राज्य योजना आयोग की जगह अब सेतु आयोग

-मुख्यमंत्री होंगे अध्यक्ष, नियोजन मंत्री उपाध्यक्ष देहरादून: उत्तराखंड सरकार ने अब राज्य योजना आयोग को समाप्त कर दिया गया है। विकास योजनाओं के नियोजन का काम अब सेतु आयोग द्वारा किया जाएगा। सरकार द्वारा आज इस आशय का नोटिफिकेशन जारी कर दिया गया है। केंद्र सरकार द्वारा जिस तरह से केंद्रीय आयोग को समाप्त कर नीति आयोग को अस्तित्व में लाया गया था उसी तर्ज पर अब राज्य सरकार द्वारा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के निर्देश पर राज्य योजना आयोग की जगह अब सेतू आयोग का गठन कर दिया गया है,…

सीएम धामी ने नई दिल्ली में फीचर फिल्म “श्रीदेव सुमन” के प्रोमो व पोस्टर का किया विमोचन

देहरादून: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने नई दिल्ली में उत्तराखण्डी फीचर फिल्म पहाड़ी रत्न श्रीदेव सुमन का प्रोमो व पोस्टर का विमोचन किया। सीएम ने श्रीदेव सुमन द्वारा किए गये कार्यों को सभी के लिए प्ररणा श्रोत बतायाI उन्होंने इस फिल्म के माध्यम से श्रीदेव सुमन के योगदान को लोगों के बीच पहुंचाना महत्वपूर्ण कदम बताया। मंगलवार को नई दिल्ली में महान क्रांतिकारी श्रीदेव सुमन की पुण्य तिथि के मौके पर उन पर बन रही फिल्म को लेकर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने उनका स्मरण करते हुए कहा कि लोग…

जन क्रांति नायक श्रीदेव सुमन की पुण्यतिथि किया वृक्षारोपण

टिहरी: टिहरी जन क्रांति के नायक श्रीदेव सुमन की पुण्यतिथि मंगलवार को जनपद में ‘सुमन दिवस‘ के रूप में मनायी गयी। विभिन्न कार्यालयों, स्कूलों आदि ने अमर शहीद श्रीदेव सुमन का स्मरण कर उनके चित्र पर माल्यार्पण एवं पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी। जगह-जगह वृक्षारोपण कार्यक्रम व स्कूली बच्चों ने जन-जागरूकता रैली निकाली। इस मौके पर स्वीप के तहत मतदान जन जागरूकता शपथ एवं वृक्षारोपण कर उन्हें संरक्षित रखने का संकल्प भी लिया गया। जिला मुख्यालय, नई टिहरी स्थित जिला कारागार में विधायक टिहरी किशोर उपाध्याय, जिलाधिकारी मयूर दीक्षित, मुख्य…

महिलाओं से बर्बरता के 14 और आरोपियों की हुई पहचान, दबिश में जुटी पुलिस

देहरादून: मणिपुर के कांगपोकपी जिले में दो आदिवासी महिलाओं को निर्वस्त्र कर परेड कराने वाली भीड़ का हिस्सा रहे 14 और लोगों की पुलिस ने पहचान कर ली है। साथ ही इन्हें गिरफ्तार करने के लिए दबिश शुरू कर दि है। इस मामले में छह लोगों को पहले ही पकड़ा जा चुका है। पुलिस ने सोमवार को बताया कि इस मामले में 14 और लोगों की पहचान की है। इन्हें गिरफ्तार करने की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। वीडियो में नजर आ रही महिलाओं में से एक महिला असम…

फरार वन्य जीव तस्कर काशीपुर से गिरफ्तार

रुद्रपुर: एसटीएफ ने टाइगर की खाल और हड्डियां बरामद होने के मामले में फरार मुख्य आरोपी को काशीपुर से गिरफ्रतार कर लिया है। एसटीएफ के मुताबिक पकड़ा गया आरोपी मुख्य शिकारी है उसी ने टाइगर को मारा था। बता दें, 22 जुलाई की रात्रि सीओ एसटीएफ सुमित पांडे के नेतृत्व में एसटीएफ, वाइल्ड लाइफ क्राइम कंट्रोल ब्यूरो दिल्ली व तराई पूर्वी वन प्रभाग हल्द्वानी की एसओजी की संयुक्त टीम ने खटीमा क्षेत्र में कार्रवाई करते हुए 4 शातिर वन्यजीव तस्करों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से 1 टाइगर की खाल…

शादी से मना करने पर युवक ने किया चाकू से हमला

देहारदून: बंजारवाला क्षेत्र में युवती को चाकू मारकर एक युवक फरार हो गया। सूचना मिलने के बाद मौके पर पहुंची पुलिस व स्थानीय लोगो ने ने उसकी तलाश करते हुए उसे जंगल के पास पकड़ लिया। मामला प्रेम प्रसंग का बताया जा रहा है। युवक के खिलाफ जानलेवा हमले का मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। मिली जानकारी के अनुसार बंजारावाला में चाऊमिन की ठेली लगाने वाले आदर्श गुरुंग का क्षेत्र की हिमानी नाम की लड़की से प्रेमप्रसंग था। लड़की के पिता टेंट हाउस चलाते हैं। सोमवार सुबह करीब नौ…

पर्यावरण मित्रों ने  सीएम को भेजा ज्ञापन

हल्द्वानी: उत्तरांचल स्वच्छकार कर्मचारी संघ से जुड़े कर्मियों ने मुख्यमंत्री व शहरीय विकास मंत्री से संबोधित ज्ञापन प्रशासन को सौंपा। संघ के प्रदेश अध्यक्ष रामअवतार राजौर के नेतृत्व में कर्मचारियों ने सोमवार को सिटी मजिस्ट्रेट ऋचा सिंह को ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन में उत्तराखंड में होने वाली नगर निकायों में पर्यावरण पर्यवेक्षक की भर्ती के लिए इंटरमीडिएट साइंस की प्राथमिकता को खत्म करने, पर्यावरण मित्रों की भर्ती प्रक्रिया आउटसोर्स के माध्यम से न करने जैसी मांगें उठाई गई हैं। ज्ञापन सौंपने वालों में संघ के प्रदेश उपाध्यक्ष सुरेश लाला व सुनील…

सीएम धामी ने नितिन गडकरी से की मुलाकात

देहरादून: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी रविवार को तीन दिनी दौरे पर नई दिल्ली पहुंचे हैं। उन्‍होंंने सोमवार को केंद्रीय सड़क, परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी से मुलाकात की| इस दौरान उन्‍होंने केंद्रीय सड़क एवं राजमार्ग मंत्रालय द्वारा प्रदेश में चलाए जा रहे राष्ट्रीय राजमार्गों के कार्यों के साथ ही रोप वे व टनल के प्रस्तावित कार्यों पर चर्चा की। मुख्यमंत्री धामी ने कहा कि उन्होंने सड़क परिवहन व राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी से समय लिया था। इस मुलाकात के दौरान वह पुराने कार्यों के साथ ही सेंट्रल रिजर्व रोड…

आइडीपीएल वासियों के धरने पर पहुंचे पूर्व सीएम हरीश रावत

ऋषिकेश: सोमवार को आइडीपीएल वासियों के धरना स्थल पर पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत पहुंचे। इस दौरान उन्होंने किसी के साथ भी नाइंसाफी न होने आश्वासन दिया। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार की जनविराधी नितियों का हर स्तर पर विरोध किया जाएगा। बता दें, ऋषिकेश औषधि निर्माण संस्थान आइडीपीएल परिसर में स्थित आवासीय भवनों के ध्वस्तीकरण की कार्रवाई रविवार को शुरू कर दी गई। वन विभाग और पुलिस फोर्स की मौजूदगी में इस कार्रवाई का स्थानीय नागरिकों ने जमकर विरोध किया। नागरिकों ने प्रशासन की इस कार्रवाई सहित कैबिनेट मंत्री प्रेमचंद…

संसद में गतिरोध को लेकर राजनाथ सिंह ने मल्लिकार्जुन खरगे से फोन पर की बात

देहरादून: संसद में मणिपुर के विषय पर जारी गतिरोध को खत्म करने को लेकर रक्षा मंत्री और लोकसभा के उप नेता राजनाथ सिंह ने कांग्रेस अध्यक्ष व राज्यसभा में नेता प्रतिपक्ष मल्लिकार्जुन खरगे से फोन पर बात की| इस बात की जानकारी कांग्रेस प्रवक्ता सुप्रिया श्रीनेत ने दी| उन्होंने बताया कि रक्षा मंत्री ने कांग्रेस अध्यक्ष को रविवार रात फोन किया था, लेकिन खरगे ने स्पष्ट कर दिया कि विपक्ष मणिपुर के मामले पर सदन में विस्तृत चर्चा और प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी का वक्तव्य चाहता है। उन्होंने ट्वीट कर लिखा…