मणिपुर प्रकरण को लेकर महिला कांग्रेस ने किया पुतला दहन

देहरादून: मणिपुर हिंसा में दो लड़कियों के साथ हुए जघन्य अपराध के विरोध में महिला महानगर कांग्रेस व महानगर कांग्रेस कमेटी की ओर से आरोपितों का पुतला दहन किया गया। शुक्रवार को एस्ले हाल चौक पर नारेबाजी करते हुए कांग्रेस के कार्यकर्ता एकत्र हुए और प्रधानमंत्री व गृहमंत्री के इस्तीफे की मांग की। साथ ही संलिप्त आरोपितों की सजा की मांग की। प्रदेश महिला कांग्रेस व महानगर कांग्रेस ने मणिपुर में युवतियों के साथ किए गए अमानवीय व्यवहार, जघन्य अपराध व यौन हिंसा के विरोध में एश्लेहाल चौक पर आरोपितों…

महिलाओं ने रोका मंत्री अग्रवाल का काफिला

उत्तरकाशी: जिले के जोशियाड़ा की नगर में जलभराव को लेकर महिलाओं ने मंत्री प्रेमचंद अग्रवाल का काफिला रोका। महिलाओं ने गंगोत्री विधायक सुरेश चैहान के खिलाफ भी जमकर नारेबाजी की। शुक्रवार को जलभराव की समस्या का समाधान नहीं होने पर महिलाओं का गुस्सा फूटा। महिलाओं का कहना है कि जलभराव की समस्या बढ़ती जा रही है, लेकिन विधायक या स्थानीय प्रशासन समस्या को लेकर गंभीर नहीं है। महिलाओं का यह भी कहना था कि हर साल मानसून के दौरान उन्हे अनेकों समस्याओ का सामना करना पड़ता है। जिसकी सुध नही…

एम्स गेट पर लोगों पर लाठियों से हमला, सुरक्षा कर्मियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज

ऋषिकेश: एम्स  में गुरुवार की देर रात स्थानीय कुछ लोगों का सुरक्षा गार्डों के साथ विवाद हो गया। आरोप है कि यह लोग चमोली हादसे में झुलसे लोग का हाल जानने जा रहे थे। सुरक्षाकर्मियों ने विवाद के बीच इन लोगों पर लाठियों से हमला किया। पुलिस ने संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज किया है। एम्स प्रशासन के अनुसार इमरजेंसी के रेड एरिया में किसी को जाने की अनुमति नहीं है। मामले की जांच कराई जाएगी। ऋषिकेश के शिवाजी नगर निवासी सुरेंद्र सिंह नेगी ने देर रात के इस मामले…

मुख्य सचिव डा.एसएस संधू का बढ़ा कार्यकाल

देहरादून: मुख्य सचिव एसएस संधू का कार्यकाल छह माह के लिए बढ़ा दिया गया है। वह इसी महीने रिटायर होने वाले थे। मुख्य सचिव एसएस संधू को बदरीनाथ, केदारनाथ पुनर्निर्माण की महत्वपूर्ण जिम्मेदारी मिली है। उन्हें मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी का विश्वास पात्र माना जाता है। वहीं  प्रधानमंत्री कार्यालय भी उनके सेवा विस्तार के पक्ष में था। सूत्रों के मुताबिक डॉ. संधु प्रधानमंत्री की गुड बुक में हैं।

राहतः मुख्यमंत्री ने की बिजली बिल माफ करने की घोषणा

हरिद्वार: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने लक्सर और खानपुर के बाढ़ ग्रस्त इलाकों को आपदा ग्रस्त क्षेत्र घोषित करने के साथ ही प्रभावितों के तीन माह के बिजली के बिल माफ करने की घोषणा की है। साथ ही सहकारी बैंकों के लोन की किस्त तीन माह तक स्थगित रखने की भी मुख्यमंत्री ने घोषणा की। सीएम ने कहा कि राष्ट्रीयकृत बैंकों से भी इसका अनुरोध किया जाएगा। कहा कि जलभराव और बाढ़ प्रभावित शहरी और ग्रामीण क्षेत्रों के लिए विस्तृत ड्रेनेज प्लान भी बनाया जाएगा। पत्रकारों के एक सवाल के…

कल्याणकारी योजनाओं को युवाओं तक पहुंचाने के लिए करें ऐप तैयार: संधु

देहरादून: मुख्य सचिव डॉ.एसएस संधु ने राज्य में युवाओं के लिए विभिन्न क्षेत्रों में संचालित योजनाओं की जानकारी पहुंचाने को लेकर प्रस्तावित युवा महोत्सव-2023 की तैयारियों के सम्बन्ध में बैठक की। इस दौरान मुख्य सचिव ने राज्य सरकार द्वारा संचालित विभिन्न लाभकारी योजनाओं की जानकारी युवाओं को समय समय पर मिलती रहे इसके लिए मोबाइल ऐप तैयार किए जाने के निर्देश दिए। शुक्रवार को सचिवालय में आयोजित बैठक के दौरान मुख्य सचिव डॉ.एस.एस. संधु ने कहा कि कौशल विकास विभाग अक्टूबर माह के प्रथम सप्ताह में युवा महोत्सव आयोजित करने…

मुख्य सचिव ने विद्युत आपूर्ति के मानकों के परीक्षण करने के दिये निर्देश

देहरादून: मुख्य सचिव डॉ. एस.एस. संधु ने चमोली की घटना के मद्देनजर सभी अपर मुख्य सचिवों, प्रमुख सचिवों एवं सचिवों को समस्त परियोजनाओं, आस्थानों एवं शासकीय कार्यालयों में विद्युत आपूर्ति की व्यवस्था के मानकों का अविलम्ब परीक्षण कराए जाने के निर्देश दिए हैं। मुख्य सचिव ने सभी उच्चाधिकारियों को अपने प्रभाराधीन विभागों के विभागाध्यक्षों को इस बाबत निर्देशित किए जाने के निर्देश देते हुए कहा कि विभागाध्यक्ष अपने नियंत्रणाधीन समस्त परियोजनाओं, आस्थाओं एवं शासकीय कार्यालय परिसरों आदि में विद्युत सुरक्षा सम्बन्धी किए गए उपायों का अविलम्ब परीक्षण कराए जाने के…

सीएम के निर्देश पर सीवर ट्रीटमेंट प्लांट संचालन कर रही कंपनी के खिलाफ एफआईआर दर्ज

चमोली: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के निर्देश पर मुख्य सचिव डॉ. एस.एस. संधु ने पुलिस अधीक्षक चमोली को जनपद चमोली में एसटीपी का रखरखाव कर रही कम्पनी के खिलाफ एफआईआर दर्ज किए जाने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने दोषियों के खिलाफ सख्त से सख्त कार्रवाई किए जाने के भी निर्देश दिए हैं। सीएम के निर्देशों के बाद सीवर ट्रीटमेंट प्लांट का संचालन कर रही कंपनी के खिलाफ गैर इरादतन हत्या सहित गंभीर धाराओं में एफआईआर दर्ज कराई गई है। जय भूषण मलिक कंस्ट्रक्शन कंपनी पटियाला व कन्फिडेंट इंजीनियरिंग इंडिया प्राइवेट…

चमोली हादसे को लेकर कांग्रेस ने फूंका प्रदेश सरकार का पुतला

देहरादून: चमोली हादसे को लेकर कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने गुरूवार को राज्य सरकार का पुतला फूंका। इससे पूर्व कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने मृतकों की आत्मा की शान्ति के लिए प्रार्थना की और दो मिनट का मौन रखा। इस अवसर पर कांग्रेस के महानगर अध्यक्ष डॉ जसविंदर सिंह गोगी ने कहा कि उत्तराखंड पहले से ही आपदा प्रवण क्षेत्र है ऊपर से सरकारी महकमों की आपराधिक लापरवाहियां और परस्पर दोषारोपण राज्य के लिए बहुत घातक सिद्ध हो रही हैं। उन्होंने कहा कि नमामि गंगे प्रोजेक्ट, जल संस्थान, यूपीसीएल, और आउटसोर्स एजेंसी के बीच तालमेल…

मणिपुर हादसे पर सुप्रीम कोर्ट ने लिया संज्ञान, सरकार तुरंत करें कार्रवाई

देहरादून: मणिपुर में दो महिलाओं को नग्न कर घुमाने के मामले पर सुप्रीम कोर्ट ने संज्ञान लिया हैं| सुप्रीम कोर्ट ने केंद्र सरकार को इस मामले पर तुरंत कार्रवाई करने की बात कही हैं। कोर्ट ने कहा कि अगर सरकार इस पर कार्रवाई नहीं करती है तो हम करेंगे। चीफ जस्टिस डीवाई चंद्रचूड़ ने कहा कि मणिपुर में महिलाओं के साथ जो हुआ वह पूरा तरह अस्वीकार्य है। सुप्रीम कोर्ट ने कहा कि सांप्रदायिक टकराव के क्षेत्र में महिलाओं को किसी चीज की तरह इस्तेमाल करना संविधान का उल्लंघन है।…