नए मुख्‍यमंत्री और मंत्रियों के शपथ ग्रहण समारोह में शामिल हो सकते हैं पीएम मोदी और अमित शाह

देहरादून: प्रदेश के नए मुख्‍यमंत्री और मंत्रियों के शपथ ग्रहण समारोह में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और गृहमंत्री अमित शाह के आने की संभावना जताई जा रही है। वहीं अभी तक विधान मंडल दल की बैठक के होने की तिथी सुनिश्चित नहीं हो पायी है| भाजपा प्रदेश अध्‍यक्ष मदन कौशिक ने यह जानकारी देते हुए कहा, मुझे पूरी उम्‍मीद है कि प्रधानमंत्री, गृहमंत्री समेत कई राज्‍यों के मुख्‍यमंत्री कार्यक्रम में शिरकत करेंगे। कौशिक ने रविवार शाम तक केंद्रीय पर्यवेक्षकों के देहरादून पहुंचने की संभावना जताई है।

अधिकारियों को अज्ञात लोगों ने लोहे की रॉड से पीटकर किया लहूलुहान

देहरादून : होली मनाने के लिए ग्रामीण निर्माण विभाग के अपर सहायक अभियंता संदीप राणा और जिला बचत अधिकारी अर्शित गांदवाल परिवार के साथ मंडल घाटी पहुचे I जिस दौरान उनपर जानलेवा हमला हो गया। विवाद इतना बढ़ गया कि नौबत मारपीट तक पहुंच गई। जिसके चलते अधिकारियों को अज्ञात लोगों ने लोहे की रॉड से लहूलुहान कर दिया। दोनों अधिकारियों को जिला अस्पताल गोपेश्वर में प्राथमिक उपचार के बाद हायर सेंटर रेफर कर दिया गया । बताया जा रहा है कि अधिकारियों के साथ गई पारिवारिक महिलाओं पर रंग लगाने…

दुनिया में भारत एक ऐसा मुल्‍क है जो भू-संस्कृति से संपन्‍न है: अमित शाह

देहरादून: आज केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने भारतीय भूमि बंदरगाह प्राधिकरण के 10वें स्थापना दिवस समारोह को संबोधित किया। इस मोके पर उन्‍होंने कहा, हम सब के लिए यह खुशी का विषय है कि भारतीय भूमि बंदरगाह प्राधिकरण आज अपना 10वां स्थापना दिवस मना रहा है। गृह मंत्रालय के अधीन जितने भी उपक्रम हैं इसमें सबसे कम आयु लैंड पोर्ट अथारिटी की है। बावजूद इसके लैंड पोर्ट अथारिटी ने अपने मकसद की पूर्ति के लिए बहुत बड़ी यात्रा पूरी की है जो सराहनीय है। केंद्रीय गृह मंत्री ने आगे कहा,…

हरीश रावत की छवि खराब करने को लेकर उनके समर्थक ने किया मामला दर्ज

देहरादून: पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत की छवि खराब करने के मामले में अब उनके समर्थकों ने मोर्चाबंद कर दिया है। साइबर क्राइम सेल, देहरादून के प्रभारी निरीक्षक को हरिद्वार निवासी मनीष कर्णवाल ने शिकायत दर्ज कराई है। जिसमें उन्होंने धामी के धूम नाम से फेसबुक पेज पर हरीश रावत के आपत्तिजनक क्रिएटिव का जिक्र करते हुए दोषियों के खिलाफ एफआइआर दर्ज कर सख्त कार्रवाई की मांग की है। शिकायती पत्र में मनीष ने कहा कि, धामी की धूम फेसबुक पेज पर बीती नौ फरवरी को देवभूमि के सम्मान में, उत्तराखंडी…

लालकुआं नगर पंचायत की बैठक में लिया गया पॉलीथिन उन्मूलन अभियान चलाने का निर्णय

देहरादून: बुधवार को लालकुआं नगर पंचायत की बैठक में पॉलीथिन को लेकर अभियान चलाने का निर्णय लिया गया। साथ ही व्यापारियों से आह्वान किया कि वह अपने प्रतिष्ठानों में पॉलीथिन का प्रयोग न करें। इस दौरान चेयरमैन लालचंद सिंह ने कहा शासनादेश के तहत राज्य को पॉलीथिन मुक्त करने का संकल्प लिया गया, जिसके लिए सड़क के आसपास पॉलीथिन उन्मूलन कार्यक्रम शुरू कर नगर के व्यापारियों से अपने प्रतिष्ठानों में पॉलीथिन का प्रयोग किसी भी हालत में न करने का आह्वान किया गया| इसके तहत नगर पंचायत द्वारा जल्द पॉलिथीन…

समाजवादी पार्टी ने निष्कासित किए पार्टी के दो नेता

देहरादून : समाजवादी पार्टी ने अपने दो प्रत्याशियों को निष्कासित कर दिया है I सपा ने विधानसभा चुनाव के लिए दो अधिकृत प्रत्याशियों द्वारा मतदान से ठीक पहले दूसरे दलों के प्रत्याशी को समर्थन देने के मामले में सख्त कदम उठाया है। पार्टी ने इसे अनुशासनहीनता और पार्टी विरोधी गतिविधि मानते हुए हरिद्वार ग्रामीण के पार्टी प्रत्याशी साजिद अंसारी और काशीपुर से पार्टी प्रत्याशी बलजिंदर सिंह को पार्टी से निष्कासित कर दिया है। बता दे कि इस बार समाजवादी पार्टी ने उतराखंड विधानसभा चुनाव में 46 सीटों पर प्रत्याशियों को…

भाजपा जिलाध्यक्ष ने देखी पार्टी पदाधिकारियों के साथ द कश्मीर फाइल्स

देहरादून : द कश्मीर फाइल्स फिल्म जिसे लेकर लोगों का खासा उत्साह देखने को मिल रहा है। वही , बुधवार को भाजपा जिलाध्यक्ष ने शहर के एक सिनेमाहाल में पार्टी कार्यकर्ताओं के साथ यह फिल्म देखी और भारत माता के जयकारे लगाए। पार्टी पदाधिकारियों ने फिल्म देखने के बाद कहा कि बेहद संवेदीनशील मुद्दे पर फिल्म बनी है। कश्मीर से कश्मीरी पंडितों का पलायन काला अध्याय रहा है, जिसे कभी भुलाया नहीं जा सकता है। आज भी यह बड़ा सवाल है कि क्यों अपने ही देश में कश्मीरी हिंदुओं को…

मुस्लिम यूनिवर्सिटी विवाद को लेकर हरीश रावत ने फेसबुक में शेयर किया पोस्ट, कही ये बात

देहरादून : मुस्लिम यूनिवर्सिटी विवाद को लेकर पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत ने कहा कि वह इस प्रसंग को अपनी ओर से यहीं समाप्त करना चाहते हैं। साथ ही उन्होंने यह भी कहा कि कुछ ताकतें उन्हें केवल मुस्लिम परस्त सिद्ध करना चाहती हैं। फेसबुक पेज पर एक पोस्ट लिख कर हरीश ने कहा कि कांग्रेस ने इस बार चुनाव जीतने के लिए व्यूह रचना की थी, लेकिन कुछ ताकतों ने इसे मुस्लिम अस्त्र चलाकर फेल कर दिया। उन्होंने कहा कि उन ताकतों को पता चल गया था कि बिना कोई…

देवंगत जनरल बिपिन रावत की जयंती पर देश ने किया अपने हीरो को नमन

देहरादून : देश के पहले सीडीएस उत्‍तराखंड के देवंगत जनरल बिपिन रावत की जयंती पर बुधवार को देश ने अपने हीरो को याद किया। सोशल मीडिया पर जनप्रतिन‍िधियों व लोगों ने पोस्‍ट कर उन्‍हें याद किया। पूर्व केंद्रीय मंत्री एवं पूर्व मुख्यमंत्री रमेश पोखरियाल निशंक ने भी स्‍व. बिपिन रावत को श्रद्धांजलि देते हुए सोशल मीडिया पर पोस्ट कर लिखा ‘ वीर थे, रणधीर थे, दुर्जेय शूरवीर थे। उत्तराखंड के गौरव, भारत के प्रथम रक्षा प्रमुख और भारतीय थल सेनाध्यक्ष, पद्म विभूषण से अलंकृत स्व. जनरल बिपिन रावत जी की…

मार्च के आखिरी सप्ताह में पांचवीं विधानसभा का पहला सत्र शुरू होने की संभावना

देहरादून : उत्तराखंड की पांचवीं विधानसभा का पहला सत्र 24 मार्च से शुरू होने की संभावना जताई जा रही है। जिसमें अगले वित्तीय वर्ष के बजट को भी मंजूरी दी जानी है। विधानसभा सचिवालय के साथ ही वित्त विभाग की ओर से इसकी तैयारियां शुरू कर दी गई हैं। होली के बाद राज्य में नई सरकार का शपथ गृहण समारोह होने के बाद विधानसभा का सत्र आहूत किया जाना है। नई सरकार के लिए विधानसभा को सजाने का काम अंतिम चरण में पहुंच गया है। विधानसभा में रंग रोगन के…