यूकेडी कार्यालय में जमकर बवाल,पुलिस बल तैनात

देहरादून: सोमवार को उत्तराखंड क्रांतिदल के दफ्तर मेें दो गुटों में जमकर बवाल हो गया। यहां आपस में दो गुट भिड़ गए और नारेबाजी करने लगे। हंगामे की खबर मिलते ही मौके पर भारी पुलिस फोर्स पहुंची। लोगों को शांत कराने की कोशिश की गई, लेकिन दोनों गुटों के लोगों का हंगामा जारी रहा। आरोप है कि पार्टी से निष्कासित किए गए शिव प्रसाद सेमवाल गुट ने रात में ऑफिस पर कब्जा कर लिया। इससे दूसरे गुट के लोग नाराज होकर हंगामा करने लगे। यहां लोगों ने गेट तोड़ने का…

भारी बारिश से हाईवे कई जगह ध्वस्त, सैकड़ों तीर्थयात्री फंसे

चमोली: बीती रात हुई भारी बारिश के बाद गोचर के कमेड़ा में हाईवे करीब 20 मीटर तक ध्वस्त हो गया। राजमार्ग पर भारी मात्रा में हाईवे पर मलबा आ गया। इसके अलावा छिनका में भी पहाड़ी से मलबा और पत्थर आने से हाईवे बाधित है। जिससे आवाजाही प्रभावित हो रही है। हाईवे बंद होने पर जगह-जगह 1000 से अधिक तीर्थयात्री फंसे हुए हैं। स्थानीय लोगों को भी आवाजाही में भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। दूसरी तरफ यमुनोत्री हाईवे लगातार बोल्डर और मलबा के आने के कारण पिछले…

सवान के तीसरे सोमवार को देवभूमि में हर-हर महादेव की गूंज

देहरादून: सावन के तीसरे सोमवार को दून ऋषिकेश व धर्मनगर हरिद्वार में मंदिरों में भक्तों की भीड़ उमड़ रही है। देवभूमि के शिवालयों में हर-हर महादेव की गूंज हैं। विशेष पूजा-अर्चना के लिए सुबह से ही भक्तों की लाइनें मंदिरों में लगी है। आज देवभूमि भोले की भक्ति में रमी है। प्रदेश की राजधानी स्थित टपकेश्वर महादेव में सुबह से ही भारी संख्या में श्रद्धालु पहुंचने लगे थे। उन्होने शिवलिंग पर जल चढ़ा अपने परिवार की खुशहाली की कामना की। जबकि पर्वतीय क्षेत्रों का दूसरा जबकि मैदानी क्षेत्र का तीसरा…

राज्यपाल ने किया संघ लोक सेवा आयोग की सिविल सेवा परीक्षा में चयनित 15 अभ्यर्थियों को सम्मानित

देहरादून: राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह (से नि) ने संघ लोक सेवा आयोग की सिविल सेवा परीक्षा-2022 में उत्तराखण्ड से चयनित 15 अभ्यर्थियों को सम्मानित किया। राज्यपाल ने सभी अभ्यर्थियों को उनकी सफलता पर शुभकामनाएं दीI रविवार को राजभवन ऑडिटोरियम में सिविल सेवा-2022 में उत्तराखण्ड के सफल अभ्यर्थियों के लिए ‘‘सम्मान समारोह’’ आयोजित किया गया। राज्यपाल ने सभी सफल अभ्यर्थियों एवं उनके अभिभावकों को इस उपलब्धि के लिए बधाई एवं शुभकामनाएं दी। उन्होंने कहा कि यह आप सभी के निरन्तर कठिन परिश्रम और समर्पण का परिणाम है कि आप सभी…

सीएम धामी ने 56 माह बाद मेयर रामपाल सिंह को बैठाया कुर्सी पर

देहरादून: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी रविवार सुबह रुद्रपुर पहुंचे। इस दौरान उन्होंने नगर निगम में बनी बिल्डिंग और सीबीजी प्लांट का शुभारंभ किया। मुख्य बात यह रही की रुद्रपुर के मेयर रामपाल सिंह जो कि पिछले 56 माह से अपने एक प्रण के कारण अपनी कुर्सी पर नहीं बैठ रहे थे, सीएम धामी ने उन्हें कुर्सी पर बैठायाI इस दौरान मेयर रामपाल सिहं भाऊक हो गयेI इस दौरान रक्षा राज्य मंत्री अजय भट्ट और विधायक शिव अरोरा भी मौजूद रहे। बता दें कि पिछले वर्षों उठे नजूल का मामला हल न…

नमामि गंगे परियोजना के तहत तीन और सीवेज ट्रीटमेंट प्लांट असुरक्षित

-पेयजल निगम के अनुरोध पर यूपीसीएल ने की बिजली आपूर्ति बंद देहरादून: चमोली में नमामि गंगे परियोजना के तहत सीवेज ट्रीटमेंट प्लांट में करंट हादसे के बाद प्रशासन हरकत में आया है। पिछले दिनों घटी घटना में 16 लोगों की मौत के बाद कर्णप्रयाग में स्थित तीन सीवेज ट्रीटमेंट प्लांट को भी पेयजल निगम ने असुरक्षित माना है। यहां जनपद में कुल पांच सीवेज ट्रीटमेंट प्लांट परियोजना के तहत स्थापित हैं। पेयजल निगम के अनुरोध पर खतरे को देखते हुए यूपीसीएल के अधिकारियों ने कर्णप्रयाग के तीन और प्लांट की…

मौसम विज्ञान केंद्र ने किया गुरुवार तक यलो अलर्ट जारी

देहरादून:  मौसम विज्ञान केंद्र ने आगामी गुरुवार तक प्रदेश के अधिकांश क्षेत्रों में यलो अलर्ट किया है। विभाग के अनुसार रविवार और सोमवार को प्रदेश के जनपदों में कही-कहीं गर्जन के साथ आकाशीय बिजली चमकने के साथ तेज वर्षा हो सकती हैं। जिसके बाद प्रदेश में यलो अलर्ट जारी किया गया है। वहीं राज्य के पहाड़ी व मैदानी क्षेत्रों में रिमझिम वर्षा का दौर बने रहने की संभावना है।

मुख्यमंत्री ने रूद्रपुर पहुंच किया 2435.11 लाख की 4 योजनाओं का लोकार्पण

देहरादून: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने उधमसिंह नगर में आयोजित एक कार्यक्रम में प्रतिभाग करते हुए 2435.11 लाख रुपए की 4 योजनाओं का लोकार्पण किया। उन्होंने नगर निगम क्षेत्र रूद्रपुर के अंतर्गत सड़कों के सुधारीकरण को लेकर 2 करोड़ की धनराशि देने की भी घोषणा की। रविवार को नगर निगम रुद्रपुर में आयोजित एक कार्यक्रम के दौरान मुख्यमंत्री द्वारा लोकार्पण की गई योजनाओं में 355.28 लाख की ट्रॉजिट कैम्प में सिडकुल रोड से ट्रांजिट कैम्प थाने की ओर 660 मी. डिवाईडर सहित सी.सी. सडक का निर्माण कार्य। 363.93 लाख से…

जमेटो व स्वीगी के डिलवरी ब्वायज का होगा सत्यापन

-प्राईवेट बैकों के रिकवरी ब्वायज की भी नहीं खैर देहरादून: डीआईजी/एसएसपी दलीप सिंह कुंवर ने सभी थाना चैकी प्रभारियों को निर्देश दिये हैं कि वह अपने-अपने क्षेत्र में रहने वाले जमेटो व स्वीगी के डिलवरी ब्वायज का सत्यापन करेगे तथा उसकी पृष्ट भूमि को भी खंगालेगे इसके साथ ही बैंकों के रिकवरी ब्वाज पर भी शिकंजा कसे जिससे की वह लोगों का उत्पीडन न कर सकें। शनिवार को डीआईजी/ एसएसपी दलीप सिंह कुंवर ने आदेश जारी करते हुए जनपद के सभी थाना चैकी प्रभारियों को निर्देशित किया है कि वह…

हरेला सप्ताह को लेकर विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन

रुद्रप्रयाग: जिला मुख्यालय स्थित सरस्वती शिशु व विद्या मंदिर पुनाड़ में हरेला सप्ताह का पुरस्कार वितरण के साथ समापन हो गया। हरेला पखवाड़े के तहत छात्रों को पर्यावरण संरक्षण के प्रति जागरूक किया गया। इस दौरान विभिन्न प्रतियोगिताओं का आयोजन भी किया गया। बीते 17 जुलाई से से सरस्वती शिशु एवं विद्या मंदिर पुनाड़ में हरेला को लेकर विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन किया गया, जिसमें छात्रों ने जन जागरण रैली, वृक्षारोपण, निबंध प्रतियोगिता, भाषण एवं चित्रकला प्रतियोगिता, हरेला व पर्यावरण पर गीत, कविता पाठ शामिल है। इस अवसर पर प्रधानाचार्य…