देहरादून: अब उत्तराखंड के पहाडों पर बाघ अपना स्थायी ठिकाना बना रहे हैं। जबकि में कुछ सालों पहले पहाड़ों पर बाघ दिखना चौंकाने वाली घटना थी | पांच सालों से पहाड़ों पर बाघ के बढ़ते हमले भी इसकी तस्दीक कर रहे हैं। वन विभाग के गश्ती कर्मियों को भी अब पहाड़ के जंगलों में अक्सर बाघ की आहट मिलती रही हैं। वन्य जीव विशेषज्ञ और वन विभाग का मानना है कि नेपाल सीमा से लगे सीम और चूका कॉरिडोर में बीते सालों में पर्यटन गतिविधियां बढ़ी हैं। चम्पावत के बडोली, ढकना,…
Category: उत्तराखंड
कोरोना: यात्रियों को राहत,अब नहीं होगी बॉर्डर पर कोरोना जांच
देहरादून: देशभर में कोरोना के ओमिक्रोन वेरिएंट संक्रमण के लगातार घट रहे आंकड़ों को देखते हुए उत्तराखंड सरकार ने रेलवे स्टेशनों, बस स्टैंड समेत राज्य की सीमाओं पर अन्य राज्यों से आने वाले यात्रियों की कोरोना जांच बंद करने का निर्णय लिया हैI जिसके बाद देहरादून के मुख्य चिकित्सा अधिकारी ने जनपद में सभी स्थानों पर यात्रियों की कोरोना जांच न करने के आदेश जारी कर दिए हैंI इसके आदेश के बाद अब यात्रियों को आरटीपीसीआर रिपोर्ट लाना भी जरूरी नहीं होगाI रेलवे स्टेशन, आईएसबीटी और आशारोड़ी समेत तमाम चेकपोस्टों…
भाजपा कार्यकर्ताओं की कुमाऊं संभाग कार्यालय में बैठक, 6 सीटों पर जीत का दावा
देहरादून : भाजपा कार्यकर्ताओं के कुमाऊं संभाग कार्यालय की बैठक में विधान सभा चुनावों में जिले की सभी 6 सीटों पर पार्टी प्रत्याशियों की जीत का दावा किया गया। इस दौरान वक्ताओं ने कहा कि विधान सभा चुनाव के दौरान हर कार्यकर्ता ने कड़ी मेहनत की। जिसके लिए पदाधिकारियों ने पार्टी कार्यकर्ताओं का आभार भी व्यक्त किया। इस बैठक में प्रदेश महामन्त्री सुरेश भट्ट ने कहा कि विधानसभा चुनावों में पार्टी को बड़ी सफलता मिलने जा रही है। अब हमें भविष्य में होने वाले चुनावों की तैयारियां शुरू करनी होगी।…
एम्स ऋषिकेश में कर्मचारियों की भर्ती प्रक्रिया संदेह के घेरे में
देहरदून: सीबीआई के छापा मारने के बाद अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान एम्स ऋषिकेश लगातार सुर्खियों में बना हुआ है। एम्स में भर्ती प्रक्रिया को लेकर एक के बाद एक नए खुलासा हो रहा है। इस बीच स्थायी कर्मचारियों की भर्ती को लेकर एक नया मामला सामने आया है। दरअसल, एम्स में 2018 से 2020 के बीच नर्सिंग संवर्ग में 800 पदों के लिए भर्ती निकाली गई। इसमें देश के विभिन्न राज्यों के अभ्यर्थियों ने आवेदन किया। हैरानी की बात है कि 800 में से 600 पदों पर राजस्थान के अभ्यर्थियों…
मौसम विभाग का पूर्वानुमान, प्रदेश में 22 फरवरी तक बारिश और बर्फबारी के आसार
देहरादून: मौसम विभाग ने आज उत्तराखंड के पांच पर्वतीय जिलों में बारिश होने का पूर्वानुमान जारी किया है। साथ ही 21 फरवरी को भी उत्तरकाशी, चमोली और पिथौरागढ़ बारिश और बर्फबारी हो सकती है। साथ ही देहरादून में 19 से 22 फरवरी तक आसमान में बादल छाए रहेंगे। मौसम विभाग के निदेशक बिक्रम सिंह के मुताबिक उत्तरकाशी, चमोली, रुद्रप्रयाग, बागेश्वर, पिथौरागढ़ जिलों में शुक्रवार को कहीं-कहीं हल्की बारिश, गर्जन के साथ बौछार होने की संभावना है। वहीं 21 फरवरी को भी इन जिलों में कहीं-कहीं बहुत हल्की बारिश और बर्फबारी…
परिसीमन के लिए शिक्षा स्वास्थ्य को भी मानक बनाया जाए: यूकेडी
देहरादून : उत्तराखंड क्रांति दल ने प्रेस क्लब में पत्रकारवार्ता कर क्षेत्र के आधार पर परिसीमन अभियान का की शुरुआत करने की बात कही। यूकेडी के डोईवाला विधानसभा क्षेत्र के प्रत्याशी शिव प्रसाद सेमवाल, उत्तराखंड भू-कानून अभियान के संयोजक प्रभात कुमार, उत्तरा पंत और सीमा रावत ने प्रेस वार्ता में कहा कि परिसीमन सिर्फ जनसंख्या के आधार पर नहीं होना चाहिए। इसमें शिक्षा स्वास्थ्य को भी मानक बनाया जाना चाहिए। वहीं ,आगामी पंचायत निकाय चुनाव में लोगों से गांव से वोट डालने की अपील की जानी चाहिए। इसके लिए उत्तराखंड…
मदन कौशिक के ट्वीटर हैंडल से वायरल फर्जी ट्वीट से सियासत गर्म
देहरादून: उत्तराखंड भाजपा प्रदेश अध्यक्ष मदन कौशिक के ट्वीटर हैंडल पर एक ट्वीट ने प्रदेश में चुनाव के बाद फिर राजनीती को गरम हवा दे दी I कौशिक के ट्वीटर हैंडल पर उनके ट्वीट में चुनाव के नतीजे आने से पूर्व हार और इस्तीफे के बात लिखी गई है I हालांकि मदन कौशिक ने इसे फर्जी ट्वीट बताया है I परन्तु इस वाकिये के बाद भाजपा में खलबली का माहौल है I पार्टी के सोशल मीडिया प्रभारी शेखर वर्मा ने इसको लेकर एसएसपी देहरादून के पास शिकायत दर्ज कराई हैI…
वेतन के लिए मुखर हुए रोडवेज कर्मचारी
देहरादून : रोडवेज कर्मचारी एक बार फिर से वेतन न मिलने पर मुखर होने लगे हैं। जिसको लेकर रोडवेज कर्मचारी संयुक्त परिषद ने एक घंटे का अनिश्चितकालीन कार्य बहिष्कार शुरू कर दिया है। कर्मचारियों ने हरिद्वार रोड स्थित कार्यशाला में प्रबंधन के खिलाफ नारेबाजी कर धरना दिया। उन्होंने प्रबंधन को चेतावनी दी कि जल्द वेतन नहीं मिला तो वे आंदोलन तेज कर देंगे। परिषद के प्रदेश महामंत्री दिनेश पंत ने कहा कि कर्मचारियों को दिसंबर से वेतन नहीं मिल पाया। प्रबंधन वेतन देने के बजाय एसीपी के नाम पर वेतन…
दून में अलग साइकिलिंग रूट बनाने के लिए साइकिलिंग क्लब और एसपी ट्रैफिक की हुई बैठक
देहरादून: गुरुवार को एसपी ट्रैफिक अक्षय कोंडे और देहरादून साइकिलिंग क्लब की बैठक हुई। जिसमे दून में साइकिलिंग रूट बनाने के लिए चर्चा हुई I बैठक में चर्चा की गई कि साइकिलिंग के लिए शहर में अलग रूट बनाया जाएगा। जिसमे शनिवार या रविवार को घंटाघर से डायवर्जन तक एक घंटा साइकिलिंग के लिए वन वे रूट किया जाएगा। बैठक में प्रदूषण कम करने के लिए साइकिलिंग को बढ़ावा देने और उन्हें सड़क पर सुरक्षा देने को लेकर विस्तार से चर्चा हुई। देहरादून साइकिलिंग क्लब के सचिव हरिसिमरन सिंह ने…
भाजपा प्रदेश अध्यक्ष मदन कौशिक का फर्जी कथित पत्र हुआ वायरल
देहरादून : बुधवार को राजनीतिक गलियारों उस वक्त हलचल मच गई I जब भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष मदन कौशिक का कथित पत्र इंटरनेट मीडिया में वायरल हुआ। इस कथित पत्र में कौशिक के प्रदेश अध्यक्ष पद से त्यागपत्र देने की बात कही गई। वहीं दूसरी तरफ इसी तरह का एक ट्वीट भी फर्जी अकाउंट से वायरल हुआ। हालाँकि, कौशिक ने स्पष्ट किया कि पत्र और ट्वीट, दोनों फर्जी हैं। उन्होंने कहा कि वह गुरुवार को इस संबंध में पुलिस में शिकायत दर्ज कराएंगे। 12 फरवरी की मध्य रात्रि को इंटरनेट…
