गुब्बारे में गैस भरने वाला सिलिंडर फटने से मची अफरा-तफरी, युवक गंभीर रूप से घायल

देहरादून : मसूरी में अचानक गुब्बारा में गैस भरने वाले सिलिंडर में धमाका होेने से अफरा तफरी मच गई। कुलड़ी के समर हाउस के निकट एक होटल की छत पर गुब्बारे बेचने वाले 19 साल के युवक अरविंद कुमार पुत्र सुरेंद्र सिंह गुब्बारे में गैस भरने का काम कर रहा था अचानक गुब्बारा गैस सिलिंडर में धमाका हो गया। गुब्बारा बेच रहे19 साल के युवक का एक पैर घटना स्थल से करीब दो सौ फीट दूर एक धार्मिक स्थल के परिसर में जा गिरा। गंभीर  रूप से घायल युवक को…

हरीश रावत ने सीएम धामी के लिए लिखा पोस्ट, शपथ ग्रहण समारोह में शामिल नहीं होने की बताई वजाह

देहरादून: पुष्कर सिंह धामी सरकार-टू के शपथ ग्रहण समारोह में कांग्रेस पार्टी का कोई नेता शामिल नहीं हुआ। जिस पर आम लोगों के बीच कांग्रेस पार्टी की आलोचना हो रही है। जिसके जवाब पर पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत ने कहा, “यदि ससम्मान बुलाया जाता तो वह निश्चित रूप से समारोह में शामिल होते, लेकिन सरकार की ओर से उनके प्रोटोकॉल का ध्यान नहीं रखा गया”। उन्होंने फेसबुक पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी को टैग करते हुए बधाई दी और पूरे शपथ ग्रहण समारोह को अपने मोबाइल फोन पर देखने का…

प्रदेश में कोरोना के 34 नए मामले आए सामने

देहरादून: प्रदेश में कोरोना के 34 नए मामले सामने आए है। जबकि 71 लोग कोरोना से ठीक हो गये हैं। इसके साथ ही प्रदेश में कोरोना के 250 एक्टिव मरीज बचे हैं। स्वास्थ्य विभाग की ओर से मिली जानकारी के मुताबिक, शुक्रवार को कोरोना से संक्रमितों में सबसे ज्यादा मामले हरिद्वार और देहरादून में आए हैं। हरिद्वार में 15, तो वहीं देहरादून में 12 मामले आए हैं। इसके अलावा अल्मोड़ा में चार, पिथौरागढ़, रुद्रप्रयाग और ऊधमसिंह नगर में एक-एक मामला सामने आये। शुक्रवार को 71 मरीजों के ठीक होने के बाद…

एक बार फिर बढ़ें पेट्रोल-डीजल के दाम

देहरादून: जनता को लगातार महंगाई की मार पड़ रही है | वहीं इसके चलते राजधानी दून में शुक्रवार को डीजल के दाम बढ़कर 89.74 रुपये प्रति लीटर हो गए | इसके अतिरिक्त पेट्रोल के दाम भी बढ़कर 96.32 रुपये प्रति लीटर बिक रहा है। कई दिनों से पेट्रोल-डीजल के दामों में लगातार बढ़ोतरी हो रही है। जिससे जनता को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है |

जोलीग्रांट ऐरपोर्ट पहुंचे अभिनेता अमिताभ बच्चन

देहरादून: बॉलीवुड अभिनेता अमिताभ बच्चन विशेष चार्टड विमान से जौलीग्रांट एयरपोर्ट पहुंचे हैं। जिसके बाद एयरपोर्ट टर्मिनल के अंदर स्टाफ ने उनके साथ फोटो भी खिंचवाईं। बिग-बी को भारी भीड़ के बीच कड़ी सुरक्षा व्यवस्था में टर्मिनल से बाहर लाया गया।

प्रदेश की पहली महिला स्पीकर बनने पर रितु खंडूरी बोली ईमानदारी से अपने कर्तव्य का करूंगी निर्वहन

देहरादून : रितु खंडूरी के प्रदेश की पहली महिला स्पीकर बनने पर भाजपा और कांग्रेस दोनों ही दलों की महिला विधायक उत्साहित हैं। रितु खंडूरी ने कहा कि पिछले आठ-नौ सालों में महिलाओं के सम्मान में कई योजनाएं संचालित हो रही हैं। उनका सम्मान हो रहा है। उनका नामांकन इसी कड़ी का हिस्सा है। रितु खंडूरी ने इस दौरान कहा कि मैं जानती हूं कि विधानसभा अध्यक्ष का पद संवैधानिक दायित्व है। मैं निष्पक्षता के साथ ईमानदारी से अपने कर्तव्य का निर्वहन करूंगी। रितु दूसरी बार चुनाव जीतकर विधानसभा पहुंची है। इस बार…

पहली केबिनेट में संगठन ने सीएम धामी को सौंपा दृष्टि पत्र

देहरादून : मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी सरकार की पहली केबिनेट के अवसर पर भारतीय जनता पार्टी ने मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी को सरकार का दृष्टि पत्र सौंपा। प्रदेश अध्यक्ष मदन कौशिक तथा प्रदेश महामन्त्री संगठन अजेय कुमार ने सीएम को दृष्टि पत्र सौंपा। साथ ही प्रदेश अध्यक्ष मदन कौशिक ने कहा कि जनता ने भाजपा और भाजपा के दृष्टि पत्र पर भरोसा किया है और सरकार उस पर पूरी तरह से खरी उतरेगी। उन्होंने कहा कि युवा सीएम पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व मे मंत्रिमंडल के सदस्य राज्य को तरक्की…

धर्मनगरी हरिद्वार पहुंच कर मां गंगा की आरती में शामिल हुए सीएम धामी

हरिद्वार: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने शपथग्रहण के पश्चात धर्मनगरी हरिद्वार पहुंच कर हरकी पैड़ी पर मां गंगा का पूजन कर प्रदेश की खुशहाली की कामना की। इस अवसर पर मुख्यमंत्री गंगा आरती में भी शामिल हुए। इसके पश्चात मुख्यमंत्री ने जगत गुरु आश्रम में जगद्गुरु शंकराचार्य स्वामी राजराजेश्वराश्रम महाराज से भेंट कर उनका आशीर्वाद भी प्राप्त किया।

शपथ ग्रहण के बाद पैड़ी से कनखल के जगद्गुरू आश्रम रवाना हुए सीएम धामी

देहरादून : 23 मार्च को देहरादून के परेड ग्राउंड में पुष्कर सिंह धामी ने उत्तराखंड के 12वें मुख्यमंत्री के रूप में शपथ ली।शपथ लेने के बाद सीएम धामी हरिद्वार पहुंचे । जहां उनका पुष्प वर्षा के साथ स्वागत किया गया। उन्होंने हरकी पैड़ी पर पूजा अर्चना की । जिसके बाद वह हरकी पैड़ी से कनखल के जगद्गुरू आश्रम रवाना हो गए हैं।

यातायात निदेशालय ने आवेदकों की स्क्रीनिंग करके 167 नौजवानों का किया चयन

देहरादून : राजधानी में बढ़ते ट्रेफिक और सड़क दुर्घटनाओं को देखते हुए यातायात पुलिस को जल्द ही करीब 150 यातायात स्वयंसेवक मिलेंगे। इसके लिए यातायात निदेशालय की ओर से स्वयंसेवक बनने के लिए आवेदन मांगे गए थे, जिसमें बड़ी संख्या में नौजवानों ने आवेदन किए। आवेदकों की स्क्रीनिंग करके 167 का चयन किया गया है। लेकिन इनमें भी अभी अंतिम चयन किया जाएगा और 150 के स्वयंसेवक दून की सड़कों पर उतारे जाएंगे। अंतिम चयन के बाद उनकी रिजर्व पुलिस लाइन में दो दिन तक ट्रेनिंग होगी। इस ट्रेनिंग में…