भाजपा का पलटवार कहा हरीश रावत मुख्यमंत्री बनने के देख रहे है सपने

देहरादून: पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत के ईवीएम में छेड़छाड़ की आशंका संबंधी बयान पर भाजपा ने पलटवार किया है। इस बारे में भाजपा के प्रदेश मीडिया प्रभारी मनवीर सिंह चौहान ने कहा कि रावत को ईवीएम का नहीं, बल्कि कांग्रेस की हार का भय सता रहा है। इसीलिए वह स्ट्रांग रूम के बाहर कांग्रेसियों की ड्यूटी लगा रहे हैं। उन्होंने कहा कि मतदान से पहले तक यशपाल आर्य को मुख्यमंत्री बनाने का झूठा सपना दिखाने वाले रावत की असल मंशा अब उजागर हो गई है। अब वे स्वयं दिन में…

प्रेमी ने पति-पत्नी की तवे से पीट-पीटकर की हत्या

देहरादून: देहरादून शहर के पटेलनगर से डबल मर्डर की एक घटना सामने आई है। एक शख्स ने पति-पत्नी को रोटी बनाने वाले तवे से ताबड़तोड़ वार कर  मार डाला। हत्यारोपी भी उसी मकान में रहता था, जिसे पुलिस ने गिरफ्तार कर कर लिया।  पुलिस ने आरोपी को पकड़ लिया है। हत्या की वजह स्पष्ट नहीं है, लेकिन जो बात सामने आ रही है वह चौंकाने वाली है। पुलिस के अनुसार, वारदात रात ढाई बजे लगभग की है। पटेलनगर थाना क्षेत्र में एक हफ्ते पहले साबी, राजेंद्र और हरिद्वारी ने एक…

प्रदेश में पर्यटन गतिविधियां बढ़ने से बढ़ रहे हैं बाघ के हमले

देहरादून: अब उत्तराखंड के पहाडों पर बाघ अपना स्थायी ठिकाना बना रहे हैं। जबकि में कुछ सालों पहले पहाड़ों पर बाघ दिखना चौंकाने वाली घटना थी | पांच सालों से पहाड़ों पर बाघ के बढ़ते हमले भी इसकी तस्दीक कर रहे हैं। वन विभाग के गश्ती कर्मियों को भी अब पहाड़ के जंगलों में अक्सर बाघ की आहट मिलती रही हैं। वन्य जीव विशेषज्ञ और वन विभाग का मानना है कि नेपाल सीमा से लगे सीम और चूका कॉरिडोर में बीते सालों में पर्यटन गतिविधियां बढ़ी हैं। चम्पावत के बडोली, ढकना,…

कोरोना: यात्रियों को राहत,अब नहीं होगी बॉर्डर पर कोरोना जांच

देहरादून: देशभर में कोरोना के ओमिक्रोन वेरिएंट संक्रमण के लगातार घट रहे आंकड़ों को देखते हुए उत्तराखंड सरकार ने रेलवे स्टेशनों, बस स्टैंड समेत राज्य की सीमाओं पर अन्य राज्यों से आने वाले यात्रियों की कोरोना जांच बंद करने का निर्णय लिया हैI जिसके बाद देहरादून के मुख्य चिकित्सा अधिकारी ने जनपद में सभी स्थानों पर यात्रियों की कोरोना जांच न करने के आदेश जारी कर दिए हैंI इसके आदेश के बाद अब यात्रियों को आरटीपीसीआर रिपोर्ट लाना भी जरूरी नहीं होगाI रेलवे स्टेशन, आईएसबीटी और आशारोड़ी समेत तमाम चेकपोस्टों…

भाजपा कार्यकर्ताओं की कुमाऊं संभाग कार्यालय में बैठक, 6 सीटों पर जीत का दावा

देहरादून : भाजपा कार्यकर्ताओं के कुमाऊं संभाग कार्यालय की बैठक में विधान सभा चुनावों में जिले की सभी 6 सीटों पर पार्टी प्रत्याशियों की जीत का दावा किया गया। इस दौरान वक्ताओं ने कहा कि विधान सभा चुनाव के दौरान हर कार्यकर्ता ने कड़ी मेहनत की। जिसके लिए पदाधिकारियों ने पार्टी कार्यकर्ताओं का आभार भी व्यक्त किया। इस बैठक में प्रदेश महामन्त्री सुरेश भट्ट ने कहा कि विधानसभा चुनावों में पार्टी को बड़ी सफलता मिलने जा रही है। अब हमें भविष्य में होने वाले चुनावों की तैयारियां शुरू करनी होगी।…

एम्स ऋषिकेश में कर्मचारियों की भर्ती प्रक्रिया संदेह के घेरे में

देहरदून: सीबीआई के छापा मारने के बाद अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान एम्स ऋषिकेश लगातार सुर्खियों में बना हुआ है। एम्स में भर्ती प्रक्रिया को लेकर एक के बाद एक नए खुलासा हो रहा है। इस बीच स्थायी कर्मचारियों की भर्ती को लेकर एक नया मामला सामने आया है। दरअसल, एम्स में 2018 से 2020 के बीच नर्सिंग संवर्ग में 800 पदों के लिए भर्ती निकाली गई। इसमें देश के विभिन्न राज्यों के अभ्यर्थियों ने आवेदन किया। हैरानी की बात है कि 800 में से 600 पदों पर राजस्थान के अभ्यर्थियों…

मौसम विभाग का पूर्वानुमान, प्रदेश में 22 फरवरी तक बारिश और बर्फबारी के आसार

देहरादून: मौसम विभाग ने आज उत्तराखंड के पांच पर्वतीय जिलों में बारिश होने का पूर्वानुमान जारी किया है। साथ ही 21 फरवरी को भी उत्तरकाशी, चमोली और पिथौरागढ़ बारिश और बर्फबारी हो सकती है। साथ ही देहरादून में 19 से 22 फरवरी तक आसमान में बादल छाए रहेंगे। मौसम विभाग के निदेशक बिक्रम सिंह के मुताबिक उत्तरकाशी, चमोली, रुद्रप्रयाग, बागेश्वर, पिथौरागढ़ जिलों में शुक्रवार को कहीं-कहीं हल्की बारिश, गर्जन के साथ बौछार होने की संभावना है। वहीं 21 फरवरी को भी इन जिलों में कहीं-कहीं बहुत हल्की बारिश और बर्फबारी…

परिसीमन के लिए शिक्षा स्वास्थ्य को भी मानक बनाया जाए: यूकेडी

देहरादून : उत्तराखंड क्रांति दल ने प्रेस क्लब में पत्रकारवार्ता कर क्षेत्र के आधार पर परिसीमन अभियान का की शुरुआत करने की बात कही। यूकेडी के डोईवाला विधानसभा क्षेत्र के प्रत्याशी शिव प्रसाद सेमवाल, उत्तराखंड भू-कानून अभियान के संयोजक प्रभात कुमार, उत्तरा पंत और सीमा रावत ने प्रेस वार्ता में कहा कि परिसीमन सिर्फ जनसंख्या के आधार पर नहीं होना चाहिए। इसमें शिक्षा स्वास्थ्य को भी मानक बनाया जाना चाहिए। वहीं ,आगामी पंचायत निकाय चुनाव में लोगों से गांव से वोट डालने की अपील की जानी चाहिए। इसके लिए उत्तराखंड…

मदन कौशिक के ट्वीटर हैंडल से वायरल फर्जी ट्वीट से सियासत गर्म

देहरादून: उत्तराखंड भाजपा प्रदेश अध्यक्ष मदन कौशिक के ट्वीटर हैंडल पर एक ट्वीट ने प्रदेश में चुनाव के बाद फिर राजनीती को गरम हवा दे दी I कौशिक के ट्वीटर हैंडल पर उनके ट्वीट में चुनाव के नतीजे आने से पूर्व हार और इस्तीफे के बात लिखी गई है I हालांकि मदन कौशिक ने इसे फर्जी ट्वीट बताया है I परन्तु इस वाकिये के बाद भाजपा में खलबली का माहौल है I पार्टी के सोशल मीडिया प्रभारी शेखर वर्मा ने इसको लेकर एसएसपी देहरादून के पास शिकायत दर्ज कराई हैI…

वेतन के लिए मुखर हुए रोडवेज कर्मचारी

देहरादून : रोडवेज कर्मचारी एक बार फिर से वेतन न मिलने पर मुखर होने लगे हैं। जिसको लेकर रोडवेज कर्मचारी संयुक्त परिषद ने एक घंटे का अनिश्चितकालीन कार्य बहिष्कार शुरू कर दिया है। कर्मचारियों ने हरिद्वार रोड स्थित कार्यशाला में प्रबंधन के खिलाफ नारेबाजी कर धरना दिया। उन्होंने प्रबंधन को चेतावनी दी कि जल्द वेतन नहीं मिला तो वे आंदोलन तेज कर देंगे। परिषद के प्रदेश महामंत्री दिनेश पंत ने कहा कि कर्मचारियों को दिसंबर से वेतन नहीं मिल पाया। प्रबंधन वेतन देने के बजाय एसीपी के नाम पर वेतन…