देहरादून: सहारनपुर के रामपुर मनिहारान में मंगलवार को चुनहेटी गांव के पास अंबाला हरिद्वार हाईवे पर एक कार में आग लगने से कार में सवार चार लोग जिंदा जल गए। भीषण सड़क हादसे में जान गंवाने वाले हरिद्वार निवासी उमेश गोयल और अमरीश जिंदल रिश्ते में जीजा साले बताए जा रहे है। घटना के मुताबिक उमेश गोयल की साली की सास का निधन हो गया था। जिसके लिए चारों उमेश गोयल (70) और उनकी पत्नी सुनीता गोयल (65) व अमरीश जिंदल (55) और उनकी पत्नी गीता जिंदल (50) जगाधरी यमुनानगर…
Year: 2023
भारी मात्रा में अफीम के साथ तीन गिरफ्तार
उधमसिंहनगर: नशा तस्करी में लिप्त तीन लोगों को पुलिस ने डेढ़ किलो से अधिक अफीम व तस्करी में प्रयुक्त कार सहित गिरफ्तार कर लिया है। बताया जा रहा है कि कल देर शाम थाना खटीमा पुलिस को सूचना मिली कि क्षेत्र में कुछ नशा तस्कर नशीले पदार्थो की डिलीवरी के लिए आने वाले है। सूचना पर कार्यवाही करते हुए पुलिस ने क्षेत्र में चैकिंग अभियान चला दिया। इस दौरान पुलिस को बिज्टी रोड़ मजगमी तिराहा चैकी मझौला क्षेत्र में एक संदिग्ध कार आती हुई दिखायी दी। पुलिस ने उसे रोकना…
देहरादून मंडी समिति अफगानिस्तान से टमाटर खरीदने की कर रही तैयारी
देहरादून: टमाटर के दामों को देखते हुए देहरादून मंडी समिति अफगानिस्तान से टमाटर खरीदने की तैयारी कर रही है। इसके लिए समिति ने कर्नाटक के एक व्यवसायी से संपर्क किया है। अफगानिस्तान से 60 रुपये प्रतिकिलो के हिसाब से टमाटर खरीदा जाएगा। इसके लिए केंद्र सरकार से अनुमति ली जाएगी। दरअसल, उत्तराखंड के साथ ही पूरे देश में टमाटर के दाम आसमान छूं रहे हैं। बढ़ती कीमतों को देखते हुए कंज्यूमर अफेयर मिनिस्ट्री को भी इस मामले में हस्तक्षेप करना पड़ा। देश के कई राज्यों में तो टमाटर सौ से…
कैबिनेट मंत्री सतपाल महाराज ने किया भीमगौड़ा बैराज का स्थलीय निरीक्षण
भीमगौड़ा बैराज का गेट टूटने से किसी प्रकार का कोई खतरा नहीं: महाराज मंत्री बोले भारी वर्षा के कारण बंद 274 में से 37 मार्ग खोल दिए गए हैं जबकि शेष 237 मार्गों को कल तक खोल दिया जायेगा मार्ग खोलने हेतु 213 जे0सी0बी0 मशीनें लगी हैं काम पर देहरादून। प्रदेश के लोक निर्माण, पर्यटन, सिंचाई, लघु सिंचाई, पंचायतीराज, ग्रामीण निर्माण, संस्कृति, जलागम प्रबन्धन एवं भारत-नेपाल उत्तराखण्ड नदी परियोजना मंत्री एवं जनपद हरिद्वार के प्रभारी मंत्री सतपाल महाराज ने कहा है कि भीमगौड़ा बैराज के गेट टूटने से किसी…
नारकोटिक्स ड्रग्स तस्करी में अब तक 742 आरोपी गिरफ्तार: सीएम धामी
देहरादून: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने मादक पदार्थों की तस्करी व राष्ट्रीय सुरक्षा विषय पर केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के साथ वर्चुअल बैठक की| इस दौरान सीएम ने प्रदेश में मादक पदार्थों की रोकथाम के लिए राज्य में वर्ष 2022 में त्रिस्तरीय एंटी नारकोटिक्स टास्क फोर्स बनाई जाने की जानकारी दी। सोमवार को हुई बैठक में उन्होंने बताया कि उत्तराखंड में नारकोटिक्स ड्रग्स और साइकोट्रोपिक पदार्थ (एनडीपीएस) अधिनियम के तहत अब तक 586 मामलों में 742 आरोपी गिरफ्तार किए जा चुके हैं। छात्रों को नशे के खिलाफ जागरूक करने…
कारोबारी की सांप से कटवाकर हत्या, बहन ने दर्ज कराया हत
हरिद्वार: एक कारोबारी की सांप से कटवाकर हत्या कर दी गई है। कारोबारी की बहन की तहरीर के आधार पर माही व दीप कांडपाल नाम के युवक पर हत्या की धारा में केस दर्ज कर लिया है। पुलिस जल्द मामले का पर्दाफाश कर सकती है। बताया जा रहा है कि मंगलवार को पुलिस को दी तहरीर में कारोबारी की बहन ईशा चैहान ने पुलिस को बताया कि उनका छोटा भाई अंकित चैहान 14 जुलाई को शाम छह बजे अपने शोरुम आटो एम्पायर रामपुर रोड से अपनी कार यूके 04 क्यू 1574…
नदी नालों के किनारे बसे आबादी क्षेत्र में खतरा, एसएसपी ने संभाला मोर्चा
देहरादून: वर्तमान में हो रही भारी बारिश के चलते जनपद के कई स्थानों पर भारी जल भराव की स्थिती उत्पन्न हो रही है। इसके साथ नदी नालों के किनारे बसे आबादी क्षेत्र में भी लगातार खतरे की स्थिती बनी हुई है। एसएसपी दलीप सिंह कुंवर ने अधीनस्थों को ऐसे स्थानों पर अतिरिक्त संवेदनशीलता के साथ कार्य करते हुए ऐसे स्थानों से लोगों को सुरक्षित स्थानों पर शिफ्ट करने तथा लगातार भ्रमणशील रहते हुए लोगों को सतर्क करने के सम्बन्ध में निर्देश दिये हैं। वहीं भारी बारिश के कारण नेहरू कालोनी…
भारी बारिश के दौरान विद्यालय की दीवार ढही
गोपेश्वर: दशोली विकास खंड के राजकीय प्राथमिक विद्यालय छिनका का विद्यालय भवन भूस्खलन की भेंट चढ़ गया। यहां निर्माणाधीन सड़क के मलबे से विद्यालय भवन के कक्षों की दीवार क्षतिग्रस्त हो गई है, जिससे कक्ष मलबे से भर गए हैं। विद्यालय में 43 छात्र-छात्राएं अध्ययनरत हैं। रात्रि को भारी बारिश के दौरान विद्यालय की दीवार ढह गई, जिससे दो कक्ष पूरी तरह से मलबे से भर गए हैं। विद्यालय भवन को भी भूस्खलन से खतरा बना हुआ है। विद्यालय का बरामदा और एक कक्ष सही हालत में हैं। यहीं कक्षाएं…
अपनी पत्नी की हत्या कर चालक फरार
हरिद्वार: ज्वालापुर में एक कार चालक अपनी पत्नी की हत्या कर फरार हो गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने मृतका के शव को अपने कब्जे में लेकर पीएम के लिए भेज दिय है। पुलिस ने आरोपित की तलाश शुरू कर दी है। पुलिस के अनुसार, ज्वालापुर आर्यनगर क्षेत्र की राजीवनगर बस्ती निवासी नीटू पेशे से कार चालक है। 18 साल पहले नेपाल मूल की गीता से शादी की थी। दोनों के तीन बच्चे हैं। बड़ा बेटा ऋषभ 17 साल, जबकि बेटी गौरी 11 साल और छोटा बेटा वैभव सात साल…
दून के ‘टिहरी नगर’ में आयोजित होगी टिहरी की प्राचीन रामलीलाः थापर
देहरादून: श्री रामकृष्ण लीला समिति टिहरी 1952, देहरादून ने पुरानी टिहरी की ऐतिहासिक रामलीला को देहरादून में पुनर्जीवित करने का निर्णय लिया गया। इस के लिए टिहरी नगर मूल विस्थापित समिति, अजबपुर, देहरादून के साथ बैठक कर एक समन्वयक-समिति बनाई गई। बैठक में निर्णय लिया गया की अजबपुर, देहरादून स्थित ट्टटिहरी नगर’ में रामलीला आने वाले शारदीय नवरात्रों में 15 अक्टूबर 2023 से भव्य रूप से आयोजित की जाएगी। श्री रामकृष्ण लीला समिति टिहरी 1952, देहरादून के अध्यक्ष अभिनव थापर ने कहा की टिहरी की रामलीला का अपने आप में…
