देहरादून : कार्यवाहक मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने सोमवार को मुख्यमंत्री आवास में बच्चों के साथ उत्तराखंड का लोकपर्व फूलदेई मनाया। धामी ने प्रकृति का आभार प्रकट करने वाले फूलदेई पर्व की प्रदेशवादियों को शुभकामनाएं दी एवं प्रदेश की सुख- समृद्धि की कामना की। मुख्यमंत्री धामी ने शुभकामनाएं देते हुए कहा कि वसंत ऋतु का यह पर्व सबके जीवन में सुख समृद्धि एवं खुशहाली लाए। धामी ने कहा कि फूलदेई उत्तराखण्ड की संस्कृति एवं परम्पराओं से जुड़ा प्रमुख पर्व है। किसी राज्य की संस्कृति एवं परंपराओं की पहचान में लोक…
Category: उत्तराखंड
लापरवाही के चलते दिव्यांग हुए मरीज को देहरादून का अस्पताल देगा लाखों का हर्जाना
देहरादून: जिला आयोग के अध्यक्ष कंवर सैन, सदस्य अंजना चड्ढा और विपिन कुमार ने देहरादून के एक अस्पताल को उपचार में लापरवाही का दोषी मानते हुए दिव्यांग हुए मरीज को साढ़े बारह लाख रुपये का हर्जाना देने के आदेश दिए हैं। अस्पताल को यह हर्जाना एक माह के भीतर चुकाना होगा। श्रीगोपाल नारसन ने बताया कि हरिद्वार जिले के ग्राम जैनपुर झंझेड़ी निवासी मुंतजीर 6 जून 2021 में सड़क हादसे मे घायल हो गया था। जिसके बाद देहरादून में केशव मल्टीस्पेशलिटी हॉस्पिटल में उपचार के दौरान चिकित्सकों ने उसकी टांग…
मलबे में दबी जेसीबी मशीन
देहरादून : सोमवार को यमुनोत्री हाईवे पर एक बड़ा हादसा होते-होते टल गया। यमुनोत्री हाईवे पर ऑलवेदर सड़क परियोजना के तहत पोल गांव से पालीगाड़ तक चौड़ीकरण कार्य चल रहा है। यहां काम में लगी जेसीबी मशीन अचानक मलबा आने से चपेट में आ गई । राहत की बात ये रही की इस दौरान यहां से कोई वाहन नहीं गुजरा जिससे कोई बड़ा हादसा नहीं हुआ I इस स्थान पर काम के दौरान यहां हादसा पहली बार नहीं है इससे पहले भी ऐसे हादसे हो चुके है I
प्रदेश में चुनावी परिणाम आने के बाद भाजपा और कांग्रेस में सियासी कसरत जारी
देहरादून : उतराखंड विधानसभा चुनाव के परिणाम आने के बाद उत्तराखंड की सियासी गलियारों में भाजपा व कांग्रेस की कसरत जारी है। जहाँ एक तरफ चुनाव में दो तिहाई बहुमत हासिल कर चुकी भाजपा में मुख्यमंत्री की कुर्सी को लेकर सियासी माहौल गरमाया हुआ है। वहीं, कांग्रेस में हार को लेकर पार्टी में कलह सामने आने लगी है। चुनावी परिणाम में बहुमत के बाद भी मुख्यमंत्री की कुर्सी को लेकर भाजपा में दौड़ भाग जारी है। इसी के चलते रविवार को मुख्यमंत्री को लेकर सियासी चर्चाओं के बीच कार्यवाहक मुख्यमंत्री…
हार के बाद बोले हरीश रावत, चूक हुई तो सजा मिले
देहरादून : उतराखंड विधानसभा चुनावों में मिली हार के बाद कांग्रेस के शीर्ष नेताओं में चल रहे शीतयुद्ध के बीच पूर्व सीएम हरीश रावत ने कहा कि यह समय चीजों को गहराई से विश्लेषण का है, यदि अगर चूक इंचार्ज के लेवल पर हुई तो उन्हें सजा मिलनी चाहिए। जिस लेवल पर हुई उनको सजा मिले। लेकिन हम सीधे कह दें कि सबको इस्तीफा देना चाहिए, तो वह ठीक नहीं रहेगा। रावत ने कहा कि प्रियंका गांधी ने अभूतपूर्व मेहनत की है, पूरी दुनिया जानती है। इससे बेहतर तरीके से कोई…
जल्द घोषित होंगी हेमकुंड साहिब के कपाट खुलने की तिथि
देहरादून: हेमकुंड साहिब के कपाट खुलने की तिथि जल्द घोषित हो जाएगी। इसके तहत अप्रैल माह से हेमकुंड साहिब के आस्था पथ से बर्फ हटाने का काम सेना की ओर से शुरू हो जाएगा। बर्फबारी के बाद पहली बार हेमकुंड साहिब ट्रस्ट की टीम निरीक्षण के लिए घांघरिया गुरुद्वारा परिसर तक पहुंची। यहां अभी भारी बर्फ बारी से तीन फीट से भी अधिक बर्फ जमी है| जिसके चलते हेमकुंड साहिब ट्रस्ट की टीम अभी तक वहां नहीं पहुंच पाई है। वहीं शनिवार को ट्रस्ट की टीम वरिष्ठ प्रबंधक सेवा सिंह…
राजनीतिक भविष्य को लेकर आलोचनाओं पर हरदा का करारा जवाब
देहरादून : विधानसभा चुनाव में पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत की हार के बाद से उनके राजनीतिक भविष्य को लेकर सवाल खड़े किए जा रहे है। उन्होंने अपनी हार का दुख लोगों के साथ सोशल मीडिया के जरिए जाहिर किया । लेकिन अब दो दिन तक मौन रहने के बाद वह अपने तेवरों के साथ सामने आए हैं। चुनाव में मिली हार के बाद तमाम प्लेटफॉर्म पर उनको लेकर हो रही आलोचनाओं का उन्होंने करारा जबाव दिया। अपने फेसबुक पेज पर हरीश ने लिखा है कि पराजय के बाद पराजित सेनापति को…
कांग्रेस पार्टी नेता दीपिका पांडे ने हार की जिम्मेदारी लेते हुए अपने पद से दिया इस्तीफा
देहरादून : उत्तराखंड विधानसभा चुनाव परिणाम के बाद प्रदेश में सत्ता का चेहरा साफ हो गया । जनता ने एक बार फिर कमल का सर्मथन किया वहीं प्रदेश की बड़ी पार्टी मानी जाने वाली कांग्रेस को हार का सामना करना पड़ा । कांग्रेस, जो उत्तराखंड में सत्ता में वापसी की उम्मीद कर रही थी, केवल 19 सीटें जीतने में सफल रही, जबकि भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने 47 सीटों के साथ राज्य में लगातार दूसरी बार सत्ता बरकरार रखी। हार के बाद कांग्रेस पार्टी की राष्ट्रीय सचिव, सह-प्रभारी नेता दीपिका…
प्रीतम सिंह ने विजय रैली में मतदाताओं के सहयोग के लिए दिया धन्यवाद
देूहरादन : उत्तराखंड विधानसभा चुनाव के परिणाम के बाद से प्रदेश में खलबली मची हुई है। इस बीच विजयी प्रत्याशियों ने अपने-अपने क्षेत्र में रविवार को विजय रैली निकाली। विधानसभा चकराता से विधायक और नेता प्रतिपक्ष पीतम सिंह का पारंपरिक अंदाज में स्वागत किया गया। इस दौरान प्रीतम सिंह ने क्षेत्र के मतदाताओं के सहयोग, समर्थन व आशीर्वाद के लिए उन्हें धन्यवाद दिया। उन्होंने कहा कि क्षेत्र के समग्र विकास व उन्नति के लिए वह हमेशा की तरह समर्पित रहेंगे। वहीं प्रीतम सिंह ने शनिवार शाम डोईवाला पहुंचकर कार्यकर्ताओं का…
मैंने अपनी जिम्मेदारी निभाई,खुद हार गया ,लेकिन पार्टी का भरोसा नही टूटने दिया:सीएम धामी
देहरादून : विधानसभा चुनाव के परिणाम आने के बाद उत्तराखंड बाल आयोग की अध्यक्ष डॉ. गीता खन्ना ने शनिवार को मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से उनके आवास पर मुलाकात की । इस दौरान उन्होंने धामी को प्रदेश में पार्टी की जीत पर बधाई दी। उन्होंने बताया कि इस दौरान मुख्यमंत्री ने कहा कि वह खुद चुनाव हार गए, लेकिन पार्टी चुनाव जीत गई। पार्टी नेतृत्व ने उन्हें जो जिम्मेदारी सौंपी उस पर वह खरा उतरे हैं। वहीं आयोग की अध्यक्ष ने बताया कि उनके साथ ही अन्य पार्टी नेताओं ने…
