राष्ट्रपति कोविन्द धर्मनगरी हरिद्वार में दिव्य सेवा प्रेम मिशन के रजत जयंती समापन समारोह में हुए शामिल

देहरादून : राष्ट्रपति राम नाथ कोविन्द उत्तराखंड के दो दिवसीय दौरे पर है। जिसके चलते राष्ट्रपति कोविन्द रविवार को हरिद्वार में दिव्य सेवा प्रेम मिशन के रजत जयंती के समापन समारोह में शामिल हुए। इस दौरान राष्‍ट्रपति ने अपने संबोधन में कहा कि इस मिशन के साथ 25 साल की मेरी यादें ताजा हो रही हैं। कभी मैंने भी कल्पना नहीं की थी कि आशीष जी में सेवा की जो संकल्पना है, वह इस रूप में साकार होगी। उन्होंने कहा कि आशीष गौतम ने प्रयागराज से 25 साल पहले हरिद्वार आकर…

उतराखंड बोर्ड परीक्षा के दौरान लागू होगी धारा 144

देहरादून: उत्तराखंड विद्यालय शिक्षा परिषद रामनगर की ओर से 28 मार्च से 19 अप्रैल तक हाईस्कूल और इंटरमीडिएट की परीक्षाएं कराई जानी है। जिसके चलते परीक्षाओं में कोई व्यवधान उत्पन्न हो इसके लिए केंद्र के आसपास शादी-समारोहों पर पाबंदी रहेगी। इसे अंतर्गत परीक्षा अवधि में न किसी भी आयोजन में लाउडस्पीकर व अन्य ध्वनि विस्तारक यंत्रों का उपयोग निषेध रहेगा। इसके तहत बीते दिनों हल्द्वानी में नैनीताल जिले के शिक्षा विभाग की हुई बैठक में जिला शिक्षा अधिकारी ने केंद्र व्यवस्थापकों और कस्टोडियन को जरूरी दिशा-निर्देश देते हुए बताया था…

राष्ट्रपति ने बोनसाई गार्डन के पुनरुद्धार व विस्तारीकरण कार्यों का किया लोकार्पण

देहरादून: राष्ट्रपति राम नाथ कोविंद तथा प्रथम महिला श्रीमती सविता कोविंद ने रविवार को उत्तराखंड के राजभवन में बोनसाई गार्डन के पुनरुद्धार तथा विस्तारीकरण कार्यों का लोकार्पण किया | उत्तराखंड के राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह (से नि ) तथा राज्य की प्रथम महिला श्रीमती गुरमीत कौर भी इस अवसर पर उपस्थित थे | राष्ट्रपति राम नाथ कोविंद ने राजभवन उत्तराखंड मे इस पहल की अत्यंत प्रशंसा की एवं राष्ट्रपति भवन में भी इस प्रकार की शुरुआत के किए जाने तथा इसमें राजभवन उत्तराखंड का सहयोग लिए जाने की बात…

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत के आवास पर जाकर की शिष्टाचार भेंट

देहरादून: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने शनिवार को कांग्रेस नेता हरीश रावत से उनके आवास पर जाकर मुलाकात की, इस दौरान सीएम धामी ने रावत को पुष्पगुच्छ भेंट कर उनका हालचाल जाना। इससे पूर्व हरीश रावत ने राज्य में नवनिर्वाचित भाजपा की सरकार के शपथ ग्रहण में उनके शामिल न होने को लेकर फेसबुक में एक पोस्ट साझा की थी। हरीश रावत ने अपनी पोस्ट में लिखा था कि उनका शपथ ग्रहण में अनुपस्थित रहने का कोई उद्देश्य नहीं था। परंतु इसका कारण उन्होंने अपनी पोस्ट में बताया था कि…

पीएम-जीकेएवाई की अवधि 6 माह बढ़ाने पर, सीएम धामी ने किया प्रधानमंत्री का आभार व्यक्त

देहरादून: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने प्रधानमंत्री गरीब कल्याण अन्न योजना (पीएम-जीकेएवाई) की अवधि 6 माह (अप्रैल-सितंबर, 2022) और बढ़ाने पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का आभार व्यक्त किया है। उन्होंने कहा कि भारत सरकार के इस निर्णय से से समाज के गरीब और कमजोर वर्गों के लोग लाभान्वित होंगे । उन्होंने कहा कि कोविड काल में ग़रीबों के लिए लागू की गयी यह योजना सामाजिक सुरक्षा के क्षेत्र में विश्व की सबसे बड़ी योजनाओं में से एक है। अंत्योदय के लक्ष्य के साथ चलाई जा रही इस योजना ने उत्तराखंड…

मुख्य सचिव ने रैथल व हर्षिल पहुंच, पर्यटन विकास कार्यों का लिया जायजा

उत्तरकाशी: मुख्य सचिव डॉ.एस.एस. संधु ने शनिवार को जनपद उत्तरकाशी के विकास खण्ड भटवाड़ी के ग्राम रैथल एवं हर्षिल का स्थलीय निरीक्षण कर जनपद में पर्यटन विकास संबधी कार्यों का जायजा लिया। वहीं उन्होंने जिलाधिकारी मयूर दीक्षित व अन्य अधिकारियों के साथ ग्राम रैथल में बैठक आयोजित कर विभिन्न विकास योजनाओं की प्रगति की जानकारी लेने के साथ आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। इस दौरान मुख्य सचिव ने जिलाधिकारी को निर्देश दिये कि जनपद में पर्यटकों की आवाजाही बढ़ने की सम्भावना को देखते हुए होमस्टे योजना को बढ़ावा दिया जाय। बैठक में…

राज्य में महिला स्पीकर, मातृशक्ति का सम्मान: सीएम धामी

देहरादून: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ऋतु खंडूड़ी भूषण को उत्तराखंड की विधानसभा अध्यक्ष निर्विरोध निर्वाचित होने पर बधाई एवं शुभकामनाएं दी हैं। मुख्यमंत्री ने ऋतु खंडूड़ी भूषण उत्तराखंड के पहली महिला स्पीकर चुने जाने को राज्य के लिए ऐतिहासिक बताया । उन्होंने कहा कि उत्तराखंड में मातृशक्ति का बहुत बड़ा योगदान है। मातृशक्ति के रूप में हमें पहली महिला स्पीकर मिली है। कहा कि यह मातृशक्ति का सम्मान हैI

नई सरकार में आज हो सकता है विभागों का आवंटन

देहरादून : मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के शपथग्रहण के बाद सभी मंत्रियों को विभाग दिए जाने है I इसको लेकर पहले शुक्रवार को विभाग बाटने की संभावना जताई जा रही थी I लेकिन कल मुख्यमंत्री धामी सीएम योगी के शपथ ग्रहण समारोह में शामिल होने लखनऊ चले गये I जिसके बाद ब माना जा रहा है कि आज शनिवार को मंत्रियों के कामकाज पर मंथन हो सकता है। संभावना यह भी जताई जा रही है कि पुराने मंत्रियों को इस बार नए विभागों का आवंटन हो सकता है। ऊर्जा, आवास,…

राष्ट्रपति राम नाथ कोविंद दो दिवसीय दौरे पर पहुचेंगे उत्तराखंड, सुरक्षा व्यवस्था होगी सख्त

देहरादून : राष्ट्रपति राम नाथ कोविंद आज और कल के दो दिवसीय दौरे पर उत्तराखंड पहुचेंगे I इस दौरे में वह आज देहरादून पहुंचेंगे और कल हरिद्वार का दौरा करेंगे I राष्ट्रपति कोविंद का शनिवार और रविवार को जिले का भ्रमण प्रस्तावित है। जिसके चलते राष्ट्रपति की ड्यूटी में नियुक्त पुलिस बलों को शुक्रवार को ब्रीफ किया गया। सुरक्षा में लगे सभी पुलिस बल को निर्धारित समय से तीन घंटे पहले ड्यूटी स्थल पहुंचने के साथ ही ड्यूटी में लापरवाही पर सख्त कार्रवाई की चेतावनी दी गई है। प्रभारी अधिकारी…

सैनिक परिवारों के लिए शुरु होगी डिफेंस फोर्स हेल्प डेस्क

देहरादून। डीजीपी अशोक कुमार ने सीमाओं पर तैनात सेना और अर्द्धसैनिक बलों के कर्मचारियों और उनके परिवारों की शिकायतों के निराकरण के लिए एक नई पहल शुरु की है। जिसके लिए मुख्यालय और जिलास्तर पर डिफेंस फोर्स हेल्प डेस्क शुरू की जा रही है। इस हेल्प डेस्क पर आने वाली शिकायतों पर तुरंत और प्रभावी कार्रवाई की जाएगी। डीजीपी ने बताया, अक्सर देखने में आ रहा कि सेना या अर्द्धसैनिक बलों से जुड़ी शिकायतों पर थानास्तर से प्रभावी कार्रवाई नहीं होती। खासकर, उनके परिवारों की सुरक्षा और संपत्तियों पर कब्जे…