पत्नी के मायके से नहीं आने पर सिरफिरे ने दुकानों और वाहनों में लगा दी आग

देहरादून : सिगरेट लाइटर लेकर निकले सिरफिरे युवक ने पत्नी के मायके से नहीं आने पर 12 से ज्यादा वाहनों को आग के हवाले कर दिया। इसके अलावा दो दुकानें भी फूंक डाली। पुलिस को जब घटनाओं का पता चला तो सीसीटीवी फुटेज चेक किए गए। रविवार सुबह पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया। हिरासत में आरोपी ने बोला कि उसने देहरादून जला दिया।  शनिवार रात को यह घटनाक्रम शुरू हुआ। आईएसबीटी के पास एक टायर मैकेनिक की दुकान और वहां खड़ी दो बाइकों मे आग लग गई थी। स्थानीय…

प्रदेश में मौसम शुष्क, पर्वतीय जिलों में 22 से 24 फरवरी तक बारिश व बर्फबारी का अनुमान

देहरादून: मौसम विभाग के अनुसार सोमवार को प्रदेश में मौसम शुष्क रहने की संभावना है। 22 को राज्य के गढ़वाल मंडल के पर्वतीय क्षेत्रों, कुमाऊं मंडल के बागेश्वर, पिथौरागढ़ जिलों के कुछ स्थानों में हल्की बारिश हो सकती है। वहीं पर्वतीय जिलों में 22 से 24 फरवरी को बारिश व बर्फबारी का अनुमान भी है। मुनस्यारी में मौसम का 11वां हिमपात से आसपास के इलाकों में भी पारा लुढ़क गया और बाद ठंड बड़ गई है। मानसरोवर यात्रा पथ पूरी तरह से बर्फ से ढका हुआ है। दारमा,व्यास के गांवों…

भारतीय खाद्य निगम ने महान स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों को किया सम्मानित

स्वतंत्रता की 75वीं वर्षगांठ के अवसर पर भारत सरकार द्वारा मनाऐ जाने वाले अमृत महोत्सव पर भारतीय खाद्य निगम द्वारा चमोली जिले के महान स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों गढकेसरी अनुसूया प्रसाद बहुगुणा व रामप्रसाद बहुगुणा के पैतृक स्थान नन्दप्रयाग में आकर उनके चित्रों पर माल्यार्पण कर देश की जनता की ओर से नमन किया गया। निगम के अधिकारियों व कर्मचारियों ने स्वतंत्रता संग्राम के इन सेनानियों के पैतृक घर पर आकर उनके पारिवारिक सदस्यों को भी सम्मानित किया गया। आपको बता दें कि गढ़केसरी अनुसूया प्रसाद बहुगुणा ने कुली बेगार प्रथा…

उत्तराखंड रोडवेज बसों मे अब एटीएम मोबाइल से कर सकेंगे भुगतान

देहरादून: उत्तराखंड रोडवेज की बसों में अब यात्री क्रेडिट, डेबिट कार्ड और स्मार्ट फोन के जरिये भी किराए का भुगतान कर सकते हैं। इसके लिए रोडवेज द्वारा 150 मशीनें खरीदी गई हैं, जिनमे एटीएम कार्ड स्वैप करने की सुविधा है। रोडवेज बसों में अभी तक ई-टिकट की सुविधा थी, लेकिन यात्रियों को किराया कैश में ही देना पड़ता था। पर अब रोडवेज की बसों में सफर करने वाले यात्रियों के लिए अच्छी खबर है। रोडवेज कैशलेश किराया की सुविधा भी शुरू करने जा रहा है। यात्री अब यूपीआई क्यूआर कोड…

पृथ्वी की तरह चंद्रमा पर भी आते हैं भूकंप: डॉ. सुशील कुमार

देहरादून: देहरादून स्थित वाडिया हिमालय भूविज्ञान संस्थान के भूकंप वैज्ञानिक डॉ. सुशील कुमार के अनुसार पृथ्वी की तरह चंद्रमा पर भी भूकंप आते हैं। जिन्हें चंद्रकंप कहा जाता है। दिलचस्प बात यह है कि पृथ्वी पर जहां चंद सेकंड के लिए भूकंप के झटके आते हैं, वहीं चंद्रमा पर इसका समय एक से डेढ़ घंटे तक रहता है। डॉ. सुशील ने बताया कि नासा ने चंद्रमा के मिडिल पाथ में छह बार वैज्ञानिकों को भेजा था और वहां पर छह सस्मिोग्राफ के सेटअप लगाए थे। इससे मिले डाटा का वश्लिेषण…

उत्तराखंड में मौसम फिर ले सकता है करवट

देहरादून: उत्तराखंड में मैदानी इलाकों में धूप खिलने से मौसम सुहावना हो गया है, जिससे तापमान में भी इजाफा हो रहा है। वहीं, पर्वतीय क्षेत्रों में कहीं-कहीं बादल भी मंडरा रहे हैं। मौसम विभाग के अनुसार प्रदेश में 22 फरवरी से मौसम फिर से करवट ले सकता है। जिसमे कई इलाकों में बारिश और बर्फबारी के आसार हैं। शनिवार को देहरादून, हरिद्वार समेत तमाम मैदानी इलाकों में दिनभर चटख धूप खिली। वहीं, पर्वतीय इलाकों में कहीं-कहीं बादलों का डेरा रहा। चमोली में देर रात हल्की बौछारें भी पड़ीं। इस बीच…

भाजपा विधायक केदार सिंह रावत ने भी उठाया भाजपा में भितरघात मुद्दा

देहरादून : उत्तराखंड विधानसभा चुनाव के लिए मतदान संपन्न होने के बाद भाजपा में भितरघात को लेकर आवाज उठ रही है। भाजपा के तीन विधायक के भितरघात का मुद्दा उठाने में अब विधायक केदार सिंह रावत का नाम शामिल हो गया है। रावत को यमुनोत्री विधानसभा सीट से प्रत्याशी बनाए गए है। रावत का कहना है कि चुनाव के दौरान उन्हें भी भितरघात का सामना करना पड़ा। पार्टी के ही कुछ लोगों ने उनके खिलाफ काम किया। भाजपा विधायक केदार सिंह रावत प्रदेश पार्टी कार्यालय पहुंचे । जहाँ उन्होंने कहा…

हरीश रावत ने सोनिया गांधी से किया सीएम फेस घोषित करने का आग्रह

देहरादून: भाजपा-कांग्रेस समेत सभी राजनीतिक दल अपनी जीत के दावे कर रहे हैं। इस सबके बीच हरीश रावत सीएम फेस घोषित करने की रिक्वेस्ट करते नज़र आ रहे हैं। पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत ने सोनिया गांधी से सीएम का चेहरा घोषित करने की मांग की हैं। साथ ही उन्होंने यह भी दावा किया कि उत्तराखंड में कांग्रेस की सरकार बनने जा रही है। इससे पहले हरीश रावत ने यह बयान दिया था कि या तो वह सीएम की कुर्सी पर बैठेंगे या वह घर पर ही रहेंगे। लेकिन खुद को…

एकला चलो का सिद्धांत आ रहा हरीश रावत के आड़े: सुबोध उनियाल

देहरादून : उत्तराखंड विधानसभा चुनाव के लिए मतदान संम्पन्न होने के बाद राजनीतिक दलों के बीच बयानी वार का दौर फिर से शुरू हो गया है। वहीं, इस कड़ी में कैबिनेट मंत्री सुबोध उनियाल ने पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत पर निशाना साधा है। उन्होंने हरीश रावत के बयान मुख्यमंत्री बनने और मौका न मिलने पर घर बैठने की बात पर तंज कसते हुए कहा कि न नौ मन तेल होगा और न राधा नाचेगी। कहा कि रावत बिल्ली की सोच वाली राजनीति करते हैं। उनका एकला चलो का सिद्धांत ही…

सरकार का टैबलेट देने का वादा , स्कूलों में बिजली, पानी जैसी बुनियादी सुविधाएं भी नहीं मुहैया

देहरादून: उत्तराखंड के 2.65 लाख छात्र-छात्राओं को सरकार ने टेबलेट देने का वादा किया था | लेकिन टैबलेट देने का वादा करने वाली सरकार इन छात्रों के स्कूलों में बिजली, पानी जैसी बुनियादी सुविधाएं भी मुहैया नहीं करा पाई है। यू-डाइस की रिपोर्ट के अनुसार अल्मोड़ा, चंपावत, पिथौरागढ़, नैनीताल समेत कई जिलों के 3339 स्कूलों में आज तक बिजली ही नहीं पहुंच पाई है | जबकि, सरकार 709 स्कूलों में स्मार्ट कक्षाएं और 500 स्कूलों में वर्चुअल कक्षाएं संचालित करने की बात कह रही है। खस्ताहाल स्कूलों को ठीक करने…