तेज रफ्तार ने ली चार युवकों की जान, एक घायल

देहरादून: सोमवार देर रात को गौलापार में कुंवरपुर तिराहे पर तेज रफ्तार से चल रही कार पेड़ से टकरा गई। जिससे चार युवकों की मौत हो गई और एक घायल हो गया। सूचना मिलने पर काठगोदाम थानाध्यक्ष प्रमोद पाठक मौके पर पहुंचे। पुलिस ने घायलों को बेस अस्पताल में भर्ती किया| डॉक्टरों ने जांच के बाद बद्रीपुरा निवासी कार्तिक डोभाल (22) पुत्र राजेश डोभाल, शिवजी विहार पीलीकोठी निवासी अक्षय आहूजा पुत्र महेश आहूजा और पांडे निवास बद्रीपुरा निवासी चित्रेश गुप्ता (19) पुत्र राजेंद्र गुप्ता और बद्रीपुरा निवासी प्रियांशु बिष्ट को…

मतदान केंद्र पर व्यक्ति को आया हार्ट अटैक, उपचार के दौरान मौत

नरेंद्रनगर: सोमवार को चुनाव के दिन एक दुखद घटना सामने आयी हैI जनपद टिहरी के नरेन्द्रनगर स्थित चौंपा मतदान केंद्र में मतदान करने जा रहे व्यक्ति की हार्ट अटैक पड़ने से मौत हो गई। कुमाली गांव निवासी वीर सिंह तोपवाल (67) मतदान करने के लिए चौंपा मतदान केंद्र पर जा रहा थे। तभी मतदान केंद्र पर ही पहुंते ही उनके सीने में दर्द उठने लगा। इसपर परिजनों ने उन्हें कुछ देर वहीं सीढ़ी पर बैठा दिया, लेकिन उनका दर्द बढ़ता गया। सूचना पर 108 सेवा मौके पर पहुंची और उन्हें उपचार…

देहरादून जिले में चकराता सीट पर सबसे अधिक मतदान

देहरादून: राज्य में मतदान के चलते जनपद देहरादून में शाम तीन बजे तक विधानसभावार मतदान प्रतिशत की बात करें तो, चकराता सीट पर सबसे अधिक 60.40 प्रतिशत मतदान हुआ हैI वहीं कैंट सीट पर सबसे कम 44.30 प्रतिशत मतदान हुआ हैI देखें जनपद देहरादून में तीन बजे तक के विधानसभावार मतप्रतिशत की सूची

उत्तराखंड पोलिंग: दिग्गजों ने किया मतदान, तो मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने किया मतदान केन्द्रों का निरीक्षण

देहरादून: राज्य में सुबह आठ बजे से ही पोलिंग शुरू होने के बाद मतदाताओं की लम्बी कतारों के बीच सीएम पुष्कर सिंह धामी, सतपाल महाराज, कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष गणेश गोदियाल समेत दोनों ही पार्टियों के कई दिग्गजों ने अपने मत का प्रयोग किया। वहीं मुख्य निर्वाचन अधिकारी सौजन्या ने सोमवार को देहरादून में विभिन्न मतदान केन्द्रों का निरीक्षण कर मतदान एवं विभिन्न व्यवस्थाओं का जायजा लिया। मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने इस दौरान आदर्श मतदान केन्द्रों एवं सखी बूथों का निरीक्षण भी किया। उन्होंने नेहरू कॉलोनी में मानव भारती पब्लिक…

उत्तराखंड में एक बजे तक हुआ 35.21 प्रतिशत मतदान

देहरादून: उत्तराखंड विधानसभा चुनाव के चलते दिन के एक बजे तक 35.21 प्रतिशत मतदान हुआ है। जबकी शुरुआती दौर यानी 10 बजे तक 18.97 प्रतिशत मतदान होने की जानकारी थीI इस आधार पर देखा जय तो पहले तीन घंटे का जो ग्राफ था, लगभग वही ग्राफ अगले तीन घंटे का भी देखने में आ रहा हैI मात्र एक से डेड परसेंट कम हैI जो कि अब अगले छ: घंटे में थोडा बहुत घाट बढ़ सकता हैI इस लिहाज से अगर आंकलन किया जाय तो प्रदेश में शाम छ: बजे तक…

उत्तराखंड में पोलिंग बूथों पर लगी मतदाताओं की लम्बी कतार, 632 प्रत्याशियों की किस्मत का करेंगे फैसला

देहरादून: उत्तराखंड में 70 विधानसभा सीटों पर सोमवार सुबह 8:00 बजे से मतदान जारी है।सुबह से ही मतदाताओं की लंबी कतारें पोलिंग बूथों पर नजर आ रही है। वही युवा वोटरों में खासा उत्साह भी देखने को मिल रहा है। चुनाव आयोग के आदेश के अनुसार पोलिंग की अवधि 1 घंटा बढ़ा दी गई है, जिसके तहत अब शाम 6:00 बजे तक लोग अपना वोट कर सकेंगे। मतदाताओं की बात करें तो पूरे प्रदेश में 81 लाख 72 हजार 173 मतदाता हैं। जिसमें 42 लाख 38 हजार 890 पुरुष, 39…

कांग्रेस का वादा, सरकार बनने पर प्रदेशभर में दुपहिया वाहन की पार्किंग फ्री

देहरादून : उत्तराखंड विधानसभा चुनाव के लिए कांग्रेस ने कई वादों और घोषणाओं की बौछार की । इसी कड़ी में कांग्रेस पार्टी ने प्रचार के अंतिम चरण में दो महत्वपूर्ण घोषणाएं की हैं। कांग्रेस ने घोषणा की है कि प्रदेश में कांग्रेस की सरकार बनने पर किसी को भी प्रदेशभर में निर्धारित पार्किंग स्थल में अपना दुपहिया वाहन खड़ा करने पर कोई पार्किंग शुल्क नहीं देना होगा। यानि दुपहिया वाहनों के लिए पार्किंग पूरी तरह से निशुल्क होगी। वहीं दूसरी घोषणा में कहा कि खेती को बंदरों और सुअरों के…

सीएम धामी के सिविल कोड यूनिफार्म पर प्रियंका का पलटवार

देहरादून : चुनाव प्रचार के आखिरी दिन प्रियंका गांधी वाड्रा ने उत्तरखंड में कई जनसभाओं को संबोधित किया, इस दौरान प्रियंका ने भाजपा की डबल इंजन की सरकार को घेरा । प्रियंका ने कहा कि उत्तराखंड और केंद्र में भाजपा डबल इंजन वाली सरकार का हवाला देकर दावा कर रही थी कि तेजी से विकास होगा, मगर जुमलों के अलावा कुछ नहीं हुआ। वहीं उन्होंने सीएम धामी के सिविल कोड यूनिफार्म पर पलटवार करते हुए कहा कि भाजपा सरकार पहले लोगों का पेट भरे, रोजगार दे और महंगाई कम करे फिर…

सिएम धामी बोले शपथ ग्रहण करते ही ‘यूनिफॉर्म सिविल कोड’ का ड्राफ्ट होगा तैयार

देहरादून: उत्तराखंड के सीएम पुष्कर सिंह धामी ने कर्नाटक में हो रहे हिजाब विवाद पर बयान जारी किया है। उन्होंने अपनी सरकार बनने पर शपथ ग्रहण करते ही ‘यूनिफॉर्म सिविल कोड’ का ड्राफ्ट तैयार करने की बात कही हैं। मुख्यमंत्री ने कहा कि, उत्तराखंड की सांस्कृतिक-आध्यात्मिक विरासत की रक्षा के लिए भाजपा सरकार अपने शपथ ग्रहण के तुरंत बाद एक कमेटी गठित कर ‘यूनिफॉर्म सिविल कोड’ का ड्राफ्ट तैयार करेगी। जिससे सभी नागरिकों के लिए एक समान कानून बनेगा, चाहे वे किसी भी धर्म में विश्वास रखते हों।

मदन कौशिक का विजय रथ रोकने के लिए कांग्रेस की पूरी तैयारी

देहरादून: हरिद्वार शहर हिंदू बाहुल्य सीट है। आजादी के बाद से अब तक पांच बार कांग्रेस विजयी रही तो छह बार भगवा लहराया है। अलग राज्य बनने के बाद मौजूदा भाजपा प्रदेश अध्यक्ष मदन कौशिक का कब्जा है। हिंदू वोटरों और अपनी मजबूत टीम की बदौलत मदन कौशिक ने लगातार चार बार विधायक बनने का रिकॉर्ड भी अपने नाम दर्ज कराया है। हरिद्वार जिले की सबसे हॉट सीट हरिद्वार शहर भाजपा और कांग्रेस के मुकाबले में फंसी है। यहां से लगातार चार बार के विधायक एवं भाजपा प्रदेश अध्यक्ष मदन…