देहरादून: केंद्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्रालय वृक्षों के पर्यावरणीय महत्व को समझते हुए अब राष्ट्रीय राजमार्गों के निर्माण में ट्री ट्रांसप्लांट पॉलिसी लागू करने जा रहा है। राष्ट्रीय राजमार्गों के निर्माण में अब पेड़ों का कटान अंतिम विकल्प रहेगा। वृक्षों के पर्यावरणीय महत्व को समझते हुए केंद्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्रालय अब राष्ट्रीय राजमार्गों के निर्माण में ट्री ट्रांसप्लांट पॉलिसी लागू करने जा रहा है। इस संबंध में अपर मुख्य सचिव (वन) आनंद बर्द्धन से वन विभाग, राज्य वन विकास निगम और वन व पर्यावरण से संबंधित संस्थानों…
Category: उत्तराखंड
सरकार बनने पर हरीश रावत पूरी करेंगे अपनी तीन घोषणाएं
देहरादून: प्रदेश में विधानसभा चुनाव के निपटने के बाद से पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत ने अनेकों घोषणा जारी करने का कार्य शुरु कर दिया हैI अब उन्होंने तीन प्रमुख घोषणाएं कर भरोसा दिलाया है कि सरकार बनने पर इन घोषणाओं को पूरा किया जाएगा। पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत ने मंगलगीत गाने वाली महिलाओं के लिए कांग्रेस की सरकार बनने पर 18 सौ रुपये की पेंशन दिए जाने की घोषणा की है। अपने फेसबुक पेज पर इसका जिक्र करते हुए उन्होंने लिखा है कि कई लोग उनसे पूछ रहे हैं कि…
पतंजलि योग ग्राम के नाम पर इलाज को लेकर फर्जीवाड़ा, ठग कर रहे फर्जीवाड़ा
देहरादून: पतंजलि योग ग्राम में इलाज व बुकिंग के नाम पर योग गुरु रामदेव व आचार्य बालकृष्ण के फोटो का प्रयोग कर फर्जीवाड़ किया जा रहा था। कुछ वेबसाइट और ईमेल के माध्यम से यह फर्जीवाड़ा किया जा रहा था। इन फर्जी वेबसाइट ईमेल के माध्यम से योग गुरु रामदेव व आचार्य बालकृष्ण के फोटो का प्रयोग कर फर्जी विज्ञापन भी दिए जाने की बात सामने आई है। फर्जी वेबसाइट से योग ग्राम की प्रतिष्ठा को भी नुकसान पहुंचाया जा रहा है। जिस पर पुलिस ने पतंजलि के एक अधिकृत हस्ताक्षरी की शिकायत…
भोजन माता नियुक्ति मामले में हाईकोर्ट ने लगाई अभिभावक संघ अध्यक्ष सहित पांच अन्य की गिरफ्तारी पर रोक
देहरादून: भोजन माता नियुक्ति मामले में चंपावत जिले के जीआईसी सूखीढांग के अभिभावक संघ अध्यक्ष नरेंद्र कुमार जोशी सहित पांच अन्य की गिरफ्तारी पर हाईकोर्ट ने रोक लगा दी हैं| हाईकोर्ट ने सरकार को चार सप्ताह के भीतर जवाब दाखिल करने का निर्देश दिया हैं। न्यायमूर्ति आरसी खुल्बे की एकलपीठ के समक्ष मामले की सुनवाई की गई। मामले के अनुसार, सूखीढांग में जीआईसी 25 नवंबर 2021 को स्कूल प्रबंधन समिति व अभिभावक संघ के नियुक्ति मामले में आम सहमति नहीं बन सकी, जिस कारण बैठक को टाल दिया गया। इसी…
देश में महंगाई वाले दस राज्यों में उत्तराखंड आठवें स्थान पर, जानिए और नौ राज्यों के नाम
देहरादून:महंगाई पुरे देश का मद्दा हैI ऐसे में चुनाव के समय में जनता को महंगाई कम करने का दिलासा देकर पार्टियों ने वोट बटोरने की पूरी कोशिश कीI उत्तराखंड की चुनावी सियासत को गरमाने वाली महंगाई नीचे उतरने का नाम नहीं ले रही। राज्य के शहरी क्षेत्रों में देश में सबसे अधिक महंगाई दर्ज की गई। राज्य के शहरी क्षेत्रों में महंगाई की दर 6.64 से बढ़कर 7.62 प्रतिशत आंकी गई है, जो देश में सबसे अधिक है। प्रदेश में दिसंबर से जनवरी के बीच महंगाई दर 5.83 प्रतिशत से…
दबंगों की करतूत से ग्रामीणों का फूटा आक्रोश, चौकी पर प्रदर्शन कर खटीमा-पीलीभीत मार्ग किया जाम
देहरादून: चुनावी रंजिशो के चलते मझोला के एक घर में करीब 12 दबंगों ने घुसकर एक परिवार को जमकर पीटा। जिसके बाद पीड़ित रिपोर्ट लिखने के लिए पुलिस चौकी पहुंचा तो वहां भी उसके साथ मारपीट की गई। पुलिस की मौजूदगी में दबंगों ने तमंचे से फायर झोंक दिए। दबंगों की करतूत से ग्रामीणों का आक्रोश फूट पड़ा। उन्होंने राजनैतिक दलों और भारतीय किसान यूनियन के पदाधिकारियों के साथ डेढ़ बजे चौकी पर प्रदर्शन करते हुए खटीमा-पीलीभीत मार्ग जाम कर दिया। प्रदर्शनकारी आरोपियों की गिरफ्तारी के बिना जाम नहीं खोलने…
मझोला मे भाजपा और कांग्रेस कार्यकर्ताओं के बीच हुई मारपीट और पथराव, यूपी पुलिस भी अलर्ट
देहरादून: उत्तराखंड के मझोला में भाजपा और कांग्रेस कार्यकर्ताओं के बीच मारपीट और पथराव हो हुआ I जिसके बाद यूपी बॉर्डर पर भी अलर्ट रहा। बॉर्डर की मझोला पुलिस चौकी पर भारी संख्या में पुलिस फोर्स तैनात कर दी गई। जिसके चलते टनकपुर हाईवे पर जाम के चलते यूपी पुलिस ने बॉर्डर पर यातायात डायवर्ट कर दिया। इस कारण लोगों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ा। उत्तराखंड के खटीमा कोतवाली क्षेत्र में हुए हिंसा के मामले की सूचना जैसे ही जिले के अफसरों को मिली, तो वह अलर्ट मोड…
निर्वाचन ड्यूटी कर घर लौट रहे चार कार्मिकों की कार हुई दुर्घटनाग्रस्त, पीठासीन अधिकारी की मौके पर ही मौत
देहरादून: श्रीनगर के तीन मतदान केंद्रों पर निर्वाचन ड्यूटी कर घर लौट रहे चार कार्मिकों की कार दुर्घटनाग्रस्त हो गई I जिसमे एक पीठासीन अधिकारी की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए। मंगलवार सुबह साढ़े सात बजे विधानसभा सीट श्रीनगर के तीन मतदान केंद्रों पर निर्वाचन ड्यूटी कर पौड़ी से देहरादून लौट रहे चार कार्मिकों की कार पौड़ी-देवप्रयाग मार्ग पर खोलाचौंरी के समीप दुर्घटनाग्रस्त होकर खाई में जा गिरी। जिसमें राप्रावि चौपड़ा मतदान केंद्र के पीठासीन अधिकारी रणवीर सिंह नेगी और पुत्र…
मतदान केंद्र के बाहर कांग्रेस और सपा कार्यकर्ताओं के बीच छिडा विवाद
देहरादून: सोमवार को दोपहर एक बजे राजकीय बालिका इंटर कालेज बनभूलपुरा मतदान केंद्र के बाहर कांग्रेस और सपा कार्यकर्ताओं के बीच विवाद छिड गया था। मामला बढऩे पर सपा के लोगों ने दो कांग्रेसियों संग मारपीट शुरू कर दी। जिसको देख कर ड्यूटी पर तैनात दारोगा फिरोज आलम बूथ से निकल सड़क पर मामले को शांत कराने के लिए आ गए। हैरानी की बात तो यह थी कि दारोगा काफी देर तक भीड़ से अकेले ही जूझते रहे। वहीं, सूचना मिलने पर थानाध्यक्ष नीरज भाकुनी फोर्स लेकर मौके पर पहुंचे।…
प्रदेश में करवट बदल सकता है मौसम, पर्वतीय क्षेत्रों में हल्की बारिश व बर्फबारी की आशंका
देहरादून: उत्तराखंड में पिछले कुछ दिन से मौसम शुष्क बना हुआ है। जिस कारण लोगो को कड़ाके की ठंड से कुछ राहत मिली है। ऐसे में सोमवार को उत्तराखंड में खुशगवार मौसम के बीच मतदान संपन्न हुआ हैं। जहां ज्यादातर क्षेत्रों में दिनभर धूप खिली रही तो वहीं कुछ क्षेत्रों में आंशिक रूप से बादल छाये और मध्यम हवाएं भी चलीं। हालांकि आज फिर से मौसम के करवट बदल्नें के आसार नजर आ रहें है। मौसम विभाग से मिली जानकारी के अनुसार पर्वतीय क्षेत्रों में हल्की बारिश और बर्फबारी हो…
