देहरादून: हेमकुंड साहिब रोपवे निर्माण का ठेका हासिल करने को चार कंपनियों के फर्जीवाड़े का मामला सामने आया है। आरोप है कि कंपनियों के डायरेक्टरों ने ठेका लेने के लिए 2.5 करोड़ रुपये की फर्जी बैंक गारंटी जमा कर दी। जिसके बाद पर्यटन विकास अधिकारी अतुल भंडारी ने कैंट थाने में चारों कंपनियों के 12 डायरेक्टरों के खिलाफ धोखाधड़ी और जालसाजी का मुकदमा दर्ज कराया है। आरोप है कि रोपवे के लिए चार निवेशकों से अनुबंध हुआ जिसमे कंपनियों को 2.5 करोड़ रुपये की बैंक गारंटी जमा करनी थी। लेकिन…
Category: उत्तराखंड
ऋषिगंगा घाटी में ग्लेशियर पिघलने से धौली नदी उफान पर
देहरादून: मंगलवार सुबह ऋषिगंगा घाटी में ग्लेशियर पिघलने से धौली नदी उफान पर आ गई। एनटीपीसी ने सायरन बजाकर घाटी में मौजूद लोगों को सचेत किया। एनटीपीसी की जनसंपर्क अधिकारी नवजोत कौर ने बताया कि, सुबह लगभग 6:30 बजे नदी का जलस्तर एकाएक बढ़ने पर अर्ली अलार्म सिस्टम बजाया गया। इससे परियोजना स्थल के आसपास मौजूद कर्मचारी और ग्रामीण सुरक्षित स्थानों मे पहुंच गए। पानी बढ़ने से परियोजना के काम में बाधा पहुंची है। अब नदी के बहाव की दिशा बदलने का प्रयास किया जा रहा है। एनटीपीसी की तपोवन-विष्णुगाड़…
नक्सली हमले में घायल जवान का पार्थिव शरीर पंहुचा उनके गाँव
देहरादून : छत्तीसगढ़ के नारायणपुर में नक्सलियों द्वारा किए गए आईईडी धमाके में सड़क निर्माण की सुरक्षा में तैनात आईटीबीपी जवान देवप्रयाग के राजेन्द्र सिंह ग्राम कोटी शहीद हो गए थे। आज उनका पार्थिव शरीर उनके गांव पहुंच गया है। उनके शहीद होने के खबर मिलने के बाद से परिवार और गांव में शोक का माहौल है। दरअसल, नक्सलियों ने नारायणपुर जिले के सोनपुर इलाके के ढ़ोगरीबेड़ी में आईईडी लगाया हुआ था, यहां सड़क निर्माण का कार्य चल रहा है। निर्माण कार्य की सुरक्षा के लिए निकले आइटीबीपी के 53वीं बटालियन…
चुनाव में हार के बाद अब यूकेडी से छीन गया चुनाव चिन्ह ‘कुर्सी ‘
देहरादून : उतराखंड विधानसभा चुनाव में उतराखंड क्रांति दल को बुरी तरह से हार का सामना करना पड़ा I वहीं अब राज्यस्तरीय दल की मान्यता गंवा चुकी यूकेडी से चुनाव चिह्न ‘कुर्सी’ भी छिन गया। इस बार विधानसभा चुनाव में यूकेडी को सिर्एफ एक फीसदी वोट मिले जबकि एक भी सीट नहीं मिली। वहीं , 2012 के विधानसभा चुनाव के बाद उत्तराखंड क्रांति दल से राज्यस्तरीय दल की मान्यता छिन गई थी। जिसके बाद चुनाव आयोग ने पूर्व में राज्यस्तरीय दल होने के कारण उसे तीन चुनावों के लिए चुनाव चिह्न…
अश्लील वीडियो बनाकर 20 लाख रुपये की मांग करने पर स्पा सेंटर की दो महिलाओं के खिलाफ मुकदमा दर्ज
देहरादून: देहरादून के राजपुर रोड के एक स्पा सेंटर में उसी बिल्डिंग के मालिक की अश्लील वीडियो बनाकर 20 लाख रुपये मांगने के मामले के तहत 69 वर्षीय बुजुर्ग की शिकायत पर डालनवाला पुलिस ने स्पा सेंटर से जुड़ी महिला और उसकी सहयोगी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। इंस्पेक्टर एनके भट्ट के अनुसार, जय प्रकाश निवासी प्रीतम रोड ने मुकदमा दर्ज कराते हुए बताया कि, राजपुर रोड स्थित राधा पैलेस का प्रथम तल निखिल सोनकर निवासी श्रीरामपुर कांवली रोड को किराये पर दिया था। जिसमे प्रबंधक शिल्पीदार सरकार…
नाबालिक बेटियों के साथ अश्लील हरकते करता था पिता, मुकदमा दर्ज
देहरादून : नाबालिक बेटियों के साथ पिता द्वारा छेड़छाड़ करने का एक घिनोना मामला सामने आया है I कनखल क्षेत्र में एक महिला ने अपने पति के खिलाफ नाबालिग बेटियों से अश्लील हरकत करने का आरोप लगाते हुए मुकदमा दर्ज कराया है। मुकदमा दर्ज कर महिला ने बताया कि पति को नशे की लत है। वह काम करने बाहर जाती है। इस दौरान उसका पति आठ वर्षीय व 14 वर्षीय बेटी के साथ अश्लील हरकतें करता है। यहीं नहीं बेटियों के विरोध करने पर उनके साथ मारपीट भी करता है। जब…
बंशीधर भगत का पार्टी कार्यालय में हुआ जोरदार स्वागत,कहा- षड्यंत्र करने वालों को जनता ने मुंहतोड़ जवाब दिया
देहरादून : कालाढूंगी विधानसभा क्षेत्र से चुनाव जीते भाजपा के सबसे वरिष्ठ विधायक बंशीधर भगत सोमवार को प्रदेश पार्टी कार्यालय पहुंचे I जहां आतिशबाजी के साथ उनका कार्यकर्ताओं ने जोरदार स्वागत किया। इस दौरान उन्होंने कहा कि चुनाव में मेरे खिलाफ षड्यंत्र करने वालों को जनता ने मुंहतोड़ जवाब दिया है। वहीं दूसरी तरफ उन्होंने पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत को उन्होंने संन्यास लेने की सलाह दी। उन्होंने बताया कि प्रदेश कार्यालय में आने पर देहरादून के कार्यकर्ताओं ने जैसा उत्साह दिखाया, उससे मैं बहुत प्रभावित हूं ,उन्होंने मुझे इतना सम्मान…
कश्मीरी पंडितों के पलायन और उत्पीड़न पर बनी ‘द कश्मीर फाइल्स’ फिल्म उत्तराखंड में होगी टैक्स फ्री
देहरादून: 11 मार्च को रिलीज हुई द कश्मीर फाइल्स फिल्म को कई राज्यों ने टैक्स फ्री किया है। जिसके बाद सोमवार को कार्यवाहक मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने भी फिल्म को टैक्स फ्री करने के लिए मुख्य सचिव को निर्देश दे दिए हैं। साथ ही उन्होंने फिल्म निर्देशक विवेक अग्निहोत्री को फोन पर कश्मीरी हिंदुओं पर हुए अत्याचार को बेहतरीन ढंग से प्रदर्शित करने के लिए बधाई दी। बता दें कि, कार्यवाहक कैबिनेट मंत्री सतपाल महाराज ने भी भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा को पत्र लिख कर भाजपा शासित…
उतराखंड में सीएम को लेकर संशय बरकरार , धामी और मदन कौशिक दिल्ली के लिए रवाना
देहरादून : उत्तराखंड विधानसभा चुनाव के नतीजे आने के बाद भाजपा पूर्ण बहुमत से विजय हुई I लेकिन अभी भी नए मुख्यमंत्री को लेकर पार्टी में दौड़ भाग जारी है I माना जा रहा है कि मंगलवार को इसको लेकर फैसला हो सकता है। वही, पुष्कर सिंह धामी और प्रदेश के भाजपा अध्यक्ष मदन कौशिक को दिल्ली बुलाया गया है। जहाँ वे आज भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा और संगठन राष्ट्रीय महासचिव बीएल संतोष से मुलाकात करेंगे। उत्तराखंड विधानसभा चुनाव के परिणाम के बाद भाजपा ने जोरदार सत्ता में…
राज्यपाल ने नियुक्त किया बंशीधर भगत को प्रोटेम स्पीकर
देहरादून : उतराखंड विधानसभा चुनाव के परिणाम आने के बाद भाजपा के सबसे वरिष्ठ विधायक बंशीधर भगत को राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह (सेनि) ने प्रोटेम स्पीकर नियुक्त किया है। वहीं अब प्रोटेम स्पीकर पद की शपथ लेने के बाद भगत सभी नव निर्वाचित सदस्यों को शपथ दिलाएंगे। जिसके बाद उत्तराखंड की नई विधानसभा का गठन हो जाएगा। उत्तराखंडI विस चुनाव के परिणाम दस मार्च को आने के बाद भाजपा बहुमत के साथ जीत हासिल की । जिसके बाद भाजपा सरकार बनाने की तैयारियों में जुट गई। वहीं होली के बाद…
