देहरादून: रुद्रप्रयाग के उत्तराखंड क्रांतिदल के प्रत्याशी मोहित डिमरी पर चुनाव के दौरान हुए हमले को पुलिस ने झूठा करार दिया है। मामले की विवेचना पूरी करते हुए भारतीय दंड संहिता की धारा 182 में अग्रिम कार्रवाई की जाएगी। पुलिस का कहना है कि चुनाव में लाभ लेने के लिए प्रत्याशी द्वारा स्वयं प्रपंच रचा गया था| वहीं डिमरी ने पूरे घटनाक्रम की सीबीआई जांच कराने की मांग करते हुए पुलिस पर सत्तापक्ष के दबाव में जांच करने का आरोप लगाया है। पुलिस अधीक्षक आयुष अग्रवाल ने बताया कि 12…
Category: उत्तराखंड
सोशल मीडिया पर वीडियो पोस्ट कर हरीश रावत ने जताई पोस्टल बैलेट पर धांधली की आशंका
देहरादून : उतराखंड विधानसभा चुनाव के लिए 14 फरवरी को मतदान संपन्न हो चुके है I लेकिन पोस्टल बैलेट के जरिये अभी भी मतदान का क्रम जारी है। वहीं, पोस्टल बैलेट में धांधली को लेकर पूर्व मुख्यमंत्री और कांग्रेस चुनाव अभियान समिति के अध्यक्ष हरीश रावत का एक वीडियो जारी हुआ है I वीडियो जारी कर उन्होंने पोस्टल बैलेट में धांधली का आशंका जताई है। बता दे कि राज्य में मतदान खत्म होने के बाद प्रदेश कांग्रेस कमेटी का प्रतिनिधिमंडल निर्वाचन कार्यालय में एबसेंटी मतदाताओं और डाक मतपत्रों को लेकर…
रोडवेज कर्मचारियों का दिसंबर से अब तक वेतन ना मिलने पर प्रदर्शन जारी
देहरादून : रोडवेज कर्मचारी संयुक्त परिषद का कार्य बहिष्कार सातवें दिन भी जारी है। जिसके चलते कर्मचारियों ने एक घंटे तक काम ठप रखकर प्रबंधन के खिलाफ प्रदर्शन किया। साथ ही आज हरिद्वार रोड स्थित कार्यशाला में धरना स्थल पर हुई सभा में प्रदेश महामंत्री दिनेश पंत ने कहा कि कर्मचारियों को अभी तक दिसंबर से वेतन नहीं मिल पाया है। कर्मचारी दिसंबर और जनवरी का वेतन भुगतान करने, एसीपी के नाम पर वेतन से कटौती के आदेश को वापस करने समेत अन्य मांगों के निराकरण की मांग कर रहे…
स्कूल जा रहे शिक्षकों का वाहन खाई में गिरा, 3 की मौके पर मौत, 2 घायल
देहरादून: सोमवार सुबह स्कूल के लिए जा रहे शिक्षकों का वाहन खाई में गिर गया। यह हादसा नजीबाबाद-बुआखाल राष्ट्रीय राजमार्ग पर दुगड्डा-गुमखाल के बीच क्रैंखाल के पास हुआ। इस दुर्घटना में तीन लोगों के मरने की पुष्टि हुई है। मरने वालों में दो महिलाएं और एक शिक्षक है और 2 लोगों के घायल होने की आशंका जताई जा रही है। घायलों को कोटद्वार के बेस चिकित्सालय में लाकर भर्ती किया गया है। जानकारी के आनुसार कार में प्रखंड जयहरीखाल के अंतर्गत राजकीय इंटर कालेज सारी के शिक्षक सवार थे, जिनमें से…
वृक्ष संरक्षण अधिनियम के तहत 2 ग्रामीण गिरफ्तार, 61पेड़ की इजाजत लेकर काटे 82 पेड़
देहरादून: लैंसडौन वन प्रभाग की कोटद्वार रेंज के अंतर्गत ईड़ा मल्ला गांव में दिए गए। इस मामले में वन विभाग ने दो ग्रामीणों को गिरफ्तार किया है। कटे हुए अतिरिक्त 21 पेड़ों की लकड़ी को बरामद कर आरोपियों के खिलाफ वृक्ष संरक्षण अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। सोमवार को अवैध कटान के मामले में पुष्कर सिंह निवासी ईडा मल्ला और सत्यपाल सिंह निवासी ग्राम कांडई तहसील कोटद्वार के खिलाफ वृक्ष संरक्षण अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज कर गिरफ्तार कर लिया गया है। रेंज अधिकारी प्रदीप उनियाल…
देर रात बारातियों से भरी बोलेरो गहरी खाई में गिरी, 11 की मौत
देहरादून: उत्तराखंड में चंपावत जिले में सोमवार देर रात बारातियों से भरी एक बोलेरो गहरी खाई में गिरने से एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। जानकारी के मुताबिकसड़क हादसे में करीब 11 लोगों की मौत हो गई। जानकारी के अनुसार, चम्पावत जिले में शादी के बाद गांव वापस जा रही बारातियों से भरी एक बोलेरो तभी रीठा-सूखिढांग सड़क पर देररात दो से ढाई बजे के करीब गहरी खाई में गिर गई | ग्रामीणों ने हादसे की सूचना पुलिस-प्रशासन को दी जिसके बाद आपदा न्यूनीकरण की टीम तुरंत ही मौके पर…
22-25 फरवरी को मौसम फिर ले सकता है करवट,बारिश-ओलावृष्टि का येलो अलर्ट जारी
देहरादून : उत्तराखंड में मौसम पिछले कुछ दिनों से सुहावना हो रहा है I चटक धूप के साथ हवाए चल रही है I लेकिन मौसम विभाग ने अगले कुछ दिनों तक मौसम खराब रहने की संभावना जताई है I विभाग ने 22 और 23 फरवरी को ओलावृष्टि और मैदानी क्षेत्र में तेज हवाओं का येलो अलर्ट जारी किया है। मौसम विभाग के अनुसार मंगल और बुधवार को गढ़वाल के अलावा कुमाऊं के बागेश्वर, पिथौरागढ़ जिलों के कुछ स्थानों में बारिश और बर्फबारी हो सकती है। वहीं कुमाऊं मंडल व क्षेत्रों में…
दून और गंगा घाटी में जोखिमों से मुकाबला करना सीखेंगे बीएसएफ के जांबाज प्रशिक्षु अफसर
देहरादून: बीएसएफ के जांबाज प्रशिक्षु अफसर दून और गंगा घाटी में जोखिम से मुकाबला करना सीखेंगे। बीआईएएटी में 116 प्रशिक्षु अफसरों के नए बैच का शुभारंभ हो गया है। बीआईएएटी के कमांडेंट महेश कुमार नेगी ने साहसिक, जोखिम और आपदाओं से निपटने के लिए प्रशिक्षण का शुभारंभ किया हैं। डोईवाला स्थित बीएसएफ इंस्टीटयूट ऑफ एडवेंचर एंड एडवांस ट्रेनिंग (बीआईएएटी) में सीओटी बीएसएफ अकादमी टेकनपुर के 116 प्रशिक्षु अधीनस्थ अधिकारियों का प्रशिक्षण शुरू हो गया है। जिसके बारे में बात करते हुए कमांडेंट नेगी ने कहा कि, एसआई (डीई) प्रशिक्षु अफसरों…
एसपी सिंह बघेल ने बूथ कैप्चरिंग का लगाया आरोप
देहरादून: करहल में विधानसभा चुनाव के तीसरे चरण का मतदान रविवार को संपन्न हो गया। इस चरण में वीवीआईपी सीट में भी वोटिंग हुई। मतदान के बाद यहां से भाजपा प्रत्याशी प्रोफेसर एसपी सिंह बघेल ने समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ताओं पर बूथ कैप्चरिंग, फर्जी वोटिंग और मतदाताओं को धमकी देने का आरोप लगाए हैं। सोमवार को, बघेल ने चुनाव आयोग से 64 बूथों पर कैप्चरिंग की लिखित शिकायत की है। साक्ष्य के तौर पर उन्होंने दन्नाहार के बूथ नंबर 110 का वीडियो भी जारी कर आरोप लगाया कि इस बूथ पर…
10 मार्च के बाद मिलेगा प्रदेशभर के महाविद्यालयों के छात्र-छात्राओं को मुफ्त टैबलेट के लिए पैसा
देहरादून : राज्य में आचार संहिता ख़त्म होने के बाद यानी दस मार्च के बाद प्रदेशभर के महाविद्यालयों के छात्र-छात्राओं को टैबलेट के लिए पैसा मिलेगा। उच्च शिक्षा निदेशक डॉ. पीके पाठक के मुताबिक सभी महाविद्यालयों को इसके लिए पैसा दिया जा चुका है। लेकिन आचार संहिता लगने की वजह से इसमें कुछ देरी हुई है। प्रदेश के राजकीय महाविद्यालयों के एक लाख से अधिक छात्र-छात्राओं को सरकार की ओर से मुफ्त टैबलेट दिए जाने हैं। मुफ्त टैबलेट वितरण के लिए पूर्व में हुई घोषणा के बाद प्रक्रिया शुरू कर दी…
