रुद्रपुर: सिडकुल की डॉल्फिन फैक्टरी की वेंडर पीपी ऑटो इनोवेटर्स फैक्टरी में माल ढोने वाली लिफ्ट में फंसने से एक श्रमिक की जान चली गई। घटना की सूचना पर फैक्टरी के अधिकारियों में हड़कंप मच गया। मौके पर पहुंची पुलिस ने मृतक के शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। मिली जानकारी के अनुसार, मृतक राहुल (30 पुत्र शेर सिंह रामपुर, यूपी) का रहने वाला था। आज सुबह वह फैक्ट्री की पहली शिफ्ट में काम कर रहा था। सुबह करीब नौ बजे वह सामान ढोने वाली लिफ्ट पर…
Year: 2023
कांग्रेसियों ने किया सीएम धामी का विरोध, डाॅ हरक ने की इस्तीफे की मांग
चमोली: हादसे में घायल हुए लोगों का हाल जानने के लिए गोपेश्वर पहुंचे सीएम पुष्कर सिंह धामी ने आश्रितों घायलों सहित प्रशासन के अधिकारियों से बातचीत की। कांग्रेसियों ने जिला चिकित्सालय में पहुंचे सीएम का विरोध किया। 10 लाख मुआवजा के साथ मृतक आश्रित को सरकारी नौकरी दिए जाने की मांग पोस्टमार्टम हाल के बाहर मृतक आश्रितों के साथ कांग्रेसी विधायक राजेंद्र भंडारी सहित अन्य धरने पर बैठे हैं। चमोली में घटी घटना को पूर्व कैबिनेट मंत्री ड़ा हरक सिंह रावत ने दुर्घटना ना मानते हुए एक बड़ी लापरवाही बताई।…
चमोली करंट हादसा: गोपेश्वर अस्पताल पहुंचे सीएम धामी, हर संभव मदद का दिया भरोसा
चमोली: करंट हादसे के बाद गुरूवार को सीएम पुष्कर सिंह धामी गोपेश्वर अस्पताल पहुंचे। उन्होंने मरीजों से हाल जाना और उन्हें हर संभव मदद का भरोसा दिलाया। इस दौरान उनके साथ भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट, पर्यटन मंत्री सतपाल महाराज और जिले के प्रभारी मंत्री डॉ. धन सिंह रावत भी मौजूद रहे। मरीजों के मिलने के साथ ही सीएम धामी ने मृतकों को श्रद्धांजलि भी दी। उन्होंने शवों पर पुष्प चक्र अर्पित कर उनकी आत्मा की शांति की कामना की। सीएम पुष्कर सिंह धामी ने करंट से लोगों की…
सीएम धामी ने चमोली हादसे में हुई जनहानि पर व्यक्त किया दुःख
देहरादून: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने चमोली हादसे में हुई जनहानि पर गहरा दुःख व्यक्त किया है। मुख्यमंत्री ने दिवंगत आत्मा की शांति की कामना करते हुए शोक संतप्त परिजनों के प्रति संवेदना व्यक्त की है। साथ ही घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की भी कामना की है। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी गुरुवार को चमोली पहुंचे। चमोली हादसे में हताहत लोगों के परिजनों से मिलकर मुख्यमंत्री काफी भावुक नजर आए। उन्होंने शोक संतप्त परिजनों को सांत्वना देते हुए हर संभव मदद का भरोसा दिलाया। पुलिस मैदान गोपेश्वर में मुख्यमंत्री ने चमोली हादसे…
मुख्य सचिव ने नई शिक्षा नीति के क्रियान्वयन के सम्बन्ध में की बैठक
देहरादून: मुख्य सचिव डॉ. एस.एस. संधु ने नई शिक्षा नीति के क्रियान्वयन के सम्बन्ध में सम्बन्धित विभागों के अधिकारियों के साथ बैठक की। इस दौरान उन्होंने नई शिक्षा नीति लागू किए जाने के लिए सभी प्रकार की तैयारियां सुनिश्चित किये जाने के निर्देश दिये। बुधवार को सचिवालय में हुई बैठक में मुख्य सचिव ने कहा कि नई शिक्षा नीति के लिए प्रशिक्षण कार्यक्रम का कैलेंडर तैयार किया जाए। उन्होंने कहा कि सुधार एवं सुझावों के लिए लगातार हितधारकों से तालमेल बनाकर सुझाव लिए जाएं। इसके लिए मैकेनिज्म तैयार किया जाए।…
मुख्य सचिव ने सड़क निर्माण से सम्बन्ध में की बैठक
देहरादून: मुख्य सचिव की अध्यक्षता में सड़क निर्माण से सम्बन्धित विभागों के साथ बैठक आयोजित हुई। इस दौरान उन्होंने लोक निर्माण विभाग, शहरी विकास विभाग, प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना, एनएचएआई और बीआरओ को अपने अधिकार क्षेत्र में सड़कों के निर्माण में प्लास्टिक वेस्ट के प्रयोग के निर्देश दिए हैं। साथ ही मुख्य सचिव ने विभागों के लिए लक्ष्य निर्धारित किए जाने के भी निर्देश दिए। बुधवार को सचिवालय में हुई बैठक में उन्होंने कहा कि शहरी विकास विभाग इसके लिए उपयुक्त प्लास्टिक वेस्ट उपलब्ध कराएगा। उन्होंने कहा कि सभी विभाग…
पीपलकोटी घटना पर राज्यपाल ने जताया दुःख
देहरादून: राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह (से नि) ने चमोली जिले में हुई बेहद दुर्भाग्यपूर्ण घटना में मृतक व्यक्तियों के प्रति गहरा दुख व्यक्त किया है। राज्यपाल ने दिवंगत आत्माओं की शांति के लिए ईश्वर से प्रार्थना करते हुए शोक संतप्त परिजनों के प्रति गहरी संवेदनाएं व्यक्त की है। उन्होंने घायलों के शीघ्र स्वास्थ्य लाभ की कामना की है।
जनपद चमोली की दुखद घटना पर मुख्यमंत्री ने जताया दुःख
देहरादून: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने चमोली जनपद में हुई दुखद घटना पर गहरा दुःख व्यक्त करते हुए मृतकों की आत्मा की शांति एवं उनके परिवारजनों को दुःख की इस घड़ी में धैर्य प्रदान करने की ईश्वर से कामना की है। मुख्यमंत्री ने कहा कि चमोली जनपद में बिजली के करंट लगने से 15 लोगों के घायल एवं हताहत होने की सूचना मिली है। जिलाधिकारी चमोली को घटना की मजिस्ट्रियल जांच के आदेश दे दिए गए हैं। बचाव दल घटनास्थल पर पहुंच गए हैं। घायलों को हायर सेंटर रेफर करने…
चमोली के पीपलकोटी में बड़ी घटना, करंट लगने से सब इंस्पेटक्टर सहित 16 की मौत
देहरादून: चमोली जिले में बड़ी दर्दनाक घटना सामने आई है। यहां नमामि गंगे कार्य के दौरान फैले करंट से उत्तराखंड पुलिस के एक सब इंस्पेक्टर 3 होमगार्ड सहित अब तक 16 लोगों की मरने की सूचना है। अपर पुलिस महानिदेशक डॉ. वी मुरुगेशन ने बताया कि चमोली के पीपलकोटी में सीवेज ट्रीटमेंट का काम चल रहा है। मंगलवार रात एक युवक की मौत हो जाने के कारण बुधवार सुबह वहां पर पंचायतनामा की कार्रवाई चल रही थी। इसी दौरान सीवरेज ट्रीटमेंट प्लांट में फैले करंट के कारण 15 लोगों की…
साईबर ठगी: दो राष्ट्रीय घोटालों समेत मित्र पुलिस ने किया कई मामलों का पर्दाफाश
देहरादून: उत्तराखंड एसटीएफ व साइबर पुलिस ने संयुक्त अभियान के तहत हेलीकॉप्टर सेवा फर्जी वेबसाइट और बीमा पॉलिसी से जुड़े दो राष्ट्रीय घोटालों सहित कई मामलों का पर्दाफाश किया हैI मुख्यमंत्री धामी के निर्देशों के बाद सूबे के डीजीपी अशोक कुमार ने साइबर अपराधियों द्वारा जनता से ठगी करने वालो पर सख्त कार्यवाही कर एसटीएफ व साइबर पुलिस को प्रभावी कार्यवाही करने के निर्देश थे। इस प्रक्रिया में उत्तराखंड साइबर विंग के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक एसटीएफ की पर्यवेक्षण में काम कर रहा है। उत्तराखंड एसटीएफ ने हाल ही में दो…
