्ड परीक्षा में शामिल होने वाले प्रदेश के सभी विद्यार्थियों को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि विद्यार्थी के मन में परीक्षा के तनाव…

अब पुलिसकर्मी वाट्सएप द्वारा कर सकेंगे छुट्टी के लिए आवेदन

देहरादून : अब पुलिसकर्मियों का छुट्टी लेने का प्रोसेस भी ऑनलाइन वाट्सएप द्वारा किया जा सकेगा I जिससे उन्हें पुलिस कार्यालयों के चक्कर नहीं काटने पड़ेंगे। अब पुलिसकर्मी आपात स्थिति में अपने उच्चाधिकारियों को वाट्सएप द्वारा छुट्टी के लिए अर्जी दे सकेंगे। इस बारे में पुलिस महानिदेशक (डीजीपी) अशोक कुमार ने पुलिसकर्मियों के वेलफेयर के तहत नई व्यवस्था शुरू की है। डीजीपी ने सभी जिला प्रभारियों और सेनानायकों को इस व्यवस्था को लागू करने के लिए निर्देशित किया है। डीजीपी अशोक कुमार ने बताया कि कभी-कभी समय के अभाव के…

हरीश रावत ने सीएम धामी से पंचम राज्य वित्त आयोग की सिफारिश को रद्द करने का किया अनुरोध

देहरादून : उत्तराखंड के पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत ने ने मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से पंचम राज्य वित्त आयोग की सिफारिश को रद्द करने का अनुरोध किया है। उन्होंने विभागों में तीन साल से खाली पदों को समाप्त करने के निर्णय को महापाप बताया है। साथ ही उन्होंने एक सप्ताह में सिफारिश रद्द न होने पर तपती धूप में उपवास करने की चेतावनी भी दी है। अपनी फेसबुक पोस्ट के माध्यम से मुख्यमंत्री को लिखे पत्र में उन्होंने कहा कि यह हजारों बेरोजगारों की आशाओं पर कुठाराघात है। अब भी…

उत्तराखंड में आज से महंगी होंगी बिजली की दरे

देहरादून : उत्तराखंड में आज से बिजली की दरे महंगी हो गई है। उत्तराखंड विद्युत नियामक आयोग ने वित्तीय वर्ष 2022-23 के लिए विद्युत दरों का नया टैरिफ जारी कर दिया है। बीपीएल और 100 यूनिट तक वाले करीब 11 लाख घरेलू उपभोक्ताओं के लिए 2019 के बाद अब बढ़ोतरी की गई है। हालांकि आयोग ने इस बार फिक्स चार्ज का पैटर्न बदल दिया है, जिससे बिजली बिल में उपभोक्ताओं को बड़ी राहत मिलेगी। बृहस्पतिवार को नियामक आयोग के कार्यवाहक अध्यक्ष डीपी गैरोला और सदस्य तकनीकी एमके जैन ने नई…

मुख्यमंत्री धामी ने डॉ निधि उनियाल के साथ हुए दुर्व्यवहार की खबरों का लिया संज्ञान, उच्च स्तरीय जाँच के दिए निर्देश

देहरादून : मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने समाचार पत्रों और सोशल मीडिया में दून मेडिकल कॉलेज चिकित्सालय की वरिष्ठ महिला चिकित्सक डॉ निधि उनियाल के अल्मोड़ा मेडिकल कालेज संबद्धीकरण एवं उनके साथ हुए दुर्व्यवहार की खबरों का संज्ञान लेते हुए तत्काल प्रभाव से इस संबद्धीकरण आदेश को निरस्त करने के निर्देश दिए हैं । साथ ही मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने इस मामले की उच्च स्तरीय जांच के लिए मुख्य सचिव डॉ एसएस संधू को निर्देश भी दिए हैं । मुख्यमंत्री धामी के निर्देश पर मुख्य सचिव डॉ संधू ने…