शत्रु संपत्ति पर बने 134 घरों पर चला बुलडोजर

-भारी फोर्स के साथ जिला प्रशासन ने की कार्यवाही नैनीताल: शनिवार को नैनीताल प्रशासन ने मेट्रोपोल क्षेत्र में शत्रु संपत्ति पर बने अवैध 134 भवनों पर बड़ी कार्यवाही करते हुए बुलडोजर चला दिया। जिला प्रशासन ने कार्यवाही से पूर्व क्षेत्र में धारा 144 लागू कर दी थी। हालांकि इस कार्रवाई का विरोध करने के लिए कोई सामने नहीं आया। जानकारी के मुताबिक 24 जून को हाईकोर्ट ने यहां रह रहे लोगों को भवन खाली करने के आदेश दे दिए थे, जिसके खिलाफ स्थानीय लोगों ने हाई कोर्ट में अपील भी…

बादल फटने के बाद भूस्खलन प्रभावितों को सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाया, घरों और स्कूलों में घुसा मलबा

उत्तरकाशी: देर रात हुई भारी बारिश व बादल फटने से छाड़ा खड्ड में नगर पंचायत पुरोला के वार्ड नं 3 व 4 में कुछ भवनों, वाहनों व सडक आदि को भारी नुकसान पहुंचा है। सूचना मिलने पर रात में ही प्रशासनिक अधिकारियों की टीम एसडीआरएफ के साथ मौके पर पहुंची और उचित कार्यवाही शुरू कर दी। प्रशासन और एसडीआरएफ की तत्परता के चलते घटना में किसी के हताहत होने की खबर नहीं है। घटना के मुताबिक देर रात हुई अतिवृष्टि के कारण बड़कोट तहसील के अंतर्गत गंगनानी में भूस्खलन का…

ख्याति प्राप्त एथलीट पीटी उषा ने गंगा पूजन कर. लिया आशीष

ऋषिकेश: भारत की ख्याति प्राप्त एथलीट पीटी उषा सपरिवार परमार्थ निकेतन पहुंची। उन्होंने परमार्थ निकेतन गंगा तट पर वेद मंत्रों के पाठ के साथ मां गंगा का पूजन व अभिषेक कर मां गंगा का आशीर्वाद लिया। परमार्थ निकेतन आगमन पर गुरुकुल के आचार्यों और ऋषिकुमारों ने पीटी उषा का पुष्प वर्षा और शंख ध्वनि से उनका अभिनन्दन किया। पीटी उषा ने वर्ष 1979 से ही खेल के प्रति अपना जुनून, जज्बा और अद्भुत प्रतिभा का जौहर पूरे विश्व के सामने दिखाया। सर्वश्रेष्ठ महिला एथलीट पीटी उषा के ऋषिकेश आगमन पर…

राज्यपाल के समक्ष आईआईएम ने ‘‘उत्तराखण्ड सेल’’ को लेकर दिया प्रस्तुतिकरण

देहरादून: राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह (से नि) के समक्ष राजभवन में शनिवार को आईआईएम, काशीपुर के प्रो. देवेन्द्र पाठक और उनकी टीम ने एक प्रस्तुतिकरण दिया, जिसके माध्यम से जानकारी दी गई कि भारतीय प्रबंधन संस्थान (आईआईएम) काशीपुर में जल्द ही ‘‘उत्तराखण्ड सेल’’ स्थापित होगा। यह सेल प्रबंधन के क्षेत्र में उत्तराखण्ड प्रदेश के सर्वांगीण विकास में मदद करेगा। इसके अलावा सेल प्रदेश के विभिन्न विभागों और संस्थानों की जरूरत के हिसाब से उन्हें प्रबंधन में सहयोग करेगा। इसमें विभिन्न स्तरों की बैठक और सेमिनार भी आयोजित होंगे जिससे…

नदी में फंसी बस, सभी यात्रियों को सुरक्षित बाहर निकाला

हरिद्वार: हरिद्वार बिजनौर मार्ग पर शनिवार सुबह 70 सवारियों को लेकर जा रही रोडवेज बस  उफनाई  कोटा नदी में फंस गई। सूचना मिलने पर उत्तर प्रदेश और उत्तराखंड पुलिस की ओर से  रेस्क्यू अभियान चलाया गया। उत्तर प्रदेश के रूपड़िया से एक बस हरिद्वार आ रही थी। बस में 70 सवारियां सवार थीं। बस हरिद्वार-बिजनौर मार्ग पर उत्तर प्रदेश की सीमा में कोटावाली नदी में फंस गई। नदी के बहाव में बस के फंसने से यात्रियों में हड़कंप मच गया। लोगों में चीख पुकार मच गई। सूचना मिलने पर उत्तर…

करंट हादसाः लापरवाही बरतने के आरोप में तीन गिरफ्तार

चमोली: चमोली में सीवर ट्रीटमेंट प्लांट करंट से हुई 16 मौतों का जिम्मेदार मानते हुए तीन आरोपियों को चमोली पुलिस के ने गिरफ्तार कर लिया है। इनमें से एक एसटीपी का संचालन कर रही कंपनी का सुपरवाइजर, एक यूपीसीएल का लाइनमैन और जल संस्थान गोपेश्वर का अपर सहायक अभियंता शामिल हैं। पुलिस के द्वारा अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी को लेकर दबिश जारी है। पुलिस की ओर से ज्वाइंट वेंचर कंपनी के सुपरवाइजर पवन चमोला, विद्युत विभाग की लाइनमैन महेंद्र सिंह और उत्तराखंड जल संस्थान गोपेश्वर के सहायक अभियंता हरदेव लाल…

सीएम धामी ने की सेवा का अधिकार आयोग के स्तर पर संचालित कार्यक्रमों एवं प्रक्रियाओं की समीक्षा

देहरादून: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने सेवा का अधिकार आयोग के स्तर पर संचालित कार्यक्रमों एवं प्रक्रियाओं की आयोग के अध्यक्ष एवं सदस्यों के साथ ही शासन के उच्चाधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक की। इस दौरान सीएम ने आम जनता आसानी से पहुंच बनाने पर बल देते हुए सभी विभागों को समयबद्धता के के साथ सेवाओं को ऑनलाईन किये जाने की बात कहीI शुक्रवार को सचिवालय में आयोजित समीक्षा बैठक के दौरान मुख्यमंत्री ने आयोग के कार्यकलापों एवं प्राप्त जन शिकायतों के निस्तारण की प्रक्रियाओं के साथ जन सेवाओं की…

चमोली हादसे पर प्रदेश के मुखिया अपनी जवाबदेही से नही बच सकतेः गोदियाल

ऋषिकेश: उत्तराखंड कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष गणेश गोदियाल ने कहा कि चमोली में करंट हादसे को लेकर प्रदेश सरकार पर सवाल उठाये हैंI गोदियाल ने इस हादसे को मानवीय भूल का नतीजा बताते हुए कहा कि मुख्यमंत्री इस मामले में जवाबदेही से नहीं बच सकते। अपने एक बयान में कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष ने कहा कि निश्चित रूप से यह हादसा मानवीय भूल का नतीजा है। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी जवाबदेही से नहीं बच सकते। आरोप लगाया कि पीड़ितों के आश्रितों को अब तक आर्थिक सहायता नहीं मिल पाई है।…

जल भराव वाले क्षेत्रों में सभी व्यवस्थायें सामान्य रूप से हों संचालित: सीएम धामी

-जलभराव के कारण फसलों को हुए नुकसान का भी करें आकलन: धामी -अधिकारियों को निरंतर स्थिति पर नजर रखने के दिए निर्देश देहरादून: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने शुक्रवार को हरिद्वार जनपद के डामकोठी में हुये जलभराव के सम्बन्ध में राहत एवं बचाव कार्यों की प्रगति की समीक्षा की। उन्होंने उच्चाधिकारियों के साथ इस सम्बन्ध में विचार-विमर्श कर निरंतर स्थिति पर नजर रखने को कहा। मुख्यमंत्री ने बैठक में पेयजल, स्वास्थ्य, संचार, विद्युत आदि व्यवस्थाओं के सम्बन्ध में विस्तार से जानकारी प्राप्त करने के बाद निर्देश दिये कि जल भराव…

ई-रिक्शाः शोरूम के ताले तोड़कर लाखों का सामान चोरी, दो गिरफ्तार

देहरादून: कारगी चौक के निकट एक ई रिक्शा शोरूम के ताले तोड़कर चोरों ने लाखों का सामान चुरा लिया। इस मामले में घटना के 10 दिन बाद चोरी का मुकदमा दर्ज किया है। पुलिस ने इस मामले में चोरी के माल सहित दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। वारदात के मुताबिक राहुल अरोडा, निवासी संदेश नगर कनखल हरिद्वार ने बताया कि उनका ई-रिक्शा शोरुम आरआर मोटर्स के नाम से कारगी चौक, निशान शोरुम के पास स्थित है। बीते 12 जुलाई की सुबह पता चला की शोरुम के शटर के ताले…